All posts by tiwarishivpratap

मतदान कार्मिकों ने किया मतदान


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद के मतदान कार्मिको का शुक्रवार को प्रशिक्षण के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर मतदान हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 15 एवं सदस्य पद हेतु 15 मत पड़े। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जमानियॉ में अध्यक्ष पद पर 6 एवं सदस्य पद पर 6 मत डाले गये।

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद पर 4 मत एवं सदस्य पद पर 4 मत, नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़े। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद पर 1 एवं सदस्य पद 1 मत, नगर पंचायत दिलदारनगर मेें अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत, नगर पंचायत बहादुरगंज मेें अध्यक्ष पद पर 1 मत एवं सदस्य पद पर 1 मत पड़े। कुल अध्यक्ष पद पर 33 एवं सदस्य पद पर 33 डाक मत्रपत्र प्रस्तुत किये गये।

मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो होगा आंदोलन:शम्मी

सीवर के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर रुकवाया कार्य

अधिकारियों के आश्वासन पर कार्य शुरू

अनियमितता बरतने पर होगा आंदोलन – शम्मी

गाजीपुर। शुक्रवार को अंधऊ बाइपास रोड पर चल रहे सीवर के काम को मानक के अनुरूप ना होने से नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह (शम्मी) ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के न आने तक रुकवा दिया था। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ऐ ई तथा जे ई ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर फिर से कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे शम्मी ने कहा की पहले से ही सीवर के कार्य में शिकायत आ रही है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। कहा कि जब जिलाधिकारी ने इस कार्य में जरा भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी है तो संबंधित विभाग निर्माण कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हुआ तो सभी नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान सूरज सिंह, मनोज सिंह, शशांक, शशि पांडे, संजीव, जावेद आदि लोग मौजूद थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री बने चौधरी दिनेश चंद्र राय

मा. शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री बने चौधरी दिनेश चंद्र राय
शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक करेंगे संघर्ष


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री के पद पर चौधरी दिनेश चंद्र राय को मनोनीत किया गया है। संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष ने बताया कि अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त चौधरी दिनेश चंद्र राय को शिक्षकों के प्रति सच्ची सेवा को देखते हुए संघ का प्रदेशीय मंत्री मनोनीत किया गया। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रदेशीय मंत्री की जिम्मेदारी चौधरी दिनेश चंद्र राय को सौंपी गई है। इस नए उत्तरदायित्व के लिए पूरे जनपद के शिक्षक साथियों के तरफ से एमएम बधाई दी जा रही है। प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने शिक्षकों की जायज मांगों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का ऐलान किया।

उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए शिक्षक साथियों से संगठन को और मजबूत करने की अपील की। बताया कि शिक्षकों के संघर्ष और संगठन की ताकत के माध्यम से वेतन वितरण अधिनियम, चयन बोर्ड अधिनियम और सेवा सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन उपलब्धियों को अक्षुण्ण रखना हम सभी शिक्षक साथियों की जिम्मेदारी है। उधर प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रदेशीय मंत्री की जिम्मेदारी चौधरी दिनेश चंद्र राय को मिलने की खबर लगते ही जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, रत्नेश कुमार राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, रेयाज अहमद, अमित कुमार राय, अविनाश कुमार सिंह गौतम, सूर्य प्रकाश राय, वीएस पांडेय आदि ने बधाई दी।

ऐसा कौन सा काम किया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जाए

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में कल देर रात झुन्नू लाल चौराहा और मिश्र बाजार चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया। कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में बैठे लोगों ने केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया है, शहर के विकास से इनका कोई मतलब नहीं रहा है। झूठ पकाना और झूठ परोसना ही इनका धर्म रहा है ।
विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झूठ और फरेब से बचने की हिदायत देते हुए कहा भाजपा लगातार हिंदू मुसलमान की बात कर आपका लगातार भावनात्मक शोषण करती रही है। मौका तो नगरपालिका चुनाव का है लेकिन आज गाजीपुर की नगरपालिका ही नहीं पूरा का पूरा देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। देश के संविधान के साथ साथ लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव, गंगा जमुनी तहजीब सब कुछ खतरे में है। यदि आप चाहते हो कि इस देश का संविधान सुरक्षित और लोकतंत्र कायम रहें तो भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।

