All posts by tiwarishivpratap

पुलिस प्रतिदिन चला रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गो, स्कूल/कॉलेजों आदि पर की जा रही चेकिंग


महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक


बेवजह घूमने वाले मनचलो/सोहदों की चेकिंग कर दी जा रही कड़ी चेतावनी

गाजीपुर। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति” अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों/बीटों/स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओ/बलिकाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली करें अधिकारी नहीं तो होगी कार्यवाही:डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक राईफल क्लब सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

जिले में 300 करोड़ का होगा निवेश, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश


गाजीपुर। 23 जनवरी को जनपद स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, 2023 प्रस्तावित है, जिसके सम्बन्ध में बुधवार को इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी बैठक राइफल क्लब में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई।
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जनपद में एम0एस0एम0ई0 उत्पादन क्षेत्र में शासन द्वारा 300 करोड़ निवेश किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष अभी तक 48 निवेषकों द्वारा 226.38 करोड़ प्रदेश सरकार की वेबसाइट निवेष सारथी पर पंजीकरण किया गया है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देष दिया गया कि एम0एस0एम0ई0 उत्पादन क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 300 करोड़ के साथ सेवा क्षेत्र को सम्मिलित करके जनपद में 500 करोड़ निवेश कराया जाय। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों क्रमषः सहायक आयुक्त, जिला उद्यान अधिकारी, दुग्ध विकास अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी, नेडा, उप निदेषक, कृशि, गाजीपुर/एल्पीडा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, जिला अग्नि समन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, उ0प्र0 प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी, जिला विपणन अधिकारी, गाजीपुर, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औशधि प्रषासन, गाजीपुर, अधिषासी अभियंता, विद्युंत वितरण खण्ड प्रथम (नोडल) गाजीपुर को निर्देष दिया गया कि एक करोड़ से अधिक निवेष करने वाले निवेषकों का एन0ओ0सी0 लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन पत्र एवं इसके अतिरिक्त आपके संज्ञान में कोई निवेषक आये तो, इसकी सूची तैयार कर मो0नं0 सहित कार्यालयः उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर को दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें साथ ही उद्यमियों से अपील की गयी कि आपके संज्ञान में जो भी निवेषक हों उनकी भी जानकारी उपायुक्त उद्योग को देने का कश्ट करें।
अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को निर्देष दिया गया कि कार्यक्रम हेतु अपने-अपने विभाग का प्रमुख बिन्दुओं की पी0पी0टी0 16 जनवरी तक तैयार कर उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध करायें, जिससें उद्यमियों को नीतियों एवं प्रोसीजर की जानकारी मौके पर प्राप्त हो सके। उपायुक्त उद्योग को निर्देष दिया गया कि निवेषको की जानकारी प्राप्त करने हेतु उप जिलाधिकारी, सैदपुर/आई0आई0ए0 अघ्यक्ष एवं जहॉ भी निवेष की संभावना हो उनके साथ बैठक कराकर अधिक से अधिक निवेष हेतु निवेष सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिष्चित करें।

कायस्थ समाज ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप जलाया और फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
माल्यार्पण एवं दीपदान करने के पश्चात पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर एस लाल के आवास पर आयोजित गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया। उनका 18 महीने का प्रधानमंत्रित्व काल गीता के 18 अध्यायों की तरह पूरी तरह से पाक साफ था। सरकार के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं था। वह अत्यन्त साहसी और बहादुर नेता थे। उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने गांधी जी के आह्वान पर बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बाहर से तो काफी उदार और विनम्र थे लेकिन अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे। रेल मंत्री होने के दौरान एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए नेहरू जी ने कहा था कि उनका इस्तीफा मैं इसलिए नहीं स्वीकार कर रहा हूं कि वह इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है बल्कि मैंने इनका इस्तीफा इसलिए मंजूर किया कि इनका यह कदम देश की सियासत में काम करने वालों के लिए एक नजीर होगा और हम सबको संवैधानिक मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देगा। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सबको उनके जीवन से सबक लेकर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव,श्री कृष्णा ,नवीन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

