All posts by tiwarishivpratap

6वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए भाजपा नेता स्व. गजराज सिंह

भाजपा नेता गजराज सिंह के 6 वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा नेता और प्रमुख समाज सेवी स्व. गजराज सिंह की 6वीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर मंगलवार को मनाई गयी। इस अवसर पर उनको स्मरण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदारियों के प्रति सदैव इमानदार तथा समाज सेवा का व्रत पालन करने वाले गजराज जी आज हम सबके बीच नही है परन्तु उनके विचार और कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने स्मृतियो के द्वारा उनके कृतत्वि पर प्रकाश डाला। इस दौरान धर्मदेव एकेडमी के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर संस्था के संस्थापक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी अम्बिका सिंह तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि समारोह में उपेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, आनंद शंकर सिंह, अनिल सिंह, ओमकार सिंह, फेकन यादव, एजाज अहमद, अम्बरीष सिंह, आशीष सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड में हॉस्पिटल

संभावित कोविड-19 के मद्देनजर हुआमार्क ड्रिल का आयोजन

गाजीपुर। कोविड-19 का प्रकोप विश्व के कई देशों में लगातार बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए भारत में भी कोविड-19 को लेकर अलर्ट मोड में कर दिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला अस्पताल सहित कुल पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में जनपद के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मबाद,सैदपुर ,भदौरा और मनिहारी के साथ ही जिला अस्पताल में माकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को किस तरह से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल के बेड तक शिफ्ट करना । उसके पश्चात उनका इलाज करने को लेकर तैयारियों को पूरी तरह से परखा गया। उन्होंने बताया कि माक ड्रिल के इस आयोजन में मोहम्दाबाद में वह स्वयं ,सैदपुर में डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, भदौरा में डॉ मनोज सिंह और मनिहारी में डॉ जे एन सिंह ने माक ड्रिल की तैयारियों को परखने का कार्य किया।

गाजीपुर के जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 वार्ड का वाराणसी के जेडी डीबी सिंह की अध्यक्षता में मॉकड्रिल किया गया। जिसमे ऑक्सीजन प्लांट, कोविड-19 वार्ड ,कोविड-19 जांच सेंटर के साथ ही मरीजों के लिए लगे वेंटिलटर का भौतिक सत्यापन किया गया और यह देखा गया कि इमरजेंसी की स्थिति में यह सब कितना कारगर है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशीलता के बारे में चेक किया गया। साथ ही ऑक्सीज प्लांट को चेक किया गया कि पाइप लाइन में ऑक्सीजन कि सप्लाई की सप्लाई किस तरह से हो रही है। वेंटिलेटर की क्रियाशीलता को भी परीक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद को कुल 69 वेंटिलेटर प्राप्त हुए थे। जो कार्यरत स्थिति में है इन सभी वेंटिलेटर को चलाने के लिए 9 कर्मचारी भी विभाग को मिले हैं। साथ ही 4 एनेस्थेटिक डॉक्टरों की नियुक्ति भी कर दिया गया है। आरटी पीसीआर से कोविड-19 की जांच जो पहले 600 से 700 हुआ करती थी लेकिन मौजूदा स्थिति में टेस्टिंग घटने की वजह से डेढ़ सौ से 200 हो रहा था लेकिन अब टेस्टिंग बढ़ाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान डॉ केएन चौधरी डॉ प्रभात कुमार डॉक्टर साहब आज डब्ल्यूएचओ के विनय शंकर डॉ मनोज डॉ अनामिका कुमारी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

153 करोड़ के प्लान्ट का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा…..