उन्होंने कहा कि इस शहर में भाजपा ने 25 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है, इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके । उन्होंने कहा कि 25 वर्षो में भाजपा इस शहर में एक सामूदायिक केन्द्र का भी निर्माण नहीं करा पायी जहां इस शहर का गरीब अपनी बेटी की शादी का आयोजन कर सकें या किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज भी शहर में हर तरफ गंदगी व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने स्वकर के संबंध में इस शहर की जनता के साथ छल करने और धोखा देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा चेयरमैन पर सवाल दागते हुए कहा कि यदि नगरपालिका बोर्ड को स्वकर कम करने या उसे खत्म करने का अधिकार था तो फिर भाजपा चेयरमैन ने 10वर्षों तक इस शहर की जनता को मानसिक पीड़ा में क्यूं रक्खा। उनके इस नापाक हरकत के लिए इस शहर की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। इस कथनी और करनी में बहुत अंतर है। चुनाव भले ही नगरपालिका का हो लेकिन इस चुनाव में उसके लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम करने की सजा उसे इस चुनाव में पराजित कर दिया जाना जरूरी है। शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया। मिश्र बाजार चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता राजकिशोर मास्टर साहब और संचालन पार्टी के जिला सचिव आमिर अली और झुन्नू लाल चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता मोहम्मद अमीन साहब और संचालन जिला सचिव नरेंद्र कुशवाहा ने किया। इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,मुन्नन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार अग्रहरि,रामयश यादव , अशोक कुमार पाण्डेय,डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव अशोक कुमार बिंद, आत्मा यादव ,सिंकदर कन्नौजिया,अभिनव सिंह, अरुण कुशवाहा विभा पाल, रीना यादव, फिरोज जमाल,बाबी चौधरी,आरिफ खान, आदित्य यादव, रामज्ञान यादव,कंचन रावत, पूजा गौतम, सदानंद कन्नौजिया,शेर अली राईनी, आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय बल के साथ डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च

गाजीपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जमानियां नगर क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स (केंद्रीय बल) तथा जमानियां थाने की पुलिस बल के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया। पैदल गस्त के दौरान दोनों ने आम जनमानस से चुनाव संबंधी फीडबैक भी लिया तथा उन्हें चुनाव में बढ़चढकर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानियां, एसडीएम जमानियां, थानाध्यक्ष जमानियां तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

प्रत्याशियों को डीएम-एसपी ने पढ़ाया निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पाठ


गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने नगर पालिका जमानियॉ के लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों और नागरिकों के साथ जमानियॉ थाना में गुरूवार को बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है वे निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करेगे। उन्होने उपस्थित प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि कोई भी प्रत्याशी शराब, साड़ी एवं वोट देने के नाम पर धन का लालच नहीं देगा। ऐसी कृत्य करते हुए पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


जिलाधिकारी ने निकाय मेे रहने वाले वासियो से अनुरोध किया कि चुनाव पड़ने वाले बूथो पर 100 मीटर के दायरे में वाहन, मोबाईल फोन एवं तरल पदार्थ लेकर नही जायेगा। चुनाव स्थल के आस पास घरो में केवल घर के सदस्य ही रहेगे। कोई बाहरी व्यक्ति एवं रिस्तेदार नही रहेगा। वोट डालने वाले व्यक्ति अपना ओरिजनल आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये अन्य पहचान पत्र ही लेकर जायेगे। किसी अन्य व्यक्ति का आधार नही लेकर जायेगे। ऐसे दशा में किसी भी तरह का फर्जी मतदान पाये जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं पंचायत वासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना/भ्रामक नही देगे ऐसी स्थिति में गलत सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुचकर समस्या का निस्तारण कराए। किसी भी प्रकार की समस्या पर कन्ट्रोल रूम नम्बर -0548-2221303, 2226100 एवं मोबाईल नम्बर- 9555050448 तत्काल सूचना दें सकते है। उन्होने वोटरो से अपील किया कि 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। वोटर अपने सुविधानुसार निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ/पुलिस विभाग के बल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

