All posts by tiwarishivpratap

5 जनवरी को जिले के सभी पत्रकार संगठनो का होगा महासम्मेलन


5 जनवरी को कौशल राहुल शर्मा के जन्मदिन पर जिले के सभी पत्रकार संगठनो का होगा महासम्मेलन



गाजीपुर। अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज के संपादक किरण नाई के बड़ी बहन सरिता राहुल शर्मा के बड़े सुपुत्र कौशल राहुल शर्मा के पहले जन्मदिन पर गाजीपुर जिले के समस्त पत्रकार संगठनों के पत्रकार बंधुओ का हंसराजपुर में महासम्मेलन होगा। इस मौके पर पत्रकार जगत के माने जाने पत्रकार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयो सहित क्षेत्रीय विधायक सहित ग्राम प्रधानों की मौजूदगी रहेगी। यह कार्यक्रम गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर बभनौली ग्राम सभा मालती निवास (पारस हार्डवेयर के सामने ) पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सुनिश्चित हुआ है।

बाबा साहेब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया:-डीएम

गाजीपुर। भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दिये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिह, मुख्य राजस्व अधिकारी व कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के छवि चित्र पर पुष्पांजलि तथा फूल माला चढाकर नमन किया। जिलाधिकारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन संघर्षों को याद किया तथा उनके शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, न्यायायिक योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का 67वां परिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहेब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया और उनके प्रयासों ने भारत को ऐसा व्यापक संविधान प्रदान किया जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

यह दिवस हम सबको उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेद भाव के विरूद्ध लड़ाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के सन्दर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होने शोषितों और वंचितो के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ठेकेदार को न तो शासन का डर है न तो प्रशासन का:-शम्मी


ठेकेदार के सामने ना डीएम साहब की सुनवाई न सीएम साहब की:- शम्मी

गाजीपुर। बुधवार को धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन भी सीवर के कार्य में देरी वह अनियमितता के खिलाफ जल निगम व नमामि गंगे के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। वहां मौजूद स्थानी लोगों ने बताया कि बड़ी बाग बाईपास, नवाबगंज, झंडा तर, रजदेपुर, कचहरी रोड, गोरा बाजार तथा महुआ बाग से लेकर फैक्ट्री तक हर महीने सीवर की खुदाई होती है लेकिन आज तक एक भी रोड का कार्य पूरा नहीं हो सका। लोगों ने कार्यदाही संस्था पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया तथा उच्च स्तरीय विभागीय जांच की मांग की।

इस दौरान धरने के आयोजक नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शमी ने कहा कि कार्यदाई संस्था गुंडो की तरह काम कर रही है, ना उन्हें डीएम साहब का डर है और ना ही सीएम साहब का डर है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यदाई संस्था कार्य योजना को लेकर शहर की जनता को लिखित आश्वासन नहीं देती है तो या आंदोलन अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ा दिया जाएगा। धरने में मौके पर दीपक सिंह पूर्व प्रधान, राजेश प्रजापति पप्पू पूर्व महामंत्री पीजी कॉलेज, रोहित यादव छात्र नेता, अमित उपाध्याय, इमरान अंसारी, जैद सिद्दीकी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, सूरज सहित आदि लोग मौजूद थे।

अबतक 2174 किसानों से खरीदा जा चुका है धान

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो पर धान क्रय से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में बताया कि जनपद में 4 दिसंबर 2023 तक कुल 2174 किसानों से 19120.471 मी0 टन धान की खरीद हुई है, जो आवंटित लक्ष्य 228000 मी0टन के सापेक्ष 8.39 प्रतिशत है। कुल क्रय धान 19120.471 मी0 टन के सापेक्ष 4186.86 मी0टन धान का प्रेषण केन्द्रों से सम्बद्व चावल मिलों को जी0पी0एस0 युक्त वाहन से हुआ है, जो 21.90 प्रतिशत है। कृषकों को देय धनराशि 41 करोड़ 74 लाख के सापेक्ष 27 करोड़ 47 लाख का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है, जो 65.82 प्रतिशत है। पी0एफ0एम0एस0 रिपोर्ट के अनुसार विपणन शाखा के 2, पी0सी0यू0 शाखा के 9, यू0पी0एस0एस0 शाखा के 6 एवं मण्डी समिति के 1, कुल 18 किसान इनवैलिड प्रदर्शित हो रहे हैं, जिसके कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।

वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ के 19, पी0सी0यू0 के 76, यू0पी0एस0एस0 के 31, मंडी समिति के 4, मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 5 एवं भारतीय खाद्य निगम के 1, कुल 173  क्रय केन्द्र अनुमोदित हुए हैं। जिसके सापेक्ष विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ0 के 14, पी0सी0यू0 के 75, यू0पी0एस0एस0 के 31, मंडी समिति के 4, मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 4 एवं भारतीय खाद्य निगम केे 1, कुल 166 क्रय केन्द्रो की ऑनलाइन फीडिंग हो गया है। पी0सी0एफ0 संस्था के 5, पी0सी0यू0 के 1 एवं मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 1, कुल 7 क्रय केन्द्रों की ऑनलाइन फीडिंग शेष है। पी0सी0एफ0 के 8, पी0सी0यू0 के 15, यू0पी0एस0एस0 के 5 एवं मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 3, कुल 31 क्रय केन्द्रों पर खरीद शून्य है। विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ0 के 7, पी0सी0यू0 के 48, यू0पी0एस0एस0 के 21 एवं मण्डी समिति के 1, कुल 114 ट्रकों में जी0पी0एस0 इंस्टाल हो गया है। इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने लगाया जुर्माना, जांच के लिए भेजा नमूना

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में 200 बेडेड महिला छात्रावास एवं मल्टीपरपज कान्फ्रेन्स हाल के निर्माण एवं आदर्श गॉव रघुनाथपुर में बन रहे सॉलीड वेस्ट कचरा प्रबन्धन का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजकीय महिला डिग्री कालेज गाजीपुर में 200 बेडेड महिला छात्रावास एवं मल्टीपरपज कान्फ्रेन्स हाल के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 16.24 करोड़ है, जिसके सापेक्ष 5.68 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 4.85 करोड़ रूपये व्यय कर कार्य कराया जा रहा है। परियोजना को पूर्ण करने की तिथि 31 अगस्त 2024 है। परियोजना स्थल पर 20 श्रमिकों को कार्य करना बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश  दिया  कि श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर निर्धारित समयावधि में परियोजना को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य स्थल पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के परिनिरीक्षणीय शिथिलता के कारण कालम की ढलाई के समय शरिंग के फैल जाने के कारण कालम की फिनिशिंग प्रभावित हुई है।

जिस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि डी.पी.आर. में वर्णित व्यवस्था के अनुसार ठेकेदार मेसर्स पहलवान कान्स्ट्रक्शन, लखनऊ के विरूद्ध अर्थ दण्ड लगाते हुए वसूली करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थल पर प्रयुक्त हो रही सामग्री तथा-ईंट, सीमेन्ट, बालू का नमूना एकत्र कर अपनी प्रयोगशाला में जॉच कराकर अवगत करायें। प्रेक्षा करने पर अवर अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि सामाग्री के थर्ड पार्टी वैल्यूएशन हेतु नमूना काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में प्राप्त होगी। परियोजना प्रारम्भ करने की तिथि 1 मार्च 2023 है और कार्य स्थल पर लगभग 27 प्रतिशत कार्य हो जाने के बाद भी सामाग्री की थर्ड पार्टी वैल्यूएशन हेतु नमूना इतना विलम्ब से भेजा जाना कार्यदायी संस्था के गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के प्रति उदासीनता का परिचायक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि  सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता प्रतिदिन कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए अपनी तकनीकि देख-रेख में डी पी आर में वर्णित व्यवस्था अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करेगे। निरीक्षण के समय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड-3, लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था यू.पी. सिडको, गाजीपुर के सहायक अभियंता, पी.पी. बन्दा एवं अवर अभियंता और रोहित मौर्य उपस्थित थे।

पांच दिवसीय पीएम विश्वकर्मा बैच का डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को 5 दिवसीय पीएम विश्वकर्मा बैच (दर्जी)का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के0 डी0 गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि  ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता व जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया। वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की एवं कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचानपत्र के माध्यम से मान्यता दी जाएगी। योजना के तहत 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक ऋण सहायता दी जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख के0डी0 गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग पाने वाले कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना के तहत लोगों को 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है।

साथ ही, 5 दिनों तक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है जिसकी जानकारी क्षेत्र प्रमुख के द्वारा दिया गया । संस्था के निदेशक संजय सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को ससमय उपस्थित हो के प्रशिक्षण लेने का अनुरोध किया जिससे सबका सर्टिफिकेट मिल सके एवं वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों सफल उद्यमी बनने का आग्रह किए। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया एवं डी. सी. एन. आर. एल. एम. गोपाल कृष्ण चौधरी सभी प्रशिक्षणार्थियों को ब्लाक से मिलने वाली सभी योजना की जानकारी दी। जिला सेवायोजन आधिकारी मुकेश कुमार रोजगार के प्रति प्रशिक्षणार्थियों को उत्साहित किया। धन्यवाद ज्ञापन अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन निदेशक संजय सिंह ने किया। इस मौके पर संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी, कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह और कार्यालय सहायक इल्मा नूर आदि उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय “बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता” का होगा आयोजन

