All posts by tiwarishivpratap

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन: छात्र नेता

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को सौंपा। जिसमें वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व पुल के दोनों तरफ दस फीट की जाली लगाने मांग है।दीपक उपाध्याय ने कहा कि गाजीपुर के वीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं और पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदखुशी किया जा रहा है।

इस सभी समस्याओं को लेकर लगातार जिला प्रशासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन जिला प्रशासन कि उदासीनता के चलते अब तक इन समस्याओं को दूर नहीं किया जा सका, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। इन सभी मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम को दिया गया। कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो हमीद सेतु पुल पर ही धरना-प्रदर्शन पर बैठने को विवश होंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, छात्र नेता शशांक उपाध्याय, शिवम पाल, धीरज सिंह, विकास तिवारी, अभिषेक वर्मा, दीपक उपाध्याय इत्यादि लोग मौजूद थे।

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन: छात्र नेता

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को सौंपा। जिसमें वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व पुल के दोनों तरफ दस फीट की जाली लगाने मांग है।दीपक उपाध्याय ने कहा कि गाजीपुर के वीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं और पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदखुशी किया जा रहा है।

इस सभी समस्याओं को लेकर लगातार जिला प्रशासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन जिला प्रशासन कि उदासीनता के चलते अब तक इन समस्याओं को दूर नहीं किया जा सका, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। इन सभी मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम को दिया गया। कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो हमीद सेतु पुल पर ही धरना-प्रदर्शन पर बैठने को विवश होंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, छात्र नेता शशांक उपाध्याय, शिवम पाल, धीरज सिंह, विकास तिवारी, अभिषेक वर्मा, दीपक उपाध्याय इत्यादि लोग मौजूद थे।

नए सर्किल रेट को लेकर DM ने किया बैठक

गाजीपुर। जनपद में लागू की जाने वाली नई सर्किल दरों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक गुरूवार को राईफल क्लब सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कमेटी द्वारा समस्त तहसीलों के ग्रामों व क्षेत्रों में प्रस्तावित कृषक, अकृषक एवं वाणिज्यिक दरों की समीक्षा की गयी। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में तहसील स्तर व जनपद स्तर पर आपत्तियां आमंत्रित की गयी थी। बैठक में प्राप्त आपत्तियों की भी कमेटी ने समीक्षा किया। बैठक में कमेटी द्वारा वर्तमान मूल्यांकन सूची में व्याप्त विसंगतियों पर भी चर्चा की गयी। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियो ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नये मार्गाे एवं चौड़ीकरण से प्रभावित क्षेत्रों एवं विकसित बाजारों की निर्धारित दरों को बाजारू मूल्य के बराबर लाने एवं सूची को तार्किक एवं पारदर्शी बनाने के भी निर्देश दिये। अन्त में प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में प्राप्त आपत्तियों एवं बैठक में कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में दरों का पुनः परीक्षण कर तीन दिन में कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। बैठक में अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०), प्रेमप्रकाश, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, गाजीपुर व समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप निबन्धक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता एवं नेशनल हाईवे के भी अधिकारी उपस्थित रहे।

किडजी स्कूल में विशेषज्ञों ने किया बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण

गाजीपुर। किडजी एवं डिफेंस पब्लिक स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस दौरान डॉक्टर स्वतंत्र सिंह एमबीबीएस एमडी ने बच्चों का जनरल चेकअप किया। डॉ अवनीश मिश्रा एमबीबीएस एमएस ऑर्थो स्पेशलिस्ट ने हड्डी की जांच, डॉक्टर मोईज बीडीएस दंत रोग विशेषज्ञ ने दातों की गहन जांच की, डॉक्टर आरबी यादव और डॉक्टर शम्स इस्लाम चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। आई स्पेशलिस्ट ने बच्चों की आंख की जांच की। डॉक्टर टीम ने बच्चों को मेडिकल कार्ड बना कर दिया। इस किडजी मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने किया और बच्चों को उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ही धन है और किडजी एवं डिफेंस पब्लिक स्कूल बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है। यह जानकर मुझे अपार हर्ष हुआ है कि यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी मजबूत बनेगा क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है। स्कूल की प्रिंसिपल जैनव फतम ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। अतः हमारा स्कूल अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें हेल्थ कार्ड प्रदान करता है। ताकि अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को अच्छे से जान सके। और उनके स्वास्थ्य का ख्याल भी रख सकें। मुख्य अतिथि तथा आए हुए सभी डॉक्टर्स का अहमर जमाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

