All posts by tiwarishivpratap

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर फहराया तिरंगा

लखनऊ। राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों में आज के दिन जश्ने आजादी की धूम रही। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री के०बी० भारती के नेतृत्व में संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण कर धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के साथ देश को आजादी दिलाने वालों को नमन किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया।

सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह वह स्वर्णिम दिन है जो भारत के इतिहास में तब अंकित हुआ जब राष्ट्र स्वतंत्र हुआ। 15 अगस्त 1947 को भारत को 200 साल के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस दिन भारत ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त होकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का दर्जा हासिल किया था। झंडारोहण के दौरान कुँवर अभय सिंह राठौर (वरिष्ठ नेता), अमर मिश्रा , ओम राय, मोहित पाठक, आशीष पांडेय, वेद प्रकाश शुक्ल, देवेंद्र तिवारी, तरुण सिंह रावत, प्रतीक़ श्रीवास्तव, अर्पित गुप्ता, शिवम् पाठक, ऋतिक बाजपेयी और हर्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विहिप और बजरंग दल ने भारत को अखंड भारत बनाने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर। शहर के बड़ी बाग स्थित माधव सरस्वती विद्यालय में बुधवार को विहिप व बजरंगदल के तत्वाधान में संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला सह विभाग प्रचारक दीपक रहे। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि 14 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत माता का बटवारा किया गया। जिसमें भारत को अधूरी आजादी प्राप्त हुई।

क्योंकि भारत-पाकिस्तान का बटवारा सांस्कृतिक आधार पर न होकर राजनीति आधार पर हुआ है। गोष्ठी में मौजूद लोंगो ने पुनः भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। विहिप के नख्से में अखंड भारत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, नेपाल, बांग्लादेश व म्यंमार को साथ में दर्शाता है।

इस मौके पर सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, सत्येंद्र पांडेय, उत्तम चौधरी, प्रदीप तिवारी, शिव कुमार, शिवम् चौबे सहित आदि मौजूद रहे।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, कहा…..

गाजीपुर। 14 अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन रायफल क्लब परिसर मे बुधवार को किया गया। जिसका राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने अवलोकन किया। मंत्री लगभग अपरान्त 03ः15 बजे रायफल क्लब परिसर में पहुचे। मंत्री के आगमन पर  स्वागत की कड़ी मे  जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज ने रामलला संदेश पुस्तिका देकर उनका स्वागत किया। अवलोकन के उपरान्त मंत्री ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी, मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त सिंह के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकता सूचना विभाग से धनन्जय कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, रामदुलार यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।    

एमएलसी ने डीएम-एसपी के साथ किया सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल का सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में 17 अगस्त दिन शनिवार को किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन उसी दिन करमपुर में है। जिसको देखते हुए बुधवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डी आई जी वाराणसी परिक्षेत्र डा0 ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आगमन, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, अनिकेत सिंह एवं अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।

आजादी की खुशीयों को दुःख में बदलने का प्रयास किया गया:परिवहन मंत्री

गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अवसर पर भाजपा द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी कर विभाजन के बाद हुई विभिषिका में कई लाख हताहत लोगों (महिलाओं,बच्चों और नौजवानों) को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के बाद हिन्दुओं के साथ हुई विभिषिका बूनियादी रूप से मानव विस्थापन और जबरदस्ती पलायन की दुखद कहानी है।देश की आजादी से पहले धार्मिक आधार पर बंटवारा के बाद हिंदूओं पर भारी अत्याचार हुआ। आजादी की खुशीयों को दुःख में बदलने का प्रयास किया गया।उस असहनीय पीड़ा भरी विभिषिका से हमें सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अच्छुण रखते हुए वर्तमान और आने वाली पिढ़ीयों को इसे बताने और स्मरण कराने की जरूरत है।मा मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों मे भारत-पाकिस्तान झगड़े के समय वार्ता होती थी। लेकिन आज उल्टा है एक गोली के जवाब में 10 गोलियां चलाई जा रही है ,क्योंकि यह राष्ट्रवादी सरकार है जिन लोगों ने हमारे ऊपर अत्याचार किया पूर्व की सरकारों मे उनकी ही प्रशंसा होती रही । आज हमारे संकल्प का दिन है हम ऐसे राष्ट्रभक्त तैयार करेंगे जो देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे, आजादी के महत्व और आजादी के लिए दिए गए बलिदान और संघर्षों को आने वाली पीढ़ियां को बताना होगा।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सपने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण का प्रभाव यह रहा है कि आज कश्मीर से पालायित हिंदू वहां स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की जनगणना में लगातार हिंदू अल्पसंख्यक और अल्पसंख्यक बहुसंख्यक होते जा रहे हैं हमारी जनसंख्या कम होती जा रही है उनकी संख्या बढ़ती जा रही है‌। उन्होंने कहा कि आज बंग्लादेश में उस विभिषिका को दोहराया जा रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आज आजादी का अमृत कल मना रहा है ।आजादी के बाद बंटवारे के दौरान हुई विभिषिका का दर्द जो भारत ने झेला था उसका स्मरण की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जो स्थितियां पैदा हो रही है उसे पर चिंतन करना है । पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभाजन के दर्द को आम आदमी को महसूस कराया और 2021 में आजादी के बाद कैसे देश के विध्वंस और विभाजन की विविधता का दंश देश ने झेला है आज भारत के कोने-कोने में उसे स्मरण कर उसमें हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन के दौरान ट्रेन के शौचालय में जान बचाकर भारत आए अपने पिता की सुनाई बातों को गोष्ठी में रखते हुए सबकी आंखों को नम कर दिया।


