गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जनपद के मनिहारी प्रथम मंडल के अकराव महाविद्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सत्र गरिमामय वातावरण में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विजय मिश्र ने उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प तथा देश के तीव्र एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है, आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन ने देश को स्वच्छता की दिशा में नई पहचान दी है तथा हर घर जल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
श्री मिश्र ने आगे कहा कि देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं—सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का तीव्र विस्तार हुआ है। साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण एवं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक अस्मिता को सुदृढ़ करने वाले ऐतिहासिक निर्णय हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन की विचारधारा को मजबूत करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिलामंत्री हंसराज राजभर, आनंद शंकर सिंह, वीरेंद्र चौहान, विजय सिंह सहित आदि सम्मनित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने किया एवं संचालन ओंकार सिंह ने किया।
चार साल की बच्ची ने रखा रोज़ा, देखने वालों की लगी भीड़ गाज़ीपुर। जिले के बरार गाँव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ महज़ चार साल की छोटी बच्ची ने रोज़ा रखकर सभी को चौंका दिया। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने की इस खबर को सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस नन्ही बच्ची को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। बच्ची का नाम रीफत खान है, जो कि कामरान खान की बेटी है। परिजनों के अनुसार, रीफत ने खुद ही रोज़ा रखने की जिद की और पूरे दिन सब्र के साथ रोज़ा पूरा किया। इस मौके पर मौजूद मौलाना अमजद ने इसे अल्लाह की करामत बताते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना एक बड़ी बात है और यह अल्लाह की खास मेहरबानी का संकेत है। गाँव के लोगों ने भी बच्ची की हिम्मत और जज़्बे की खूब सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं।
गाजीपुर। तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी तथा विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी अमित गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार एवं सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे दिसंबर 2025 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें, ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
जिले का जमा अनुपात मार्च 2025 में 39.85ः था जो दिसंबर 2025 को बढ़कर 41.65 प्रतिशत हो गया है। कुल जमा राशि 21859 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम राशि 9105 करोड़ रुपये रही। 01.04.2025 से 31.12.2025 तक अग्रिम राशि में 781 करोड़ रुपये और जमा राशि में 975 करोड़ रुपये की शुद्ध वृद्धि हुई है। विभिन्न बैंको से प्राप्त सूचना के आधार पर 15.03.2026 को जनपद का ऋण जमानुपात 43.15 प्रतिशत रहा जिसमे कुल जमा 22162 करोड़ रुपये एवं कुल अग्रिम 9562 करोड़ रुपये रहा।
वार्षिक साख योजना (एसीपी) मे इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित एसीपी लक्ष्य 7054 करोड़ रुपये था, जिसमे जनपद की उपलब्धि 6167.67 करोड़ रुपये रही जबकि जो एसीपी का 88 प्रतिशत है। एसएचजी सीसीएल लिंकेज में वित्त वर्ष 25-26 के लिए 2900 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3424 सीसीएल लिंकेज एसएचजी को स्वीकृत और वितरित किया गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 खातों का लक्ष्य आवंटित है, इसके सापेक्ष 13 खातों ऋण स्वीकृत और वितरित किया गया है।
सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1750 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 1658 आवेदनों को स्वीकृत और वितरित किया गया है। खरीफ एवं रबी 25-26 के लिए फसल बीमां के तहत 87838 केसीसी खातों को कवर किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के कुल भौतिक लक्ष्य 79958 के सापेक्ष अभी तक 172919 खातों में रु. 2363.86 करोड़ का वितरण किया गया है। अध्यक्ष द्वारा जनपद के ऋण जमानुपात में 50 प्रतिशत की अपेक्षित वृद्धि के लिए ऋण जमानुपात बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जिसके लिए उन्होने बैंको को शासकीय योजनाओं संबन्धित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने फसल बीमा में अधिक से अधिक किसानो को जोड़ने का निर्देश दिया एवं सीएम युवा उद्यमी योजना मे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे।
