All posts by tiwarishivpratap

मोबाइल बंद मिला या शिकायत मिला तो होगी कार्यवाही:-डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को तहसील सदर स्थित मण्डी समिति जंगीपुर में खाद्य विभाग के संचालित बाजरा क्रय केन्द्र जंगीपुर पर कृषक सुरेश यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी ग्राम मिट्ठापारा जंगीपुर को सम्मानित करते हुए बाजरा क्रय केन्द्र का फीता काटकर उदघाटन किया। मौके पर 25 कुंटल बाजरा की तौल हुई। जिलाधिकारी ने जनपद के किसान भाईयों को जनपद में बाजरा/ज्वार/धान के संचालित क्रय केन्द्रों पर अपने उपज की बिक्री कर, समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु अपील किया। जिलाधिकारी ने बाजरा/ज्वार/धान क्रय के सम्बन्ध में समस्त जिला प्रबन्धक/जनपद प्रभारी एव क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0 नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0 नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वान्ह 9 से 11 बजे के मध्यम अपनी लाइव लोकेशन सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित की जायेगी। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जायेगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करें। अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान की खरीद कम्प्यूटराईज्ड सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड के आधार पर की जायेगी। प्रत्येक किसान का खरीद के दौरान ई-पॉप मशीन के माध्यम से रियल टाइम फोटो लिया जायेगा।

केन्द्र प्रभारी द्वारा इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन द्वारा निर्गत खरीद की पठनीय प्रिंटेड पावती, सम्बन्धित किसान को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। धान खरीद के विजातीय पदार्थ निम्नवत हैं- अकार्बनिक 1 प्रतिशत, कार्बनिक 1 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए 5 प्रतिशत, अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुड़े हुए दाने 3 प्रतिशत, अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण 6 प्रतिशत एवं नमी 17 प्रतिशत। धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा। केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा, फिर भी मानक में नहीं होने पर अस्वीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर किया जायेगा। रिजेक्शन रजिस्टर में नाम, पता, पंजीकरण, फोन, मात्रा, स्वीकृति का कारण दर्ज किया जायेगा। केन्द्र प्रभारी कृषक को अपीलीय अधिकारी का नाम व मो0 नम्बर, किसान अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/मण्डी सचिव/केन्द्र प्रभारी/2 प्रगतिशील किसान अपीलीय समिति में होंगे। बाट-माप विभाग द्वारा केन्द्रों पर उपलब्ध कांटो का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान, वर्षा से बचाव हेतु क्रेट्स, तिरपाल एवं प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। धान क्रय की समस्त व्यवस्थायें कृषकों को उनके फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से की गयी है।

धान खरीद से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कृषकों को इस योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो। केन्द्र प्रभारियों के व्यवहार से ही कृषकों में धान क्रय व्यवस्था की छवि प्रतिबिंबित होती है। अतः केन्द्र प्रभारी प्रत्येक दशा में कृषकों से अच्छा व्यवहार करेंगे तथा धान/बाजरा/ज्वार क्रय से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का समाधान करते हुए मूल्य समर्थन योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

विशेष तिथियों में मतदाता बनाने के लिए किया जाएगा पंजीकरण:-डीएम

गाजीपुर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बुधवार को समस्त ई आर ओ एवं ए ई आर ओ की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने एज कोहार्ट, जेण्डर रेशिया बढाने, फार्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन निस्तारण कराने, 1 जनवरी 2024 को 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओ  एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का निर्देश दियां। उन्होने कहा कि 3 नवंबर 2023 को ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर मतदाता सूची को पढ सुनाया जाये जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची है में अथवा नही। उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 6 विशेष तिथियां निर्धारित है। इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे।

उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जाये। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय, जिन मतदाताओ के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है, इस सभी प्रकरणों में नियमानुसार नोटिस सम्यक रूप से तामील की जाय। समस्त राजकीय/सहायता प्राप्त/निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु कोआर्डिनटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना कराते हुए प्रत्येक कक्षा में इसकी घोषणा भी करायी जाये तथा कक्षा में फार्म भरने हेतु एक तिथि व समय निर्धारित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। उन्होने कहा कि इस संम्बन्ध में छात्र-छात्राओ से जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उन्होने निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म भर दिया है उनसे एक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकार सदर प्रखर उत्तम, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।  

