जिला खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा पॉपकॉर्न मशीन का किया गया वितरण।
गाजीपुर। शनिवार को जनपद में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बी.के. सिंह के द्वारा बेरोजगार युवकों को पॉपकॉर्न मशीन का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर बीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार करके अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए पॉपकॉर्न मशीन का वितरण किया गया है। इसी क्रम में आज 10 लोगों को मशीन का वितरण किया गया ।
उन्होंने आगे भी बताया कि इसमें और भी मशीनें जैसे पत्तल बनाने अथवा अन्य उपकरण उद्योग हेतु लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इन कार्यों में रुचि रखता हो पत्राचार द्वारा एवं उसको समय-समय पर समाचार पत्राचार के माध्यम से पत्राचार कराया जाएगा। जिसमें आगे भी सामग्री का वितरण किया जाएगा।
लाभार्थियों को मशीन वितरण समारोह के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ सहायक रवीश दुबे , कमला राम साहनी , राजेश कुमार , चंद्रशेखर यादव , शुभांशु राय , मदन मोहन सिंह ( उत्तर प्रदेश मानवाधिकार उपाध्यक्ष ) , अजय सिंह , विनय तिवारी एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
बाल शोषण के विरोध दिवस पर माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन
गाजीपुर। राष्ट्र का भविष्य और समाज का दर्पण हमारे बच्चे ही है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक, लैंगिक या भावनात्मक दुर्व्यवहार बाल उत्पीड़न माना जाता है। बाल शोषण समाज द्वारा सामना की जानेवाली बुराइयों में से सबसे अधिक है। इस विचार को दर्शाते हुए बाल शोषण के विरोध दिवस के अवसर पर शहर के बँधवा पीनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल की तरफ से शनिवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा० राजेश कारकून ने संयुक्त रूप से ध्वज दिखाकर किया। यह जागरूकता रैली कचहरी से प्रारंभ होकर महुआबाग होते हुए मिश्रबाज़ार तक गई। माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य बाल शोषण के विरोध में लोगों को अवगत कराना था। रैली के दौरान विद्यालय के बच्चों के हाथ में बैनर थे, जिस पर बाल शोषण से संबंधित अलग-अलग विचार लिखे हुए थे। माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों द्वारा आयोजित इस रैली में बच्चों के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे भले ही छोटे हैं लेकिन स्वयं के लिए जागरूक है। इस अवसर पर बच्चों के मार्ग दर्शक के रूप में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा। साथ ही साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रांगण में स्कूल के बच्चों के बीच बाल पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने अपने अंदर के कौशल का प्रयोग करते हुए चित्रकारी के माध्यम से दिए गए शीर्षक पर आधारित जो सजीव चित्रण किया, वह अवर्णनीय था। प्रतियोगिता के बीच-बीच में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० राजेश कारकून के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
गाजीपुर। शनिवार को स्वाधीनता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की जयंती पर सरजू पांडेय पार्क मे छात्रनेताओं ने उनकी प्रतिमा व चबूतरे पर साफ-सफाई कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि सरजू पांडेय जी की जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में हम सभी मना रहे हैं। सरजू पाण्डेय जी ने अंग्रेजी दास्ता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर कूद पड़े थे। 15 अगस्त 1942 को हजारों की हुजूम के साथ कासिमाबाद थाना फूंक कर तिरंगा फहरा दिया था। आजादी के बाद जमींदारी उन्मूलन एवं सामंती उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष किया। इनके पीछे उत्पीड़ित, शोषित जनता लामबंद हो गई थी। ये अपने दौर के बेमिसाल नेता रहे हैं। छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि सरजू पाण्डेय जी का बेदाग चरित्र, चमकदार दामन था। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि राजनीति को नि:स्वार्थ भाव से त्याग, तपस्या, समाजसेवा का क्षेत्र का मानते थे। अपने संघर्षों से इतना लोकप्रिय हुए कि विधायक व सांसद का चुनाव एक साथ ही जीत गए। उनके दिखाए मार्ग पर हम सभी युवाओं को चलना चाहिए। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी, शिवम उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, ओम दूबे, गोलू पाण्डेय, शैलेश यादव, शुभम, विष्णु गुप्ता और राजकुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
23 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा जनपद में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
