All posts by tiwarishivpratap

डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, किया निस्तारण


गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और जिसमे मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश, उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला जेल में महिला बंदियों के लिए शिविर का हुआ आयोजन


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जिला करागार में शनिवार को महिला बन्दियों के साथ शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर की अध्यक्षता कामायनी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। उक्त शिविर में विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता घनश्याम लाल श्रीवास्तव, कारागार अधीक्षक हरिओम शर्मा एवं रविन्द्र सिंह यादव कारापाल उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला कैदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इस दौरान पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि हर साल 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। हम ये मान सकते है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेन्टर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के लिखाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। हर साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस की थीम है ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि, ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी’ इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है। प्रधासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति क अवसर पर कामायनी दूबे द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रतिभागिओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय संविधान में महिला अधिकारो एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से अवगत कराया एवं महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के विषय में महिलाओं को जागरूक किया।

पुलिस बल के साथ निकले डीएम-एसपी, लोगों से की बात, ली जानकारी

गाजीपुर। शुक्रवार की शाम होली और शबे बारात त्योहार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गस्त/रूट मार्च किया। इस दौरान आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर वासियों से बातचीत भी की गई तथा उनसे आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जानकारी ली गई। उन्हें आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सदभावना पूर्वक मनाने की अपील की गई। यह रूट मार्च कोतवाली से शुरू होकर लाल दरवाजा, चितनाथ घाट और तुलसीया पुल होते हुए नखास के पास खत्म हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, कोतवाल तेज बहादुर सिंह और महिला थाना प्रभारी रेनू यादव सहित भारी संख्या में पुलीस फोर्स मौजूद थें।

मशहूर शायर को किया गया याद

बहुत दूर से तेरी आहट को जान लेते हैं,
ऐ जिन्दगी हम तुझे बहुत दूर से पहचान लेते हैं-फिराक गोरखपुरी

गाजीपुर। शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में मशहूर शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह उर्दू साहित्य के विद्वान और मशहूर शायर ही नहीं बल्कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। स्नातक करने के बाद ही वह पीसीएस हो गये थे लेकिन गांधी जी का एक भाषण सुनने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह जेल भी गये। वह बहुत ही स्वाभिमानी व्यक्ति थे। आर्थिक संकट में भी उन्होंने नेहरू जी जैसे मित्र के सामने हाथ फैलाना उचित नहीं समझा बल्कि अपना मकान बेचकर अपनी जरूरत पूरी किया। उनका नाम हिंदी उर्दू साहित्यकारों के बीच बड़े ही अदब से लिया जाता है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की अध्यापक भी रहें। उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया। इस महान शायर को याद कर आज कायस्थ समाज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, कमल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, मोहनलाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैल श्रीवास्तव ने किया ।

नवागत अधिशासी अभियंता ने संभाला कार्यभार, कहा…..

अधिशाषी अभियंता ने संभाला कार्यभार


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट में अधिशाषी अभियंता सुजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व संजय सिंह थे जिनका तबादला मिर्जापुर मंडल में पिछले दिनों हो गया था, जिसके जगह पर इनकी न्युक्ति हुई है। इनका इससे पहले प्रयागराज में तैनाती थी। पत्रकार वार्ता में अधिशाषी अभियन्ता ने बताया की मेरी पहली प्राथमिकता आम उपभोक्ताओं के लिए होगी। समय से बिल सही से बिल निर्गत करवाना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करना, मोहल्ला एवम गांव में विद्युत विभाग के तरफ से कैंप लगाकर लोगो की समस्या सुनकर तत्काल समाधान करने के साथ ही साथ राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए टीम गठित करके कटिया मारो एवम विद्युत चोरों के खिलाफ गहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। जो भी गलत तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए पाए जायेगे उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कर राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप आरसी भेजकर वसूल की जायेगी। नगर क्षेत्र में जितने भी पोल, तार, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है उसको बदलने के लिए रिवैम्ड योजना के तहत मोंटी कार्लो द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं ताकि नगर की विद्युत व्यवस्था में कोई कमी न हो। ग्रीष्म कालीन ऋतु को देखते हुवे नगर की विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए 4 टाली ट्रांसफार्मर की बेवस्था के साथ ही साथ विद्युत आयल, ट्रांसफार्मर लग सहित सभी उपकरण रख लिया गया है ताकि विद्युत सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। वही सभी अवर अभियंता, गैंग,संविदा कर्मी, मीटर रीडर को मार्च माह को देखते हुवे राजस्व वसूली के लिए फील्ड में लगा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके। नवागत अधिशासी अभियंता ने प्रकाशनगर, पीरनगर, रौजा, लोटन इमली पावर हाउस का निरीक्षण भी किया। जिसमे रख रखाव, गैंग वालो की ड्यूटी की जानकारी लिया।

होली और शबे-बारात त्योहार को लेकर डीएम-एसपी का सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में जनपद में आगामी होली त्योहार एवं शबे-बारात को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत विभिन्न धर्मो के घर्म गुरूओ संग पीस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी नेे जनपद में त्योहारो को शान्तिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहारों को मनाये जाने की अपील की। उन्होने कहा कि दोनो त्योहार भाई चारे का त्योहार है। लोग एक दूसरे की गलतियो को माफ कर बड़ा दिल रखते हुए त्योहार को मनाये यही सभी से अपील है। बैठक के दौरान विभिन्न धर्माे के धर्म गुरूओ एंव संभ्रात नागरिको द्वारा त्योहारो को आपसी भाईचारे से मनाये जाने की सहमति व्यक्त की गयी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि त्योहारों में किसी भी दुर्घटना आदि की दशा से निपटने के लिये जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड पर रखा जाये। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवावों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने खासकर त्योहारो के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत ईओ नगर पालिका सहित सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था आदि की भी मानीटरिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया। उन्होने जूलुस  मार्गों को दुरुस्त करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता पी.डब्ल्यू डी को निर्देशित किया तथा विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि मार्गों में बिजली के तारों आदि को पहले से ही देखकर ठीक कर लिया जाये। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न किया जाये।

