All posts by tiwarishivpratap

समय से कार्य नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम राइफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणा, निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिक एवं 50 लाख से कम परियोजनाओ, त्वरित आर्थिक विकास योजनाओ के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं सहकारी संघ लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने माह दिसम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को अधूरे कार्यो मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्य जो  धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, लोक निर्माण विभाग, यू पी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, आर ई एस, पर्यटन, आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम बलिया, वाराणसी, भदोही, सी एन डी एस कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उसको सम्बन्धित विभागो को हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अर्थ एवं संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे। 

हार्ट अटैक से वरिष्ठ भाजपा नेता की मौत

गाजीपुर। (दुल्लहपुर) भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान उम्र लगभग 61 वर्ष का मंगलवार को पुर्वाह्न लगभग 8-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान है जिनकी शादी हो चुकी है। प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात्रि मे कुछ खराब हुई लेकिन स्थानीय चिकित्सकों कि सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। लेकिन अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया।
इस निधन से भाजपा मे शोक कि लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। इनके निधन से भाजपा की अपुर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पुर्ती असम्भव है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रभुनाथ जी अपने राजनैतिक जीवन मे सदैव मूल्यों की राजनीति के साथ समाज के कमजोर और असहाय लोगों के लिए लडते रहे। पुर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवेदना प्रकट कर जताया दुख। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार अपराह्न 1-30 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। जहाँ से शव यात्रा श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

विमान हादसा:- नेपाल रवाना हुए मृतकों के परिजन

गाजीपुर। 15 जनवरी को लगभग अपरान्ह 2ः30 बजे अधिकारिक सूत्रो से ज्ञात हुआ कि पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घनाग्रस्त हो गयी है। उक्त घटना में मृत व्यक्तियों के साथ ही जनपद के भी 4 व्यक्तियों के मरने की सूचना है। जनपद के मृत 4 व्यक्तियों के बारे में नाम अवगत कराते हुए उनके आधार कार्ड शेयर किये गये। इस सम्बन्ध में तहसीलदार कासिमाबाद द्वारा मृत चारो व्यक्तियों के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए बताया गया। जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने बताया कि मृत 4 व्यक्तियों के शिनाख्त हेतु चारो परिवारो सेे एक-एक व्यक्ति और ग्राम प्रधान कुल 8 से 9 व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा 2 चारपहिया वाहन से सोमवार को रवाना किया गया है। वार्डर परमीशन हेतु जिला प्रशासन के 2 कर्मचारियो को साथ में भेजा गया है, जो 17 जनवरी को काठमांडू (नेपाल) पहुचेगे। जहां उन्हे पूरी तहर से जॉच पड़ताल के बाद पार्थिव शरीर हस्तगत किया जायेगा। पार्थिव शरीर वाया सड़क मार्ग द्वारा जनपद में वापस लाया जायेगा जिसकी सारी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। उन्होने बताया कि पार्थिव शरीर के शिनाख्त से लेकर जनपद मे आगमन तक सम्भवतः 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। उन्होने कहा कि भारतीय दूतावास काठमाण्डू मे सम्बद्ध काउन्सलर दिवाकर शर्मा से लगातार मेरी वार्ता हो रही है। उन्होने कहा कि पार्थिव शरीर पोखरा से काठमांडू ले जाया जायेगा जहां उसकी शिनाख्त परिवाजनो की उपस्थिति में होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर मृतक का उनके परिवाजनो से डी एन ए मैच कराकर पुष्ट की जायेगी।

