All posts by tiwarishivpratap

समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा, 50 लाख के लागत के निर्माण कार्यो एंव आकांक्षात्क विकास खण्डो में कराये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के बावजूद भी गलत सूचना फीड कराये जाने कारण जनपद की रैंकिग प्रभावित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा विकास खण्ड देवकली, करण्डा, जमानियां भदौरा, मरदह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु पंचायत सहायको को अवश्य लगाया जाये तथा प्रतिदिन होने वाले विडियों कॉफ्रेसिंग बैठक में ब्लाक से पंचायत सहायक, विकास खण्ड अधिकारी या ए डी यो पंचायत अवश्य बैठे। अन्यथा प्रगति कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन बाधित किया जायेगा। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सको/अवैध ढंग से संचालित चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध मे समस्त खण्ड विकास अधिकारियो के द्वारा बनाये गये लॉकबुक के माध्यम से जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रो रोस्टर के सापेक्ष 16 घण्टे विद्युत सप्लाई प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से 18 घण्टे विद्युत सप्लाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में नहरो की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया तथा उन्होने कहा कि सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा फोटो युक्त सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही सिल्ड सफाई का भुगतान किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रो में छुट्टा पशुओ को गो-आश्रय स्थल पर रखा जाये अन्यथा पशु विचरण करते पाये गये तो इसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एंव पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होगे। उन्होने माह जनवरी 2023 तक मनरेगा से बनाये जा रहे गौ-आश्रय केन्द्रो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

माता रानी के दरबार में नगर पालिका की सौगात

नगर पालिका ने सकलेनाबाद में दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर का फिर लोकार्पण किया


गाजीपुर। गुरुवार को सकलेनाबाद दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का लोकार्पण भाजपा काशीप्रान्त की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि माता रानी के दरबार में उनकी प्रेरणा से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष द्वारा जो आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का सौगात दिया गया है वह काफी सराहनीय है। सरिता अग्रवाल एक गृहिणी है और गृहिणी होने के नाते जिस प्रकार घर को व्यवस्थित ढंग से चलाती है उसी प्रकार अपने पूरे नगर को बेहतर व व्यवस्थित करने का कार्य कर रहीं हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि माता के दरबार में गरीबो, मजदूरों, दलितों, शोषितों के हितार्थ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था माता रानी की कृपा से ही संभव हो पाया है। हम सब नगर की बुनियादी सुविधाओं को देने के लिए कृत संकल्पित हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने कहा कि 500 लीटर स्टोरेज के साथ प्रतिघंटा 150 लीटर पानी फिल्टर की क्षमता वाला प्लान्ट से यहाँ के आस-पास के लोगों के अलावा बाहर से आने जाने वाले लोगों को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। रासबिहारी राय, अमरनाथ दुबे व सभासद सरिता गुप्ता ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को यहाँ पर वाटर प्यूरीफायर लगाने के लिए धन्यवाद दिया एवं नगर पालिका द्वारा चल रहे विकास कार्यों की भी तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंदिर कमेटी के आयोजक जयलाल, अभिनव सिंह छोटू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, निखिल राय, राकेश जायसवाल, रेनु गुप्ता, गोपी गुप्ता, योगेश शुक्ला, संतोष पाठक, अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, प्रीति गुप्ता, रूपेश सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नेहाल अहमद, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, संजय कटियार, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर माता रानी के दरबार में मन्दिर कमेटी द्वारा भव्य भण्डारे एवं माता रानी का जागरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के लोग भी काफी उपस्थित थे।

धान की फसल होगी नीलाम

गाजीपुर। तहसीलदार मुहम्मदाबाद द्वारा बताया कि जिलाधिकारी एवं न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कुर्क की गयी भूखण्ड के कुछ गाटा संख्या पर धान की फसल बोयी गयी थी। जिसकी नीलामी 9 जनवरी 2023 को तहसील सभागार मुहम्मदाबाद में करायी जानी है। नीलाम होने वाली फसल जो गाटावार/फसलवार विवरण निम्नवत इस प्रकार है। जिसमें मौजा धनेठा में 278,282,283,248,285,289,292,293,295 सं एवं 250, खरडीहा में गाटा संख्या-91 आमी में 58, 1043, चकभागो में गाटा सं0-64,98,99ख, 25, 96, 101,61, 205, सोमरिया में गाटा सं0-164, 161, 149, 163, वीरपुर में 137/1, 151/2, 181/6, 177, बहोरा में गाटा सं0-33, 780, 781, 783, 472, नरसिंहपुर करईल में गाटा सं0- 12, 14, 15 ,16  एवं माचा में गाटा सं0- 54,34, 159 सं का धान की फसल बोयी गयी थी। उन्होने अनुरोध किया है कि तहसील मुहम्मदाबाद में समय उपस्थित होने का कष्ट करें।

डीएम के हाथों कंबल पाकर खिल उठे सैकड़ो जरूरतमंदों के चेहरे

गाज़ीपुर। बुधवार को ज्वाइंट मेडिकल फोरम गाज़ीपुर के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर किया।
जिलाधिकारी ने फोरम के इस पुनीत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिक व जरूरतमंदों की मदद होती रहे। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया। फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।

फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय तथा संचालन डॉ यूसी राय ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों में कंबल वितरित किया गया।

चेयरमैन बने दिवाकर

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन दिवाकर सिंह मनोनीत किए गए:दुर्गेश

