गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की शाम अपने दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बीच गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर के हरिशंकरी मुहल्ले के निवासी अपने मित्र एडवोकेट स्व. योगेश वर्मा दादा के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, कार्तिक गुप्ता, मयंक तिवारी, राकेश राय, असित सेठ, बबलू सरदार आदि लोग उपस्थित रहें।
गाजीपुर। रविवार को अघोर परिषद ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से भारत ट्रंसपोर्ट कंपनी अंधऊ के कार्यालय परिसर में सदर एवं आसपास के कुछ गाँवो के लगभग 300 ज़रूरतमंदो को कंबल प्रदान किया गया। विदित हो कि उक्त ट्रस्ट द्वारा यह पुनीत कार्य प्रत्येक वर्ष के 25 दिसम्बर को आयोजित किया जाता है। आज इस अवसर पर एक लघु विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ० बृज भूषण सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि डिप्टी आर० एम० ओ० रतन शुक्ला थे। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ ,डॉ बामदेव पांडेय ,सनबीम स्कूल महराजगंज के चैयरमैन के पी सिंह ने गोष्ठी में अपने संबोधन में अघोरेश्वर भगवान कीनाराम व पूज्यपाद गुरुपद संभव राम बाबा के जनचेतना के कार्य को और व्यपाक रूप देने पर बल दिया। आयोजन में सर्वेश्वरी समूह के सक्रिय सदस्य संजय सिंह, सचिदानंद सिंह, लल्लन सिंह, देव पांडेय, धनमान सिंह, विक्रम सिंह, संजय राय (मंटू), अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, संजीव सिंह, उत्तर कुमार पांडेय, विनोद सिंह, मिहिर सिंह, नंद कुमार सिंह, दीपक, अंकीय व अन्य आयोजन को सफल बनाने की भूमिका मे रहे जो सराहना योग्य थी। इस अवसर पर अघोर परिषद ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपेंद्र शाह भी वाराणसी से पधारे थे। कंबल वितरण से पूर्व सभी भेंट लेने वालों के लिए हलवा चने इत्यादि जलपान की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम उपरांत भोजन की भी व्यवस्था थी।
गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सदर विधायक जैकिशन साहू, जखनियाविधायक बेदी राम, जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता व जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में 30 अप्रैल 2022 के हुए बैठक के कार्यवाही की पुष्टि पर विचार के साथ ही जनपद के विकास कार्याे एवं जनसमस्याओं के समाधान पर वृहद चर्चा की गयी। जिला पंचायत द्वारा संचालित वाहन स्टैण्ड जमानियां, मुहम्मदाबाद के कार्याेत्तर अनुमोदन के साथ आवश्यक व्यवस्था किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। सांसद, विधान परिषद सदस्य, विधायको द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सदन द्वारा विचार विमर्श किया गया। ग्राम पंचायत चौकिया, विकासखण्ड-सदर के अन्तर्गत पोल सिपटिंग हेतु 333871 रुपया जिला पंचायत से विद्युत विभाग को अन्तरण किये जाने की कार्याेत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2022-2023 मूल बजट 2023-2024 अनुमोदित किया गया। विकासखण्डों के पन्द्रहवां वित्त, पंचम राज्य वित्त एवं मनरेगा की पूरक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। जिला पंचायत के दो कर्मियों के भवन अग्रिम का अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में जिला पंचायत के राजस्व वसूली में काफी बढ़ोत्तरी के साथ ही जनपद के विकास के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय भवन 5 मंजिला, रेस्ट हाउस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, नगर स्थित प्राचीन तालाब के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री को मिलकर दिया गया, जो स्वीकृति हेतु पंचायतीराज विभाग में प्रचलित है।
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा में फरियादियों की फरियाद सुनी। फरियादियों के शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर नोनहरा थाने में 6 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें नोनहरा थाने पर 1 शिकायत का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा ततकाल किया गया। शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केश दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये।
उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एंव असलहा रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक तत्व के व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए असलहा लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नोनहरा थानाध्यक्ष, लेखपाल, तहसीलदार एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र नाथ, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और सर्विलास प्रभारी उ0नि0 सुनील तिवारी ने मुखबीर की सूचना पर वाहन चोरों को नारकोटिक्स चौराहा के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चोरों में किशन वर्मा उर्फ विपिन पुत्र विनोद वर्मा निवासी झण्डातर अंजहिया घाट थाना कोतवाली, अभिषेक कुमार पुत्र सीताराम निवासी रजागंज थाना कोतवाली, विष्णु कश्यप पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम आवास आदर्श बाजार थाना कोतवाली हालपता कलेक्टर घाट थाना कोतवाली, रामू बिन्द पुत्र स्व0 ठग्गा बिन्द निवासी सोनहरिया थाना कोतवाली और धनराज कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी नवापुरा थाना कोतवाली शामिल है। गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से 10 मोटर साईकिल चोरी की बरामद की गयी। चोरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रमेश तिवारी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 प्रेमशंकर सिंह, हे0का0 सुजीत सिंह, कांस्टेबल प्रमोद सरोज, का0 शिवशंकर यादव, का0 सदानन्द यादव, का0 रोहित और का0 लालू प्रसाद शामिल रहे।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में क्रिसमस-डे कार्निवाल का आयोजन