गाजीपुर। बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर भारत सरकार बेहद ही गंभीर है। जिसको लेकर लगातार जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कई तरह के प्रोग्राम चलाती है। जिसमें कुछ स्थाई कार्यक्रम होते हैं और कुछ अस्थाई कार्यक्रम होते हैं। स्थाई कार्यक्रमों के तहत महिला एवं पुरुष नसबंदी पर लगातार कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिसको लेकर परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक मनाया जाना है। जिसको लेकर विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके लिए विगत वर्ष की भांति भी इस वर्ष अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि थीम का मुख्य उद्देश जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ाते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। साथ ही पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अवसर पर जनसाधारण को संबोधित करते हुए विभिन्न स्तरों पर व्यापक सघन प्रचार प्रसार किया जाना है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देश अनुसार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जनपद एवं ब्लाक स्तर पर दो चरणों में मनाया जाएगा।
प्रथम चरण मोबिलाइजेशन 28 नवंबर से 27 नवंबर तक द्वितीय चरण सेवाप्रदायगी 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक। इस पखवाड़े के दौरान प्रगति हासिल करने के लिए सभी कर्मियों को प्रस्तावित कार्यभार लक्षित दंपत्ति का चुनाव का जन समुदाय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर पुरुष नसबंदी की स्वीकार्यता में वृद्धि किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर प्रत्येक ब्लॉक में प्रत्येक एएनएम को एक पुरुष नसबंदी एवं एक आशा संगिनी को एक पुरुष नसबंदी कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
परिवार नियोजन विशेषज्ञ तबरेज अंसारी ने बताया कि 28 नवंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर और जखनिया, 29 नवंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद और सैदपुर, 30 नवंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी और अंधऊ, 2 दिसंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो, 3 दिसंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और रेवतीपर में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध सभा।
गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने लालदारवाजा पावर हाउस पर शुक्रवार को विरोध सभा किया। जिसमे जिला संयोजक निर्भय सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों, अवर अभियंताओं व अभियंताओं की न्याय संगत समस्याओ का समाधान किए जाने हेतु विरोध सभा किया गया, जिसमे उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेछाचारित विभाग के सेवा नियमो व श्रम अधिनियमों एवम मानवाधिकारों के कानून के इतर कार्मिकों से कार्य लिए जाने, अव्यवहारिक लक्ष्यो के आधार पर समीक्षा कर बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से उत्पीड़न कर ऊर्जा निगमों में शिखर प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर औद्योगिक शांति को भंग करने के अलोकतांत्रिक प्रयास पर तत्काल रोक लगाई जाए। सह संयोजक अभिषेक राय ने बताया कि सभी बिजली कर्मचारियों एवम अभियंताओं को पूर्व की भांति 9 वर्ष कुल 14 वर्ष एवम कुल 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत पद के समयबद्ध वेतमान प्रदान किए जाए। वही सभी बिजली कर्मियों /सेवा निवृत कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान सहित इलेक्ट्रिसिटी रिफार्म एक्ट 1999 ट्रांसफर स्कीम 2000 एवम 25 जनवरी 2000 को उ0 प्र0 सरकार एवम विद्युत कर्मचारी सयुक्त संघर्ष समिति के मध्य हुवे समझौते के अनुसार बिजली कर्मियों को मिल रही रियाती बिजली की सुविधा ( एलएमवी-10) पूर्ववत जारी रखी जाय। वही जिला संयोजक निर्भय सिंह कहा की 21 नवंबर 2022 को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति समस्त जनपद पर शाम 3 बजे से 5 बजे तक विरोध सभा होगी एवम 22 नवंबर को समस्त जनपद मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जायेगा। वही 28 नवंबर सायं 5 बजे को समस्त जनपदों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा, एवम 29 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सभी जनपदों पर समस्त विद्युत कर्मचारी व अभियंता अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध सभा में मुख्य रूप से सहायक अभियंता मिठाईलाल,शेखर सिंह जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित खरवार अवर अभियंता पंकज सिंह, नीरज सोनी,अविनाश सिंह,अमित गुप्ता विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह,जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,जिला मंत्री विजयशंकर राय,विष्णु राय,बिजेंद्र यादव,सलीम अंसारी,प्रवीण पाण्डेय,बृजेश,सुजीत यादव,राघवेंद,विनय पांडेय,महेश त्रिपाठी,शशिकांत मौर्य,रमेश यादव,मनीष राय,अरविंद श्रीवास्तव,अमित सिंह,पीतांबर कुशवाहा,अश्वनी सिंह,अजय विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह,भानु सिंह,अनुराग सिंह,सुरेंद्र सिंह,नौशाद,मुन्ना,विनय तिवारी,बरूण राय,मनोहर यादव, आजाद सहित समस्त विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
19 नवम्बर को होने वाली बैंक कर्मचारियों की अखिल भारतीय हड़ताल स्थगित