अब इस दिन होगी दुकानों की साप्ताहिक बंदी

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-8(2) सपठित उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियामावली-1962 के नियम-6 के अन्तर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद एवं टाऊन एरिया क्षेत्रों के लिए वर्ष-2023 में परिपालन हेतु एत्दद्वारा निम्नलिखित विवरण के साथ साप्ताहिक बंदी की स्वीकृति प्रदान किया। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र, टाऊन एरिया सैदपुर में बाल काटने व केश प्रशाधन करने वाले दुकानों को छोड़कर समस्त दुकानो/वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए रविवार एवं बाल काटने व केश प्रशाधन की दुकान शनिवार को साप्ताहिक बन्दी दिवस रहेगा। नगर पालिका क्षेत्र मुहम्मदाबाद में बाल काटने व केश प्रशाधन वाले दुकानों एवं फोटोग्राफर की दुकानों को छोड़कर समस्त दुकानो/वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए बृहस्पतिवार एवं बाल काटने व केश प्रशाधन वाले दुकानों एवं फोटोग्राफर की दुकान शनिवार को साप्ताहिक बन्दी दिवस रहेगा। इसी क्रम में उन्होने टाऊन एरिया क्षेत्र बहादुरगंज के समस्त दुकानों/अधिष्ठानों की दुकाने मंगलवार, टाऊन एरिया क्षेत्र दिलदारनगर में शुक्रवार, टाऊन एरिया क्षेत्र सादात में मंगलवार, टाऊन एरिया क्षेत्र जमानिया कस्बा में बहस्पतिवार, टाऊन एरिया क्षेत्र जमानियॉ रेलवे स्टेशन में बुधवार, कस्बा जखनियॉ में शुक्रवार, कस्बा दुल्लपुर में बृहस्पतिवार, टाऊन एरिया क्षेत्र जंगीपुर में सोमवार, कस्बा कासिमाबाद में शनिवार, कस्बा भदौरा में बृहस्पतिवार, कस्बा नन्दगंज में सोमवार, कस्बा ढ़ढनी में बृहस्पतिवार एवं कस्बा मरदह बाजार की समस्त दुकानों/अधिष्ठानों की दुकाने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बन्दी रखने का निर्देश दिया है।

नेपाल में हुए विमान दुर्घटना में गाजीपुर के चार दोस्तों की मौत

ब्यूरो डेस्क। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे की जानकारी देते हुए येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना के घटनास्थल की तमाम तस्वीरें आई है। विमान हादसे में जान गवाने वालों में गाजीपुर जिले के चार लोग संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा हैं। बता दें कि चारों दोस्त पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे। विमान हादसे में चार दोस्तों की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार नेपाल रवाना हो गए हैं। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा विमान में नेपाल के 53, रूस के चार, कोरिया के दो और आयरलैंड, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के एक-एक यात्री सवार थे। मृतक गाजीपुर के अलावलपुर, धरवां और सिपाह के निवासी बताए जा रहे हैं।

गाजीपुर में छाप रहे थे नकली नोट, हो गए गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। टीम ने नकली नोट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट भी बरामद किया। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो लाख दस हजार से अधिक नकली नोट बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के आरटीआई ग्राउंड से नकली नोट बनाने और इन नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 500 की 369, 200 की 1 और 100 के कुल 261 नकली नोट कुल 2,10,800 रुपये के नोट के साथ ही प्रिंटर मशीन व नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर व नोट पर चिपकाने वाली एक चमकीली हरी पट्टी के साथ ही तीन मोटर साइकिल बरामद की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सादात थाना क्षेत्र के मौधिया निवासी विकास वर्मा, नोनहरा थाना के खतिरपुर निवासी संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी हाल पता छोटा ब्रह्म स्थान गोराबाजार निवासी अमर ज्योति मौर्या उर्फ छोटू, जमानियां कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी फिरोज शाह, गहमर के पचौरी निवासी नीरज सिंह और जमानियां के बेटाबर कला निवासी संतोष यादव उर्फ डब्लू शामिल है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग गैंग बनाकर अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिए धन अर्जित करने के लिए जाली नोटों को तैयार करते थे। उनका संग्रहण और भारतीय बाजार में प्रचलन/वितरण जैसे छोटे-छोटे बाजारों व अन्य राज्य बिहार से लेकर उत्‍तर प्रदेश व अन्य जनपदों में छोटे दुकानदारों सब्जी बेचने वालो/रिक्शा चलाने वाले को बड़ी नोट देकर तथा कुछ सामान लेकर पैसा इकठ्ठा करते थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सदर सीओ गौरव कुमार, सदर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, सर्विलास प्रभार सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अमित पांडेय, हेड कांस्टेबल आशुतोष स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल विनित कुमार, कांस्टेबल चन्दन मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल जयंत सिंह, कांस्टेबल अजय प्रसाद, कांस्टेबल राकेश सोनकर, कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्द्रदेव, कांस्टेबल शैलेन्द्र और कांस्टेबल देवानन्द शामिल थे।