गाजीपुर। आधुनिकता के दौर में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं लाभपरक शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी शैक्षिक संस्थान माउंट लिट्रा जी स्कूल में बच्चों को उद्यमिता, रचनात्मकता टीमवर्क और सहानुभूति जैसे कौशल को विकसित करने हेतु क्रिसमस-डे के मौके पर क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन शुक्रवार और शनिवार को किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों को बहुत ही मनमोहक तरीके से बेचा गया। इस कार्निवाल में बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा बंबइया भेलपुरी, चाऊमीन, कटलेट, मोमोस, चाट, छोले, समोसे जैसे खाने पीने की चीजों के साथ-साथ बच्चों के द्वारा खुद की बनाई हुई तस्वीरें भी लगाई गई थी, जिसकी खरीददारी भी अभिभावकों द्वारा की गई।
इस मौके पर सेंटा द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों एवं बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफियां बांटी गई। इस आयोजन के दौरान पूरा विद्यालय परिवार हर्ष एवं जोश के माहौल में डूबा रहा। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी जमकर खरीदारियाँ की और विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की खूब सराहना भी की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विद्युत विभाग बिजीलेंस की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर, छापेमारी जारी।
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत शहर क्षेत्र के नुरुदीनपुरा, जुडन शहीद मुहल्ले में 4 बजे भोर में अधिशाषी अभियंता संजय सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमे बिजलेंस थाना प्रभारी धनंजय यादव, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया की शासन के निर्देशानुसार विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी नुरुदीनपुरा, जुड़न शहीद मुहल्ले में भोर में तकरीब 4 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि बहुत दिनो से शिकायत मिल रही थी की इस मुहल्ले में धड़ल्ले से केबिल बाईपास करके विद्युत चोरी हो रही है, जिसके वजह से लाइन लॉस अधिक हो गई थी और राजस्व की भी कम वसूली हो रही थी, जिसको लेकर हमलोग कुल 12 लोगो को चोरी से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने रौजा में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। विभाग के तरफ से राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में सबको आरसी के माध्यम से वसूल की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत सारे मुहल्ले में लोग रात को कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे है, ऐसे लोगो का रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिनकी सूची भी बना लिया गया है। जल्द ही ऐसे लोगो के खिलाफ छापेमारी करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी।
गाजीपुर। किसानों की खुशहाली हेतु चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धान्जली शुक्रवार को देते हुए चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रागण मे किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में फीता काटकार एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसान मेला हमारे लिए एक उत्तम उत्पादन की सिख है। उन्होने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी योजना के अन्तर्गत किसान मेला भी आयोजित किया गया। जिसमे कृषि एवं अन्य विभाग के उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यन्त्रो तथा मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यू०पी० डास्प (जैविक खेती) मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग, रेशम विभाग के स्टाल लगाये गये थे। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज / आकुशपुर के बैज्ञानिको द्वारा रबी फसलो की नवीनतम तकनीकी की जानकारी कृषको को दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग से बलवन्त कुमार सिंह, गेहूँ उत्पादन में प्रथम पुरस्कार रमाशंकर यादव गेहू उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार रामलाल राजभर, सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अच्छेलाल कुशवाहा, सरसों उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार प्रफुल्ल कुमार राय धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अजय राय, धान उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार तथा पशु पालन, दुग्ध, पशुपालन डेरी में अच्छा कार्य करने वाले 30 कृषकों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार रू0 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार 5000 का प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। कृषि तथा सम्बन्धित विभाग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। चरण सिंह की असली श्रद्धान्जली यही होगी। किसान एफ०पी०ओ० बनाकर अपना उत्पादन सीधे विदेश भी भेज सकते है। जिला प्रशासन ए०पी०डा० के माध्यम से किसानो के उत्पाद की विक्री के निरंतर प्रयास मे रहता है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए अपील की उनका कहना है कि गंगा के किनारे के गाँव में डास्प द्वारा जैविक खेती कराई जा रही है।