पूर्व प्रधानमंत्री को नेताओं ने किया याद

गाजीपुर। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशू पाण्डेय अंशु ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री किसानों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर आज हम सब सपथ लेते हैं की किसानों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे। इस मौके पर जनक कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, अच्छे लाल महासचिव यूथ कांग्रेस, राजकुमार एनएसयूआई शहर उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार एनएसयूआई नगर अध्यक्ष, शिवम, अरविंद कुमार, अभय कुमार , सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

दस दिनों से जरूरतमंदो की जरूरत पूरी कर रही नेकी की दीवार

नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों में ठंड से बचने की नहीं ठंड लगने की पूरी व्यवस्था है – शम्मी

गाजीपुर। बुधवार को स्टेशन पर लगी नेकी की दीवार से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। यह नेकी की दीवार पिछले 10 दिनों से शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित की गई तथा ढाई हजार से ऊपर जरूरतमंद लोगों को साल, स्वेटर, कपड़ा, जूता, कंबल इत्यादि वितरित करके इस भीषण ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज नगर के विभिन्न स्थानों से झींगुर पट्टी, रजागंज बस्ती आदि नगर के विभिन्न स्थानों नवापुरा तथा सिकंदरपुर के लोगों को चिन्हित करके कंबल वितरित करने का काम किया गया। यह नेकी की दीवार जब तक ठंड का कहर जारी रहेगा तब तक अनवरत लोगों की सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता इस भीषण ठंड में नहीं पहुंचाई जा रही है । अलाव भी कागज पर ही चल रहा है वास्तविकता में दो चार स्थानों को छोड़कर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है ।रेन बसेरा के नाम पर सिर्फ दो या तीन जगह टेंट लगाकर छोड़ दिया गया है, जिसके अंदर ठंड से बचने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा की लोगों की मदद करने की व्यवस्था तत्काल की जाए जिससे गरीब लोगों को इस ठंड में राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में मौके पर इंदीवर वर्मा, अनिल सिंह, इमरान अंसारी, अनुज यादव, मनीष पांडे, अवधेश साहू, प्रदीप बिंद, शशिकांत पांडे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

राजकुमार के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक


गाजीपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक मंगलवार को कैम्प कार्यालय में हुई। जिसमें डॉ एमएअंसारी इण्टर कालेज में कला शिक्षक राजकुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि राजकुमार एक मिलनसार, सुयोग्य कला अध्यापक व सम्भावना कला मंच के संयोजक थे ,साथ ही कला के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर,जिले को गौरवान्वित किया था। एसएम नेशनल इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य व प्रख्यात समाजसेवी मिर्जा असफाक बेग व राजीव मिश्रा के अनुज की पत्नी, इण्टर कालेज मलिकपुरा के राजीव मिश्रा के अनुज की पत्नी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। गतात्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, विजय शंकर राय, डॉ रियाज अहमद, प्रकाश चन्द्र दूबे, राणाप्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, जिलामंत्री प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र यादव, अहद खां, अमित राय, रत्नेश राय, जयशंकर राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार वैश्य, उमेश चन्द्र राय, सूर्यप्रकाश राय, कुँवर अविनाश गौतम, दीपक खरवार, अभिषेक राय, पंकज राय, पुष्कल तिवारी, बालेश्वर राव, शाहिद भाई, जफर भाई, कार्तिकेय यादव, विनय कुमार तिवारी, ऋषिकेश आदि मौजूद थे।

ऐतिहासिक कार्यक्रम में होगी पुरानी पेंशन पर मंथन, सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी


महासंघ सूप्रीमो रामलाल का आगमन कल, तैयारियां पूरी
कर्मचारी करेंगे नई कार्यकारिणी का गठन, पुरानी पेंशन पर होगा मंथन


जिला पंचायत सभागार में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम: बालैन्द त्रिपाठी


गाजीपुर। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव का आगमन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार मे हो रहा है। जिसको लेकर पदाधिकारी अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। जिला इकाई का चुनाव और पुनर्गठन भी किया जाना है। वही जिला संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में पूर्व और निवर्तमान पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को भी विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों पर थोपी एनपीएस थोपकर गलत किया है। कर्मचारी पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ी है, लेकिन अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं।