बीस किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम ने 2 शातिर अपराधियो को भारी मात्रा में गांजा, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार की देर रात को स्वाट/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अहिरौली प्राइमरी स्कूल के पास से बक्सर (बिहार) की तरफ से आ रहे 2 अभियुक्तो को कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 20 किलो 100 ग्राम गाँजा, एक तमन्चा 315 बोर नाजायज और एक कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बनारसी उर्फ भगेलू यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम भीमापार थाना सैदपुर उम्र 48 वर्ष और अरविन्द उर्फ पिन्टू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी औड़िहार थाना सैदपुर उम्र 35 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों के उपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की दादी का निधन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे कि दादी कमलावती देवी उम्र 87 वर्ष पत्नी स्व रामदास दूबे,निवासी- ग्राम – काझा, जनपद -मऊ का शनिवार की भोर 3-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि रविवार को गाजीपुर के श्मशान घाट पर हुई । जहां नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा पुर्व जिला महामंत्री सुनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मंयक जायसवाल, विवेकानंद पांडेय नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृतात्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया। इनके निधन पर शुभचिंतको सहित भाजपा गाजीपुर ने शोक व्यक्त किया है।

जिले की समृद्ध साहित्य परंपरा की यात्रा कार्यक्रम की हुई शुरुआत

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के तत्वाधान में इस वर्ष ‘गाजीपुर की समृद्ध साहित्य परंपरा की यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस श्रृंखला का उद्देश्य जिले के साहित्यकारों के घर तक पहुंचकर छात्राओं को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में जानकारी प्रदान करना है। इस श्रृंखला की पहली कड़ी की शुरूआत नवगीतकार डॉ उमाशंकर तिवारी के घर चलें’ कार्यक्रम से रविवार को हुई। इस साहित्यिक यात्रा को रवाना करते हुए प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि यह एक अनूठा आयोजन हैं। नई पहल पुरानी जड़ता को तोड़ने की एक छोटी सी शुरुआत है। स्मृति शेष डॉ. उमाशंकर तिवारी के घर पहुंच कर छात्राओं ने स्वनिर्मित कविता पोस्टर से उनके घर को सजाया। उनकी पांडुलिपियों को देखा। वीडियो के माध्यम से उनको उनकी कविता पाठ को देखा और सुना। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत डा उमाशंकर तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करके हुई। तत्पश्चात इस कार्यक्रम के सूत्रधार डा निरंजन कुमार यादव ने इस कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हिंदी के छात्र-शिक्षक क्लास रूम, नोट्स और पाठ्यक्रम-डिग्री तक सिमट जाएं, यह 21 वीं सदी में साहित्य और मानवता दोनों के लिए घातक है। साहित्य-कला को अब जड़ बुद्धिवाद के साथ साथ कृत्रिम बौद्धिक मशीन से चुनौती मिलने जा रही है। ऐसे में लेखक के परिवेश से जुड़ने का अर्थ साहित्यिक प्रतीक को सामाजिक गौरव में बदलना है, साहित्य के सामाजिक स्रोत से जुड़ना है, साहित्य और लेखक के रिश्ते का पुनर्पाठ करना है, साहित्य को एक जीवित संवेदनात्मक इकाई के रूप में जानना है।

