All posts by tiwarishivpratap

मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सड़क निर्माण से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद मे नई सड़को का निर्माण/चौडीकरण, ओ0डी0आर0/एम0डी0आर0/राज्य राजमार्गो का अनुरक्षण, सेतुओं के निर्माण की समीक्षा की। उन्होने लोक निर्माण विभाग/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (लोक निर्माण विभाग), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग), सांसद क्षेत्रीय विकास निधि, विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना, जिला पंचायत विभाग द्वारा पन्द्रहवा वित्त आयोग (टाईड), पन्द्रहवां वित्त आयोग (अनटाईड), पंचम राज्य वित्त आयोग, नियोजन विभाग द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश), पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने निर्माणकार्याे मे मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश देते हुए निर्माणाधीन/पूर्ण किये गये कार्याे का समिति बनाकर जॉच कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

तीन मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोटरसाईकिल चोरी गैंग के 2 अभियुक्त को बरेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल व 2 तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। सोमवार को थाना बरेसर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बरेसर क्षेत्र अन्तर्गत अजीजपुर चट्टी के पास से मोटरसाईकिल चोरी गैंग के 2 अभियुक्त आजाद अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी ग्राम हाजीपुर बरेसर थाना बरेसर और मोनू वर्मा पुत्र कृपाशंकर वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर बरेसर थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल व 2 तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। चोरों के पास से बरामद मोटरसाइकिल बरेसर, कासिमाबाद और सदर कोतवाली के विभिन्न स्थानो से चोरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तो के ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर, उप निरीक्षक रामबाबू सिंह, उ0नि0 गुलाम हुसैन और उ0नि0 रोहित द्विवेदी थाना बरेसर शामिल रहे।

C-TET के परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

गाजीपुर। जिले में हुए C-TET की परीक्षा दिलवा रहे साल्वर गैंग (मुन्ना भाई) गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यो को स्वाट/सर्विलांस टीम और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने देते हुए बताया कि रविवार को स्वाट/सर्विलांस टीम और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर C-TET की परीक्षा दिलवा रहे साल्वर गैंग के गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यों को नसीरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 मोटरसाईकिल, 1 प्रवेश पत्र, 3 मोबाईल फोन, 2330 रुपये नगद और अन्य कागजात व फोटो बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर कूटरचित दस्तावेज राहुल कुमार के आधार कार्ड पर अजय कुमार पुत्र धर्मराज सिंह निवासी पचवाहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज की फेक मिक्सिंग फोटो लगाकर उसे असली के रुप में प्रयोग करते हुए आर्थिक लाभ के उद्देश्य से इनके द्वारा यह कृत्य किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सैदपुर पर मु0अ0सं0-0245/2023 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व 3/6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता राहुल कुमार पुत्र हवलदार दूबे निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली 28 वर्ष, जमालुद्दीन खाँ पुत्र सलाहुद्दीन खाँ निवासी उसिया थाना दिलदारनगर 35 वर्ष और अनुज कुमार यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी घाट पहाड़पुर गोड्डा नगर गोड्डा झारखण्ड उम्र करीब 28 वर्ष है।

बुद्धिजीवियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली एवं कायस्थ एकता फाउंडेशन गाजीपुर द्वारा नगर में स्थित रघुवंशी पैलेस में रविवार को जिले के समाजसेवीयों, शिक्षाविद, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों का सम्मान करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता बलवन्त (पूर्व राज्यमंत्री) विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी) रहे। इस कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने वाले में पत्रकार विनय यादव, सुशील तिवारी, दीपक, लक्ष्मीकान्त, राशिद अन्सारी, अनुप राप, प्रमोद सिन्हा और विद्यार्थीयों में अंशिका, आदेश, स्मृती, तनिष्का, शुभ्रा और शिक्षा के क्षेत्र में अमरनाथ तिवारी, अजय आन्नद, अनुश्री और कला के क्षेत्र में लव-कुश तिवारी, जयति जैन, प्रदीप राय समाज सेवी सविता सिंह, आसिफ खान, निशांत सिंह, कृष्णनन्द उपध्याय, रविशंकर, छतशाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, शीर्षदीप शर्मा, रविशंकर, विदुशेखर, रजनीश मिश्रा, अभिषेक यादव, मोहित सिंह, राजन, विकास यादव, उपेन्द्रकुमार, संजीव अरुण कुमार, उरुज फातमा, अहमद नवाज शामिल रहे। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अरुण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, शशिकान्त, संजय जेवराई, केशव प्रसाद, सोनी श्रीवास्तव, सुनीता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से हुआ हड्डी का सफल आपरेशन

डा. सतीश कुमार ने किया गाज़ीपुर में प्रथम दूरबीन विधि से सफ़ल आपरेशन!


गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दूरबीन विधि से प्रथम हड्डी का सफ़ल आपरेशन किया गया। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग सर्जन डा. सतीश कुमार की कड़ी मेहनत से मरीज़ पीयूष कुमार का सफ़ल आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद मरीज पीयूष ने कहा कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया जा रहा था। ज्यादा खर्च न दे पाने के कारण मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा सफ़ल आपरेशन हुआ। इस आपरेशन में डा. सतीश के साथ डा. कृष्णा यादव, डा. रजत सिंह और निश्चेतना विभाग से डा. आर.के मिश्रा (सह आचार्य), डा. विवेक रंजन व सम्पूर्ण ओ टी स्टॉफ का सहयोग रहा। दूरबीन विधि से ये सफ़ल आपरेशन गाज़ीपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आम तौर पर चीर फाड़ से प्रतिदिन आपरेशन अस्पताल में होते हैं, और इसमें लंबे समय तक बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा के अथक प्रयास से नव निर्मित मेडिकल कॉलेज दिन पर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

बिहार जा रहे गो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय और 4 गोवंश बरामद

गाजीपुर। भावारकोल थाना पुलिस ने रविवार को एक ट्रक चौदह चक्का, 18 गाय, 4 गोवंश के बच्चे, 3 अदद मोबाईल फोन तथा 3960 रूपये के साथ 3 अभियुक्तों को किया। उप निरीक्षक ओमकार तिवारी ने मुखबिरी की सूचना पर थाना गेट भांवरकोल के ठीक सामने बहद ग्राम सलारपुर के पास से गर्जन यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद बलिया, विक्रम कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया और सत्येन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी गांव तीखा थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक नं. UP54AT4206 चौदह चक्का, 18 गाय, 4 गोवंश के बच्चे, 3960 रुपये नगद तथा तीन मोबाईल फोन बरामद किया। बता दें कि तस्कर गोवंशो की तस्करी कर कटने हेतु बिहार राज्य ले जा रहे थे।

गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने ऐसे मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

गाजीपुर। 19 अगस्त को विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लार्ड कार्नवालिस मक़बरा, गोराबाजार में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 तक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माडल शूट, कैंडिड फोटोग्राफी, सिनेमेटिक वीडियो, ट्रेडिस्नल फोटो वीडियो को शूट किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने पौधारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मिस नॉर्थ इण्डिया जयंती जैन रहीं।कार्यक्रम में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिशन के संरक्षक गुड्डू केसरी, जिला प्रभारी संजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष मिथिलेथ, महामंत्री पवन, कोषाध्यक्ष सोनू जायसवाल, मिडिया प्रभारी मनीष, मंत्री संजय एवं संगठन मंत्री गौरव सहित अन्य उपस्थित थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी (अध्यक्ष) और संचालन अंशुल प्रजापति ( सोशल मीडिया प्रभारी) ने किया।

सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, किया बंदियों से बात

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार में जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया तथा Redressing the grievances of under trial prisoners, Sensitization for eradication of Drugs, Smoking and Alcoholism विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 960 बंदी निरूद्ध है।

जिसमें 829 पुरूष, 51 महिला के साथ 8 बच्चा निरूद्ध है व 80 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, नेनुआ) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, लौकी) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति  (शासी निकाय) की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। ओ पी डी का संचालन तथा नियमित रूप से सी एच ओ एवं एन एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में पात्र व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड अभियान चलाकर बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ई-कवच, मंत्रा एप्प, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, काई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक

गाजीपुर। सुभाकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र महाराजगंज में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल एवं महाराजगंज के ग्राम प्रधान नंदू प्रताप ने गुरूवार को अभियान का शुभारंभ करते हुये बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। अभियान के तहत जनपद के सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और उनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। एसीएमओ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए आहार में विटामिन-ए युक्त आहार को शामिल करना जरूरी है। यह सूक्षम पोषण तत्व बच्चों के विकास में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करते हैं। इससे आँख, दांत, हड्डियां और नरम ऊतकों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। दिल, फेफड़ों, किडनी और अन्य अंगों के कार्य में विटामिन-ए मददगार है। संतुलित आहार की कमी या लिवर से जुड़े विकारों के कारण विटामिन-ए की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर हल्की थकान, रूखी त्वचा, रैशेज, रूखे बाल, बाल झड़ने, खून की कमी, धीमा विकास, गले और छाती में इन्फेक्शन, घाव न भरने जैसे संकेत मिलते हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि बुधवार (16 अगस्त) से शुरू हुये विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जनपद के सभी टीकाकरण सत्र स्थल के माध्यम से नौ माह से पाँच वर्ष तक के 4.13 लाख बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन-ए पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नौ से 12 माह तक के 24208, एक से दो साल के 91224, दो से पाँच वर्ष के 2.98 लाख बच्चे शामिल हैं। नौ से 12 माह के बच्चों को मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रथम टीके के साथ, 16 से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ, दो से पाँच वर्ष के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक दी जानी है। अभियान के लिए कुल 454 एएनएम तैनात की गई हैं। इस दौरान सीएमओ ने समस्त उपस्थित कर्मियों एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आगामी दिनों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल किए जाने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीपीएम प्रभुनाथ, अधीक्षक डॉ मुंशीलाल, डब्ल्यूएचओ एसएमओ, यूनिसेफ व चाई के प्रतिनिधि, यूएनडीपी के वीसीसीएम के अतिरिक्त आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ आदि उपस्थित रहे।