All posts by tiwarishivpratap

डीएम ने कहा – 31 दिसम्बर तक विद्युत उपभोगताओं को मिलेगा लाभ

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना प्रारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रट के एन आई सी कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियो से प्रेसवार्ता कर इस योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक जनपद के उपभोक्ताओ को लाभ मिलेगा। इसमे छोटे उपभोक्ताओ को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के लाभ प्राप्त होगे। इसके साथ ही विगत मे जारी आर0 सी वाले उपभोक्ताओ को भी छूट का लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि यह योजना 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन चरणों में लागू की गयी है। इस योजना का पहला चरण 8 से 30 नवम्बर, दूसरा चरण 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है, इसके तहत समस्त विद्युत भार के एल0एम0वी0-1 (घरेलू), एल०एम०वी०-2 (वाणिज्यिक), एल0एम0वी0-4बी (निजी संस्थान), एल०एम०वी०-5 (निजी नलकूप) एवं एल0एम0वी0-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को  सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किस्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है। योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एक मुश्त भुगतान या किस्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है।

योजनान्तर्गत 1 किलो वाट तक भार वाले उपभोक्ताओं द्वारा प्रथम व द्वितीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में राशि में 100 प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरण में 12 किस्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 1 किलो वाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूर्ण भुगातन पर 90 प्रतिशत, द्वितीय अवधि में 80 प्रतिशत तथा तृतीय अवधि में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने विद्युत बिलों को किस्तों में भी भुगतान का विकल्प दिया गया है। किस्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किस्तों के मामले में अधिकतम कुल 3 डिफाल्ट की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार दो डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार छः किस्तों के प्रकरण में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी तथा छः किस्तों से कम के मामलों में कोई डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। योजनान्तर्गत निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को उनके 31 मार्च 2023 तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अर्ह उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर 2023 तक के देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि का सीधा भुगतान यू०पी०आई० जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर, राशन की दुकान, किसी भी विभागीय कैश काउण्टर तथा वेबसाईट पर ऑनलाइन भुगतान से इस छूट का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर योजना के अन्तर्गत छूट के बाद देय राशि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत बिल पर लिखा खाता संख्या फीड करते ही उपभोक्ता को समस्त विवरण जिसमें देय धनराशि, मूल धनराशि, सरचार्ज में छूट भुगतान हेतु राशि आदि परिलक्षित होगी।

एलिगेंट एप्लायंसेज का चार दिवसीय फर्नीचर मेला हुआ शुरू, जल्दी करें…..

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार ‘एलिगेंट एप्लायसेज’ के चार दिवसीय वार्षिक दीपावली फर्नीचर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञान मूर्ति संत श्री यूश महाराज एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण विहारी राय के हाथों दीप जलाकर एवं फीता काट कर हुआ। इस अवसर पर फर्म के प्रोपराइटर व समाजसेवी इंजी० संजीव गुप्त ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी ऐतिहासिक स्कीम “विवाह आपका इन्तजाम हमारा” के तहत शादी पैकेज की खरीद या बुकिंग पर एल० जी० का टी वी, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन फ्री दिया जा रहा है। जबकि अन्य खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ कम्बल, तकिया, फुट मैट फ्री दिया जा रहा है। गोदरेज इंटीरियो, स्लीपवेल , नीलकमल, त्रिवेणी, डैक, नेशनल, माईक्रोटेक, ओकाया, एल०जी०, हेवेल्स व वोल्टास सहित सभी ब्रांडेड कम्पनियों के डिस्ट्रीब्यूटर, एलिगेंट अप्लाएंसेज ने लाइफ टाइम गारंटी वाले सिर्फ सागौन के बेड, सोफा, डाइनिंग, ड्रेसिंग व ब्रांडेड आलमारी, गद्दे की रेंज के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की सभी रेंज लांच की है।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, साहित्य चेतना समाज परिवार से अमरनाथ तिवारी, हीरा राम गुप्त, प्रभाकर त्रिपाठी, डा० रविनंदन वर्मा, समाज सेवी उमेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, सेवा समर्पण संस्थान से रामराज वनवासी, हरिहर वनवासी, वीरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह, वीरेन्द्र भारती, नीरज श्रीवास्तव, सुनील सिंह, बबलू जायसवाल रासविहारी राय, निखिल राय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, मदन लाल भारती व राममूर्ति बांसफोर आदि उपस्थित थे। इस दौरान जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं को इंजी० संजीव गुप्त ने अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इस व्यवसायिक व सामाजिक यात्रा को गौरव पूर्ण बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शाह फैज स्कूल के छात्र-छात्राओं का हुआ टीकाकरण