3 नवंबर को होगी सर्वे परीक्षा, शाह फैज स्कूल में हुई विद्यालयों की बैठक

गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण परीक्षा शेष (SEAS) परीक्षा (सर्वे) जो 3 नवंबर 2023 को आयोजित है। उक्त परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालय की आवश्यक बैठक बुधवार को शाहफैज पब्लिक स्कूल लाइब्रेरी हाल में आयोजित की गई। जिसमें परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी को विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापकों को दिया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य में आगामी 3 नवंबर को वर्ग 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों के गणित और भाषा संबंधित प्रश्नों की सर्वे परीक्षा आयोजित की गई है। इसी क्रम में जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यार्थी, शिक्षक और प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि चयनित विद्यालयों में सर्व कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय की विद्यार्थियों के साथ सहयोग करेंगे।

बताया गया कि कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और समग्र शिक्षा की देखरेख में कार्य संपादित किए जाएंगे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष वर्ग 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों की भाषा और गणित का सर्वे होता है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य जिला के विद्यार्थियों के बीच गणित और भाषा में उनके ज्ञान का आकलन करना है। प्रत्येक प्रखंड में इसके लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम शिक्षक, विद्यार्थी और परीक्षा के लिए आयोजित होती है। उक्त अवसर पर शाहफैज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नदीम अदहमी, बेसिक शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी नगर आलोक कुमार, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, शीला सिंह, अदनान अहमद एवं अन्य विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।

यातायात माह का हुआ शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी, किया अपील

गाजीपुर। यातायात माह का बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुभारंभ किया गया। बाइक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसपी ओमवीर सिंह ने फीता काट कर और हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद यातायात विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों की बाइक जागरूकता रैली को भी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय किसी भी तरह की कोताही न बरतें और पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई जागरूकता बाइक रैली प्रतिनिधित्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने किया। यह बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकलकर विकास भवन, सैनिक चौराहा, लंका और विशेश्वरगंज होते हुए सिटी इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान एआरटीओ सौम्या पांडे और क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार ने बच्चे एवं एनसीसी कैडेटों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी यातायात पुलिसकर्मी बालकृष्ण मौर्य, प्रमोद कुमार सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अफसरों के साथ एसपी ने चलाई साइकिल, दिया संदेश

गाजीपुर। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में उन्होंने पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चला कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश लोगों को दिया। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर पीजी कॉलेज तिराहा होते हुए विकास भवन से सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर माल्यार्पण किया गया

उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसे सुनिश्चित करने के लिए देश के नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए भी इन्हें प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री द्वारा देश के एकीकरण में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह सहित सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थें।

मॉर्डन विकास भवन का डीएम ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के अगुवाई एवं विभिन्न विभागो के सहयोग से विकास भवन का जीर्णाेद्धार एवं सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया। विकास भवन में रंगाई पुताई से लेकर वॉल पेटिंग, सभाकक्ष एव कार्यालयो का सुन्दरीकरण, इण्टर लॉकिंग, साफ-सफाई के कार्य होने से विकास भवन की दशा बदल गयी। विकास भवन में बनाये गये अमृत वन एवं परिसर मे सुन्दर सजीव पौधरोपण से एक महकती हरियाली सा प्रतीत हो रहा है। इसका श्रेय इस जनपद के मुख्य विकास अधिकारी को जा रहा जिन्होने विकास भवन की दयनीय दशा मे परिवर्तन कर एक सुन्दर स्वरूप देते हुए विकास भवन को विकास के पथ पर अग्रसर किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन के जीर्णाेद्धार एवं सुन्दरीकरण पर प्रशंन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित सहयोगी विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होने अधिकारियों को आगे भी इस तरह के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए स्वच्छता पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री ने कहा कि जरूरी नही है कि हर किसी कार्य के लिए सरकारी बजट की आवश्यकता हो, विभिन्न विभागो के विभिन्न मदो में बजट प्राप्त होते है जिसके सहयोग से इस तरह के कार्य किये जा सकते है।

