गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सूचित किया है कि अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो०नि०वि०, वाराणसी के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में ताड़ीघाट-बारा मार्ग नवघोषित राष्ट्रीय मार्ग संख्या-124सी का भाग है, जिसके 39 किमी पर कर्मनाशा नदी पर दीर्घ सेतु निर्मित है। दीर्घ सेतु का कन्डीशन का सर्वे कराया गया है। सर्वे के उपरान्त उक्त सेतु की मरम्मत एवं रिहेबिलिटेशन का कार्य कराया जाना नितान्त आवश्यक है। अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो0नि0वि0, वाराणसी द्वारा सुझाव दिया गया है कि उक्त सेतु के मरम्मत तक सेतु के रास्ते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित किया जाय। मात्र हल्के वाहनों को 20 किमी./घण्टे की रफ्तार से आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। उपरोक्त के दृष्टिगत ताड़ीघाट-बारा मार्ग नवघोषित राष्ट्रीय मार्ग संख्या-124सी के 39किमी पर कर्मनाशा नदी पर निर्मित दीर्घ सेतु से अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा तथा हल्के वाहनों को 20 किमी./घण्टे की रफ्तार से आवागमन की अनुमति दी जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
गाजीपुर। प्रदेश सरकार जहां जनपद की सड़को के लिए बेहद गम्भीर है वही जनपद के निर्माण /कार्यदायी संस्थाओ के कान पर जूॅ तक नही रेंग रही। आये दिन जनपद के लोगो द्वारा सड़को के सम्बन्ध में शिकायत की जा रही है। बता दें कि जर्जर एंव गढंढायुक्त सड़को के कारण जहां आवागन बाधित हो रहा है वही दुर्घटनाए कम होने का नाम नही ले रही है। इसी दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न सड़को व मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़को की दयनीय स्थिति, सड़को पर सीवर पाईप लाईन डालकर बनाये गयी सडको मे हुई अनियमितता देखकर नाराज हुई। जिसपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय के अधिकारियों को फटकार लगाईं। जिलाधिकारी ने आज नगर के विभिन्न सड़को/मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी/निर्माण संस्था के अधिकारियो को फटकार लगाते हुए आगामी 15 नवम्बर 2022 तक जनपद की समस्त जर्जर एवं गढंढायुक्त सड़को को सही कराते हुए जनपद को गढ़ढामुक्त कराते हुए चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चोचकपुर मार्ग 2 किमी तक, महादेवा मन्दिर से एस पी बगला मार्ग, एन एच-29 से एस पी कार्यालय मार्ग, सिचाई विभाग चौराहा से शिव मन्दिर तक सम्पर्क मार्ग, सिचाई विभाग चौराहा से बड़ी बाग चुंगी मार्ग एवं लंका अंधऊ बाईपास मार्ग से बिन्दु होटल होेते हुए मिरनापुर तक सम्पर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सडको को मानक के अनरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, अवर अभियन्ता नगर पालिका एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। नगर के सिकंदरपुर गंगा व्यवस्था समिति और नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा उत्सव के अवसर पर सिकंदरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गंगा दूत एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गंगा घाटों पर फैले फूल- माला, प्लास्टिक आदि कचरे को एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा उत्सव का उद्देश्य गंगा नदी को 4 नवंबर 2008 को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। इस अवसर पर प्रति वर्ष गंगा नदी के संरक्षण के लिए जन जागरूकता का आयोजन किया जाता है। गंगा दूत विभिन्न गंगा से सटे ग्रामों में स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, वृक्षारोपण ,गंगा शपथ आदि का आयोजन करते हैं। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने सभी को गंगा शपथ दिलाया। कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हम सभी युवाओं को आगे आना होगा तभी गंगा की धारा अविरल एवं निर्मल होगी। उन्होंने बताया की छठ पर्व के बाद भारी मात्रा में गन्ना पत्तों के अवशेष, काफी मात्रा में गणेश लक्ष्मी की विसर्जित मूर्ति तथा पटाखों और प्लास्टिक का कचड़ा काफी था। जिसे पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद यही छोड़ दिया था। जिससे घाट के किनारे गंदगी का अंबार था। आज जनसहयोग से उसे साफ कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय, अभिनव सिंह, निमेष पांडेय, पवन सिंह, अनिल राय, शुभम प्रकाश त्रिपाठी, हर्षजीत, शाश्वत, दीपक आदि लोग उपस्थित थे। सभी के प्रति आभार सिंकदरपुर गंगा व्यवस्था समिति के संयोजक गर्वजीत सिंह ने प्रकट किया।
