All posts by tiwarishivpratap

भौगोलिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण के लिए दार्जलिंग रवाना हुई छात्राएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में भूगोल विभाग – स्नातक पंचम सेमेस्टर की छात्राएं क्षेत्रीय भौगोलिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण के लिए डॉ. निरंजन कुमार यादव के निर्देशन में गुरुवार को दार्जिलिंग रवाना हुई। डॉ. निरंजन कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा है इसके साथ ही साथ भौगोलिक भ्रमण और सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करना, प्राथमिक डेटा एकत्र करना, स्थानिक पैटर्न और मानव-पर्यावरण संबंधों को समझना, और भौगोलिक सिद्धांतों को व्यवहार में लाना है।

जिससे हमारी छात्राएं भावी जीवन में भौतिक पर्यावरण और मानवीय गतिविधियों के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को आसानी से समझ सकें। यह यात्रा छात्राओं के लिए व्यावहारिक कौशल, जैसे नेतृत्व और टीमवर्क, विकसित करने में भी सहयोगी सिद्ध होगी । प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यात्राएं जीवन को एक नयी दिशा देती हैं। स्त्रियों को पिछे रह जाने के पीछे एक बड़ा कारण है कि वह अपने जीवन में यात्राएं कम कर पाती हैं। यात्रा हमें एक नयी दुनिया से परिचित कराता है और कई तरह की संकीर्णता से हमें ऊपर उठाता है। इस यात्रा दल में छात्राओं के साथ भूगोल विभाग के शोधार्थी भी सम्मिलित हैं। इस यात्रा दल में कुल 70 यात्री सम्मिलित हैं। उपर्युक्त सूचना मीडिया प्रभारी सह सहयात्री डॉ शिव कुमार ने दिया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्रीमद्भागवत कथा का रसपान

नगसर। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को आर पी स्कूल ढढ़नी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम प्रसंग में कथावाचक आचार्य राम मनोज त्रिपाठी ने कई दिव्य घटनाओं का वर्णन किया, सबसे पहले स्यमंतक मणि का प्रसंग का जिक्र किए जिसमें भगवान श्रीकृष्ण पर झूठा आरोप लगाया जाता है, परंतु अंत में सत्य प्रकट हो ही जाता है और उनका तेज़ और गौरव और बढ़ जाता है। इसके बाद भगवान के अन्य विवाहों का वर्णन किए जिसमें उन्होंने सोलह हजार एक सौ राजकन्याओं से विवाह , जिन्हें नरकासुर ने बंदी बना रखा था। भगवान ने उन्हें मुक्त कर अपने साथ सम्मानपूर्वक विवाह किया, जो उनके करुणा और धर्म की रक्षा का प्रतीक है के बारे में व्याख्यान दिए।

इसके पश्चात नारद मोह कथा के बारे बताए जिसमें देवर्षि नारद भी माया में फँसकर भगवान की लीला का अनुभव करते हैं। फिर सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग को झांकी और भजन द्वारा दिखाने का प्रयास किए , जिसमें निर्धन ब्राह्मण सुदामा के प्रति भगवान का प्रेम, सच्ची मित्रता और भक्ति की सर्वोच्चता को दर्शाता है। उद्धव को संदेश देकर भगवान ज्ञान और वैराग्य की शिक्षा देते हैं, और अवधूतोपाख्यान के माध्यम से जगत के रहस्यों का उपदेश देते हैं। अंत में भगवान का अंतिम उपदेश, कल्कि अवतार का वर्णन और प्रलय के कथा के बारे में विस्तार रूप से चर्चा किए।

कथा के अंत में कथावाचक आचार्य राम मनोज त्रिपाठी ने कहा जिस प्रकार शुकदेव जी के कथा से राजा परीक्षित की मुक्ति हो जाती है उसी प्रकार यह कथा भक्तों को भक्ति, प्रेम और जीवन के सत्य का सन्देश देती है।जिससे सभी भक्तों का कल्याण हो जाता है।
आज के कथा में प्रदीप चतुर्वेदी,जयनारायण उपाध्याय,दयाशंकर दुबे,श्रीकांत चौबे,आशुतोष मिश्रा,देवेश तिवारी,जयगोविंद दुबे,पप्पू तिवारी,रणजीत राणा,रमेश व्यास,उपेन्द्र यादव,जयप्रकाश पाण्डेय,रामप्रवेश पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के कथा का रसपान किया।