गाजीपुर। मंगलवार को वेलफेयर क्लब तथा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ (संयुक्त) की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर की गयी। जिसमे जनपद स्तरीय “बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता” अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के आयोजन तथा परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गयी। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि के अनुसार सामान्य ज्ञान ,गणित एवम तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता 10 दिसम्बर दिन रविवार को जनपद के 06 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी जिसमे गाजीपुर सदर क्षेत्र में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल रौजा को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहाँ महाराजगंज, आदर्श गाव, रेवतीपुर, सुहवल क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा देंगे जहाँ राहुल प्रताप मिश्रा को केंद्र व्यस्थापक नियुक्त किया गया है। वहीं गाजीपुर घाट, खालिसपुर, कठवामोड़ के अभ्यर्थियों के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया को केन्द्र बनाया गया है केन्द्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार बिंद होंगे, गौसपुर फिरोजपुर के छात्रों के लिए अवध इंटरनेशनल स्कूल को जहां रामनाथ कुशवाहा केन्द्र व्यस्थापक होंगे तथा मुहम्मदाबाद, सुरतापुर, मिर्जाबाद, शेरपुर के अभ्यर्थियों को मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में परीक्षा देनी होगी। जहा सुषमा यादव को केन्द्र व्यस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है, कासिमाबाद क्षेत्र में सूरज इंटरनेशनल स्कूल को केन्द्र बनाया गया है जहा अलावलपुर, गंगौली, नारायनपुर, महेशपुर के छात्र परीक्षा देंगे सत्यदेव दुबे केंद्र व्यस्थापक होंगे, शादियाबाद चौचकपुर करण्डा के छात्रो के लिये रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज केंद्र व्यस्व्थापक पवन पांडेय होंगे जबकि सैदपुर, देवकली तथा देवचंदपुर के छात्रो के लिए आरजेपी स्कुल सैदपुर केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा होंगे। क्लब पीआरओ के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु ओजस कोचिंग शाखा नवाबगंज के 120 अनुभवी एवं कुशल छात्र छात्राये कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये जायेंगे जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिये सत्य प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, धीरेन्द्र त्रिपाठी को प्रेक्षक जबकि डा0 जितेन्द्र कुमार को केन्द्रीय प्रेक्षक बनाया गया है। प्रतियोगियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका कंट्रोल नम्बर 9415881122 है। बैठक में क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय, अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ रिंकू यादव, क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा , सत्य देव दूबे , अजय यादव , राम कुमार ,राम नगीना प्रजापति, सतेन्द्र श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे । क्लब महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा यादव ने किया।

सीवर लाइन के खिलाफ शम्मी ने शुरू किया अनशन

गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के द्वारा सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दिवसीय अनशन की शुरुआत मंगलवार को लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर शुरू हुआ।

श्री सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवर की कार्यवाही संस्था जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में सीवर के खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दी है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के मौसम में पूरा शहर जाम के जाम से जूझ रहा है।

लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बचाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवर की लाइन पड़ जाने के बाद भी उसे रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया जबकि कार्यदाई संस्था के कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ तौर पर लिखा हुआ है की एक रोड जिसको कि वह बना रहे हैं उसके खत्म होने तक किसी दूसरे रोड की खुदाई नहीं करेंगे ।


लोगों ने कहा की सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है और नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है।
आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा की कार्य को लेके जब तक कोई ठोस आश्वासन प्रशासन द्वारा नहीं मिलता है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मनीष पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सूरज, मनोज, प्रदीप विजय राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

स्टाफ नर्सों को एमएलसी ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा….

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज सभागार में एक कार्यक्रम के तहत नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। इस दौरान 141 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने स्टाफ नर्सों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में 2341 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये है। इन नर्सों को यूपी के विभिन्न मेडिकल कालेज और सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है। इस बड़ी संख्या में नर्सों के पदों पर हुई नियुक्ति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यूपी सरकार लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में जुटी हुई है ,लगभग हर जिले में अब मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है, इससे जिले में डॉक्टरों की कमी पूरी हो रही है जिससे अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है, मैंने शहर की जनता और प्राचार्य की माँग पर महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन भी दिया है, आगे भी शासन से और सुविधाओं को बढ़ावा मिले इसका सार्थक प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ कॉलेज के कैम्पस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्वायज होस्टल, लाइब्रेरी रूम, क्लास रूम, अटेंडेंस रजिस्टर ,फील्ड इत्यादि का भी निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश भी प्राचार्य को दिए ।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आनंद मिश्रा ,सीएमएस राजेश सिंह, एसीएमओ ,डॉ राजेश सिंह आदि उपस्थित थे ।

समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्य में लापरवाही पर डॉक्टर का रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डा0 आशीष गोल्डेन कार्ड को-आर्डिनेटर का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी,, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।