गाज़ीपुर। सदर ब्लाक के ग्राम सभा बयपुर स्थित गंगादास बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। समारोह आजाद भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति रहे। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अक्षत प्रजापति ने जिले के एक हजार मेधावी बच्चों की प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य को शामिल होना था, परंतु स्वास्थ्य खराब होने के कारण समारोह में नही आ पाए। इस कार्यक्रम में सदर विधायक जै किशन साहू की उपस्थिति में बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, रामधारी यादव, अशोक बिंद, रुद्रेश प्रजापति, वीरेंद्र यादव, डा. श्याम प्रकाश प्रजापति, अजय प्रजापति, विनोद बिंद, लालजी प्रजापति, जनार्दन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने कमलेश कुमार यादव
गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक के ग्राम सभा मैनपुर निवासी कमलेश कुमार यादव को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार के दिन लखनऊ में कमलेश कुमार यादव को नामित पत्र प्रदान किया। कमलेश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी से मिली जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करूंगा। सभी पिछड़े वर्ग को समाजवादी पार्टी से जोड़कर जिले तथा प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा।
उनका कहना है कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। वहीं समाजवादी पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, सैदपुर विधायक अंकित भारती, ओपी भारती, विनोद यादव, धनंजय यादव, अवधेश कुशवाहा मौजूद रहे।
गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों के रोकथाम व नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य ने राइफल क्लब सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल एवं स्वास्थ्य समेत सभी 10 विभागों के मुख्य अधिकारियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यार्ताओं के संग संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी बीच 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 10 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। जिलाधिकारी ने अपील की किया कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 10 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति उपस्थिति में बैठक मंगलवार को आहूत की गयी। बैठक में जनपद के 20 उद्यीमान खिलाड़ियों को इक्यूमेन्ट/ड्रेस/खेल किट/पोषण आहार के साहयता हेतु 10 हजार से पुरस्कृत किया जाना है। उक्त बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि वह खिलाड़ी इसके लिए पात्र होगा जो खिलाड़ी किसी मान्यता प्राप्त खेल संघ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एवं राष्ट्रीय स्कूलीय प्रतियोगिता में विगत 2 वर्ष में प्रतिभाग किया हो। यह धनराशि एक खेल में केवल 3 खिलाड़ियों को ही देय होगी, खिलाड़ी जनपद का मुल निवासी हो तथा उ0प्र0 टीम से प्रतिनिधित्व किया हो, इसमें वही खिलाड़ी आवेदन करेगा जिनको एकलब्य क्रीड़ा कोष या अन्य किसी स्रोत्र से सहायता न मिली हो। पात्र खिलाड़ियों के चयन हेतु निशान्त उपाध्याय डिप्टी कलेक्टर/दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव एवं जिला सचिव ओलम्पिक संघ अमित राय को सदस्य नामित किया गया है। उक्त बैठक में रामनगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी, प्रवीण कुमार मौर्या उपायुक्त उद्योग विभाग, सर्वदेव सिंह यादव, नम्रता सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी, सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र, निलेश कुमार चौधरी जिला बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी, अमरनाथ कुशवाहा पुलिस विभाग, राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी, अकरम अहमद सचिव जिला कबड्डी संघ, कमलेश यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी कुश्ती, अश्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग और राधेश्याम खो-खो बैठक में उपस्थित रहे।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर किया माल्यार्पण।
गाजीपुर। 2 अक्टूबर आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्री चित्रगुप्त वंशीयसभा के पदाधिकारीयों ने जन सहभागिता के साथ नगर के आम घाट पार्क एवं शास्त्री नगर चौराहे पर स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के परिसर में संस्था के सभागार में एक समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में जिस प्रकार पूरे देश को एकजुट करने का काम महात्मा गांधी ने किया था, उसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश सेवा की जवानों एवं देश के किसानों के प्रति सम्मान एवं स्वाभिमान का निर्माण किया था। जिसकी बदौलत ही आज भारत अपने पड़ोसी देश के बीच ही नहीं विश्व पटल पर एक ताकतवर देश के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। हम सभी देशवासी उन दोनों महापुरुषों के प्रति आजीवन रिड़ी रहेंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा संचालन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर लाल एवं पूर्व प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ,नीरज श्रीवास्तव , शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, सुनील दत्त श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, भूपेंद्रश्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,दुर्गेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव ,अरुण श्रीवास्तव चुन्नू ,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अभय आनंद, सुशील वर्मा सोनू, प्यारे मोहन ,आनंद वर्मा, मनोज उर्फ राजू ,मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद झुन्ना आदि लोग उपस्थित थे ।
गाजीपुर। सोमवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद न्यायायल के दसकक्षीय सभागार में प्रातः 8 बजे प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में संजय कुमार यादव-प्रथम, अपर जनपद न्यायाधीश, राकेश कुमार विशेष न्यायाधीश, पाक्सो, स्वप्न आनन्द सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया।
उपस्थित सभी जनमानस को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के योगदानों एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वाहन किया गया साथ ही साथ उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। दीपेन्द्र कुमार गुप्ता सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता अभियान का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआबाग से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। उसी अनुक्रम में स्वप्न आनन्द सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग द्वारा महात्मा गांधी जी के बारे में अपने विचार कविता के माध्यम से प्रस्तुत किये गये तथा अधिवक्ताओ एवं कर्मचारीयो द्वारा भी दोनों महापुरूषों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये।