बिना आंदोलन नहीं हासिल होता अधिकार


बुढ़ापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिए बिना आंदोलन हासिल नहीं होगा। कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे।



नई पेंशन स्कीम क्यों नहीं लेते जनप्रतिनिधि


जनप्रतिनिधियों को नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी लग रही है तो अपने ऊपर लागू कर लें। विधायक और सांसद खुद पुरानी पेंशन रहे हैं। कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम थोपी गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी वे पीछे नहीं हटेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड व पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। राज्य कर्मचारीयों को केन्द्र की भांति भत्ते, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश सुविधा, बाबुओं का वेतन विसंगति दूर करने, रसोईया को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, संविदा कर्मियों को समायोजित करने, आशा बहुओं, पीआरडी, आगनबाड़ी, ग्रामीण चौकीदार, आदि को न्यूनतम 24000 एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति खोलने की मांगों को लेकर कार्यक्रम में मंथन किया जाएगा।

मठाधीशों की कुर्सी पर खतरा


महासंघ के पुनः सक्रिय होते ही अन्य संगठनों में उपेक्षित कर्मचारी अपने लिए महासंघ में घर तलाश रहे हैं। उधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के दोनों गुटों में बीते कई सालों से कुर्सी पर जमे मठाधीशों को अपनी कुर्सी जाती हुई नजर आ रही है। मालूम हो कि जिले में कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों की संख्या 25 हजार से अधिक है। स्व.डीएन लिए सिंह के समय में अधिकांश कर्मचारी एकजुट हो गए थे। जिससे अधिकारियों में भी दहशत होता था।

यह होंगे मुख्य अतिथि


महासंघ सूप्रीमो रामलाल यादव के अतिरिक्त पदम् नाथ द्विवेदी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, गौरव सिंह के अलावा अन्य प्रदेश के पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने से विद्युत आपूर्ति में होता है व्यवधान उत्पन्न

गाजीपुर। मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की मासिक बैठक अंधऊ पावर हाउस के संगठन भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली और नेवर पैड पर कार्यवाही में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जनपद मंडल अध्यक्ष अवर अभियंता तापस कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में शासन तथा उच्च प्रबंधन द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे डैमेज पोल, तार को बदलने हेतु आवश्यक सामग्री ,लंबी दूरी की स्पेन के बीच में लटके हुए तारों को बीच में पोल लगाने का एस्टीमेट, विभिन्न ग्रामों में अति भारीत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का एस्टीमेट उच्च प्रबंधन को जेस के द्वारा प्रेषित किया गया है, लेकिन आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय से नहीं हो पाता है। जनपद प्रचार सचिव प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि प्रबंधन द्वारा नेवर पैड ,राजस्व वसूली और AT&C loss कम करने हेतु अवर अभियंताओं को अव्यावहारिक लक्ष्य दिया जा रहा है जिसको की धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे विच्छेदन गैंग, विच्छेदन के लिए चार पहिया गाड़ी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी जाती है और उपकेंद्रों पर 10 दिन में 5 करोड़ वसूली का अव्यवहारिक लक्ष्य दिया जाता है जिससे अवर अभियंता मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह रहे हैं। जनपद सचिव मिथिलेश कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति, विद्युत दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु तथा बेहतर राजस्व वसूली हेतु अवर अभियंता संवर्ग द्वारा जिले के मुखिया अधीक्षण अभियंता को पत्र दिया गया है लेकिन अधीक्षण अभियंता द्वारा संगठन तथा अवर अभियंताओं की उपेक्षा करके उनसे वार्ता का समय निर्धारित नहीं किया जा रहा है जिससे कि आवश्यक न्यूनतम संसाधन उपलब्ध हो और समस्याओं का बातचीत के माध्यम से निराकरण हो सके, जिसके कारण जिले के अवर अभियंता तथा प्रोन्नत अभियंता संवर्ग में रोष व्याप्त हैं। बैठक में मुख्य राज्य विद्युत परिषद जेई संघटन के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार, जेई तापस कुमार, हर्षित राय, चित्रसेन प्रसाद, शैलेंद्र कुमार ओझा, अमित गुप्ता, शशिकांत पटेल, इंजीनियर प्रेमचंद ,रामप्रवेश चौहान ,इंजीनियर अश्वनी कुमार, आशीष यादव ,अनिल , पंकज,नीरज सोनी, तारा शंकर ,इंजीनियर महबूब आलम ट्रांसमिशन के अवर अभियंता रमेश कुमार , पिंटू कुमार ,अनिल कुमार ,पंकज कुमार , जेई विजीलेंस पंकज ,प्रिंस कुमार ,राजकुमार , इंजीनियर राजन चौबे, इंजीनियर कुलदीप, एसडीओ प्रमोद कुमार सहित जिले के समस्त अवर अभियंता वी प्रोन्नत अभियंता उपस्थित रहे।

जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक कार्य रहेगा बहिष्कार

अपनी मांगों को लेकर,विद्युत कर्मियों ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय ।

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले मंगलवार को जिले के समस्त मीटर रीडर, संविदा कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर और विद्युत कर्मचारी अपने प्रमुख मांगों को लेकर विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता कार्यालय लालदरवाजा पावर हाउस पर धरना दिया। जिसमें विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 4 माह से मीटर रीडरो का वेतन नहीं मिला है, ना ही अभी तक 15 महीने से स्टर्लिंग कंपनी द्वारा मीटर रीडरो का पीएफ जमा कराया है जो कहि ना कहीं अधिकारियों और ठेकेदारों की दलाली हो दर्शाती है, जो जांच का विषय है। वही संविदा कर्मी भाइयों और कंप्यूटर ऑपरेटरों का पिछले 3 महीनों से वेतन बकाया है जिसको लेकर बार-बार अधीक्षण अभियंता को नोटिस दिया गया था परंतु इनके हट रवैया के द्वारा ना ही कोई निविदा कर्मियों के बारे में सोचा ना ही किसी का अभी तक वेतन दिलवाने का इनके द्वारा प्रयास किया गया।जिससे पूरे जनपद के संविदा कर्मियों एवं मीटर रीडर, कंप्यूटर ऑपरेटरों में आक्रोश बना हुआ है। जिसको लेकर विद्युत मजदूर पंचायत अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरने को मजबूर हुआ। वही जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया की जिले के 90 प्रतिशत संविदा कर्मियों को भारत इंटर प्राइजेज फर्म द्वारा किसी को भी सुरक्षा उपकरण नही मुहैया कराया गया जिसके वजह से आए दिन संविदा कर्मियों की मौत हो रही है और विद्युत प्रबंधन कमीशन के चक्कर में आंख पर पट्टी बांध रखा है। वही कैश काउंटर पर कार्यरत टीजी 2 भाईयो को कैश बैंक में और डिविजन में ले जाने के लिए सुरक्षा की बेवस्था नही है, ना ही साधन की वेवस्था है। अगर कही पैसा की झिनैती हो जाती है तो जिम्मेदार कौन होगा। विद्युत मजदूर पंचायत मांग करता है कि जब तक सभी मीटर रीडर, संविदा कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर और विद्युत कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा चाहे इसके लिए भूख हड़ताल क्यों न करना पड़े। जब तक मीटर रीडरो का 3 माह का वेतन एवम 15 माह का ईपीएफ नही मिल जाता और संविदा कर्मी तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों का पिछले 3 माह का वेतन नहीं मिल जाता तब तक कोई कार्य नही होगा। वही आए दिन ठेकेदार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत एवं दलाली की वजह से निविदा कर्मियों की वेतन एवं ईपीएफ पर डाका डाला जाता है और सरकार आंख मिचौली कर रही है जिससे विद्युत मजदूर पंचायत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा यह संगठन मजदूरों को हक दिलवाने के लिए जी जान से संघर्ष करता आ रहा है और संघर्ष करता रहेगा, चाहे इसके लिए कोई भी अंजाम सहना पड़े सहा जायेगा। घेराव में मुख्य रूप से विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह, जिला मंत्री विजयशंकर राय, मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी सहित समस्त विद्युत कर्मियों के साथ सैकड़ों मीटर रीडर, कंप्यूटर ऑपरेटर, संविदा कर्मी मौजूद रहें।