गाजीपुर। सोमवार को पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर उन्हें ग्रहण करायी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर छात्रनेता दीपक उपाध्याय ने कहा देश की तानाशाह भाजपा सरकार से समाजवादी पार्टी ही लड़ने में सक्षम है। समाजवादी पार्टी में ही सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान है। कहा भाजपा राज में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र और नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि बेतहाशा बढ़ती हुई बेरोजगारी के आलम में देश का नौजवान कुंठित है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि दीपक उपाध्याय के पार्टी में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा। उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मीरा उपाध्याय, देवमुनि देवी, शिवकुमारी देवी, निर्मला देवी, अश्वनी राय, सुभम् कुमार बिंद, दिलीप कुमार, प्रवीण पाण्डेय, विशाल विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, बृजेश यादव, गरिमा पांडे, अर्चना देवी, ओमसंत यादव, गोपाल यादव, राजू, विकास खरवार, निखिल सिंह, प्रीत राय, शारदा यादव, सविता यादव, महावीरा बानो और शिवकुमारी आदि थी। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह आदि उपस्थित थे।
नगर पालिका के ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर सिर उठाकर जनता के बीच जाए-अनिल राजभर
गाजीपुर। नगर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद द्वारा 13.04 करोड़ की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब तीन करोड़ की लागत से बने 26 परियोजनाओं का लोकापर्ण श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’, गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा रविवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को न.पा. अध्यक्ष व उनकी बोर्ड साकार कर रही हैं। आज सैकड़ों परियोजानओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण से नगर का विकास देखा जा रहा है। भाजपा का नेतृत्व काफी संवेदनशील है इसलिये तो सबसे अधिक नगरों का विकास इसी कार्यकाल में हुआ है। 2014 और 2017 से पहले और अब के कस्बों, नगरों और महानगरों की सूरत में क्या फर्क है वह देखा जा सकता है। इसी का परिणाम है कि आज लोगों के जीवन का स्तर काफी उठा है जो प्रदेश कभी बीमार राज्य की श्रेणी में था आज स्वच्छता की गणना में आगे है। मंत्री ने कहा कि नगर के विकास में जितनी तन्मयता, जिस लगन और शिद्दत के साथ नगर पालिका की अध्यक्ष ने विकास कार्य को नया आयाम दिया है मुझसे बेहतर गाजीपुर नगर का बच्चा-बच्चा, हर एक व्यापारी एवं हर जाति धर्म के सम्प्रदाय के लोग जानते होंगे कि नगर का विकास हुआ है। मैं इसके लिए उनका स्वागत करता हूँ। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट के सामने प्रस्ताव आया कि करीब एक दशक से नगरों और महानगरों का विस्तार नहीं हुआ था। योगी सरकार ने कई नगर निकायों व नगर निगमों का विस्तार किया है। नपा के विस्तार व नवगठित क्षेत्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। सरकार की मंशा साफ है कि लोगों का जीवन स्तर उठाया जाए। इस काम को करने में सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि जिलों का बेहतर तरीके से विकास करना है ताकि नागरिकों को सुविधायें मिल सके।
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में शहर का काफी विकास हुआ है। भले ही कुछ लोगों की बात उन्हें नहीं सुनी होगी, लेकिन उनके कामों के चलते पार्टी को कहीं भी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ी है। पिछले चुनाव में नपा अध्यक्ष के लिए वोट मांगा था। इसलिये इस बार भी जनता समझदारी दिखाएगी और ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करें जो जिले का और अधिक विकास कर सकें। गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य हुआ है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष की कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल खरा उतरी है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूँ। न0पा0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से हमने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का काम किया है। संगठित पार्टी और निकाय ही विकास की धारा को अविरल बनाए रखेगी। आगे भी मौका मिला तो नगर का और अधिक विकास एवं सेवा करती रहूँगी। