All posts by tiwarishivpratap

एसपी से मिले सपाई, बोले विधायक विरेंद्र

गाजीपुर। जखनियां विधानसभा अन्तर्गत टड़वां टप्पा सौरी गांव में दलितों के साथ हुए दुर्व्यवहार, अपमान और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के लोगों द्वारा उनकी की गयी पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। इस दौरान विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता करते हुए कहा कि उस इलाके की स्थिति अत्यंत भयावह और तनावपूर्ण बनी हुई है। यदि लापरवाही वश स्थिति बिगड़ती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है। अपराधी बेलगाम और बेखौफ होकर खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सत्ता संरक्षित अपराधियों पर हाथ नहीं डाल पा रही है। सरकार और पुलिस का काम केवल विरोधी दलों के नेताओं को बतौर साजिश फ़र्जी मुकदमे में फंसाना रह गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में लगातार हो रही हत्या, डकैती, चोरी, बलात्कार और छिनैती की घटना घटित हो रही हैं। योगी सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह सरकार केवल झूठे आंकड़े पेश कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश की आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब गयी है। भाजपा सरकार का तथाकथित रामराज्य का दावा पूरी तरह से झूठा है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रिका यादव, सुर्यनाथ यादव, रामबदन यादव, राजनारायण यादव, रामाशीष यादव, राम अवध यादव, बैजनाथ यादव, हरवंश यादव आदि उपस्थित थे।

पेयजल योजना को जून माह तक करें पूर्ण:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे जल जीवन मिशन कार्याे की समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 161 पेयजल योजनाओं के समस्त कार्य को माह जून 2023 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया साथ ही साथ जिलाधिकारी ने स्वीकृत डी०पी०आर० के अन्तर्गत नलकूपों को शत-प्रतिशत एवं अवर जलाशय के फाउण्डेशन तक का भी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी , अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण), सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/ जू०इं०, नामित फर्म के सम्बन्धित प्रतिनिधि, डी०पी०एम०यू०, गाजीपुर, टी०पी०आई०, गाजीपुर एवं सम्बन्धित आई०एस०ए० उपस्थित रहें।

स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिया अधिकारीयों को निर्देश, कहा……

गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता  में राईफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य महत्तपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति के सभी बिन्दुओ की प्रतिदिन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होने समस्त एम ओ वाई सी को निर्देश दिया कि वी एच एन डी सार्वजनिक स्थानो पर ही लगायी जाये तथा वहां आशा एवं आगनबाड़ी की उपस्थिती अवश्य रहे। उन्होने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर खेली होली

विद्युत वितरण खंड द्वितीय आमघाट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर खेली गुलाल की होली।


गाजीपुर। सोमवार को विद्युत वितरण खंड ड्यूटी आमघाट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली खेली। कर्मचारियों ने सभी विद्युत विभाग में घूम घूम कर सबको अबीर गुलाल से लगाया। विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने पूरी टीम के साथ विद्युत ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। वही अधिशासी अभियंता द्वितीय आमघाट सुजीत सिंह ने सभी कर्मचारियों पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाया। होली खेलने में अरविंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष जिला मंत्री विजय शंकर राय जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह इकराम सिद्दकी,सलीम अंसारी,वेदांत त्रिपति,जितेंद्र सिंह,अश्वनी सिंह,एसडीओ सुधीर कुमार,अभिषेक राय,शेखर सिंह,मिठाई लाल,अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी विद्युत कर्मी मौजूद रहें।

एसपी ने किया रूट मार्च

गाजीपुर। होली और शब ए बारात त्योहार को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा क्षेत्र में मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया। आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार करने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सदभावना पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद तथा थानाध्यक्ष नोनहरा सहित भारी संख्या में फोर्स उपस्थित थें।

एसपी ने कार्यालय का किया उद्घाटन, की अपील

गाजीपुर। एसपी ने सोमवार को थाना नोनहरा पर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान वहां उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया गया कि नया थानाध्यक्ष कार्यालय बनने से थाने पर आने वाले फरियादियों को यहां बैठने में सहूलियत होगी। एसपी ने लोगों से यह अपील किया कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें। क्योंकि कारण अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

