All posts by tiwarishivpratap

शिकायत मिलने पर दर्ज होगा एफ.आई.आर: डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार की देर शाम रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।


बैठक मे जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा उपभोक्ताओ के ओवर चार्जिग बिल की शिकायत पर सम्बन्धित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया जायेगा तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने-अपने विकास खण्ड पर विद्युत आपूर्ति का रजिस्ट बनाकर कितने घण्टे विद्युत सप्लाई मिल रही है कि जानकारी देगे। उन्होने समस्त अधिकारियेां को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने तक प्राप्त बजट के सापेक्ष लक्ष्यो को पूरा करे। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शिक्षा माफियाओं पर लगा रासुका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यो मे से 3 अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई (NSA) की कार्यवाही


नकल कराने वाले शिक्षा माफिया व इसके कारोबार में संलिप्त गिरोह के सदस्यो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, रासुका में किया गया निरुद्ध


गाजीपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले शिक्षा माफिया व अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह पता रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर उम्र करीब 46 वर्ष, अजीत प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह पता रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर उम्र करीब 58 वर्ष और ओंकार नाथ सिंह पुत्र हनुमान सिंह पता सरसेना थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 55 वर्ष को थाना दुल्लहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त टीम द्वारा नकल कराने वाले गिरोह के प्राचार्य प्रबंधक वह फर्जी परीक्षार्थी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए 13 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध 32/23 अंतर्गत धारा 419 420 467 468 471 120 बी भादवी व 3 4 7 10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 तथा 35 /42 आधार कार्ड अधिनियम 2016 की धाराओं में मुकदमा थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र ,43 प्रवेश पत्र 29 आधार कार्ड, एक मॉनिटर 1 सीपीयू व 01 प्रिंटर मशीन बरामद हुआ था। इसके बाद विवेचना कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय मे प्रेषित पुलिस द्वारा किया गया। बता दें कि अभियुक्तों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (N.S.A.) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

एसपी ने चौकी में भवन का किया उद्घाटन, कहा…..

गाजीपुर। सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी विशेश्वरगंज कार्यालय चौकी में नव निर्मित भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण तथा स्नानागार का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के लोगों से यह अपील की गई कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें जिससे अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ वर्कशॉप

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय महामारी स्वच्छता कार्यक्रम जो आगामी दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों के माध्यम से चलाया जाना है। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने किया। जिसमें आए हुए लोगों को महावारी स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि महिलाओं और किशोरियों को इसके प्रति किस तरह से जागरूक करना है। क्योंकि आज भी ग्रामीण इलाकों में महामारी को लेकर कई तरह के भ्रांतियां फैली हुई हैं।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के द्वारा राष्ट्रीय महामारी स्वच्छता कार्यक्रम आरकेएसके कार्यक्रम के तहत चलाया जाना है। जिसको लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉकों के सभी बीपीएम, खंड शिक्षा अधिकारी ,सीडीपीओ और इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। माहवारी स्वच्छता पर खुल कर बात करने और लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने के लिए माहवारी स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। माहवारी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा । जिले के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के लोगों के माध्यम से जिले के सभी आशा और एएनएम के बीच माहवारी प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

किशोरी और महिलाएं माहवारी स्वच्छता पर बात करने में बहुत संकोच करती हैं। किशोरियां को इस दौरान अपने स्कूल नहीं जा पाती हैं। अभी भी लोग इस प्राकृतिक प्रक्रियाओं के बारे में गलत अवधारणा रखते हैं। परिवार में भी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की जाती है। इस कार्यक्रम में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शुभ्रा पांडे के साथ ही ब्लॉक से बीपीएम , खंड शिक्षा अधिकारी ,सीडीपीओ और इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय:डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार में सोमवार को सम्पन्न हुआ। बैठक मे राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है जिसमें कराये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा विकास खण्डो मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉप छः में स्थान बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डों में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कुछ बेटियों ने लिए फेरे तो कुछ ने किया निकाह कुबूल


गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में पूरे विधि विधान से सोमवार को आयोजित किया गया। इस शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 267 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 4 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किया

नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। मुख्य अतिथि ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर  एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि इससे रूढिवादी सोच का विनाश होता है, इससे दहेज प्रथा कम होती है।

उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होने अपने सम्बोधन में अपनी पिछली बातो को दोहराते हुए कहा कि यह कोई आम बेटियां नही बल्कि मुख्यमंत्री की बेटिया है। इनको सताने वालो का अन्जाम अच्छा नही होगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए  कहा कि  सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में  फैली  कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण  एवं जिनके घरो मे बेटिया है

उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु पौधे उपलव्ध कराये गये तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सपना सिंह और डीएम ने दिव्यांगजनों में वितरित किए उपकरण


गाजीपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आर टी आई मैदान नवीन स्टेडियम में सोमवार को मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होने 40 दिव्यांगजनो को मोटराईज्डट्राई साइकिल वितरण कर उन्हे शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला सूचना एंव विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सविता सिंह समाज सेवी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रो सविता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का प्रारंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ हुआ। तदुपरांत वृक्षारोपण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ, पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान, पर्यावरण से नाता जोड़ो, बीमारियों से बचाव करो, वृक्ष है धरा का आभूषण, इनसे होता है दूर प्रदूषण आदि नारे लगाते हुए छात्राएं ददरीघाट, कोयला घाट होते हुए कलेक्टर घाट होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। सायंकालीन संगोष्ठी जिसका विषय “समाज कल्याण योजनाएं” रहा। जिसके मुख्य अतिथि वक्ता रामविलास यादव समाज कल्याण अधिकारी रहे। समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों को छात्रवृत्ति सम्बंधित विभिन्न आवश्यक जानकारी प्रदान की।इसके साथ साथ समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का परिचय दिया और उनसे सम्बन्धित बच्चों के प्रश्नों का उत्तर दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा अमित यादव ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी डा संगीता ने अतिथि गण का धन्यवाद ज्ञापित किया। डा गजनफर सईद ने कार्यक्रम का संचालन किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ राजेश यादव डा सारिका सिंह, डा शिखा सिंह, डा शिवकुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवी उपस्थित रही।

अगर शिकायत मिली तो होगी कार्यवाही

एसडीओ ने लाइनमैन को चेताया।


गाजीपुर। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम लालदारवाजा शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने उपकेंद्र रौजा, लोटन इमली, प्रकाशनगर, पीरनगर के सभी संविदा लाइनमैनो को फटकार लगाया। पीरनगर पावर हाउस का अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने सहायक अभियंता सुधीर कुमार के साथ निरीक्षण किया। सख्त हिदायत दी की क्षेत्र में जो भी बकायेदार उपभोक्ताओं की बकाया पर पोल से केबल खोली जा रही है अगर बिना बकाया भुगतान किए और बगैर मुझसे अनुमति लिए बगैर लाइनमैनो ने पुनः केबिल जोड़ने का प्रयास किया तो सीधे ऐसे लाइनमैनो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर सेवा से मुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया की कुछ ऐसे लाइनमैन की शिकायत हमे बार बार मिल रही है की बकाया पर कटे केबिल को बिना पैसा जमा किए एवम बिना उच्चाधिकारियों के परमिशन के बगैर उपभोक्ताओं की लाइट पोल से चोरी छुपे जोड़ दी जा रही है जो ये सब संगीन अपराध के श्रेणी में आएगा, ऐसे लाइनमैनो की सूची बन रही है जल्द ही इन लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही कर कार्य से मुक्त कर दिया जायेगा। ऐसे शिकायत रौजा, प्रकाशनगर, पीरनगर उपकेंद्र से ज्यादा मिल रही है। जल्द ही मॉर्निंग रेड में चेकिंग में पकड़े जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को रविवार को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ राजेश कुमार यादव को सर्जना सम्मान 2023 प्रदान किया गया। जबकि लवली सिंह एवं जबीउल्ला कुरैशी को विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 प्रदान किया गया। विभाग वार उपलब्धियों के लिए प्राचार्य ट्राफी चित्रकला विभाग को प्रदान की गई। शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम रेंजर्स का पुरस्कार समीना को, सर्वोत्तम रासेयों स्वयंसेवक का पुरस्कार सत्या कुमारी को, तथा एनसीसी बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिशा राय को प्रदान किया गया। कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सौम्या मिश्रा को श्रीयुत, महेंद्र प्रताप सिंह स्वर्ण पदक तथा विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्वेता यादव को श्रीयुत एवं शिव मूरत पाठक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

परास्नातक की विभिन्न टॉपर छात्राओं शिप्रा राय प्राचीन इतिहास, साधना यादव अर्थशास्त्र, शीलू किरण राजनीति शास्त्र, नौरीन अख्तर अंग्रेजी को श्री तारा चंद्र मेमोरियल स्वर्ण पदक एवं ₹5000 नगद तथा पूजा यादव गृह विज्ञान, सिल्की सिंह शिक्षा शास्त्र एवं ज्योति वर्मा हिंदी को श्री शिव मूरत पाठक सम्मान पुरस्कार एवं 51 सौ नगद प्रदान किए गए। प्रोफेसर सरस्वती सिंह बहुमुखी प्रतिभा पदक रेंजर लीडर जयति जैन को तथा प्रोफेसर अशोक चंद्र सिंह सांस्कृतिक उत्कृष्टता पदक रेंजर दामिनी चौधरी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार डॉ राजकुमारी पाठक सम्मान पुरस्कार वैष्णवी वर्मा को तथा श्रीमती सत्या लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक शिवानी तिवारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान, वाद विवाद, निबंध, लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप पदक एवं प्रमाण पत्र वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा माधव द्वारा दिए गए।