गोष्ठी का समापन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद तथा विभिषिका के दौरान अपनी जान गंवा चुके लोगों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया‌।
गोष्टी को बृजेंद्र राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, कालीचरण राजभर आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया जो अफीम फैक्ट्री, महुआबाग के रास्ते पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल तक पहुंचा जहां मा मंत्री तथा उपस्थित नेताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस का समापन किया। जुलूस मे बहुतायत संख्या में लोग विभिषिका से सम्बंधित तख्तियां लिए चल रहे थे।


गोष्ठी व मौन जुलूस में बृजेन्द्र राय,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,कालीचरण राजभर, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, साधना राय, शैलेश कुमार राम, प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव,मोनू तिवारी, गोपाल राय, मयंक जायसवाल,मन्नू राजभर, हरदेव कुशवाहा, योगेश सिंह, कार्तिक गुप्ता, शनि चौरसिया, अभिनव सिंह,राजन प्रजापति, संतोष जायसवाल, राकेश राय, नीतीश दूबे,अभय प्रताप सिंह,मनोज सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि वेंकटेश सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

पी जी कालेज में परिवहन मंत्री का हुआ स्वागत

पी जी कालेज में परिवहन मंत्री का स्वागत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह बुधवार को पी जी कॉलेज पहुंचे । परिवहन मंत्री के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे। उनका स्वागत प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय और कुलानुशासक डॉ० एस० डी० सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्राचार्य कक्ष में परिवहन मंत्री ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मिलने के क्रम में सभी से परिचय जाना। प्राचार्य कक्ष में ही महाविद्यालय की विवरणिका भेंट स्वरूप परिवहन मंत्री को प्राचार्य की ओर से दी गई।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े तमाम कार्यों के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए महाविद्यालय की ओर से एक अनुरोध पत्र भी परिवहन मंत्री को सौपा गया। अनुरोध पत्र के जरिए परिवहन मंत्री से पी० जी० कॉलेज चौराहे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर तक के लिए परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया। इस अनुरोध पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने सकारात्मक जवाब दिया। उनकी ओर से कहा गया कि जल्दी ही वह परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारियों के संग बैठक कर इस बाबत निर्णय लेंगे। विद्यार्थियों के हित में गाज़ीपुर के पी० जी० कॉलेज चौराहे से जौनपुर तक बस का संचालन करने पर उनके विभाग की ओर से जल्द करने पर विचार किया जाएगा।
परिवहन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में डॉ० जी सिंह, डॉ० एस एन सिंह, डॉ० अरूण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे , डॉ एस० एस० यादव, डॉ० के० के० पटेल ,संजय श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह , घनश्याम आदि रहे।