बैठक में डीएम ने की राजनैतिक दलों और मतदाताओं से अपील

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  अविनाश कुमार  ने अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओ एवं दायित्वों और उनके अधिकारो से अवगत कराने हेतु जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एंव निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी संग बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलो को  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट बी एल ए  नियुक्त करने का अनुरोध किया जो पुनरीक्षण कार्यों में बी एल ओ का सहायोग करेंगे ।

जिलाधिकारी ने कहा कि  सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके तथा गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान एवं इनका संग्रहण समय से हो तथा नये मतदाता , डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृत मतदाताओं को मतदाता सूची मे जोड़ा/हटाया जा सके। उन्होने बताया कि मतदेय स्थल पर बारह सौ से अधिक मतदाता नही होगे। इसके लिए सभी मतदेय स्थलों का सही से ड्रॉफ्ट प्रकाशन से पहले ही सम्भाजन की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जायेगी तथा सम्भाजन के बाद नये मतदेय स्थलों के बनने पर बीएलओ की नियुक्ति भी समय से पूर्ण की जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद मे  मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जायेगा, जिससे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कार्यों में बाधा नही होगी। उन्होंने कहा कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी), निर्धन एवं अन्य अशक्त व्यक्तियों को यथासंभव सुविधा प्रदान करने के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती की जायेगी।


जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नवयुवकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल हो। उन्होंने सभी बूथ लेबल अधिकारियों को गणना प्रपत्र, घोषणा पत्र एवं फार्म-6 उपलब्ध कराने को कहा, मतदाता द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ अपने पास रखेंगे और दूसरी प्रति अपने हस्ताक्षर सहित मतदाता को लौटाएंगे। इस दौरान गणना प्रपत्र के अलावा अन्य कोई अभिलेख न लिए जाएं। उन्होंने बताया कि शहरी मतदाता, अस्थायी प्रवासी गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, बी एल ए को ईआरओ, द्वारा प्रक्रिया से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा।

09 दिसम्बर, 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक होगी। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। 07 फरवरी, 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार,  राजन प्रजाप्रति, प्रवीण सिंह भाजपा, रविकान्त राय कांग्रेस, राजेश यादव सपा, सुभाष राम, आदित्य कुशवाहा बसपा, जावेद अहमद  आम आदमी पार्टी, एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं समस्त ई आर ओं ,सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, उपस्थित थे।

डीएम ने किया राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रविकान्त राय (कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (सपा),  राजन कुमार प्रजापति (भाजपा), आदित्य कुशवाहा, सुभाष राम सिंपाही (बसपा) एवं जावेद अहमद (आप) उपस्थित रहे।

शिविर लगाकर श्रद्धालुओ को दूग्ध व चाय का किया निःशुल्क वितरण

शिविर लगाकर श्रद्धालुओ को दूग्ध व चाय का किया निःशुल्क वितरण
गाजीपुर। सूर्य आराधना का चार दिवसीय पर्व डाला छठ मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य अर्घ्य के साथ समाप्त हुआ। इस डाला छठ पर लाखो की संख्या मे महिलाएं अस्तांचल व उदयांचल सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटो व स्थानीय पोखरो व नदियो के किनारे छठ माता की फल फूल से भरे धन धान्य का प्रतिक टोकरी, सूप, धूप से पूजा करते हुए दूग्ध से जल में अर्घ्य देती है। घाटो पर किसी ब्रती महिला को अर्ध्य देने के लिए गाय के दूध की कमी न हो इसका प्रबन्ध कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवाभारती प्रकल्प के ओर से सोमवार के सांय व मंगलवार को प्रातः पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता गंगा घाटो पर स्थानीय शिविर लगाकर की गयी।

जिसमें नगर क्षेत्र के ददरीघाट, कलक्टरघाट, चीतनाथ घाट, अंजही घाट पर डाला छठ के सभी श्रद्धालु माता बहनो को दूध उपलब्ध कराया गया एवं प्रातःकाल निःशुल्क वितरण किये जाने वाले दूध के साथ साथ छठ पर्व मे शामिल सभी आगन्तुको को चाय व काढ़ा का वितरण किया गया। इस व्यवस्था के सकुशल संचालन करते हुए जिला प्रचारक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसंेवक संघ अपने मनाये जाने वाले शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत सेवा भारती प्रकल्प के तरफ से श्रद्धालुओ को कोई असुविधा न हो इसके लिए बराबर निगरानी रखी जा रही है, नौकायान व सड़क मार्गो से गंगा घाटो का भ्रमण करके सभी व्यवस्थाओ को सूचारू कराया जा रहा है, जिससे डाला छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानियो का सामना न करना पड़े।