जिलाधिकारी ने आमजन हेतु परिसर मे शासन की विभिन्न योजनाओ की जानकारी हेतु बनाये गये फोकस केन्द्र एवं मॉडर्न स्वरूप में बनाये विकास भवन सभागार का फीता काटकर मंगलवार को उद्घाटन किया। उन्होने परिसर में कराये गये रंग बिरंगे वाल पेटिंग का अवलोकन कर सराहना करते हुए प्रशंन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0बी0आई0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, निर्माण संस्था के अधिकारीगण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, वन विभाग  एव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों के साथ सीडीओ ने लगाई दौड़

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, एनएसएस, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदि के समन्वय से एक विशाल रन फार यूनिटी दौड़ एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जो नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुआ। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी रन फार यूनिटी मे प्रतिभाग किया। युवा, बुजुर्ग ,बच्चे ,महिलाएं समाजसेवी एन सी सी, स्कूली छात्र-छात्राए एवं खिलाड़ी रन फार यूनिटी दौड़ मे सरदार बल्लभ भाई पटेल का एक ही सपना-अखंड भारत देश हो अपना ,अनेकता में एकता- हिंद की विशेषता, देश को आगे बढ़ाना है-रन फार यूनिटी मनाना है, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा , हमारी एकता हमारी पहचान है-तभी तो हमारा देश महान है, के गगनभेदी नारो  के साथ  दौड़ रहे थे। एकता दौड़  नेहरू स्टेडियम से पी जी कालेज चौराहा होते हुए पुलिस लाईन, नवीन स्टेडियम , गोराबाजार  होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर  जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर मुख्य विकास अधिकारी  एंव अन्य अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी तथा  उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, संभ्रात नागरिको, स्कूली छात्र-छात्राओ को ‘‘सत्य निष्ठा‘‘ की शपथ दिलाई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत  देश में कई तरह की विभिन्नताए है लेकिन विभिन्नताए होने के बावजूद भी सबसे पहले हम भारतीय है तथा भारत हमारे लिए सर्वाेपरी है। उन्होने कहा कि अग्रेजो से जब भारत आजाद हुआ तो भारत कई छोटी-छोटी रियाशतो में बटा था। लगभग 562 ऐसी रियाशते थी जिन्हे भारत मे सम्मिलित करना बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयास ने ही ऐसी छोटी-बड़ी रियाशतो को भारत मे विलय कराकर एक अखण्ड भारत का सपना साकार किया।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कौशतुभ सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्य अधिकारी ,समस्त विद्यालयो के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

डीएम ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ

गाजीपुर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एंव हर्षाेल्लास के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को मनाई गयी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप मे मनाये जाने के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियो को नमन करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश जब आजाद हुआ तो कई रियाशतो में बटा था। इस सब रियाशतो को जोड़कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य निःसंदेह बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ  एवं नेक आदर्शाे के बदौलत ही एक अखण्ड भारत का सपना साकार हुआ। आज हम इस अखण्ड भारत के वासी है जहा हर जाति, मजहब, भाषा वर्ग सम्प्रदाय के लोग रहते है फिर भी हम लोग अपने आप को भारतीय कहते है। हमारा कर्तव्य है कि अखण्ड भारत को एक सूत्र मे पिरो कर रखे। अनेकता मे एकता ही भारत की विशेषता है। उन्होने कहा कि इसे बरकरार रखने के लिए हमारे युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो को अपने अन्दर आत्मसात कर देश ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश एवं अपने जनपद को भी सबके प्रयासो से अग्रणी बनाना है। तब जाकर  ही सरदार बल्लभ भाई पटेल को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेगे। उन्होने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर जो संकल्प लिया है उसका अक्षशः पालन करे एवं दूसरो को भी कराये तथा उसको धरातल पर लाने के लिए सरदार पटेल के आदर्शो पर चलते हुए भारत की अखण्डा एवं एकता बनाये रखे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने लिया शपथ