गाजीपुर। जनपद के युवाओ को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में स्मार्ट फोन वितरण योजना को धरातल पर उतारने के लिए महाविद्यालयो, आई टी आई, पालिटेक्निक संस्थानो आदि के लाभार्थियो को डेटा के आधार पर जनपद के सभी विभिन्न तहसीलो में आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमे इस योजना अन्तर्गत तहसील सदर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 818 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा/तकनिकी शिक्षा को बढ़ावा एवं रोजगार मे सहायता प्रदान करेगा। गुरूवार को कुल 10060 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में जंगीपुर विधानसभा में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में -1148, सैदपुर तहसील में 7 महाविद्यालय/विद्यालयों में कुल 2548, मु0बाद तहसील में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में 430, कासिमाबाद तहसील के 4 विद्यालयों में 1069 एवं जखनियॉ में 10 महाविद्यालय/विद्यालयों में 4048 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसी प्रकार 4 नवम्बर को रोस्टर के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक गुरूवार को देर शाम राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है उसमें कराये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास खण्डो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डो में सादात प्रदेश में 17 वे रैंक, बिरनो 25वे, देवकली 36 वे, रेवतीपुर 59 वे तथा मरदह 69 तथा बाराचवर सबसे पीछे 89 रैंक पर स्थित है। उन्होने कहा कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉप छः में स्थान बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डा में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। जनपद में चल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा ट्वीट कर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऐसे अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई के लिए टीम बना दिया है। और टीम लगातार कार्यवाही करने का दावा कर रहा है। सैदपुर तहसील में चल रहे ऐसे अस्पतालों को तीन दिवस के अंदर मानक पूरा करने का निर्देश सैदपुर के एसडीएम ने दिया है। अन्यथा की दशा में उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके सरोज ने बताया कि गुरुवार को सैदपुर के एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर एक बैठक की गई। जिसमें ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने रणनीति बनाई है। जिसके तहत क्षेत्र में चलने वाले सभी निजी अस्पतालों को अगले 3 दिन में मानक को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है। मानक ना पूरा करने वाले चिकित्सालय के खिलाफ आगामी दिनों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुभाष सिंह यादव ,बीपीएम प्रदीप सिंह के साथ है अन्य लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका ने कचहरी स्थित 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय व 4 सीटर मूत्रालय (जिसमें एक दिव्यांगजन के लिए भी बना है) लगभग 11 लाख की लागत का लोकार्पण न0पा0परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजकीय सिटी इण्टर कालेज के पूर्व प्रवक्ता व्यासमुनि राय द्वारा किया गया। मालूम हो कि एक दिन पूर्व भी लंका मैदान के रामजानकी मंदिर के पास 3 सीटर शौचालय व 2 सीटर मूत्रालय का भी लोकार्पण किया गया है। इस अवसर सरिता अग्रवाल ने बतया कि कचहरी के समीप 10 सीटर शौचालय, 4 सीटर मूत्रालय, बाथरूम के अतिरिक्त दिव्यांगजनों के सुविधा हेतु भी शौचालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है और हम सब नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। व्यासमुनि राय ने बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष अपने सभासदों को साथ लेकर लगातार विकास कार्य के प्रति बेहद गंभीरता से लगी हुयी है और शासन का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास को जमीन पर उतारने का काम कर रही है साथ ही नगर का चहुंमुखी विकास किया है।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सड़क, गली, शौचालय, आर0ओ0वाटर प्लान्ट, कुओं का सौन्दर्यीकरण, घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम, ओवर हैण्ड टंकियों की सफाई-रंगाई-पोताई, प्रत्येक चैराहा, तिराहे पर दिशा निर्देशन बोर्ड आदि कार्य के बारे में अवगत कराया। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने इस अवसर पर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान को मूर्त रूप में धरातल पर काम करने हेतु पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विश्वप्रकाश अकेला, मनोज बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, सोमेश मोहन राय, नफीस अहमद, रूपक तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अजय गुप्ता (सोनू) ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से न0पा0 अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, एस0आई0 एहसान आलम, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, सभासद/प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, अमरनाथ दुबे, दिग्विजय पासवान, संजय राम, सोमेश मोहन, अजय राय दारा, रूपक तिवारी, नेहाल अहमद, नन्हें खाँ, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेश बिन्द, सुशील वर्मा, सहबान अली, कुँवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा के अलावा पारस बिन्द, अभिनव सिंह, निखिल राय, ऋषभ राय, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, लाले यादव, बब्लू जायसवाल, संतोष राय, संजय चैरसिया, नवनीत सिंह, प्रमोद गुप्ता, संतोष पाठक, हर्षजीत सिंह, योगेश शुक्ला, विरेन्द्र चैहान, सुनील वर्मा, रमेश कुशवाहा, रामकरण कुशवाहा आदि उपस्थित है।