गाजीपुर। आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, विभिन्न बैंकों के प्रबंधनों तथा वित्तीय सेवा विभाग होने वाले हड़ताल के मुद्दों पर एक वार्ता हुयी, जिसमें सभी मुद्दों पर एक सहमती बनी है और 19 नवंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गयी। ज्ञातव्य हो इससे पूर्व अपराह्न 4 बजे वार्ता हुयी थी जो अनिर्णीत रही थी और 19 नवंबर को हड़ताल होना सुनिश्चित हुआ। लेकिन इंडियन बैंक एसोसिएशन के पहल की। जिससे सभी पक्षों के बीच एक सहमती बनी और 19 नवंबर को होने वाली हड़ताल को स्थिगित कर दिया गया है। जनपद के पंजाब नैशनल बैंक के कर्मचारियों द्वारा पंजाब नैशनल बैक के मुख्य शाखा विशेश्वगंज पर होने वाले धरना/प्रदर्शन को भी स्थगित कर दिया गया है।
नियमित टीकाकरण से जब परिवार करे इंकार उन्हें समझाएं इस प्रकार
गाजीपुर। भारत सरकार के द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चे के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जाता है। लेकिन इस नियमित टीकाकरण में कभी-कभी कुछ परिवारों के द्वारा टीकाकरण कराने से झिझक या इंकार कर दिया जाता है । ऐसे परिवारों को हम कैसे टीकाकरण को प्रति मोटिवेट करें। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में ब्लॉक रिस्पांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके चलते हम 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को कई रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चलाते हैं। जिसके लिए हमारे ब्लॉक स्तर की टीम गांव गांव जाकर इस टीकाकरण को अमली रूप देती है। लेकिन जनपद के कई ऐसे इलाकों में समस्या आई है कि कुछ परिवारों के द्वारा टीकाकरण कराने से इनकार किया जाता है या फिर झिझक होती है। इन्हीं सब को लेकर ब्लॉक से आए हुए चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम को प्रशिक्षित करने का काम किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिसेफ के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें ब्लॉकों से आए हुए लोगों को लोगों को अवेयरनेस करने और उनके तरीके के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे कि हमारी ब्लॉक स्तर की टीम जब गांव में जाए और ऐसी परिस्थिति बन जाए तो उन्हें कैसे मोटिवेट करें उन्हें भली प्रकार से जानकारी हो।
इस बैठक में यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप विश्वकर्मा, डीएमसी अजय उपाध्याय, एसीएमओ डॉ मनोज सिंह, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय, चाई के मणिशकर एवं एड्रा इंडिया के सहयोगी के साथ ही अन्य लोग भी बैठक में उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भांवरकोल क्षेत्र पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत शेरपुर के शेरपुर कलां गांव में आर0आर0सी0 सेन्टर का वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के अमर अष्ट शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि स्वतंत्रता अंन्दोलन में अमर शहीदों के गांव आकर काफी अभिभूत हूं। उन्होंने अमर शहीदों की स्मृति का नमन करते हुए कहा कि अमर शहीद हमारी धरोहर है। इनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता को लेकर शासन स्तर से गांवों को ओडीएफ प्लस के तहत कूड़ा निस्तारण प़्रणाली लागू किया जा रहा है। इसके तहत कूडे़ का निस्तारण एवं प़्रबंधन के कार्यान्वयन में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि सूखा एवं गीला कूड़ा को छांटकर उसे रिसाईकल किया जाएगा। इससे गांवों में रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को बिमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस उर्जावान धरती के लोग गांव की स्वच्छता को लेकर पुरी गंम्भीरता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गांव की गंगा नदी से हो रही कटान के बावत सिंचाई विभाग सहित शासन स्तर से बाढ़ से पहले कटान रोधी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर एसडीएम हर्षिता तिवारी ने कहा कि शासन की ओर से प्रा़थमिक विद्यालयों को सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है। ऐसे में विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षित करने तथा उनकी प्रतिभा की पहचान कर उसे योग्य बनाने में अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाए जिससे उन्हें क्षमतावान बनाया जा सके। इस मौके पर डीपीआरओ अंशुल मौर्य, डीसी मनरेगा, बीडीओ रामकृपाल, एबीएसए दीनानाथ साहनी, अशोक कुमार यादव, गांव प़धान अंन्जली राय,जयानंन्द राय, जयप्रकाश राय,लल्लन राय, बिद्दासागर गिरी, आनंन्द राय, सूर्यभान राय, हेमनाथ राय हेमनाथ राय,इन्दा़सन राय, मुन्ना यादव, राजू चौरसिया और रबीन्द़ यादव आदि लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। शुक्रवार को यातायात माह नवंबर के तहत प्रकाश नगर चौराहा पर ऑटो, बस और ई रिक्शा चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 285 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। परीक्षण के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 267 वाहनों का चालान किया गया और 13500 रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1146 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1036 पुरूष, 50 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 60 अल्पवयस्क है। बंदियो को सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, उर्द, चना की दाल, सब्जी (आलू, मूली) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उप कारापाल कलमचन्द उपस्थित रहे।