दूसरे किसान भी प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कार्य कर सकते है। मेले मे उपस्थित कृषको को कृषि सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी तथा उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं सम्बन्धित समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ किसान उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। जिले में गुड गवर्नेन्स के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण आदि के क्षेत्रों में की गई कार्यवाहियों के संबंध में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गॉव की ओर से सफल क्रियान्वयन हेतु रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में वृहद कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल क्षेत्रों की बहुत ऐसी समस्याऐं होती हैं जो कि हम लोगों तक पहुंच नही पाती हैं। इस तरह की समस्याओं का समाधान समय से न होने के कारण स्थानीय लोगों को लम्बे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और विकास अवरूद्व होता है। ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी से छोटी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण हेतु सुशासन सप्ताह 19 दिसम्बर 2022 से 25 दिसम्बर 2022 तक मनाया जा रहा है। जिसमें जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर तथा शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का छूटे एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सुशासन प्रथाओं/पहलों पर चौपाल का आयोजन करने और सेवानिवृत्त अधिकारी के परामर्श के साथ जिले के लिए एक विजन की रूपरेखा तैयार करने में प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सेवानिवृत्त शिक्षाविदों और विचारकों को भी इसमें शामिल करने को कहा। प्रशासनिक अनुभव वर्तमान की ऊर्जा के साथ योजना को पूरा करने में लाभकारी सिद्ध होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आनलाईन व्यवस्था की शुरूआत की गयी है। जिसके क्रम मे कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है, जिसमे एक सप्ताह के अन्द चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने का नवाचार किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रमाण पत्र भी जारी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन का अंतिम और असली उद्देश्य यह है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के सबसे दूर गांव में रहने वाले हर एक नागरिक तक पहुंचना चाहिए, जिससे अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सके और सुशासन के माध्यम से वांछित परिणाम प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उत्थान की परिकल्पना जमीनी स्तर पर वास्तविक विकास का आकलन करने के लिए एक परिणाम-आधारित दृष्टिकोण पर बल देती है। 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक सुशासन सप्ताह-‘‘प्रशासन गॉव की ओर अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से दूर गाँव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, योजनाओं को वास्तविक रूप से निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखना चाहिए और एक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण और उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में से है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन का मुख्य उददेश्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार, सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने एवं आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना है। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पूर्व में तथा चल रहे सुशासन सप्ताह के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आभार अपर जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील लाल श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद लेखा एवम कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू0रा0), समस्त उप जिलाधिकारी , समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, ज़िला विकास अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, ज़िला पूर्ति अधिकारी , ज़िला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर,बकाया पर खोली गई 22 लोगो की लाइन।
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शुक्रवार को शहर क्षेत्र के महुवाबाग, टेढ़ी बाजार, रौजा जमानिया मोड़ और कचहरी रोड में सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 31 घरों को चेक किया गया। 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 31 घरों की जांच हुई। मौके पर 5 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। 10 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 22 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसकी भी बकाया पर लाइट खुली है अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त गैंग टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे।