All posts by tiwarishivpratap

गाजे – बाजे के साथ निकली श्रीराम वन गमन की शोभा यात्रा

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में श्रीराम वन गमन की शोभा यात्रा शाम 8ः00 बजे से बाजे-गाजे के साथ दाऊ दयाल जी के मन्दिर, महाजन टोली, झुन्नू लाल चौराहा, परसपुरा, आमघाट, राजकीय महाविद्यालय, ददरी घाट चौराहा, महुआ बाग चौक तथा पहाड़खां पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर पर पहुँचकर सम्पन्न हुआ। बताते चले कि श्रीराम ने पिता महाराज दशरथ के वचन को पूरा करने के लिए माता कैकेयी द्वारा किये गये वरदान को सहस स्वीकार करते हुए श्रीराम जी अयोध्या के राज को ठुकराकर अपनी भार्या सीता जी तथा भाई लक्ष्मण के साथ गुरू वशिष्ठ के आश्रम पहुंचकर उन्हे सासतान दण्डवत कर अयोध्या राज पर कृपा दृष्टि बनाये रखने का निवेदन करके रथ पर सवार होकर वन प्रदेश के लिए प्रस्थान करते है। उनके रथ के पीछे पूरे अयोध्या वासी पैदल ही चल देते हैं। श्रीराम के मना करने पर नहीं मानते हैं, उनके विचार में एक ही बात रही जहां श्रीराम हैं वही अयोध्या नगरी है। वनवास के दृश्य को देखकर हर लोगों के आंखो से आंसू छलक उठता है। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर श्रीराम के रथ को आकर्षक सजाया गया था तथा रास्ते पर भजन कीर्तन करते हुए श्रीराम को वन के लिए विदा किये। जिधर से राम का रथ निकलता था लोग अपने दरवाजे से तथा छत्तों से उनके उपर फूलों की वर्षा करते तथा उनकी रथ को रोकवाकर महिला पुरूष द्वारा भगवान श्रीराम की आरती करते रहते रहे।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, बाके तिवारी, योगेश कुमार वर्मा “एडवोकेट“, सरदार चरनजीत सिंह, मनोज तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, रामसिंह यादव, राजकुमार शर्मा, कुशकुमार त्रिवेदी, विश्वम्भर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

शौचालयों का मरम्मत नहीं हुआ तो होगा सत्याग्रह:- दुर्गेश

आज दिनांक 26 सितंबर 2022 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर की बैठक विकास भवन में संपन्न हुई जिसमें परिषद से सभी संबद्ध संगठनों को द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव कराने हेतु निर्णय लिया गया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहां के जिन संबद्ध संगठनों का अधिवेशन 2 वर्ष पूर्ण हो चुका है उसे 30 अक्टूबर तक करा कर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध करावे, उन्होंने विगत वर्षों में 5-11-2019 से 6-11-2019 तक विकास भवन गाजीपुर के शौचालय की मरम्मत को लेकर के विकास भवन के प्रांगण में सत्याग्रह किया गया था,,जिसमें जिला विकास अधिकारी गाजीपुर के द्वारा 15 दिन के लिखित आश्वासन पर सत्याग्रह समाप्त कराया गया था,विकास भवन में स्थित शौचालय की मरम्मत करा दिया जाएगा,किंतु आज तक विकास भवन में किसी भी शौचालय का मरम्मत नहीं कराए गए हैं,जिससे विकास भवन में कार्यरत महिला कर्मचारियों /कर्मचारी दूर दराज से आए आगंतुकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, अगर विकास भवन के शौचालयों का मरम्मत नहीं कराया जाता है, तो एक बार पुनः विकास भवन सत्याग्रह किया जाएगा, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जिन संगठनों का संबद्धता शुल्क नहीं जमा है,उसे जमा कर दें क्योंकि आने वाला समय संघर्ष का है,परिषद के मुख्य सलाहकार एस0पी0गिरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन संगठनों के जो भी समस्याएं हैं,परिषद की बैठक में दे सकते हैं, जिससे संबंधित अधिकारी से निस्तारित कराया जा सके प्राथमिक शिक्षक संघ के दिनेश यादव ने कहा कि परिषद के साथ शिक्षक संघ खड़ा है, और आने वाले समय में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर से कर्मचारी और शिक्षक लामबंद होंगे परिषद के संप्रेक्षक राकेश कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अधिवेशन में कर्मचारियों से पहुंचने का अपील किया। उक्त बैठक में आलोक कुमार राय, विनोद कुमार पांडे, गिरजा शंकर कुशवाहा, अमित कुमार, बालेंद्र त्रिपाठी,अभय कुमार सिंह अखिलेश कुमार सिंह, आदित्यनाथ विजेता रमेश कुमार पांडे,अनिल कुमार गोस्वामी, कुंदन सिन्हा रमेश कुमार,हनुमान यादव,शमीम आलम, राजेश कुमार,रामधनी,अजमत, रितेश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार मौर्या, दिनेश सिंह यादव,चंद्रभान सिंह,मुन्नू लाल ,आदि लोग उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक कुमार राय ने किया

बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एंव जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुइ। बैठक में उपरोक्त समितियो में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने जिलाधिकारी व समस्त सदस्यगण का स्वागत करते हुए समिति के प्रगति योजनाओ पर प्रकाश डाला। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही समीक्षा करते हुए जिला गंगा समिति में ‘घाट पर हाट‘ घाट पर योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, नमामी गंगा योजनान्तर्गत बनाये गये एसेट्स पर चल रहे कार्योे पर प्रगति की जानकारी ली तथा गंगा ग्राम समिति के गठन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से  गंगा नदी में गिरने वाले ग्राम पंचायतो के नालो की सूचीबद्धता करते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पौधरोपण के पश्चात कम जीयो टैगिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जिन-जिन विभागो द्वारा पौधरोपण पश्चात जीओ टैगिग  अभी तक नही की गयी उसे जल्द से जल्द पूरा कराने तथा वृक्षारोपण समिति की टीम गठित कर उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता , डी एफ ओ गाजीपुर, समस्त ई0 ओ0 नगर पालिका/पंचायत, अधीसाशी अभियन्ता जल निगम, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित।

टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी

टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी, हुई बैठक

गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान जो 2025 तक पूरा कर लेने का अभियान इन दिनों पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारत को टीबी मुक्त करने एवं टीबी से ग्रसित रोगियों की देखभाल करने के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आह्वान किया था। जिस के क्रम में सोमवार को मुख्य डाकघर महुआबाग में इस अभियान को लेकर बैठक किया गया जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के द्वारा डाक कर्मियों को टीबी मुक्त भारत के लिए आहवान किया गया था। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य डाकघर में डाकपाल रामबचन राम एवं कार्यालय अधीक्षक डाकघर रोहित वर्मा के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।

उन्होंने बताया की मुख्य डाकघर के सभी डाक विभाग के कर्मचारियों को टी बी लक्ष्य, जांच, उपचार एवं बचाव के बारे बताया गया। क्षयरोग के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए भी बताया गया। जिससे टीवी के मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। पोस्टल विभाग के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारी ने क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए सहमति जताया। तथा अपना रजिस्ट्रेशन निक्षय मित्र के रूप में कराने के लिए सहमति प्रदान किया।

कार्यक्रम में क्षयरोग विभाग के पी पी एम अनुराग कुमार पाण्डेय,एस टी एस सुनिल कुमार वर्मा,एस टी एल एस वैंकटेश प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव तथा पोस्टल विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई भी महिला के साथ हिंसा करता है तो तत्काल 112 पर सूचित करें

गाजीपुर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ द्वारा सैफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तीकरण, 1090 टोल फ्री द्वारा महिलाओ से हो रहे उत्पीड़न को रोकने व महिलाओ पर हो रहे अत्याचारो पर बचाव हेतु जन जागरूकता के माध्यम से जनपद में पुलिस स्टेशनो, महिला थाना, पुलिस अधीक्षक ऑफिस, जिलाधिकारी कार्यालय, ब्लॉक, तहसील स्तर, बस स्टेशन एवं अन्य बस स्टेशनो, जिला अस्पताल एवं बाजारो, चट्टी चौराहो, पंचायत स्थलो, मुख्य स्थलो एवं प्रमुख स्थानो पर 21 सितम्बर से 22 अक्टूबर तक कार्यक्रम वीमेन पावर लाइन 1090 का जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम कालाकर श्रीमंत समानानतर कला मंच संतोष सिंह द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक स्थान बहरियाबाद थाना बहरियाबाद, सादात थाना सादात, तहसील जखनियॉ में, मुढ़ियारी, ब्लॉक जखनियॉ, जलालपुर धनी थाना भुड़कुडा, जखनियॉ थाना कोतवाली, थाना शादियाबाद एवं नगर पंचायत सादात में कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगो में सरकार की महत्वपूर्ण योजानाओं का भी गीत नाट्य बिरहा के माध्यम से किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए संदेश के रूप में बताया जा रहा है कि जब कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से छेड़छाड़ या उत्पीड़न इन्टरनेट, सोशल नेटवर्किग वेबसाइट, रास्ते पर पीछा कर रहा हो, घरेलु हिंसा कर रहा हो तो तत्काल 1090 पर फोन करके सूचित करे। पुरूषों के लिए संदेश है कि पुरूष व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करे, कोई महिला के साथ हिंसा करता है या असम्मानजनक तरीके  से व्यवहार करता है तो आप अनदेखा न करे तत्काल 112 को सूचित करें।

दशरथ, कैकेयी श्रीराम सम्वाद व विदाई मांगने का किया गया मंचन

श्री दशरथ कैकेयी श्रीराम सम्वाद व विदाई मांगने का मंचन किया गया-


गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के पांचवे दिन 25 सितम्बर को शाम 8 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर वन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा श्री दशरथ कैकेयी, श्रीराम सम्वाद का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शको के आंखो में आंसू छलक उठें। लीला के दौरान महाराज दशरथ को जब दासियों द्वारा महारानी कैकेयी के कोप भवन में जाने की सूचना मिलती है तो अपने राजदरबार से उठकर महारानी कैकेयी कक्ष में जाते हैं और उन्होंने देखा वहाँ भी कैकेयी नहीं है, उन्होंने दासियों से महारानी कैकेयी के बारे में जानने की कोशिश की तो दासी द्वारा ज्ञात होता है कि महारानी जी किन्ती कारणवश गुस्से में होकर कोप भवन में जाकर अपने वस्त्राभूषण तथा गहने को बिखेर कर कोप भवन में जाकर जमीन पर लेटी हुई हैं। दासियों के कहने के अनुसार महाराज दशरथ कोप भवन में जाकर देखते हैं कि महारानी कैकेयी राजसी वस्त्राभूषणों को उतारकर फटे-पुराने कपड़े को धारण कर जमीन पर लेटी हुई हैं, उन्होंने महारानी से क्रोध का कारण पूछा तब महारानी कैकेयी द्वारा उन्हें पता चलता है कि उन्होंने देवासुरसंग्राम के दौरान महारानी से खुश होकर 2 वरदान देने का वचन दिया था, तब राजा दशरथ ने कहा कि जो वरदान मुझे देने थे, उसे उसी से मांग लो, तब महारानी कैकेयी ने पहले वरदान में अयोध्या का राज अपने पुत्र भरत को देने को मांगा ली दूसरे वरदान में उन्होंने कहा कि तापस बेषि विषेषि उदासी 14 वरिस रामवनवासी महाराज दूसरे वरदान में आपसे मांगना चाहती हूँ कि तपस्वी के वेष में राम को 14 वर्ष के लिए वन जाने का वरदान चाहिए।

महाराज दशरथ ने पहला वरदान भरत को राज देने का सहस स्वीकार किया, लेकिन दूसरे वर में राम के वन जाने के जगह दूसरा वरदान मांगने को कहा, लेकिन महारानी कैकेयी अपने वचन से दृढ़ रही, जब महारानी नही मानी तो महाराज दशरथ मूर्छित हो गये। जब दूतों द्वारा राजदरबार में राम को पता चला कि पिताजी कैकेयी के कक्ष में मूर्छित खड़े हैं वे राजदरबार से उठकर कैकेयी के कक्ष में आकर देखा तो पिता दशरथ को मूर्छित पड़ा देखकर उन्होंने पिता के मूर्छित होेने का कारण माता कैकेयी से पूछा, तब महारानी कैकेयी ने सबकुछ बता दिया। जब श्रीराम को वन जाने की बात आई तो सहस पिता के वचन को स्वीकार करते हुए पिता से आज्ञा लेकर माँ कौशल्या के कक्ष में जाते हैं, फिर वहाँ पर लक्ष्मण और सीता को भी पता चला कि प्रभु श्रीराम को कैकेयी द्वारा महाराज दशरथ से दूसरे वचन में वन जाने के लिए वचन दिया, तो वे दोनों लोग भी श्रीराम के साथ वन जाने के लिए तपस्वी वेष में आकर माता कैकेयी के कक्ष में पुनः आकर अपने माता कैकेयी, पिता दशरथ, गुरू वशिष्ठ के चरणों में प्रणाम करते हुए वन जाने के लिए आज्ञा मांगते हैं। इस लीला को देखकर उपस्थित दर्शकों के आंखो से आसु छलक उठे और वही जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से उद्धघोष किया। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नरायन, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, बाके तिवारी, योगेश कुमार वर्मा “एडवोकेट“, सरदार चरनजीत सिंह, मनोज तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, रामसिंह यादव, राजकुमार शर्मा, कुशकुमार त्रिवेदी, विश्वम्भर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