डॉ उमाशंकर तिवारी के पुत्र डा संतोष कुमार तिवारी ने अपने पिता के साहित्यिक जीवन से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और कहा कि “उन्होंने जीवन से जो कुछ भी सीखा, उसे ही अपनी कविताओं में अभिव्यक्त किया। इसकी अगली कड़ी में हिंदी विभाग की अध्यक्ष डा संगीता मौर्य ने कहा कि बनारस में पढ़ते हुए हम किसी भी साहित्यकार के घर नहीं जा पाए कम से कम गाज़ीपुर की छात्राएं अपनी साहित्यिक परंपरा को जानने से वंचित न रहे। डा शशिकला जायसवाल ने कहा कि यह परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने वाली यात्रा है, जिससे हमारी संस्कृति समृद्ध होगी। छात्राओं ने नवगीतकार डॉ उमाशंकर तिवारी के घर पहुंच कर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिससे छात्राएं उनके नवगीत का सरस पाठ किया। इस काव्य पाठ में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मौर्या एवं डॉ. शशिकला जायसवाल ने अपने कविता पाठ द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डा राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के साहित्यिक आयोजनों से शहर में एक संस्कृति की निर्मित होती है, जिससे हमारे मूल्य संरक्षित और संवर्धित होते हैं।सेवानिवृत्त आचार्य डॉक्टर श्रीकांत पाण्डेय जी ने कहा कि “उपन्यास के क्षेत्र में जितना महत्व प्रेमचंद का है, उतना ही महत्व नवगीत के क्षेत्र में रमाशंकर तिवारी का भी है।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की शोधार्थी श्वेता यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार तिवारी ने किया। एम ए की छात्रा किरन यादव एवं ज्योती शर्मा ने इस कार्यक्रम हेतु 20 कविता पोस्टर बनाएं। श्वेता यादव ने पूरे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की तथा किरन यादव ने इस पूरे आयोजन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाया। इस अवसर पर एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थिति रहीं। मीडिया प्रभारी डा शिव कुमार जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से इस शहर में साहित्यिक जीवंतता के साथ कुछ रचनात्मक माहौल भी बनेगा।

अभियान के दौरान हुई कई लोगों पर कार्यवाही

गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर विद्युत वितरण खंड प्रथम लाल दरवाजा के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेन्द्र अंधऊ से निर्गत 11 केवी फीडर पश्चिमी एक के अंतर्गत ग्राम चक जाफर पोस्ट कटैला में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार यादव, लाइनमैन बेचू राम एवं संविदा कर्मी द्वारा विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली हेतु शुक्रवार अभियान चलाया गया। जिसमें मौके पर 14 लोगों को अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। जिनके खिलाफ खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही सहायक अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि अभी तक जो विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है वे लोग तत्काल अपना अपना विद्युत कनेक्शन करा ले। बकाया बिल का भुगतान तत्काल कर दे, नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कठोर विविध कार्यवाही करते हुए हर्जाना वसूला जाएगा।

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा को एक साल की सजा, मिली जमानत

गाजीपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को जान से मारने की धमकी के मामले में पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित एक अन्य को एक साल की सजा सुनाते हुए 500-500 रुपये अर्थदंड से दण्डित किया।
अभियोजन के अनुसार ग़ाज़ीपुर लाइव न्यू के संपादक सुनील कुमार सिंह द्वारा 12 मार्च 2017 की घटना के बाबद तहरीर दिया कि पूर्व मंत्री विजय मिश्र पोल खोल रही खबरों से घबड़ाकर तथा अपने हार के बावघलाहट के कारण फोन से धमकी दिया। उसके वावजूद वादी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। फिर भी लगातार धमकी मिलती रही। होली के दिन विजय मिश्र के सहयोगी दीपक वर्मा ने उसी नंबर से फोन कर उसकी पिस्टल को छीन कर जान से मारने की धमकी दिया। वादी की सूचना पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से कुल 2 गवाह पेश हुए। शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय उपरोक्त फैसला सुनाया। वही न्यायालय में विजय मिश्र व दीपक वर्मा के अधिवक्ता द्वारा अपील अवधि तक जमानत अर्जी दी गई। जिसे न्यायालय ने मंजूर कर रिहा किया।

इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना भाँवरकोल थाना पुलिस ने इनामियाँ गैंगेस्टर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। 30 जून 2023 को भाँवरकोल थाना में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे के बाद विनय कुमार पुत्र अंगद राम निवासी ग्राम इमलीसपुर थाना नोनहरा के उपर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने के साथ ही दस हजार का इनाम घोषित किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने फरार आरोपी को ग्राम इमलिसपुर थाना नोनहरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर पहले से ही जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।