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज, मुख्य शास्ता डॉ अमित यादव, प्रज्ञा रेंजर्स एवं प्रभारी डॉ शिव कुमार, प्रोफेसर अनिता कुमारी आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ राजेश यादव ने सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय राजनीति में भूमिका को याद किया। डॉ निरंजन कुमार ने छात्राओं को आज के दिवस की महत्ता बताई। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने उपस्थित हजारों विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को राष्ट्रीय एकता की सामूहिक शपथ दिलाई। इससे पूर्व महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में छात्राओं-अध्यापकों के बीच संवाद के तहत एक प्रेरिकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय की विविध गतिविधियों से अवगत कराया गया। उपशास्ता डॉ संगीता ने छात्राओं को परिधान एवं गणवेश में आने का आग्रह किया जबकि डॉ अकबरे आज़म ने छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से बताया।

महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने छात्राओं को अपनी परीक्षा फॉर्म में भरने में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने में विभिन्न सावधानियां जैसे प्रवेश के समय के ही विषय को फॉर्म में भरने तथा उसे फाइनल करने के पूर्व एक बार पुनः देखने की अपेक्षा छात्राओं से की। डॉ विकास सिंह ने छात्राओं को- करिकुल एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के तहत बताया कि सबको कंप्यूटर कोर्स पढ़ना अनिवार्य है तथा उनके कक्ष में उपस्थित भी आवश्यक है। रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार ने प्रज्ञा रेंजर टीम, लेफ्टिनेंट शशि कला जायसवाल ने एनसीसी और डॉ अमित यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों पर चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के लिपिक शिवम सिंह ने छात्राओं को विस्तार से परीक्षा फॉर्म भरने, फीस जमा करने, प्रवेश संबंधी नियमों- परिनियमो सेअवगत कराया तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासित ढंग से पूर्ण परिधान में महाविद्यालय आने, नियमित रूप से कक्षाओं में बैठने तथा अपने प्राध्यापकों के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील किया। नियमों की अवहेलना करने पर विद्यार्थियों के अविभावको से बात की जाएगी तथा उपस्थित कम होने पर उन्हें महाविद्यालय की परीक्षा में बैठने एवं छात्रवृत्ति से वंचित भी किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं की नही बनी बात

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने उन्नीसवें दिन अनिश्चितकालीन धरना को आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील कर दिया। पहले दिन आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में दीपक उपाध्याय,आकाश चौधरी, निखिल राज भारती, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, अमृतांश बिन्द, प्रिंस प्रजापति, धन्नजय कुशवाहा,निलेश बिन्द, आरती बिन्द है। छात्रों के आमरण अनशन पर बैठने से महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर प्राचार्य के साथ आई शिक्षकों की टीम छात्रों के पास के पहुंची। इसके बाद चार घंटे चली वार्ता में छात्रों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र लिखित रूप से धरातल पर मांग पूरी करने की बात कर वापस लौटा दिया।
लखनऊ विश्विद्यालय के छात्र नेता रहे डॉ शम्मी कुमार सिंह ने कहा कि छात्रनेताओं और छात्रों द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराने हेतु जो लड़ाई लड़ी जा रही है वह विधिसम्मत मांग है। उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में स्वयं एक प्रश्न के उत्तर में कहा है कि एक पत्र कुलाधिपति यानि महामहिम राज्यपाल को छात्र संघ चुनाव कराने हेतु भेजा जा चुका है इसलिये महाविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन को छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करनी चाहिये। काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्र नेता रविभान सिह ने कहा कि जब तक छात्र संघ बहाल नही हुआ तब तक आप सभी साथियों के साथ हम खड़े होकर संघर्ष करते रहेंगे।

विद्यापीठ वाराणसी के छात्र नेता आदर्श सिकरवार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के साथ-साथ बी.पी.ई के छात्रों की 2 साल बीत जाने के बाद भी न परीक्षा हुई न किसी का परिणाम जारी हुआ, यह नई शिक्षा नीति एक मजाक बन गया है। काशी विद्यापीठ छात्र नेता मनीष चौधरी ने कहा कि राजनीति की पाठशाला छात्रसंघ को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है खंडित जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन छात्रों कि मांग को अनदेखी कर रहा है जिससे विवश होकर हम सभी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश हुए हैं आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल राहुल कुमार,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,हरिओम सिंह यादव,संदीप चौहान,अनूप यादव,नितेश कुमार , अमित चौधरी,राकेश यादव,बृजेश यादव,विकास तिवारी, विकास यादव आदि छात्र मौजूद थे।