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को देवकठियां (जंगीपुर) में बनाये जा रहे एस टी पी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माणाधीन परियोजना की जॉच करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने बताया कि यह नमामी गंगे परियोजना के अन्तर्गत सीवरेज ट्रिटमेंट प्लान्ट का 153 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसमे 15 साल का कन्ट्रक्शन एवं मेन्टिनेंस आपरेशन सम्मिलित है। यह 21 एम एल टी का एस टी पी है, जो फंग्सलन है। उन्होने बताया कि इस प्लांट के माध्यम से जो भी सीवरेज नगर पालिका क्षेत्र से जनरेट होगा वह इससे शुद्ध होकर गंगा नदी मे छोड़ा जायेगा व सेफ होगा। जिससे गंगा नदी के पानी की क्वालिटि शुद्ध रहे। आज निरीक्षण के दौरान मौके 55 श्रमिक कार्यरत पाये गये। जिस पर उन्होने मजदूरो की संख्या बढाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्य भी मानक के अनुरूप संतोषजनक पाया गया। उन्होने बताया कि परियोजना का 1 माइल स्टोन पूरा हो चुका है। शेष 3 माइल स्टोन 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। यह पूरी परियोजना का निर्माण माह जनवरी 2024 तक पूर्ण हो जायेगी तथा जो भी सीवर लाईन बिछ रही है उसे इस परियोजना से जोड़ दिया जायेगा। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, डी एस टी ओ, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों का सहारा बने बसपा सांसद

घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि एवं उनके टीम के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण


मऊ। यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम द्वारा शुक्रवार से ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, निर्धन विकलांग लोगों, तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, रोडवेज़ रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। ठंड की हल्की शुरुआत में ही गरीबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान रखते हुए हजारों लोगों को कंबल वितरण मऊ, घोसी, मोहम्दाबाद गोहना सहित पैतृक गांव में भी किया है। यह कम्बल वितरण का क्रम चलता रहेगा। इस दौरान विनीत राय, संजय एडवोकेट जिला अध्यक्ष राजविजय, डब्बू, नितेश सहित अन्य लोग थे।

राजनीतिक दल ने टिकट नहीं दिया तो कायस्थ समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

गाजीपुर। सोमवार को कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक टेढ़ी बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुई। इस बैठक में होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में राजनीतिक दलों से कायस्थ समाज को उचित भागीदारी देने की मांग किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल ने कायस्थ समाज को टिकट नहीं दिया तो सर्वसम्मति से कायस्थ समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। इस बैठक में डा. अमित कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, सभासद कमलेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, राजेंद्र अस्थाना, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस बैठक के संयोजक पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

सपना सिंह ने सभी को दिलाई शपथ, कहा……

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता अभियान के अंतर्गत जिला सम्मेलन का आयोजन डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां नदियों को मां का दर्जा देकर पूजा जाता है। उनके पवित्र जल का आचमन किया जाता है। धार्मिक संस्कारों में शुद्धिकरण किया जाता है। जहां तक मां गंगा की बात है गंगा केवल नदी नहीं बल्कि हमारे देश की जीवन रेखा है। प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना लाकर मां गंगे के निर्मलीकरण एवं स्वच्छता का जो प्रयास किया है उसकी सराहना आज संयुक्त राष्ट्र के द्वारा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आपकी मां के ऊपर कोई कूड़ा कचरा फेकेगा तो आपको कतई अच्छा नहीं लगेगा। वैसे ही गंगा मां को भी कोई प्रदूषित करे तो आप सुधारात्मक प्रतिकार अवश्य करें और मां गंगा को स्वच्छ रखने में भागीरथ प्रयास करे। मुख्य अतिथि ने सभी को मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दिशा में नेहरू युवा केंद्र के प्रयास की सराहना की। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के उपनिदेशक कपिल देव राम ने सभी का स्वागत किया तथा मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जो संघर्ष करता है वही इतिहास बनाता है। भागीरथी जी ने प्रयास करके मां गंगा को भारत की पवित्र भूमि पर अवतरित किया। उनका नाम अमर है। आप सभी नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गंगा दूत के रूप में गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए आगे आएं। आपका प्रयास विफल नहीं होगा और हम मा गंगा को स्वच्छ करने में कामयाब होंगे। उन्होंने गंगा के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण की भी अपील की। कार्यक्रम में गंगा दूतों ने गंगा पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं संस्कृति कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव  ने विषय प्रवर्तन किया तथा बताया कि जनपद गाजीपुर में गंगा के किनारे 9 विकास खंडों की 105 ग्राम पंचायतों को इस परियोजना के अंतर्गत चयनित किया गया है जिसमें अभी तक चयनित गंगा दूतों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है। इस अवसर पर संतोष तिवारी प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज, राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव, पारसनाथ एवं रामाधार, शंकर पांडे ने अपने विचार व्यक्त किये। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सम्मेलन का सफल संचालन किया। सभी के प्रति डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि शंकर ने आभार व्यक्त किया।