गाजीपुर। वृहस्पतिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में सरकार द्वारा चलाये गए डिप्थीरिया ऑउटब्रेक की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा 1, 5 एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। सभी अभिभावकों को एक दिन पहले ही मैसेज के द्वारा यह सूचित कर दिया गया था कि जो अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण करवाना चाहते हैं वो लिखित में अपनी सहमति भेजें। यह टीकाकरण खाली पेट नहीं होता इसलिए सभी छात्र छात्राओं को टीकाकरण से पहले ही भोजन करवा दिया गया था। इस अभियान में कुल 197 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग अफसर राजेश सिंह की अगुवाई में 15 लोगों की टीम विद्यालय पहुंची जिन्होंने अलग अलग कक्षा वर्ग के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया। इस टीकाकरण में डीपीटी का कुल 49 डोज़ व डीटी का कुल 148 डोज़ दिया गया।

महिला पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

गाजीपुर। दीपोत्सव के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा शब्दोत्सव मानने के लिए कवि सम्मेलन गुरूवार को आयोजित किया गया। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाली कवयित्री रश्मि शाक्य, कवि आशीष द्विवेदी, व्यंग्यकार निर्भय निनाद, कवि दिलीप दीपक और वाह भाई वाह से ख्यातिप्राप्त कवि रामाकांत राही ने भाग लिया। यह कवि सम्मेलन दो चरणों में हुआ। पहले चरण में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वरचित अपनी कविताओं का पाठ किया, जिसमें किरन यादव, करिश्मा पाण्डेय, साधना यादव एवं ज्योति शर्मा ने अपनी भाव प्रधान कविताओं से खूब वाह वाही लूटी। दूसरे चरण में आमंत्रित कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज द्वारा वाग्देवी सरस्वती के पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन कवि रमाकांत राही ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कवि दिलीप दीपक ने ‘ दे दे मां ज्ञान शारदे मुझको’ सरस्वती वंदना सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

कवि निर्भय निनाद ने प्रेम श्रृंगार और प्रेरणा से गीत सुनाए। शोल टॉक के संस्थापक कवि आशीष द्विवेदी ने अपनी प्रसिद्ध रचना ‘तुम मिले जो हमें जिंदगी मिल गई, एक दिया जो जल रोशनी मिल गई’ से सम्मेलन में जोरदार तालियाँ बटोरी। वहीं ‘वाह वाह’ से ख्याति प्राप्त कवि रमाकांत राही ने ‘लड़कियां कभी धूप तो कभी छांव बन जाती हैं, इनसे ही जीवन है यही संसार चलाती हैं’ कविता से समां बांधा। दिलीप ने श्रम गीत को प्रतिष्ठित करते हुए किसान जीवन के प्रेम को कविता में पिरोकर गाया कि ‘आवा न धनिया कटिया करा दे’। कार्यक्रम की विशेषता रही समापन के अवसर पर कवयित्री रश्मी शाक्य की लिखी पंक्तिया ‘अपना घर द्वार स्वर्ग का घटा छोड़कर, जब भागीरथ ने मुझको पुकारा यहां/ मैं चली आई शिव की जटा छोड़कर…’। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ निरंजन कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ विकास सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ संतन कुमार राम, डॉ राजेश यादव, डॉ संगीता मौर्य आदि प्राध्यापक, शोधार्थी एवं हिंदी एम ए एवं स्नातक की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों में गाजीपुर महिला विकास मंच की अध्यक्ष मधु यादव, डॉ राम नारायण तिवारी, डॉ सर्वेश पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विपुल एवं जिला संगठन मंत्री आशुतोष की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।

पुरुष किसानों के साथ साथ महिला किसानों को भी करें जागरूक:-सपना सिंह

गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रागण में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सपना सिंह द्वारा लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, महर्षि कण्व ऋषि, शिवाश कृषि उत्पादक संगठन के मोटे अनाज से बने रेसिपी की प्रशंसा करते हुये अन्य कृषि उत्पादक संगठन द्वारा इस तरह के भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया। कहा कि श्री अन्न के प्रति पुरूष किसानो के साथ-साथ महिला किसानो को भी जागरूक किया जाय जिससे महिला किसान श्री अन्न से बनने वाले भोज्य पदार्थाे को निर्मित कर सके। महिला किसानो को कृषक उत्पादक संगठन मे सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा मोटे अनाज उगाये जाने के बारे में किसानो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं किसानो को जागरूक किया कि पराली कदापी न जलाये इसके जलने से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती है वायु मण्डल प्रदूषित होता है। कृषको को डिकम्पोजर के प्रयोग करने की भी जानकारी दी गयी।

उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ की विस्तृत जानकारी किसानो को दिया गया तथा पी०एम० किसान योजना को बताते हुये कहा कि किसानो को तीन कार्य ई०के०वाई०सी०, आधार सीडीग एवं एन०पी०सी०आई० अति शीघ्र करवा ले ताकि आने वाली किस्त इनके खाते में आसानी से चली जाय। कार्यक्रम मे कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० जे०पी० सिंह ने किसानो का तकनीकी मार्ग दर्शन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंन्धक यु०बी०आई०, अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानो को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गयी।

डीएम की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लिया

गाजीपुर। भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु जनपद की सभी ग्राम पंचायतो, विद्यालयों/स्कूलो, डिग्री कालेजो में जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बुधवार को शुभारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण आदर्श बौद्ध इण्टर कालेज छावनीलाईन में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 नवम्बर, 2023 से 24 नवम्बर, 2023 तक अवकाश तिथि छोड़कर संचालित रहेगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन को तहसील सदर, सैदपुर, जमानियॉ, जखनियॉ, सेवराई, एवं कासिमाबाद के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षको द्वारा मास्टर टेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदाओं को न्यून करने तथा आपदा घटित होने के उपरान्त त्वरित  सहायता दिये जाने के बारे में सभी को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जूट के बैग में किट तैयार कर वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिवार को सहयोग के  लिए धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम आयोजित करने वाले टीम मे मुख्यतः अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह एवं उनके नियंत्राणाधीन कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा पूरी निष्ठा से आपदा राहत कार्य करने हेतु प्रेरणा दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय आपदा विशेषद ने किया।

डीएम ने बच्चों को लैपटाप, महिलाओं को शाल किया वितरित

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का अयोजन कलेक्टेट सभागार में बुधवार को किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं से उनके संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव तथा सहायता हेतु सम्वाद किया गया, तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के तथा पी०एफ० केयर्स के लाभार्थी के साथ भी जिलाधिकारी द्वारा सम्बाद किया गया तथा बच्चों की शिक्षा की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के 4 पात्र बच्चों को लैपटाप एवं कोविड के 14 बच्चो को टीशर्ट, लोवर, टोपी, मिष्ठान वितरित किया गया। इसी प्रकार घरेलू हिंसा, यौन हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं को जिलाधिकारी द्वारा शाल, मिष्ठान वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सरिता गुप्ता (सदस्य परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर) महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

डीएम, सीडीओ और चेयरमैन ने किया दो दिवसीय मेले का शुभारंभ

गाजीपुर। मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रांगण में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया कि श्री अन्न में आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 18000 हे० मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व में मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है, प्रधानमंत्री का सपना है, कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थों में शामिल किया जाना क्योंकि मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है, जनपद मे बाजरा खरीद हेतु जिस क्रय केन्द्र पर धान, गेहूँ की खरीद होती है वहीं पर बाजरा भी किसान 2500 प्रति कु० की दर से बेच सकते हैं। जनपद में बाजरा की क्रय केन्द्रो पर बिक्री किसान कम कर पाये है। इसी क्रम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि श्री अन्न लगाने के लिये किसानो को प्रेरित किया जाय। श्री अन्न से बनने वाले खाद्य पदार्थों से लोगो को परिचित कराया जाय जिससे किसानों की आय मे बृद्धि हो एवं लोगों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है, इसलिये कही भी पराली न जलाये एवं कूडा भी एकत्र करके न जलाये सेटेलाईट से इसकी मानिटरिंग की जाती है पकडे जाने पर दंड की भी व्यवस्था है। साथ ही साथ किसानो को जुर्माना भी भरना पड़ता है।

उन्होने किसानो को डिकम्पोजर वितरित करते हुये कहा की जनपद के समस्त राजकीय कृषि निवेश केन्द्रो पर डिकम्पोजर निःशुल्क उपलब्ध है, किसान वहॉ से डिकम्पोजर प्राप्त कर खेत की पराली को एकत्र कर पराली पर डिकम्पोजर का छिडकाव कर पराली का खाद बना सकते है, एवं 50 प्रतिशत पर अनुदानित पराली प्रबन्धन कृषि यन्त्र कृषि विभाग में उपलब्ध है। किसान आन लाईन टोकन जनरेट कर यन्त्र प्राप्त कर सकते है। किसान मेले मे 30 स्टाल लगाये गये जिसमे मोटे अनाज का उत्पादन एवं उसका प्रसंस्करण कैसे किया जाय एवं उनसे खाद्य पदार्थ कैसे बनाया जाय जनपद के कई एफ०पी०ओ० द्वारा प्रदर्शित किया गया जिसमे लहुरी काशी कृषक उत्पादक संगठन, कण्व ऋषि एफ०पी०ओ०. शिवांश कृषि उत्पादक संगठन प्रमुख रूप से है, जो किसानो का मार्ग दर्शन भी कर रहे है। उप कृषि निदेशक द्वारा कि पी०एम० किसान योजना को बताते हुये कहा कि किसानो को तीन कार्य ई०के०वाई०सी०, आधार सीडीग, एवं एन0पी0सी0आई0 अति शीघ्र करवा ले ताकि आने वाली किस्त इनके खाते मे आसानी से चली जाय। कार्यक्रम मे कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० जे०पी० सिंह ने किसानो का तकनीकी मार्ग दर्शन किया इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंन्धक यु०बी०आई०, अभिहित अधिकारी, एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानो को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी आगे भी कार्यक्रम चलता रहेगा।