आशीर्वाद मिला तो शहर के हर बुनियादी जरूरतों को करूंगा पूरा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में बुधवार की देर रात सिंचाई विभाग चौराहा और रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया। कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से भाजपा 25 वर्षों से नगरपालिका में विराजमान हैं लेकिन यह शहर जहां 25 वर्षों पहले जहां खड़ा था आज भी यह शहर वहीं खड़ा है। इस शहर में भाजपा ने 25 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है, इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित किया। शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया। सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सिंह और संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव और रेलवे स्टेशन पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वंशबहादुर कुशवाहा और संचालन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव ने किया।
इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रामयश यादव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, दीपक सिंह,नगेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार बिंद, सिंकदर कन्नौजिया,एम सी लाल,चंदन तिवारी,अभिनव सिंह, अरुण कुशवाहा ,आशा यादव,विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सदानंद कन्नौजिया,शेर अली राईनी,मोहन रावत,राजदीप रावत आदि उपस्थित थे।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें

गाजीपुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद में प्रथम चरण का मतदान 4 मई 2023 को होना है। मतगणना 13 मई 2023 को सम्पन्न करायी जायेगी। जिसको लेकर जनपद के आबकारी अधिकारी ने समस्त मादक पदार्थो एवं शराब की दुकानो के मालिको को निर्देशित किया जाता है कि जनपद में मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टा पूर्व से मतदान दिवस को मतदान समाप्त होने तक एवं मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व ही सायं 5 बजे से मतगणना समाप्ति के उपरान्त उस दिन रात्रि 12 बजे तक आबकारी एवं मादक पदार्थो की दुकानों को बन्द रखा जायेगा है।

प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 16 कर्मी, डीएम ने दिया निर्देश


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थित मे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी भवन के विभिन्न कक्षो मे गुरुवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बैलेट बाक्स को सील करने, एजेन्ट की नियुक्ति करने एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 27 अप्रैल के द्वितीय प्रशिक्षण मे प्रथम पाली में 600 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली में 584 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाये गये। उन्होने अनुपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले दिन 28 अप्रैल के प्रशिक्षण मे भाग लेना सुनिश्चित करें। अन्यथा अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज करायी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशील लाल श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी को लेकर अनिल निषाद ने कहा….

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने के लिए निषाध पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। निषाध पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनिल निषाध के नेतृत्व मे गुरूवार को नगर के रजागंज और टेढ़ी बाजार मे आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और अति पिछड़े वर्ग को राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र मे सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी कि सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास का विश्वास भाजपा सरकार मे निहित है। नगरपालिका क्षेत्रों मे भाजपा प्रत्याशियों कि जीत का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों के साथ जिलों मे भी भाजपा कि सरकार क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। नगरपालिका प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका को स्वस्थ, स्वच्छ और सुन्दर रखने के साथ साथ लोगों का जीवन स्तर मे सुधार हो मेरा सदैव से यह प्रयास रहा है।

सभा को पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निषाध एकता परिषद अध्यक्ष बबलू निषाध, विक्की चौधरी, अविनाश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्याम चौधरी, गौतम चौधरी, धर्मावती देवी, राधिका देवी, विन्दी देवी, कितम देवी, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने वार्ड नंबर 21 महात्मा गांधी नगर परस पुरा मोड़ जायसवाल धर्मशाला के पास से थाना कोतवाली होते हुए आमघाट पार्क तक भ्रमण कर जनसंपर्क किया और लोगों से मिलकर नगर क्षेत्र के विकास और सुन्दरी करण सहित आम आदमी के जीवन से जुडी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, सोमेश मोहन राय, आनंद अग्रहरि, विशाल चौरसिया एवं अनूप सिंह आदि लोग साथ साथ उपस्थित रहे।