गाजीपुर। केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में नौ दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘‘ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा- सुशासन- समृद्धि पर रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
विकास महोत्सव का शुभारंभ आडिटोरियम परिसर विकास भवन मे हुआ। मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए लगायी गयी। सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का सराहना करते हुए कहा कि जन सामान्य को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए है। विशेष रूप से सूचना का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं ‘‘टेबल कलेन्टर, विरासत भी विकास का वार्षिक कलेन्डर का वितरण किया गया। जिसका मंत्री ने अवलोकन कर जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद‘ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।
विधायक जखनिया बेदी राम ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 09 वर्षाे मे कराये गये कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.। उन्होने जनपद के विकास एवं जनपद मे लॉयन आर्डर (कानून व्यवस्था) सुदृढ रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा को बधाई दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश मे जीरो टालरेंस की नीति पर यह सरकार कार्य कर रही है। जिससे भय व अपराध मुक्त प्रदेश की स्थापना हुइ है।
उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जितना योगदान जनप्रतिनिधियों का होता है उतना ही योगदान के जिले के अधिकारियेां का भी होता है। जिससे जनपद विकास के पथपर अग्रसर होते हुए नित नये आयाम छू रहा है। प्रदेश मे एक्सप्रेस-वे बनने से जहा पहले लोगो को लखनऊ जाने मे 8 से 10 घण्टे लगते थे वही आज मात्र 04 घण्टे मे ही प्रदेश के मुख्यालय पहुच रहे है। एक्सप्रेस-वे का हर जगह से कनेक्टीविटी है जिससे आज जनता की यात्रा सुगम हो रही है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘‘ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा- सुशासन- समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च से 26 मार्च तक अलग-अलग थीम पर किया जायेगा। जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।
यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। आज 20 मार्च 2026 को आडिटोरियम परिसर मे युवा उद्यमी, हस्त शिल्प एवं ओडीओपी थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग के सहयोग से ददरी घाट पर बुधवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान गंगा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा, फूल- माला आदि सामग्री को साफ किया गया। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। इसकी निर्मलता एवं अविरलता को बनाए रखना सरकार के साथ-साथ हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सरिता अग्रवाल ने यह भी कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति है, यदि युवा जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएंगे तो यह अभियान और अधिक प्रभावी होगा। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक रूप से नदियों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, वह गंगा नदी को स्वच्छ रखने की भावना विकसित करना है।
स्वच्छता अभियान में राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। डॉ अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में “नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे” नारों के साथ छात्राओं ने गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। सांची मिश्रा की टीम ने नुक्कड़ नाटक , श्रेया मौर्य ने नमामि गंगे अभियान पर भाषण और सोनाली ने गंगा सोहर प्रस्तुत किया । अंत में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सभासद शनि चौरसिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसरवानी , डॉ मनीष सोनकर, कमलेश श्रीवास्तव और कर्मचारी जबीउल्लाह , सुरेंद्र यादव वन दरोगा, प्रद्युम्न यादव, विमल तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रही।
