All posts by tiwarishivpratap

डीएम ने कन्याओं का पूजन कर दिया उपहार


गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को राइफल क्लब परिषर में 61 कन्याओं का कन्या पूजन बुधवार को किया गया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया गया तथा कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप प्रत्येक कन्याओं को 501 रुपया वितरित किया गया। इसके साथ ही साथ प्रत्येक कन्याओ को फल की टोकरी, स्कूल बैंग जिसमें कापी, पेन्सिल, कलर, रोल, रबर कटर, डेरी मिल्क चाकलेट का पैकेट, लाई, चना, गुड, भी वितरित किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला मतस्य अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी-सैदपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी-गाजीपुर, अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

नवदेवी सम्मान से सम्मानित हुई महिलाएं


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ‘‘नवदेवी सम्मान’’ समारोह जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी के लिए 27 महिलाओं को 9 श्रेणी में स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन में उद्यमी, सफाई मित्र, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, सामुदायिक खाद, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, सामुदायिक जागरूकता आदि में योगदान देने वाली महिलाओं को अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, प्रशासक, प्रभारी स्थानीय निकाय गाजीपुर एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि शासन द्वारा 7 मार्च से 30 मार्च 2023 तक ‘‘स्वच्छोत्सव-2023’’ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयास को पहचान कर सम्मानित किया गया है। जिसमें नीलम सिंह, श्रुति यादव, प्रियांजली चौधरी, शीला देवी, चिंता देवी, अमृता सिंह, प्रियंका रावत, संजु देवी, सरिता यादव, उषा साहनी, गिरजा प्रजापति, अनीता देवी, रीमा सिंह, सीमा यादव, गीता देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, सरवरी बेगम, जैबुन निशा, गुड़िया देवी, मनीषा रावत, माया देवी, संगीता देवी, रेशमा बानो, रेखा रावत, इन्दू देवी, उषा राजभर शामिल हैं। उक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद वीरेन्द्र राव, जमानिया अखिलेश तिवारी, सैदपुर व सादात आशुतोष त्रिपाठी, दिलदारनगर मनोज कुमार पाण्डेय, बहादुरगंज सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पालिका अधिवक्ता जयसूर्य भट्ट द्वारा किया गया।

मृत्यु के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही: डीएम


गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है एवं कितने गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये, की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय। बैठक में मुख्य पशु चकित्साधिकारी ने बताया कि अबतक 57 स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये है जिसमें 7695 पशु संरक्षित किये गये है। जिसपर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाय। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। पशुओ को हरा चारा की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओ के पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश


गाजीपुर। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त आजीविका मिशन, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, क्रीड़ा अधिकारी, जिला समन्वयक तकनीकी सहयोग ईकाई एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्धारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में पोषण पखवारा के सफल क्रियान्वयन, तथा उसके सही ढंग से संचालित करने हेतु वित्तीय कार्य योजना, कायाकल्प से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, पोषण ट्रैकर, छत्ब् रेफ़रल, सैम बच्चों का समुदाय एवं फैसिलिटी स्तर पर प्रबंधन, आदि बिंदुओं पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

डीएम ने रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन राईफल क्लब परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया गया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है। इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हेक्टेयर मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया गया कि पूरे विश्व मे मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थाे मे शामिल किया जाय। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र खोला गया था। जहाँ पर किसानो ने 2350 रुपए प्रति कुंतल पर बिक्री की गयी। उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओ की महिलाओ, पी०जी० कालेज के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद मे रासायनिक उर्वरको का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से होते हुये विकास भवन पर जाकर समाप्त हुआ।

जनपद में शीघ्र विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र:डीएम

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक सोमवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लक्ष्य 300 करोड़ पूंजी निवेश के सापेक्ष 24 मार्च 2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 234 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें निवेष धनराषि 3138.28 करोड़ तथा रोजगार 110495 शामिल है, जिसमें 208 प्रस्ताव का एम0ओ0यू0 जारी है, जिसमें धनराषि 2648.58 व रोजगार 109645 है।
जिलाधिकारी द्वारा निवेषकों की समस्याओ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली, जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि 50 निवेशकों द्वारा कुल 122 एकड़ भूमि तथा पूंजी की मॉग की गयी है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा ऋण की उपलब्धता के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं भूमि के सम्बन्ध में औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूमि के आवंटन तथा भूखण्ड स्वामियों के आपसी सहमति पर भूखण्ड हस्तानान्तरण की कार्यवाही करने एवं माह अप्रैल प्रथम सप्ताह में औद्योगिक आस्थान नन्दगंज की इकाईयों का निरीक्षण समिति गठित करके करने का निर्देष दिया गया। जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसपर भूमि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर जैकिशुन साहू, एस0पी0सिटी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम को एसपी ने किया रवाना

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्कूटर रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी द्वारा स्कूटर चला कर किया गया। यह रैली भूतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, नंदगंज पर जाकर समाप्त हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, एसडीएम सदर प्रतीभा मिश्रा, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

डीएम ने की जनपदवासियों से अपील


गाजीपुर। रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाईन सभागार मे सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाये जाने को कहा गया। जिसपर सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी, ईद उल फितर एवं रमजान का त्यौहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को रामनवमी व ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारो मनाये जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी भीड़ भाड़ स्थलों पर लगाया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार समस्त त्यौहारो को मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें। कोई भी समस्या उत्पन्न न होने पाये। इस अवसर पर एसपी सिटी, एस0पी0 ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से चुने गए शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला संगठन का चुनाव राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर प्रदेश सचिव हरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि लल्लन विश्वकर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महासचिव शिवम विश्वकर्मा, महिला सभा से रीता विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से राम अवतार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राम नारायण विश्वकर्मा जिला संरक्षक, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रधान, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बुच्चन लाल विश्वकर्मा, अजय, रमाशंकर, मेवालाल, बाला लखंदर, रवि शेखर, प्रवीण विश्वकर्मा, वीर बहादुर, गुड़िया, पार्वती, सुरेंद्र, संजय, गोपाल, अवधेश, चंद्रमा विश्वकर्मा, दिलीप, मोती, हरिहर, विनोद विश्वकर्मा, सियाराम, नंदलाल विश्वकर्मा, रामाशंकर, रमाकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा ने किया।

पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने किया साकार: राज्य मंत्री

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे भाजपा जनप्रतिनिधियों तथा जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले का हाल जाना। इस अवसर पर मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश प्रदेश खुशहाली कि ओर अग्रसर है। आज समाज का कमजोर से कमजोर व्यक्ति सरकार के निष्पक्ष रुप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ पात्र को सरलता से प्राप्त हो इसमे हमारी विशेष भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लिए सरकार के पास धन कि कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज झोपडी, टीन सेड, मिट्टी के मकानो, प्लास्टिक आदि के तम्बू मे जीवन जी रहे लोगों के अपने पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने साकार किया है। मंत्री का अतिथि गृह मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, साधना राय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा सयोजक कृष्णबिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेष राम एवं किरन सिंह आदि उपस्थित रही।