बाल विवाह के खिलाफ गाजीपुर में जागरूकता की मुहिम तेज!CDO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ,दिलाई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ!

बाल विवाह के खिलाफ गाजीपुर में जागरूकता की मुहिम तेज! CDO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ,दिलाई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ!

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में चलाया गया जागरूकता अभियान

मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना,दिलाई गई शपथ

गाजीपुर।बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना करने के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को बाल विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से बाल विवाह, अनाथ विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी ब्लॉकों एवं ग्रामों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीमा पाठक,गीता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी, जुनैद खान, बाल अधिकार सहयोगी (।ट।) तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के सभी यूनिट एवं नव भारतीय नारी विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.