सैकड़ों जरूरतमंदो का सहारा बने सांसद, लाई चेहरे पर मुस्कान

मऊ। मकर संक्रान्ति पर घोसी लोकसभा में सांसद अतुल राय की टीम ने वनवासी व दलित बस्तियों और ज़रूरत मंदो में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजा मोफलर, खिचड़ी, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण किया। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ़ से 16 जनवरी से मऊ ज़िले में शीत लहर की सम्भावना जताई है। जिसको देखते हुए अतुल राय के लोगों ने इन बस्तियों में रहने वाले 500 बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर, मोज़ा और टोपी का वितरण किया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मानते हुए ज़रूरत मंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। विनीत ने बताया की सांसद के निर्देश पर आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 5 कुंतल खिचड़ी के साथ साथ गर्म कपड़े , टोपी, मोजा मोफलर, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण कर के घोसी लोकसभा के गरीब और असहाय परिवारों में किया गया।

वितरण कार्यक्रम मऊ सदर के कहिनौर से शुरू हुआ। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि सांसद द्वारा जो जरूरतमंदों की सेवा हो रही है, वही सच्ची समाजसेवा है। उसमें भी बच्चों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सोनू ने कहा कि मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान पुण्य करना सनातनी परंपरा है, गरीब बच्चे हैं, इनके पास कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे ही सर्दी काटते हैं, ऐसे में सांसद द्वारा किये जा रहे इस कार्य से बच्चों को सर्दी में राहत मिलेगी। कपड़ा मिलने के बाद बच्चों की माँ बोली ‘‘गर्म कपड़े नहीं थे। आज तक किसी ने यहां गर्म कपड़े नहीं बांटे, कपड़े पाकर बच्चे बहुत खुश है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि मौसम विभाग की तरफ़ से जो चेतावनी ज़ारी की गयी है उसके तहत कम्बल वितरण के साथ साथ नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़े का वितरण पूरे 10 दिनों तक लगातार करना है। वितरण कार्यक्रम में सनोज राजभर, आलोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह चौहान, मुन्ना राम, रवि, नितेश, अमित और संजय राय आदि लोग थे।

21 वर्षों से फरार था हत्यारा, अब हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे हत्या का वांछित इनामिया हिस्ट्रीशीटर को 2 किलो 608 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने मुखबीर की सूचना पर थाना दिलदारनगर व थाना सुहवल से पुरस्कार घोषित व वाँछित अपराधी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ राजभर 43 पुत्र स्व0 रामअशीष राजभर निवासी ग्राम अवकल (त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर को रविवार की सुबह नगदीलपुर करहिया पुलिया से 2 किलो 608 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्यारोपी के उपर जिले के कई थानों में हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ प्रशान्त कुमार चौधरी, कांस्टेबल मधुरेन्द्र, का0 सौरभ यादव, का0 मृदुल त्रिपाठी, का0 लखपति राम और का0 चालक अभिषेक यादव शामिल रहे।

सपा नेताओं ने मनाया डिम्पल का जन्मदिन

गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने डिम्पल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डिम्पल ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव,राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, नरसिंह यादव, दीपक उपाध्याय, वैजू यादव, नफीस, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, आरिफ खां, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, छन्नू यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, पूजा गौतम, शेर अली, परवेज अहमद, नन्हें, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

छुट्टा पशु दिखे तो इस टोल फ्री नम्बर पर दें सूचना

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने सूचित किया है कि जनपद में कहीं पर भी निराश्रित गो- वंश विचरण करते हुए दिखाई देते हैं तो जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 7007279577 एवम 9415527413 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचित कर सकते है।