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि गाजीपुर के विकास का जो क्रम लगातार जारी है उस क्रम में नया अध्याय जोड़ते हुए लगभग 13.04 करोड़ की लागत से 95 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही 26 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से चीतनाथ से नखास की सड़क जो काफी दिनों से जजर्र अवस्था में थी। सी0सी0 सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली का उसका भी गुणवत्तायुक्त कार्य करा दिया गया है। उन्होंने महुआबाग में ओपियम फैक्ट्री के 30 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को खुलवाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ओपियम फैक्ट्री गेट से ददरीघाट को जोड़ने वाली ढक्कनयुक्त नाली व सड़क का टेण्डर किया गया है जो बहुत जल्द तैयार होकर जनता के आवागमन हेतु खोल दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, पूर्व प्रवक्ता डा0 व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राईनी, निर्गुणदास केशरी, अमरनाथ दुबे अन्य सभासदों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के विधिक सलाहकार जयसूर्य भट्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर एस०डी०एम० प्रतिभा मिश्रा, एस०पी० सिटी, अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज, जेई विवेक बिन्द के अलावा सभासद/प्रतिनिधि सर्वश्री समरेन्द्र सिंह, अर्जुन सेठ, सोमेश मोहन राय, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, कुंवर बहादुर सिंह, शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, शहबान अली, नेहाल अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, संजय कटियार, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, संजय राम, परवेज अहमद, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह, संतोष जायसवाल, अशोक अग्रवाल, शशिकान्त राय, सरदार दर्शन सिंह, गुड्डू केशरी, विशाल चौरसिया, संतोष केशरी, संतोष वर्मा, विजय सर्राफ, सुशील अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, गिरधर गोपाल केशरी, आसित सेठ, राधेश्याम धानुका, प्रदीप सिंह, सतुन सिंह, विजयशंकर चतुर्वेदी, आनन्द तिवारी, फुलचन्द राय, अमरनाथ तिवारी, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह सोनू, नीरज कुमार मानू, बबलू जायसवाल और गिरधारी जायसवाल के अतिरिक्त लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में खेल कूद सप्ताह का उद्घाघाटन सोमवार को किया गया। उक्त अवसर पर सीओ शेखर सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने मुख्य द्वार पर बुके दे कर तथा बच्चों ने ताली बजाकर व परेड कर के मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर रंगा रंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे –मुन्ने बच्चों ने बहुत ही मनोरम नृत्य प्रदर्शित किया। जब मुख्य अतिथि क्रीड़ा स्थल पर पहुंचे तो विद्यालय के विद्यार्थी पुष्कर उपाध्याय व आरव गुप्ता ने स्वागत गीत व खेल गीत गाया। जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। विद्यालय के निदेशक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने गुब्बारे छोड़कर इस खेल कूद प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ किया। तत पश्चात् विद्यालय की कप्तान वर्तिका यादव ने मुख्य अतिथि से खेल सप्ताह प्रारंभ करने की औपचारिक रूप से आज्ञा ली। मुख्य अतिथि का विद्यालय के निदेशक ने आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की को – आर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रोडवेज बस स्टेशन का नाम महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय के नाम से नामकरण किए जाने के संबंध में ब्राह्मण जनसेवा मंच ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि जिले के ब्राह्मण समाज का कुशल नेतृत्व कर रही ब्राह्मण जनसेवा मंच की ओर से जनपद के जखनियां तहसील अंतर्गत ऐमाबंसी गांव निवासी शहीद राम उग्रह पांडेय 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान मोर्चे पर 22/23 नवंबर की 1971 की मध्य रात्रि अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इस युद्ध में उन्होंने अकेले दुश्मन के चार बंकर तबाह करते हुए पांचवें में अपने को घिरा देख दुश्मन समेत लांचर से बंकर को उड़ा दिए। जिन्हें मरणोपरांत सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। जिन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी द्वारा 26 जनवरी 1972 को दिल्ली में उनकी धर्मपत्नी श्यामा देवी को महावीर चक्र सौंपा गया। जनपद मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन का नाम सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित शहीद रामउग्रह पांडेय के नाम से किया जाए। इस संबंध में ब्राह्मण जनसेवा मंच के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल एमएलसी विशाल सिंह चंचल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विशाल सिंह ‘चंचल’ ने ज्ञापन का तुरंत संज्ञान लेते हुए ब्राह्मण जनसेवा मंच को आश्वस्त किया की बहुत जल्दी इस मांग को पुरा किया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में अनिल पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विनोद मिश्रा, रजनी कांत तिवारी, विशाल पाण्डेय , गणेश पीटर, अतुल पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, आलोक तिवारी, पंकज, ब्राह्मण जनसेवा मंच के संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की संपन्न हुई बैठक।
गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक संगठन के कार्यालय अंधऊ पावर हाउस पर रविवार को हुई, जिसमें जनपद के संगठन के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर रोहित कुमार पुनः सर्वसम्मति से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा जनपद सचिव के रूप में अवर अभियंता मिथिलेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारी गण के रूप में जनपद उपाध्यक्ष चीत्रसेन प्रसाद, जनपद प्रचार सचिव इंजीनियर प्रमोद यादव, जनपद वित्त सचिव इंजीनियर इंद्रजीत पटेल, जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर संतोष कुमार चौधरी, जनपद लेखा निरीक्षक इंजीनियर नीरज कुमार और मंडल अध्यक्ष पद पर इंजीनियर तपस कुमार और मंडल सचिव पद पर इंजीनियर हर्षित राय निर्विरोध/ सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। उक्त कार्यक्रम में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राकेश मोहन भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने जूनियर इंजीनियर संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि जूनियर इंजीनियर ही सरकार की शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन कराने का कार्य करते हैं जिन पर काफी जिम्मेदारी होती है और उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया जिससे जिले का राजस्व वसूली में सुधार हो सके। आज के कार्यक्रम के दूसरे चरण में जनपद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर पंकज कुमार जायसवाल जिनका स्थानांतरण जनपद जौनपुर में हो गया है उनका विदाई समारोह और संतोष कुमार मौर्य जो कि उपखंड अधिकारी के पद पर प्रोन्नत होकर लखनऊ शक्ति भवन में नियुक्त हुए हैं उनका विदाई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आज की सभा का कुशलता पूर्वक संचालन इंजीनियर सौरभ कुमार पाठक द्वारा किया गया और आज के कार्यक्रम के सभा की अध्यक्षता इंजीनियर संतोष कुमार चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त जूनियर इंजीनियर / प्रोन्नत अभियंता साथी उपस्थित हुए। मुख्य रूप से इंजीनियर नीरज सोनी ,प्रमोद यादव ,गुड्डू चौहान, एसके ओझा ,राम नारायण प्रजापति, सूर्यनाथ कुमार ,इंद्रजीत कुमार, रामप्रवेश चौहान, हर्षित राय, इंजीनियर तपस कुमार, अजय कुमार सिन्हा ,दीपक कुमार, चित्रसेन प्रसाद ,शशीकांत पटेल, इत्यादि जिले के समस्त अवर अभियंता/प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित हुए।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा की बैठक शुक्रवार की देर साम राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है, उसमें कराये जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास खण्डो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉपः छठवें स्थान पर बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डो में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार ने कहा कि प्रत्येक मानव को मानव होने के कारण कुछ विशेष मौलिक अधिकार प्राप्त है जिसे मानवाधिकारों के रूप में जाना जाता है। इन अधिकारों का संरक्षण एवं क्रियान्वयन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ सारिका सिंह ने बालिकाओं एवं महिलाओं के मानवाधिकारों को आधी आबादी के संरक्षण एवं शोषण से मुक्ति के कानून के रूप में उद्धृत किया। प्राचीन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ विकास सिंह ने मानवाधिकारों को उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि यूरोप में पुनर्जागरण काल के पूर्व ईश्वर एवं धर्म की सत्ता प्रबल थी तथा राजतंत्र में मानवाधिकारों पर बात करना बेमानी था। लेकिन पुनर्जागरण एवं उसके पश्चात अमेरिका एवं फ्रांस की क्रांति के पश्चात मानव अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन को प्राथमिकता के रूप में लिया जाने लगा। युद्ध एवं अन्य परिस्थितियों में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन ने वैश्विक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करने के तहत 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया। प्रत्येक समय एवं क्षेत्र में विशिष्ट पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण की वकालत की जाती रही। आतंकवाद की घटना में रंगे हाथ पकड़े गए अजमल कसाब पर मुकदमा चलाकर सजा देना भारत में मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने रेंजर बच्चों से मानव अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने ज्ञानपुर, भदोही कारागार