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के निर्देशन में तथा हेल्पलाइन नं0 139 से प्राप्त सुचना के आधार पर जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी एक संदिग्ध लड़की को देखा। लड़की से पुछताछ किया गया तो बताया की मेरा नाम सोनम बिन्द पुत्री सत्येन्द्र कुमार है ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया की रहने वाली हूँ । मेरे माता जी के डाटने के वजह से नाराज होकर घर से भागकर रेलवे स्टेशन बलिया से कामायनी एक्स0 से जा रहीं थी। उसके बाद उक्त लड़की के हाथ में लिए लेडिज पर्स को चेक किया गया तो उसमें 05 जोड़े पायल सफेद धातु, 02 जोड़े बिछिया सफेद धातु , एक नथिया बेसर पीली धातु , 04 जोड़े कान का झाला पीली धातु, 02 नाक कि कील पीली धातु, 01 सिकड़ी पीली धातु, 02 जोड़े जौ पीली धातु , माथे का टिका पीली धातु और 17 रुपये मात्र मिला। जिसके बाद लड़की को जीआरपी थाना लाया गया।
कुछ ही देर बाद उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया मो0 7392856757 अपनी लड़की को खोजते हुए जीआरपी थाना पहुंचे। इसके बाद उक्त लड़की व लेडिज पर्स को दिखाया गया तो उन्होंने अपना बताया। तत्पश्चात नियमानुसार उक्त लड़की व समान सहित लेडिज पर्स को उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार उपरोक्त को सुपुर्द किया गया । अपनी लड़की व समान सहित लेडिज पर्स सकुशल पा कर काफी भाउक एवं खुश हुये लड़की के परिजनों ने थाना जी0आर0पी0 गाजीपुर सिटी की भूरी-भूरी प्रसंसा की। इस दौरान का0 योगेन्द्र यादव, का0 शिवकुमार तिवारी, म0का0 सुमित्रा पटेल मौजूद रहे।
अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के वंशज ने शीर्ष दीप शर्मा को किया सम्मानित
गाजीपुर। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड संस्था द्वारा गयाजी बिहार में राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी, विशिष्ट अतिथि क्रांतिकारी बैकुंठ शुक्ल के वंशज अरुण शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथियों ने रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे देशभर के 200 रक्तदाताओं व संस्थाओं के साथ जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतू भगत सिंह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अमित आजाद तिवारी ने कहा कि आज के समय में भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद शिवाजी सबको चाहिये। परन्तु अपने घर में नही चाहिये। उन्होने नारी शक्ति को आह्वान करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे पुत्र के लिए मां को भी जगरानी देवी बनना होगा। भगत सिंह जैसे पुत्र के लिए विद्यावती कौर बनना होगा शिवाजी जैसे पुत्र के लिए जीजा बाई बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच पर आकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश को आज लंबे भाषण की जरूरत नहीं ऊर्जा की जरूरत है और यह ऊर्जा चंद्रशेख आजाद, राजगुरु व भगत सिंह जैसे वीरों से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हर एक युवक जो भारत माता की जय और इंकलाब कहता है तो उसके अंदर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद होते हैं। वंदे मारतम एक मजहबी नारा नहीं, यह नारा है उनका जो देश के लिए फांसी पर झूल गये। जब हम एक शब्द में अपने शहीदों को नमन करना चाहते है तो हम वंदेमातरम कहते हैं। इस सम्मान को प्राप्त कर शीर्ष दीप ने कहा कि यह सम्मान जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के एक एक रक्तदाता को समर्पित है। जो सदैव निस्वार्थ भाव से 24 घंटे जब भी जरूरतमंदों को आवश्यकता होती है। रक्तदान करने को तैयार रहते है। आप को बता दे कि शीर्ष दीप शर्मा ने अब तक 60 बार डोनेशन किया है और अब तक संस्था द्वारा लगभग 2500 जरूरतमंदों की मदद की जा चूकि है। शीर्ष दीप शर्मा, उनकी संस्था व संस्था के कई सदस्यों को 6 राज्यों में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से रविवार के शाम को नगर के शास्त्रीनगर में स्थित मा भवानी चौक के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े संख्या में मोहल्लेवासी जुड़े और आपसी सौहार्दी में पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेली। वर्तिका पाण्डेय ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात किया। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल चेयरमैन नगरपालिका गाजीपुर ने मुहल्ले में मां भवानी चौक का उद्घाटन किया और समिति के पदाधिकारी एवं मोहल्लेवासियों की पारिवारिक माहौल में मनाए जा रहे होली उत्सव का बधाई देते हुवे स्वच्छता के बारे में समझाते हुवे घर के प्लास्टिक कचरा को अलग कर नगरपालिका को देकर पर्यावरण बचाने का निवेदन किया तथा समिति द्वारा नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने पर एक अच्छी पहल की शुरुवात बताया।। विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका चेयरमैन गाजीपुर ने होली समारोह को सामाजिक एकता के मजबूती का आधार बताया और समिति के अच्छे कार्यों को तारीफ किया। सविता सिंह अध्यक्ष नारी