महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि,नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य अभिनन्दन









गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर शुक्रवार को पिछड़ा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारम्भ महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी के पावन स्मृति दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित करने के साथ हुआ। उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान का स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संगीता बलवंत सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। पिछड़ा समाज देश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़े वर्गों के सम्मान, स्वाभिमान, सहभागिता एवं सर्वांगीण उत्थान को नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रसारित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। पिछड़ा मोर्चा सामाजिक समरसता, संगठनात्मक विस्तार एवं जनसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय, परिश्रम एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सहभागिता एवं नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है। पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के बीच सतत संवाद एवं सम्पर्क स्थापित कर संगठन की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पार्टी का संगठनात्मक वैभव कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, परिश्रम एवं निष्ठा का प्रतिफल है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र चौहान ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत-अभिनन्दन करते हुए उनके प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा मोर्चा महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,क्षेत्रीय मंत्री डॉ विजय यादव, सरिता अग्रवाल,सुभाष चौहान,राम नरेश कुशवाहा, वीभा पाल, अमरनाथ शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।