के क्रियाकलापों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार पढ़े लिखे एवं जागरूक व्यक्ति दूसरों के मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य कर सकते हैं। इस दिवस की प्रासंगिकता इसी में है कि हम धरती पर कहीं भी शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज को अपना समर्थन दें। यही दिवस की सच्ची सार्थकता होगी। इस अवसर पर डॉ अकबर आजम ने सड़क सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि जब हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी हम अपने अधिकारों की बात कर पाएंगे। इस दौरान उपस्थित सभी प्राध्यापकों और प्रज्ञा रेंजर छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज का प्रज्ञा रेंजर कलर पार्टी द्वारा स्वागत किया गया। टीम लीडर सविता रावत ने प्राचार्य एवं उपस्थित अध्यापकों का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। रेंजर खुशी मौर्य, समीना एवं जोया ने मानवाधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। दीक्षा सिंह, सुरेखा बिंद खुशी गुप्ता ने मानव अधिकारों पर अपने आकर्षक पोस्टर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संचालन- संयोजन रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार, आभार ज्ञापन रेंजर लीडर सविता रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह डॉ इकलाख खान आदि प्राध्यापक गण एव, हुमैरा, आमना, खुशी, नेहा, अनूपमा, ज्योति, नीलम, दामिनी आदि रेंजर्स उपस्थित रहे।
नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक समपन्न
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सभी नगरपालिका और नगर पंचायत की संयुक्त रुप से प्रथम मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, स्थानीय निकाय प्रभारी, वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय के विकास, व्यापारी हितों की रक्षा तथा नगर निवासियों के समृद्धि के लिए सदैव संकल्पित प्रयास किया है।आज अगर नगरों का जो सुदृढीकरण देखने को मिल रहा है वह भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि गाजीपुर की नगरीय जनता विकास के लिए इस बार जनपद के सभी आठ नगर निकायों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प ले चुकी है। क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज मे नैतिक दायित्वों की पूर्ति समाजिक जिम्मेदारियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है और भाजपा नेतृत्व इन जिम्मेदारियों के निर्वहन मे पुरी तरह समर्थ सक्षम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक कि कार्य योजना प्रस्तुत किया। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, अवधेश राजभर, राकेश यादव, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुदामा राम विश्वकर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, योगेश सिंह, गोपाल राय दीपक सिंह, मनोज सिंह ,नरेंद्र पाठक, नरेंद्र सिंह, रासबिहारी राय, अमरेश गुप्ता, रमेश सिंह पप्पु, राकेश राय, मयंक जायसवाल, अनिल पांडेय, संदीप सिंह सोनू, सुनील गुप्ता, अनुप जायसवाल और सोनम शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। शुक्रवार को एम बी बी एस द्वितीय बैच सत्र 2022-23 के छात्रों का white coat एवं चरक शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कालेज में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्याका अखौरी कि उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह में प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, वरिष्ट कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त फैकल्टी मेम्बेर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी छात्र-छात्राओ को उनके स्वर्णिंम भविष्य की शुभकामना देते हुए पठन-पाठन पर प्रोत्साहित किया। इस दौरान डा. अन्नू मक्कर ने कालेज के पिछले 1 वर्ष की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुप्रिया कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम के समाप्ति पर डॉ नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। इस शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, अपर मुख्य अधिकारी जि0पं0 सुजीत मिश्रा, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 8 विकास खण्डो, नगर पालिका सदर, जमानिया, नगर पंचातय सैदपुर एवं जिला पंचातय के कुल 342 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 5 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया।
सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने समस्त नव विवाहित जोड़ो, उनके परिजनो, उपस्थित आम नागरिको , अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमो के पालन करने के सम्बन्ध मे शपथ दिलाई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।