नपा अध्यक्ष ने सौंपा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 सहायक शोध अधिकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा चयनित शोध अधिकारी का नियुक्ति पत्र मिशन रोजगार के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा 12 सहायक शोध अधिकारियों को सौपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम अधिकारी इन सभी को नियुक्ति पत्र पाने की बधाई दिया। साथ ही साथ उन्हें अपने मूल कार्य में मन लगाकर काम करने की बात कही। जिससे कि आने वाले समय में विभाग की छवि बेहतर हो सके।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 1036 शोध अधिकारियों को सभी जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 12 चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है । उन्होंने बताया कि यह पद पिछले कई सालों से खाली पड़ा हुआ था। जिसके कारण विभाग का डाटा एंट्री संविदा कर्मचारी या फिर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे पूरा किया जाता था। बावजूद उसके कुछ ना कुछ खामी रह जाया करते थे लेकिन अब इनकी नियुक्ति हो जाने से अब डाटा एंट्री में सुधार आएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त किए हुए सभी सहायक शोध अधिकारी जनपद के विभिन्न ब्लाकों पर नियुक्त किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति उनके ही ब्लॉकों में होगी ताकि उन्हें कार्य करने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने बताया कि इन लोगों की नियुक्ति नहीं होने से हमारे जितने भी डाटा विभाग को या शासन को भेजा जाता था। उसमें गड़बड़ी हो जाया करती थी जिन्हें बार-बार सुधार करना पड़ता था। लेकिन अब उम्मीद है कि इस तरह की गलती नहीं होगी।

बताते चले की सहायक शोध अधिकारी के रिक्त पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा अंतिम चयन परिणाम आयोग द्वारा 10 जून को घोषित किया गया था। इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ रामकुमार ,डॉ मनोज कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह , मिथिलेश सिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

हाथों में तिरंगा लेकर रैली में निकली राज्य सभा सांसद, लगे नारे

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान में राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह शामिल रहे। मोटर साइकिल सवार भाजपा के युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते भुतहियाटाड सैनिक चौराहा से वंशी बाजार, बड़ीबाग, लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज के रास्ते मिश्र बाजार पहुंच कर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कोतवाली के रास्ते आमघाट पार्क पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहिदों महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि देश की रक्षा तथा आजादी के लड़ाई मे अमर शहिदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का यह देश कृतज्ञ है और आज राष्ट्र गौरव के महा पर्व स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से पुर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मनाया जाने वाला हर घर तिरंगा अभियान उनके सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर हमे आजादी दिलाई।


तिरंगा यात्रा के आगे आगे चल रहे डीजे पर बज रहे राष्ट्र भक्ति गीत पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता पिछे मोटर साइकिल पर तिरंगा लहराते देश प्रेम से ओत प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, प्रो शोभनाथ यादव, अच्छे लाल गुप्ता, लालसा भारद्वाज, विश्वप्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह,सुरेश बिंद,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,हरेन्द्र यादव, रासबिहारी राय,हर्षित सिंह, शुभम विश्वकर्मा,गोपाल राय, दीपक सिंह ,सनी चौरसिया, मनोज बिंद,अभिनव सिंह छोटू, राजन प्रजापति ,माया सिंह, साधना राय, नितीश दुबे, श्री प्रकाश केशरी, सुधीर केशरी, मयंक जायसवाल, विनोद खरवार, हेमंत त्रिपाठी,अजय कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, हिमांशु यादव, दुष्यंत अग्रहरि आदि मौजूद थे।

शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, कई बाइक बरामद

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मोटर साइकिल, देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसपी के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र से मुखबिर के सूचना पर अरुण कुमार पुत्र स्व० नन्दू राम निवासी ग्राम बिन्दवलिया थाना कोतवाली उम्र करीब 24 वर्ष और सूरज कुमार पुत्र स्व० अशोक राम निवासी बिन्दवलिया थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की कुल 7 मोटर साइकिल व अभियुक्त अरुण कुमार के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार उपरोक्त अपनी गलती की माफी मांगते हुये बताया कि हम दोनों लोग आपस में मिलकर योजना बनाकर जनपद गाजीपुर और आस पास का जिला जौनपुर, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। इसलिये यह तमंचा भी मैं अपनी सुरक्षा के लिये पुलिस से बच बचाकर लेकर चलता हूं। अरुण ने बताया कि साहब हम दोनों लोगों ने मिल कर कई मोटर साइकिलों की चोरी किया है, उनमें से कुछ मोटर साइकिलो को बेच कर उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर बराबर बाँट लिया है। आज भी मैं अपने साथी के साथ चोरी की गई मोटर साइकिल जो छिपा कर रखा हूं उनको बेचने के लिये ग्राहक तय किया था और उस ग्राहक का यहीं पर इन्तजार करा रहा था लेकिन आप लोगों ने आकर हम दोनों लोगों को पकड़ लिया। चोरों ने बताया कि हम लोग चोरी की मोटर साइकिलों का नम्बर प्लेट बदल कर सुरक्षित स्थान पर छुपा देते है। इस समय हम दोनो लोग कुल 06 चोरी की मोटर साइकिलों को छुपाकर रखा है। सूरज कुमार भी पूछने पर अपने गलती की बार बार माफी मांगते हुये बता रहा है कि साहब आप लोग हमे भी माफ कर दीजिये। हमसे भी बहुत बड़ी गलती हो गयी है कि हम अपने साथी के साथ मिलकर मोटर साइकिलों की चोरी करते हैं और हम दोनों उन्ही मोटर साइकिलो को बेचकर अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। आज हम दोनों लोग चोरी करके जो मोटर साइकिल छिपा कर रखे हैं उनको बेचने के लिये ग्राहक तय किये थे और उस ग्राहक का यहीं पर इन्तजार कर रहे थे लेकिन आप लोगों ने आकर हम दोनों लोगों को पकड़ लिया। शातिर चोरों के निशानदेही पर चक हुसैन खलिसापुर से कुल 06 मोटर साइकिल को कोतवाली पुलिस ने बरामद किया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी और उप निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