डीएम ने पहले पद से हटाया फिर रोक दिया वेतन

गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों और महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर राईफल क्लब सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने प्रभारी सी डी पी ओ के द्वारा आधार वेरीफिकेशन, आंगनवाड़ी केन्द्र जियो टैगिंग मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते वेतन रोकने तथा प्रभारी सी डी पी ओ को पद से हटाकर किसी अन्य को प्रभार देने का और माह अगस्त तक पोषक तत्व वितरित होने का प्रमाण पत्र समस्त सी डी पी ओ से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए। पुष्टाहार वितरण में अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं ग्राम प्रधान की उपस्थित अवश्य रहे। जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रभारी सी डी पी ओ गाजीपुर शहर  के द्वारा आधार वेरीफिकेशन, आंगनवाड़ी केन्द्र जियो टैगिंग मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते वेतन रोकने तथा प्रभारी सी डी पी ओ को पद से हटाकर किसी अन्य को प्रभार देने का निर्देश दिया। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने , मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने  के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाए उपलब्ध कराने और बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, डी पी ओ दिलीप पाण्डेय सहित समस्त सी डी पी ओ एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर डीएम ने दी बच्चे को बधाई

गाजीपुर। एकल अभियान द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस का आयेाजन 26 दिसम्बर 2022 को ग्राम पंचायत मऊपारा विकास खण्ड देवकली मे किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथी जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता एवं वीर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि वीर बाल दिवस हमारे सांस्कृतिक विरासत मे हमारे पूर्वजो की वीरता की गाथाओ की स्मृति मे मनाया जाता है। उन्होने कहा कि एकल अभियान यह एक एैसा अभियान है जो राष्ट्रवाद की भावना को प्रेरित करता है। उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सैदपुर अंचल मे 300 से अधिक एकल विद्यालय संचालित है तथा इन विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को नैतिक विचार धारा पर जोर देते हुए नैतिकता एवं राष्ट्रवाद का पाठ पढाती है। उन्होने इस अभियान से जुड़े हुए समस्त लोगो को बधाई देते हुए कहा कि एकल अभियान एक यूनिक अभियान है शिक्षा देने एवं साक्षर होने मात्र से ही मानव जीवन का सम्पूर्ण विकास नही होता। जब तक उनकी मानसिकता नही बदलती तब तक वह पूर्ण रूप से शिक्षित नही कहा जा सकतां। उन्होने कार्यक्रम मे उत्साहित बच्चो द्वारा किये गये प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा बहेरी गांव के एक बच्चे का कुश्ती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेते हेतु चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जनपद का नाम रोशन करने की बात कही तथा बच्चों को भी इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर व्लाक प्रमुख देवकली माधुरी यादव, सन्तोष कुमार शोले, केन्द्रिय युवा प्रमुख दिल्ली, तहसीलदार सैदपुर अन्य स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ पांच जनवरी को करेंगा विरोध प्रदर्शन


माध्यमिक शिक्षक संघ पांच जनवरी को करेंगा विरोध प्रदर्शन
31 दिसम्बर तक जिला संगठन का होगा चुनाव