शक्ति संभाग ने महिलाओं एवं पुरुषों को होली की बधाई देते हुवे मुहल्ले को एक परिवार के रूप में बनाए रखने के प्रयास को साझा किया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने मुहल्ले को स्मार्ट एवं स्वच्छ मोहल्ला बनाने में सभी मोहल्लेवासियों से सहयोग की अपेक्षा कर होली की बधाई दिया। डॉक्टर डीपी सिंह ने अपने होली के संगीत से माहौल संगीतमय कर दिया। आनंद सिंह CA ने समिति के कार्यक्रमों की तारीफ कर सम्मानित किए जाने पर सबका आभार प्रगट किया। मिथिलेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी सुशील सिंह ने किया मुहल्ले के महिलाओं ने अपना संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की। बच्चों ने संगीत पर नृत्य किया। फूलों की होली सविता सिंह एवं सरिता अग्रवाल द्वारा फूल फेक कर करने पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल फेंककर आपस में नृत्य किया। समिति द्वारा स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर के नगरपालिका सफाई कर्मचारियो राजीव सफाई नायक, नवाब अली कूड़ा वाहन चालक, संजय सहायक, गीता एवं आशा सफाईकर्मियों को मुहल्ले में गंदी हटाने में सहयोग पर मंच पर सम्मानित कर मोमेंटो दिया। समिति ने स्मार्ट कालोनी में स्टील बोर्ड सेक्टर बनाने में धनराशि देने पर आनंद सिंह, बृजेश सिंह, स्वतंत्र सिंह, सविता सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डे एवं नीतू सिंह ने किया और अध्यक्षता रवींद्रनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ बीती सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, नरगिस सिंह, रीता सिंह, कृष्ण सिंह, शारदा सिंह, वर्तिका पाण्डेय, मीरा देवी, अलका श्रीवास्तव, गीता सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, अमृत चौरसिया, मानव कुमार मानू अजय कुशवाहा आदि काफी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। विकास खण्ड मनिहारी के अंतर्गत गोरारी पेयजल योजना में जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा “मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रधान द्वारा बताया गया कि 208 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। कार्यक्रम में माननीय सदस्य खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत , ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र , टीपीआई, डीपीएमयू , सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं एफटीके महिलाएं , ट्रैनिंग प्राप्त किए 13 तकनीकी मेम्बर उपस्थित थे|
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल पथ संचलन 18 मार्च को गाजीपुर। नव वर्ष के शुभ आगमन की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पूर्ण भारत में एक साथ मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर जिला संघंचालक जयप्रकाश ने बताया कि सघ प्रतिपदा वर्ष पूरे सनातन समाज के लिए अपार हर्ष का पर्व होता है वर्ष प्रतिपदा का यह उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छः पर्वो में से यह पहला पर्व वर्ष प्रतिपदा विक्रमी सम्वत 2083 की आगमन पर मनाया जायेगा। नव वर्ष की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम 18 मार्च को श्रीरामलीला लंका मेैदान मंे वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च के पूर्व संध्या पर किया जायेगा। जिसमे जनपद के सभी स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेष में घोष के साथ पथ संचलन करेगे। वर्ष प्रतिपदा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जयन्ति है इसी दिन पूरे देश के स्वयंसेवक उनके सम्मान में आद्य सर संघसंचालक प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते है। पथ संचलन का आयोजन गाजीपुर नगर मे किया जायेगा। जिसमें जनपद के 10 खण्ड व 3 नगर जिसमे बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर, भावरकोल, धारानगर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया व सदर एवं गाजीपुर नगर, जमानिया नगर व धारानगर के सभी स्वयंसेवक घोष के साथ शामिल रहेगे। स्वयंसेवको के गणवेश निर्धारित प्रतिष्ठानो पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिन स्वयंसेवका का गणवेश अधुरा है या नया लेना चाहते है वहा से निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ साथ सभी आनुषागिक संगठन के तरफ जिसमंे विहिप, बजरंगदल, भारत विकास परिषद, किसान संघ, शिक्षक संघ, व्यापारी संघ, आर्यसमाज, मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, बाल भारती, समग्र गंगा, क्रिड़ा भारती, एनएमओ, सेवाभारती, गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी जैसे संगठन भी पथ संचलन में शामिल होगे।