इसके लिए धारानगर, कासिमाबाद, मरदह, बिरनो, रेवतीपुर, जमानियां, भदौरा, भांवरकोल, बाराचवंर, गाजीपुर आदि खण्डो पर छठ पूजा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्वयंसेवक अपना सहयोग प्रदान किये। इस अवसर पर नगर संचालक, नगर प्रचारक, विहिप कांशीप्रान्त सेवा प्रमुख, नगर कार्यवाह सहित स्वयंसेवक बंधुओ ने अपना अपना योगदान दिया।

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा 

गाजीपुर। सांसद थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को सीगरा स्टेडियम वाराणसी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में  लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में  शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से 6 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया ।

जिसमें कोच  देवेंद्र प्रजापति  के सहयोग  से क्रीती कौर एवं प्रियांशु राय स्वर्ण पदक , अंजली यादव रजत पदक और शिवांश विश्वकर्मा , विराट सिंह और अयान खान ने  कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति ने दिया स्वदेशी सामान

गाजीपुर। दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं — जैसे मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी और तेल — भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके।

इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।

जेलर शेषनाथ यादव ने अपराध निरोधक समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति की पहल की प्रशंसा की और संदेश दिया कि दीपावली ध्वनि प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं।

जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति ने दिया स्वदेशी सामान

गाजीपुर। दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं — जैसे मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी और तेल — भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके।

इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।

जेलर शेषनाथ यादव ने अपराध निरोधक समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति की पहल की प्रशंसा की और संदेश दिया कि दीपावली ध्वनि प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं।

जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता:डा. मंगला राय

जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता – डा. मंगला राय पूर्व डीजी

वार्षिक पत्रिका ‘कर्मभूमि’ का विमोचन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

गाज़ीपुर। पीजी कॉलेज मलिकपूरा एवं महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के निर्माण में स्थानीय अभिभावकों का योगदान” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अभिभावकों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन से पूर्व, अतिथियों ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थित संस्थापक बाबू भगवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सेमिनार हॉल में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके उपरान्त महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में संचालित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य डॉ. मंगला राय, पूर्व महानिदेशक, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद और विशिष्ट अतिथियों क्रमशः प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व पारस नाथ राय प्रबंधक, शबरी महाविद्यालय सिखड़ी गाजीपुर एवं डॉ. हरि प्रसाद सिंह, संस्थापक प्रतिनिधि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों का परिचय डॉ. पूजा साहू ने तथा “कर्मभूमि पत्रिका” विशेषांक तथा संगोष्ठी का बीज वक्तव्य वासुदेवन मणि त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात “कर्मभूमि” पत्रिका विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रधान संपादक प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह तथा संपादकीय सहयोगी प्रो. चन्द्र भान सिंह, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार यादव, वासुदेवन मणि त्रिपाठी एवं डॉ. शिव प्रताप यादव के सहयोग से किया गया। अपने वक्तव्य में पारस नाथ राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तो प्रो. हरिकेश सिंह ने शिक्षा संस्थाओं के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए “कर्मभूमि” पत्रिका के विशेषांक तथा प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के कार्यों की सराहना की। प्रो. राजशरण शाही ने “शिक्षक, शिक्षा और सम्मान” विषय पर वक्तव्य देते हुए पारंपरिक गुरुकुल पद्धति एवं आधुनिक शिक्षण प्रणाली की तुलना प्रस्तुत की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मंगला राय ने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत और अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि “जिसने समय की कीमत नहीं की, समय उसकी कीमत नहीं करता। शिक्षा कितनी भी महंगी हो, फिर भी वह सस्ती ही है।” उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के द्वारा शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज शिक्षा का निजीकरण बनाम सरकारीकरण उसी प्रकार की बहस है जैसी जैविक बनाम रासायनिक कृषि की। अध्यक्षीय संबोधन से पूर्व अतिथियों द्वारा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने शिक्षा में अभिभावकों के योगदान की महत्ता पर कहा कि ग्रामीण समाज की सक्रिय भागीदारी से ही शिक्षा संस्थान अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा की वकालत की। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्चरल क्लब के संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अंजली यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन

गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ और आकर्षक दीये बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल परिसर दीपों की रोशनी और रंगों की छटा से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री आमिर अली ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को निखारती हैं, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध संस्कृति से भी जोड़ती हैं।विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और दीपावली की मंगलमयी कामनाएँ व्यक्त की।