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर पांच जनवरी को काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगा। इसे लेकर रविवार को एमएएच इंटर कॉलेज में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि पांच जनवरी को प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जनपदीय चुनाव के अन्तर्गत प्रतिनिधि सूची दो दिनों में मंगाने व चुनाव अधिकारी से सम्पर्क कर चुनाव 31 दिसम्बर से पूर्व चुनाव कराने पर चर्चा की गई। पुरानी पेंशन को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच जनवरी को काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ संगठन विरोध दर्ज कराएगा। जनपदीय समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने कहा कि जिविनि कार्यालय के भ्र्ष्टाचार में संलिप्तता को लेकर कार्यालय के लिपिकों पर गम्भीर आरोप लगाए गए।सुविधा शुल्क को लेकर अध्यापकों के सत्यापन व वेतन भुगतान को निस्तारित नहीं किया जा रहा है। संगठन इन कुकृत्यों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। भविष्य में धरने/प्रदर्शन व आगामी बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय संगठन नेतृत्व लेगा। बैठक में अनिल कुमार राय, नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, शैलेन्द्र यादव, प्रकाश चन्द्र दूबे, राणाप्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, अमित कुमार राय, जयशंकर राय, रत्नेश राय, मनोज कुमार सिंह, डॉ विष्णु शंकर पाण्डेय, कुँवर अविनाश गौतम, प्रदीप कुमार वैश्य, ऋषिकेश सिंह, कमलेश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी, सूर्यप्रकाश राय, अनिल दूबे, अभिषेक राय, पुष्कल तिवारी, पंकज राय आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह व संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया।

कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए हुई बैठक

कुष्ठ रोगियों की खोज एवं उनके इलाज को लेकर संपन्न हुई समीक्षा बैठक

गाजीपुर। कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं बल्कि इसका इलाज है। इसी को लेकर कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समीक्षा बैठक में जनपद के सभी ब्लॉकों के एनएमएम व एनएमएस मौजूद रहे। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर शासन के द्वारा कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सभी ब्लाकों में एनएमए और एनएमएस को कुष्ठ रोगियों के खोज के साथ ही उनकी पहचान कर उनका इलाज कराने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।। इसी को लेकर सभी ब्लॉकों में इस अभियान को लेकर क्या स्थिति है। किन ब्लॉकों में क्या कमी है उन कमियों को सुनकर उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। इन्हीं सब बातों को लेकर सभी ब्लॉकों से आए हुए एनएमए और एनएमएस का समीक्षा बैठक किया गया।इस दौरान कुष्ठ रोग पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से रोगियों को आप कैसे पहचान और उनका इलाज किया जाए इसके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि लेप्रोसी के मरीज़ों को अक्सर छुआछूत, कोढ़ और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। जागरुकता के अभाव की वजह से लोगों को लगता है कि यह छूने से फैलता है। जबकि ये बिल्कुल ग़लत है, संक्रामक बीमारी होने के बावजूद यह छूने या हाथ मिलाने, साथ में उठने-बैठने या कुछ समय के लिए साथ रहने से नहीं फैलती। हालांकि, यह संभव है कि लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रहने से परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ सकते हैं। लेकिन, नियमित रूप से इसका चेकअप और बचाव करने से इससे बचा जा सकता है। लेप्रोसी या कुष्ठ रोग एक जीर्ण संक्रमण है, जिसका असर व्यक्ति की त्वचा, आंखों, श्वसन तंत्र एवं परिधीय तंत्रिकाओं पर पड़ता है। यह मायकोबैक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु के कारण होता है। हालांकि यह बीमारी बहुत ज्यादा संक्रामक नहीं है, लेकिन मरीज के साथ लगातार संपर्क में रहने से संक्रमण हो सकता है। लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके श्वसन तंत्र से निकलने वाले पानी की बूंदों में लेप्रे बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया हवा के साथ मिलकर दूसरे व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पहुंच कर इन बैक्टीरिया को पनपने में करीब 4-5 साल लग जाते हैं। कई मामलों में बैक्टीरिया को पनपने (इन्क्यूबेशन) में 20 साल तक लग जाते हैं। प्राइमरी स्टेज पर लेप्रोसी के लक्षणों की अनदेखी करने से व्यक्ति अपंगता का शिकार हो सकता हैं। यह संक्रामक है, पर यह लोगों को छूने, साथ खाना खाने या रहने से नहीं फैलता है। लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से इससे संक्रमण हो सकता है, पर मरीज़ को यदि नियमित रूप से दवा दी जाए, तो इसकी आशंका भी नहीं रहती है। समीक्षा बैठक के कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह ,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ,जिला सुपरवाइजर जेपी सिंह, श्याम बिहारी, अभय कुमार के साथ ही सभी ब्लाकों के यह एनएमए और एनएमएस मौजूद रहे।