राज तिलक की तैयारी, मंथरा, कैकेयी और कोपभवन का हुआ लीला

राज तिलक की तैयारी, मंथरा, कैकेयी, कोपभवन लीला


गाजीपुर। अतिप्राचीन लामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के चौथे दिन शनिवार को शाम 8 बजे वन्दे वाणी विनयको आर्दश रामलीला मंडल के द्वारा हरिशंकरी स्थित श्री राम चबुतरा पर लीला के दौरान राज तिलक की तैयारी, मंथरा, कैकेयी संबाद, कोपभवन लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान मंचन पर दर्शाया गया की जिस समय राजा दशरथ श्रीराम के विवाह के बाद बारात को लेकर अपने नगर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर देते है। थोड़ी समय बीत जाने के बाद महाराज दशरथ ने अपने मन विचारा की अयोध्या का राज राम को दे कर भगवत भजन में शेष जीवन बिताया जा सके। इतना सोचकर व अपने कुल गुरू वशिष्ठ को बुलाकर अयोध्या का राज पाठ अपने बड़े पुत्र श्री राम को देने की बात जब गुरू वशिष्ठ को बुलवाकर अपने मन की बात कुल गुरू वशिष्ठ के समक्ष रखा। उनके बात को सुनकर महाराज दशरथ के द्वारा श्री राम को अयोध्या का राज तिलक देने के सम्बन्ध में सुना तो उन्होंने उसको सहस स्वीकार करते हुए कहा कि महाराज आपका विचार अति उत्तम है। अयोध्या का राज राम को ही दिया जाए। अतः महाराज दशरथ गुरू वशिष्ट के आज्ञा का पालन करते हुए मंत्री सुमन्त को राज तिलक की तैयारी करने का आदेश देते है। मंत्री सुमन्त राजा के आदेशानुसार अयोध्या नगरी को भब्य रूप से सजवाने का अपने अधिनस्त को आदेशित किया। नगर के सजावट को देखकर किन्हीं कारण वस दासी मंथरा घूमते हुए पहुची।

उसने देखा की पूरा नगर भब्य तरीके से सजाया जा रहा है। उसने उसका कारण पूछा तो उपस्थित लोगो ने कहां की महाराज अयोध्या का राज अपने बड़े पुत्र श्रीराम को देने का मूड़ बनाया है। इस लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। इतना सुनते ही दासी मंथरा से रहा नहीं गया व महारानी कैकेयी के पास आकर के कहती है की महारानी जी आपका दूर दिन निकट आ गया है। अयोध्या का राज तिलक कौशल्या नन्दन श्री राम को महाराज ने देने का संकल्प लिया है। आप हमारे कथनानुसार एक काम करे। महाराज दशरथ ने देवासूर संग्राम के समय आप ने महाराज दशरथ के रथ को किसी गढ़े से निकाला था। उसी समय महाराज ने आप को दो वरदान देने का वचन दिया था। जो आप ने उस समय स्वीकार नहीं किया। उसे आपने कहां कि महाराज जब समय आयेगा तो वह वरदान मैं आप से मांग लूगी। तब महाराज ने कहां की ठीक है। इतना कहने के बाद वह अपने राज के लिए प्रस्थान कर गयें। अब वह समय आ गया है। अतः वह वरदान आप महाराज से मांग ले। दासी के बात को सुनकर महारानी कैकेयी राजश्री वस्त्राभूषण को तथा गहने को उतारकर अपने कक्ष में बिखेर दिया तथा पुराने फटे कपड़ो को धारण करके कोपभवन में जा करके जमीन पर लेट जाती है। इस मौके पर कमैटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी बड़े महाराज, मेला प्रबन्धक बीरेश राम वर्मा (ब्रह्मचारी जी) उप मेला प्रबन्धक मंयक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल आय व्य निरीक्षक अनुज अग्रवाल, अजय पाठक एडवोकेट, अशोक कुमार अग्रवाल, राम सिंह यादव, राज कुमार शर्मा, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