अवैध अतिक्रमण पर रेलवे का चलेगा बुलडोज़र

अफीम की धुलाई के लिए बनाए गए रेलवे ट्रैक के आसपास अतिक्रमण  पर रेलवे चलाएगा बुलडोज़र

5 लाख स्क्वायर फीट जमीन कब्जे से मुक्त कराएगी रेलवे प्रशासन

गाजीपुर। ब्रिटिश हुकूमत काल में मुख्य डाकघर के पास अफीम फैक्ट्री में कच्चे माल को लाने और तैयार अफीम को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अंग्रेजों को सुरक्षित संसाधन की जरूरत महसूस हुई। इसके लिए उन्होंने अफीम फैक्ट्री से लेकर लंका होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बिछा दी। इसी ट्रैक से ट्रेन के जरिए सिटी रेलवे स्टेशन से कच्चा माल अफीम फैक्ट्री के लिए आता था। साथ ही तैयार अफीम को इसी रूट से सिटी रेलवे स्टेशन तक भेजा जाता था। आजादी के बाद ट्रैक पर ट्रेनें दौड़नी बंद हो गईं। नतीजन रैक अनुपयोगी हो गई। समय बीतने के साथ रेलवे की जमीन पर कब्जा शुरू हो गया। इसी कब्जे को हटाने के लिए रेलवे ने 40 लोगों को नोटिस देने के साथ ही उनके मकान पर निशान भी लगा दिया है और एक दिन बाद यदि स्वयं नहीं हटाया जाता है तो रेलवे प्रशासन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करेगा।गाजीपुर सिटी के रेलवे स्टेशन से एक रेल लाइन गाजीपुर की अपनी फैक्ट्री तक के लिए अंग्रेजों ने अफीम की ढुलाई के लिए बनवाया था और इस रेलवे ट्रैक पर काफी दिनों तक अफीम की ढुलाई हुआ करती थी। लेकिन करीब 20 से 25 साल पहले इस रेल लाइन पर इसकी ढुलाई बंद हो गई ।  इसके बाद धीरे-धीरे इस रेल लाइन के आसपास लोगों ने कब्जा कर मकान बनाना आरंभ कर दिया। जिसको लेकर पिछले दिनों रेलवे की तरफ से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था और कुछ लोगों के मकान का ध्वस्तीकरण भी किया गया था।

  इस दौरान 67  अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे और उसके बाद रेलवे का यह कार्रवाई कुछ दिनों के लिए रुक गया था। अब अन्य अतिक्रमणकारियों जिनमें से 40 लोगों को चिन्हित  रेलवे प्रशासन ने किया है।  13 अगस्त से पूर्व अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी करते हुए उनके मकान पर नोटिस चश्पा कर दिया गया है। बताते चले की सिटी रेलवे स्टेशन से लंका होते हुए अफीम फैक्ट्री तक रेलवे की लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट की जमीन है। जिस पर वर्षों से लोग रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं । जिसमें अस्थाई अतिक्रमण भी है। टिन शेड , झोपड़ी से लेकर पक्के निर्माण तक कर लिए गए। लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन की सुध ली है। इस अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद खाली हुए जमीन पर रेलवे की तरफ से भवन का निर्माण कर सभी सुविधाओं से युक्त कर रेल कर्मियों को एलाट किया जाएगा। ऐसे में 13 अगस्त से दूसरे चरण का अभियान चलाने को लेकर आरपीएफ इंचार्ज गाजीपुर सिटी स्टेशन अमित राय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।