इण्टर कॉलेज पर चला प्रशासन का बुलडोजर

गाजीपुर। भू-माफियाओ एवं अपराधियों के विरूद्ध उ0प्र सरकार द्वारा जीरो टालरेंस नीति के अन्तर्गत जनपद मे भी भू-माफियाओ एवं अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तहसील मुहम्मदाबाद में मौजा-रसूलपुर जमाल देहाती परगना व तहसील मुहम्मदाबाद की आराजी नं0-22स रकवा 0.1020 हे0 के अंश भाग रकवा 0.020 हे0 जो बंजर खाते की भूमि है। उस पर अतिक्रमण पाये जाने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बेदखली का वाद धारा 67(1) उ0प्र0 राजस्व संहिता के अन्तर्गत दिनांक 16 जून 2021 को पस्तुत किया गया। प्रबन्धक/प्रधानाचार्य डा0 एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर को नोटिस जारी किया गया। डा0 एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर के प्रबन्ध अफजाल अंसारी/ प्रधानाचार्य द्वारा कोई आपत्ति प्रस्तुत नही किया गया। तत्पश्चात 23 जुलाई 2021 को अतिक्रमणी कालेज के विरूद्ध बेदखली का आदेश पारित किया गया। बेदखली आदेश का अनुपालन 5 मार्च 2023 को पर्याप्त पुलिस एवं मजिस्ट्रेट के साथ कराया गया तथा ग्राम सभा एवं राज्य सरकार की भूमि पर किये गये कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एक और मुख्तार के करीबी के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

गाजीपुर। योगी सरकार के एंटी माफिया अभियान के तहत जिले में बड़ा एक्शन लिया गया है। फुल्लनपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह मुख्तार अंसारी के करीबी रहे स्व.कमलेश सिंह की अवैध दो मंजिला बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने बगैर नक्शा पास कराये बनी इस बिल्डिंग को ध्वस्त करा दिया है। बताया जा रहा है कि वर्षो पूर्व इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। जिसे बगैर नक्शा पास कराये ही बनाया गया था। कमलेश सिंह के इस अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी किया गया था। 4 मई 2022 को डीएम के आदेश पर आरओबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। डीएम के निर्देश पर इस अवैध बिल्डिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस मकान में कई दुकानें बनी हुई थी। इसमें वाणिज्य कर कार्यालय और यूनियन बैंक की शाखा भी थी। जिसे प्रशासन की नोटिस के बाद शनिवार को खाली कर दिया गया था। रविवार की सुबह ही भारी पुलिस फोर्स के साथ चार पोकलेन (बुलडोजर) भी वहां पहुंच गयी थी। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने लगा। इस कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से रास्ता को बंद कर दिया था। जिससे प्रशासन को कार्रवाई करने में कोई परेशानी न हो। कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, सीओ सदर गौरव कुमार तथा कई थानों की फोर्स रही।

अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी ने की ग्रामीणों से अपील

गाजीपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भांवरकोल थाना पर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय तथा मीटिंग हॉल/शेड का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस दौरान थाना परिसर में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि नया थानाध्यक्ष कार्यालय बनने से थाने पर आने वाले फरियादियों को यहां बैठने में सहूलियत होगी। उन्होंने लोगों से यह अपील किया कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें। इससे अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, थाना प्रभारी सत्येंद्र राय तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

17 लोगों पर हुआ एफआईआर

चोरी में 17 पर एफआईआर, बकाया पर दर्जनों लोगो की कटी केबिल।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट के अंतर्गत शहर क्षेत्र के मोहल्ला छावनी लाइन, गोराबाजार, खजुरिया, सरैया और कृष्णापुरी कालोनी में अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वही 10 हजार से उपर के 21 बकायेदारों का लाइट केबल पोल से खोल दिया गया है। अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि जिनकी भी बकाए पर केबिल पोल से खोली गई है अगर बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए केबिल पुनः पोल से उपभोक्ता जोड़ा तो उसके उपर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा। आगे उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल 10 हजार से उपर का बकाया है वे लोग यथाशीघ्र अपने बिलो का भुगतान कर दे और जो भी अभी तक कनेक्शन नही लिया है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर अपना आवेदन करके सरल तरीके से विद्युत कनेक्शन ले ले। कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे नही तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम मुख्य रूप से अवर अभियंता अमित गुप्ता सहित समस्त मीटर रीडर, संविदा कर्मी, डिस्कनेक्शन गैंग उपस्थित रहे।