गाजीपुर। नवंबर माह यातायात माह होता है। इस दौरान यातायात पुलिस का पूरा जोर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने पर रहता है। इस यातायात माह का शुभारंभ मंगलवार को एसपी रोहन पी बोत्रे ने किया। यातायात माह का शुभारंभ होते ही यातायात प्रभारी एक्टिव मोड में दिखें। बता दें कि शहर के कई क्षेत्रों में जाकर सुशील मिश्रा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालो का चालान करना शुरू कर दिया।
इस दौरान यातायात प्रभारी लंका, रोजा सहित विभिन्न चौराहों पर चेकिंग की। जिसमें उन्होंने 341 चालान किया और 26500 जुर्माना वसूला। सुशील मिश्रा ने जमानिया बस स्टैंड पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत ऑटो और बस ड्राइवरों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बस और ऑटो चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी जा रही हैं।
मुहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को पुर्वाह्न 10 बजे अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा सपरिवार घर पहुंचे। जहां परिवार के अन्य सभी सदस्य ठाकुर जी के दरबार में पुजा अर्चना कर वाराणसी के विद्वान ब्राह्मण आचार्य पं कृष्णा दिक्षित के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन ब्राह्मणों के द्वारा आज से भागवत पाठ के शुभारंभ हेतु संकल्प और पुजा अर्चना वैदिक मंत्रों तथा विधि विधान से कराया गया। सभी अनुष्ठान और पुजा कार्य में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पुरे आस्था श्रद्धा के साथ परिवार के साथ पुजा कार्य मे सहयोग करते रहे। बता दें कि मनोज सिन्हा कल दो दिवसीय व्यक्तिगत दौरे पर सायंकाल गाजीपुर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे और लोगों से औपचारिक भेंट मुलाकात कर सपरिवार रात्रि प्रवास अपने शास्त्री नगर स्थित आवास पर कर आज प्रातः काल पुरे काफिले के साथ पैतृक घर भागवत कथा पाठ के निमित्त पहुंचे।
मनोज सिन्हा परिजनों सहित हजारों ग्रामीण महिलाओं पुरुषों के साथ मोहनपुरा गांव के नजदीक मगई नदी तट पर पुजा हेतु जल लेने पहुंचे। जहां विधि विधान मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण जनों के नेतृत्व में नदी तट पर देवताओं का आह्वान और पूजन कर कलश यात्रा जल लेकर भागवत कथा परिसर पहुंची। जहां परिवार सहित ग्रामीण जन कलश लेकर चल रहे थे वहीं मां मनोज सिन्हा “भागवत गीता” सर पर लिए थे। कलश यात्रा में बीच बीच में लोग देवताओं के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। यह कथा लगातार सोमवार 7 नवम्बर तक प्रतिदिन चलती रहेगी तथा मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, प्रो शोभनाथ यादव, सुनिल सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्रा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, डा मुराहु राजभर, अजीत सिंह, मनोज सिंह एवं चतुर्भुज चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिला पर्यटन एवं सस्कृति परिषद की बैठक जिलाधिकारी मगंलवार को आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिह एवं सदर विधायक जैकिशुन साहू की उपस्थित रहे। बैठक में जनप्रतिनिधयों ने जनपद के प्रमुख घाटो, मंदिरो का सौन्दर्यीकरण, हिस्टोरिकल प्लेस का निर्माण, डाल्फिन प्वाईन्टस, साईवेरियन पक्षियो हेतु ताल का सौन्दर्यीकरण सहित जनपद के ऐसे ऐतिहासिक एवं साहित्याकार जिनका निवास जिले में है उनके भवनो के डेवलेपमेन्ट के लिए प्रस्ताव दिये गये। जिसपर जिलाधिकारी ने प्रस्तावो का सर्वे करने के बाद स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियो संग वार्ता में बताया कि जनपद मे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से पर्यटन के विकास हेतु अत्यधिक सम्भावनाए है। इसी के दृष्टिगत जनपद के जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर पर्यटन विकास हेतु उनके प्रस्तावो को लेकर उसकी सूची बनायी गयी है। जिसका सर्वे कराने के उपरान्त स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित किया जायेगा। जिससे जनपद की ब्रांन्डिग हो और यहां टूरिज्म का वातावरण बने। उन्होने कहा कि उम्मीद है कि अगले आने वाले समय में जनपद मे टूरिज्म की एक अलग पहचान बनेगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।