अनशनकारी छात्रों के सामने झुका कॉलेज प्रशासन, आधी मांग पूरी और….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में 32 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बाइसवें दिन आमरण अनशन के चौथे दिन गुरूवार को प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय ने छात्रों को लिखित आश्वासन पत्र देकर सभी आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पीलाकर अनशन स्थगित कराया। बता दें कि आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबियत बिगड़ती देख कालेज प्रशासन आनन-फानन में सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगकर धरना स्थगित कराया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा 32 सूत्रीय मांगों मे से तत्काल प्रभाव से आधे मांगों को पूर्ण किया गया। शेष आधे मांगों को दो सप्ताह में पूर्ण करने के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया है। सभी आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन यदि दो सप्ताह में सभी मांगों को पूर्ण नही किया गया तो पुनः आमरण अनशन पर बैठने को छात्र बाध्य होंगे।

पूर्ण मांगों में मुख्य रूप से छात्रसंघ चुनाव कराने हेतु डीएम से प्राचार्य सहित महाविद्यालय प्रशासन दो नवम्बर को पत्र के माध्यम से मिलकर चुनाव तिथि घोषित कराने, आनलाइन टीसी व चरित्र शुल्क 60 से घटाकर 30 रूपये किया साथ ही आफलाइन सुविधा भी महाविद्यालय में उपलब्ध कराई, प्राचार्य के महाविद्यालय समय से आने,कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बना, दो मंजिल और तीन मंजिल पर आरो वाटर मशीन लगने के साथ सभी आरो मशीन कि साफ-सफाई हुई, छात्राओं का कामन रूम कि साफ-सफाई के साथ खोला गया, छात्रसंघ का संक्षिप्त परिचय वेबसाइट पर बुकलेट में अपलोड करने, वर्तमान समय से तीन वर्षों तक फीस वृद्धि नहीं होगी, शस्य विज्ञान विभाग के छत कि मरम्मत के साथ फर्नीचर व पंखे बदलने

शेष मांग दो सप्ताह में पूर्ण होने वालों में मिर्ड-टर्म/व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुल्क कम करने ,बीपीई का रिजल्ट जारी कराने,बीपीई का प्रवेश लेने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकों उपलब्ध कराने, समस्त संकाय का फीस विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराने, समस्त कक्षाओं कि रंगाई-पुताई, साइकिल स्टैंड फीस के साथ अवैध वसूली पर कमेटी गठित एक सप्ताह में रिपोर्ट के पश्चात फीस कम करने, महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कराने आदि मांग है। आमरण अनशन में बैठे छात्रों में आकाश चौधरी, शैलेश यादव, अभिषेक चौरसिया,आरती बिन्द,निखिल राज भारती, अमृतांश बिंद,निलेश बिन्द, धन्नजय कुशवाहा, प्रिंस थे और धरना में शामिल राहुल कुमार,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,हरिओम सिंह यादव,संदीप चौहान,अनूप यादव,नितेश कुमार , अमित चौधरी,राकेश यादव,बृजेश यादव,विकास तिवारी, विकास यादव आदि छात्र मौजूद थे।

खेतों में क्राप कटिंग के दौरान डीएम ने दिया किसानों को सलाह

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इसी सिलसिले में गुरूवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे ग्राम बिकापुर तहसील सदर में शैलेन्द्र कुमार तिवारी एवं निताबी देवी के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार तिवारी के खेत में 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 10.330 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई तथा निताबी देवी के खेत में 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 21.640 किग्रा उपज तौल के दौरान प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे मे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने पराली को नष्ट/खाद बनाने के लिए डी-कम्पोजर का उपयोग करने को कहा। डी-कम्पोजर राजकीय कृषि भण्डार पर निःशुल्क उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने  उपस्थित किसानो को डी-कम्पोजर का वितरण किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर, अपर सांख्यकी अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान बिकापुर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।