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक बुधवार को विकास भवन में संपन्न हुआ। इस बैठक में विगत कई महीनों से रिक्त पड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन पद पर सर्वसम्मत से तपता के वरिष्ठ प्रवक्ता दिवाकर सिंह को चेयरमैन पद मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलामंत्री ओंकार नाथ पांडे, अखिलेश कुमार, गिरजा शंकर कुशवाहा ,देवेंद्र मौर्या, राकेश पांडे, अभय कुमार सिंह, सूर्यकांत पांडे, जयप्रकाश बिंद, रोशन लाल, संतोष यादव,कौशल सिंह,श्रीकांत मिश्रा, मनोज कुमार यादव,राम अवतार, गोपाल यादव, राजेश कुमार, विश्व मोहन,रविंद्र यादव,अखिलेश कुमार, आलोक कुमार,चंद्रिका यादव, अश्वनी सिंह,ओम प्रकाश यादव, आलोक श्रीवास्तव, कुंदन सिन्हा, विनोद चौधरी, विनोद पांडे, सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय ने किया

किसानों से डीएम ने की बातचीत फिर दिया धान क्रय केंद्र के प्रभारी को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीपुर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय विक्रय रजिस्टर को चेक किया तथा केंद्र पर कार्य में धीमे प्रगति पाये जाने पर केंद्र प्रभारी शिव प्रकाश भारती को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने कार्य के गति को बढ़ाएं तथा धान क्रय सेंटर को प्रातः 9 बजे खोलकर नापतोल शुरू कर दिया जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की और उनके समस्याओ एवं नापतोल के बारे में पूछा तो जवाब संतोषजन पाया गया। उन्होने केंद्र पर किसानों के लिए बैठने एवं पानी पीने की सुविधा का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर 25 प्रतिशत किसान 20 कुंटल से नीचे वाले हैं। जिलाधिकारी ने धान वजन मशीन पर धान रखकर एवं धान मापन यंत्र का भी निरीक्षण। इस केंद्र पर 3375 बोरी अवशेष बचे हुए है। बताया गया कि धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040 एवं प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए 2060 प्रति कुन्टल है। इस अवसर पर खाद्य्य विपरण अधिकारी रतन कुमार शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्तार को फिर होना होगा पेश

गाजीपुर। मंगलवार को बहुचर्चित उसरी चट्टी घटना के मामले में वादी मुकदमा मुख्तार अंसारी की पेशी नही हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के फिजिकल पेश नहीं होने का कारण बंद लिफाफा में कोर्ट के पास मौजूद है। एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी को फिजिकल तौर पर 10 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि चर्चित उसरी कांड में मुख्तार अंसारी को मंगलवार को गवाही के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। वहीं मंगलवार को उसरी कांड के चश्मदीद गवाह तौकीर अहमद की गवाही हुई है। जानकारी के अनुसार गवाह ने कोर्ट से कहा कि हमने घटना को देखा है, उस दौरान तबातोड़ फायरिंग हुई थी। गवाह ने कहा घटना का प्रूफ नहीं है लेकिन घटना मेरे आंखों के सामने हुई है।

मिश्रा गुट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा


गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (मिश्रा गुट) के चेयरमैन बालेन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार की देर शाम संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारे फेडरेशन की स्थिति काफी मजबूत है। सरकार अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ते, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना, वेतन विसंगतियों आदि के निस्तारण के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार के निर्णयों के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों सहित पुरानी पेंशन का हक छीन लिया है।

13 को होगा जिला इकाई का चुनाव
राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा तथा यूपी फेडरेशन मिनिस्ट्रीयल के पुनर्गठन/चुनाव 13 जनवरी को साढ़े ग्यारह बजे से जिला पंचायत (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल), में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, सहित समस्त कार्यालयाध्यक्ष और अध्यक्ष / मंत्री, शाखा घटक को उपलब्ध कराई गई है।

आंगनवाड़ी केन्द्रों की हुई छुट्टी

गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जिलाधिकारी के आदेश पर 2 जनवरी 2023 से जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों को शीतलहर एवं ठण्ड के प्रकोप को देखते हुये 15 जनवरी 2023 तक तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। इस छुट्टी में सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र पर ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री अपने केन्द्र पर उपस्थित रहते हुये पोषण ट्रैकर पर नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा ऑगनवाड़ी कार्यकर्त्री, मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन, ड्राई राशन, वजन तथा गृह भ्रमण सहित सामुदायिक गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा।

4 जनवरी को होगा कंबल वितरण

गाज़ीपुर। ज्वाइंट मेडिकल फोरम के बैनर तले चार जनवरी को लंका मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी आर्यका अखौरी करेंगी। ज्ञात हो कि ज्वाइंट मेडिकल फोरम जिले की एलोपैथिक, डेन्टल, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथिक एवं दवा प्रतिनिधियों का सामुहिक संगठन है। यह संगठन अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जन-कल्याण के क्षेत्र में भी अपनी सतत भूमिका का बखूबी निर्वहन करता आ रहा है।फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए संगठन ने गरीबों में कंबल वितरित करने का निर्णय लिया है। लंका मैदान में आये प्रत्येक जरूरतमंद को कंबल दिया जाएगा।जिससे वह इस हाड़कपाती ठंड से अपने आपको बचा सकें।