शिकायतों को लेकर डीएम सख्त, दिया निर्देश

गाजीपुर। शासन के मंशानुरूप समाधान दिवस/थाना दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायत पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज किये जाएं। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियो के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उक्त बातें थाना जंगीपुर में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहीं। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस अवसर थानाध्यक्ष जंगीपुर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी की अपील

गाजीपुर। आगामी त्यौहारो को मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी धर्मगुरूयो एवं संभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे। बता दें कि वर्तमान में नवरात्र, दशहरा, दिपावली एवं डाला छठ पूजन आदि त्यौहार आने वाले हैं जिसको सकुशल एंव शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराना है। जिसके मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर आज विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक पुलिस लाईन सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चैन, गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्यौहारों को मनाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी जो पहले से लागू है यथावत उनका पालन करना होगा। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस या शोभा यात्रा नही निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए साथ ही जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है और ना ही कोई ऐसी भड़काऊ भाषण देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। जिलाधिकारी ने जनपद में त्यौहारो को मद्देनजर साफ-साफाई, प्रकाश, विद्युत, पानी की व्यवस्था, जर्जर सड़क को मरम्मत कराने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, इसकी स्वच्छ एवं साफ सुधरी छवि को बरकरार रखने के साथ ही राष्ट्र के विकास में सहयोग करें। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपना त्यौहार मनाने की स्वतंत्रता है। बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहन बी बोत्रे ने कहा कि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी एवं माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं हैं। भाईचारा, कौमी एकता, गंगा जमुनी तहजीब के लिए हमारा जनपद जाना जाता है इसको बरकरार रखा जाए, कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए यह आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। इस अवसर पर उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं धार्मिक गुरुओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और जिला प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का वचन दिया साथ ही कहा कि हमारी तरफ से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा और आपसीं सामंजस्य प्रेम, सौहार्द, आपसी भाई चारा के साथ त्यौहार मनायेगे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अपने-अपने क्षेत्र में नहीं होने देंगे। इस अवसर समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समस्त क्षेत्राधिकारी , थानाध्यक्षत एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित हुआ सम्मेलन

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित हुआ सास बहू बेटा सम्मेलन

गाजीपुर। परिवार नियोजन जिसको लेकर सरकार काफी गंभीर है।उसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी चला रही है। जिसमें जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के साथ ही सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन कर जन समुदाय तक परिवार नियोजन के संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरगिथा पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके सरोज की अध्यक्षता में सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके सरोज ने बताया कि सास बहू बेटा सम्मेलन के माध्यम से जन समुदाय में भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में विस्तृत रूप से परिवार की महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम को आशा और आशा संगिनी के माध्यम से सभी लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन की जागरूकता के लिये स्वास्थ्य महकमा गांव-गांव सास बहू सम्मेलन का आयोजन करेगा।उक्त सम्मेलन में पुरुषों की सहभागिता भी होगी। सास-बहू बेटा सम्मेलन में परिवार नियोजन के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी से बेटे व बहू रूबरू होंगे। उक्त सम्मेलन का उद्देश्य परस्पर संवाद के माध्यम से बेटे व बहू को परिवार नियोजन से जागरूक करना है। उक्त कार्यक्रम में आदर्श दंपत्ति अपने विचारों को व्यक्त कर नव दंपतियों को जागरूक करेंगे।

बीपीएम प्रदीप सिंह ने बताया की सास-बहू बेटा सम्मेलन में परिवार नियोजन कार्यक्रमों का पालन करने वाले आदर्श दंपतियों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के लिए गांव में तैनात एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव में आज भी परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर नव दंपतियों में जागरूकता का अभाव देखने को मिलता है। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य दो बच्चों के मध्य अंतराल, के साथ-साथ परिवार नियोजनों के लिए चल रही योजनाओं को लेकर जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुभाष सिंह यादव ,सहायक शोध अधिकारी उदय भान सिंह, बीसीपीएम हैदर अली, अनूप द्विवेदी, ओम प्रकाश, प्रवीण सिंह के साथ ही इत्यादि लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।