त्योहारों के दौरान मदिरा की दुकानों की जांच एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री को रोकने के दृष्टिगत जांच करने एवं सक्रिय रहने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को दिये। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों की सभी को शुभकामनायें देते हुए अधिकारियों को  टीम भावना के साथ होली, शबेबरात एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु समर्पित भावना के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करने को कहा।।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि लोग मिल जुल कर शान्तिपूर्ण ढग से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे त्योहार मनायें। होली रंगो, फुहारो एवं अल्हणपन का त्योहार है। इसमे हसी मजाक का भी आमोद-प्रमोद रहता है लेकिन किसी भी हालत मे कोई भी व्यक्ति अपनी मर्यादाओ का उलंघन न करे। उसकी स्वतंत्रता तभी तक है जब तक व दूसरो की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप न करे। जिससे समाज के किसी भी धर्म के लोगो को  कोई भी दिक्कत न हो। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा कोई भी भ्रामक खबरे न फैलाई जाये। उन्होने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खासकर जुलूस निकाले जाने वाले मार्गों पर पुलिस एवं सामान्य प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर त्योहारों से पहले स्थलीय भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले लें तथा स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जागरूक स्थानीय लोगों  से व्यक्तिगत रूप में भी सम्पर्क में रहें, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक शहर गोपी नाथ सोनी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एंव समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, विभिन्न धर्मो के धर्म गुरू एंव प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

हममें है दम-हम होंगे कामयाब कार्यक्रम का हुआ आयोजन


गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम 1 मार्च से 8 मार्च 2023 की श्रीम डिजिट ऑल Digitll लैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका नवाचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा हेतु लैंगिक उत्तरदायी दृष्टिकोण महिलाओं और बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है। डिजिटल प्रौद्योगिकी में प्रगति, 2030 हेतु लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व के रूप में मनायेगा जिसके अंतर्गत गुरुवार को हम में है दम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सर्वप्रथम हम होंगे कामयाब इवेंन्ट का आयोजन किया गया है। जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हममें है दम (हम होंगे कामयाब) कार्यक्रम का आयोजन ग्राम-रुहीपुर ब्लाक-सदर में आयोजित किया गया जिसमें डिजिट शिक्षा के माध्यम से समाज की रुढिवादी से संघर्ष कर समाज में दुसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर आगे बढ़ी है पर गोष्टी/संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्यवक तथा जन ग्रामीण संस्थान की उजमा मौजूद रहीं।

कबड्डी-वॉलीबाल प्रतियोगिता में इग्लिशपुर और युवराजपुर की टीम ने मारी बाजी


गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन गुरुवार को किया गया। कबड्डी खेल में कुल 8 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच इगिलशपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें इग्लिशपुर की टीम 15-10 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेन्द्र विष्वकर्मा दिव्यांग अधिकारी व रामनगीना यादव पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी द्धारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष ओलम्पिक संघ गाजीपुर व अमित राय रहें। वालीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच युवराजपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें युवराजपुर की टीम 25-22 व 25-17 से विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों कोे पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत क्रीड़ा धिकारी) गाजीपुर के कर कमलो द्धारा किया गया। कबड्डी मैच निर्णायक के रूप में मु0 अकरम अहमद, मनोज सिंह, कन्हैया यादव, राजेश यादव, अजय कुमार, अनिल कुमार, कादिर खान, दिनेश सिंह रहें। वालीबाल मैच निर्णायक के रूप में पी0एन0 सिंह, शिवाजीत सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, राणा प्रताप सिंह व रामानन्द यादव रहें। इस अवसर पर सुदामा राम,क0सहायक, बृजेश कुमार हाकी कोच, विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच, संगीता फुटबाल कोच, विजय (खेलों इण्डिया) एथलेटिक्स कोच, जैनेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुओं व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

डीएम-एसपी ने उप चुनाव का किया निरीक्षण,दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में रिक्त प्रधान पद के हो रहे उप चुनाव का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विकास खण्ड के रेवतीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नौली ,प्राथमिक विद्यालय नौली प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौली द्वितीय एवं विकास खण्ड जमानियॉ में कम्पोजिट विद्यालय अभईपुर जमानिया में हो रहे प्रधान पद के उप चुनाव का जायजा लिया। उन्होने मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई, उपजिलाधिकारी जमानियॉ, क्षेत्राधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

बीएसए के हाथ आया मुन्ना भाई, किया पुलिस के हवाले

गाजीपुर। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव सचल दल प्रभारी एवं केंद्र व्यवस्थापक द्वारा संयुक्त रूप से विकास खंड सैदपुर के डा० राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज हथौड़ा सैदपुर की जांच की गयी। जांच टीम ने परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या.05 की जांच की। जिसमे एक परीक्षार्थी रतन विस्वकर्मा पुत्र. कैलाश विश्वकर्मा एवं अनुक्रमांक. 1232370350 के स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा परीक्षा दिया जा रही थी। तभी सचल दल की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गयी जिसमे वह फर्जी पाया गया। सचल दल प्रभारी एवं पुलिस की सचेतता के कारण उक्त व्यक्ति पकड़ा गया एवं पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सचल दल की टीम प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थी व अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश के साथ.साथ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की सुचितापूर्ण संचालन के सम्बंद में समय.समय पर जारी निर्देशानुसार के क्रम में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उक्त से सम्बन्धित सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी को दिया गया।