गाजीपुर। रायफल क्लब सभागार कक्ष में कौशल राज शर्मा मण्डलायुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, नागरिको की उपस्थिति मे महात्मा गांधी एंव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों/सफाई मित्रो को अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया एवं उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंत्री के अवसर पर काशी से लहुरी काशी में उपस्थित होकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। रायफल क्लब सभागार मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने इन दो महापुरूषों की चित्रो पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके इनके जीवन चरित्र के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के कलाकारो द्वारा स्वच्छता पर नुक्क्ड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। वही गायक राकेश कुमार ने गीत के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कियां। मण्डलायुक्त ने कहा कि जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से सौम्यता एवं शालीनता के पथ पर चलते रहने की राह मिली। मण्डलायुक्त ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता एक निरंन्तर प्रक्रिया है जो हम सभी के दैनिक दिनचर्या में शामिल है, हमें अपने घर, परिसर, पास-पड़ोस, कार्यालय, सड़कों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाये रखने में निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। यही हमसब की महात्मा गॉधी के विचारों एवं प्रधानमंत्री की सोच के प्रति सच्चा आदर एवं सम्मान है। उन्होने नगर वासियों से सप्ताह में केवल 2 घण्टे का समय निकाल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना अहम योगदान देने ,अपने-अपने घरों के साथ ही पास-पड़ोस में साफ सफाई बरकरार रखने एवं स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरूक करने की अपील की।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाे को आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करे तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अत्यन्त महत्व है, स्वच्छ रहना मूल भूत जरूरत है, जो हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है। स्वच्छता, सत्य, अहिंसा हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल सकते है इस लिए हमे दृढप्रतिज्ञ होकर इन महान व्यक्तित्व के बताये राह पर चलने की आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने इन दो महान विभूतियों के जीवन पर संक्षेप मे जानकारी देते हुए बताया कि इनके विचार आज भी प्रासंगिक है। इन्होने हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से ही नियंत्रण किया जा सकता है इसलिए महात्मा गाधी के अहिंसा के सिद्धांन्त को पूरी दुनिया ने सलाम किया एवं उन्होने अहिंसा के दम पर ही अंग्रेजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। शायद यही कारण है कि आज हमारा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे आज अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा आज ही के दिन दो महान विभूतियों ने जन्म लिया जिन्होने देश के आजादी के अपना सर्वत्र जीवन बलिदान कर दिया, हमे उनके बताये हुए रास्तो पर चलकर देश को आगे बढाना है। आज इस विशिष्ट दिन पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ‘‘हम अपने अन्दर की बुराई को त्यागे और जीवन में सकारात्मकता को अपनायें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियो को अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त मे मण्डलायुक्त ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आभार मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व मण्डलायुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर स्वच्छता कार्य का जायजा लिया एवं शहर मे साफ-सफाई पर प्रशंन्नता व्यक्त की। सर्वप्रथम उन्होने रवीन्द्र नाथ टैगोर पार्क गोराबाजार पहुचकर वहां वृक्षारोपण किया तत्पश्चात वे विशेश्वरगंज चौराहा पर पहुचकर वहा हुए स्वच्छता कार्य को देखा। इसके बाद उन्होने लार्ड कार्नवालिस के मकबरा का अवलोकन किये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी , सभी सभासद, सफाई कमचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी ने इन दो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन चरित्र के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाे को आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करे तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की बच्चियों द्वारा रामधुन का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को गाँधी जयंती व शास्त्री जयंती की बधाई दी एवं दोनों नेताओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात अध्यापिकाओं ने गाँधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन ते’ एवं ‘रघुपति राघव राजाराम’ को गाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग समय को अपने लिए बदलते हैं परन्तु गाँधी जी ने समय को पूरे संसार के लिए बदल दिया। इसी क्रम में विद्यालय के अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक सीता राम भारद्वाज ने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि एक बार शास्त्री जी ने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया व बैंक मैनेजर से फॉर्म भरने के लिए कहा। बैंक मैनेजर ने सबका काम रोक कर तुरंत फॉर्म भरा और ले कर उनके पास पहुँच गए।
जिस पर शास्त्री जी नाराज़ हुए और बोले कि मेरा काम बाकी जनमानस के काम को रोक कर पहले करने कि क्या ज़रूरत थी ? इसके अतिरिक्त और भी बहुत से ऐसे किस्से बताये जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कर्मचारियों ने विद्यालय की सफाई की। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, प्राइमरी इंचार्ज चांदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा एवं समस्त शैक्षिणक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
गाजीपुर। सोमवार को राइफल क्लब परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विनोद अग्रवाल ने अमृत कलश में मिट्टी प्रदान किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद तथा युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर आयोजित समारोह में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं आयोजित गोष्ठी में उनके पद चिन्हों चलने की अपील की गई।