All posts by tiwarishivpratap

टीकाकरण से परिवार करे इंकार तो उन्हें समझाएं

नियमित टीकाकरण से जब परिवार करे इंकार उन्हें समझाएं इस प्रकार

गाजीपुर। भारत सरकार के द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चे के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जाता है। लेकिन इस नियमित टीकाकरण में कभी-कभी कुछ परिवारों के द्वारा टीकाकरण कराने से झिझक या इंकार कर दिया जाता है । ऐसे परिवारों को हम कैसे टीकाकरण को प्रति मोटिवेट करें। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में ब्लॉक रिस्पांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके चलते हम 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को कई रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चलाते हैं। जिसके लिए हमारे ब्लॉक स्तर की टीम गांव गांव जाकर इस टीकाकरण को अमली रूप देती है। लेकिन जनपद के कई ऐसे इलाकों में समस्या आई है कि कुछ परिवारों के द्वारा टीकाकरण कराने से इनकार किया जाता है या फिर झिझक होती है। इन्हीं सब को लेकर ब्लॉक से आए हुए चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम को प्रशिक्षित करने का काम किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिसेफ के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें ब्लॉकों से आए हुए लोगों को लोगों को अवेयरनेस करने और उनके तरीके के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे कि हमारी ब्लॉक स्तर की टीम जब गांव में जाए और ऐसी परिस्थिति बन जाए तो उन्हें कैसे मोटिवेट करें उन्हें भली प्रकार से जानकारी हो।

इस बैठक में यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप विश्वकर्मा, डीएमसी अजय उपाध्याय, एसीएमओ डॉ मनोज सिंह, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय, चाई के मणिशकर एवं एड्रा इंडिया के सहयोगी के साथ ही अन्य लोग भी बैठक में उपस्थित रहे।

अमर शहीदों के गांव आकर अभिभूत हूं मैं:डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भांवरकोल क्षेत्र पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत शेरपुर के शेरपुर कलां गांव में आर0आर0सी0 सेन्टर का वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के अमर अष्ट शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि स्वतंत्रता अंन्दोलन में अमर शहीदों के गांव आकर काफी अभिभूत हूं। उन्होंने अमर शहीदों की स्मृति का नमन करते हुए कहा कि अमर शहीद हमारी धरोहर है। इनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता को लेकर शासन स्तर से गांवों को ओडीएफ प्लस के तहत कूड़ा निस्तारण प़्रणाली लागू किया जा रहा है। इसके तहत कूडे़ का निस्तारण एवं प़्रबंधन के कार्यान्वयन में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने बताया कि सूखा एवं गीला कूड़ा को छांटकर उसे रिसाईकल किया जाएगा। इससे गांवों में रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को बिमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस उर्जावान धरती के लोग गांव की स्वच्छता को लेकर पुरी गंम्भीरता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गांव की गंगा नदी से हो रही कटान के बावत सिंचाई विभाग सहित शासन स्तर से बाढ़ से पहले कटान रोधी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर एसडीएम हर्षिता तिवारी ने कहा कि शासन की ओर से प्रा़थमिक विद्यालयों को सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है। ऐसे में विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षित करने तथा उनकी प्रतिभा की पहचान कर उसे योग्य बनाने में अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाए जिससे उन्हें क्षमतावान बनाया जा सके। इस मौके पर डीपीआरओ अंशुल मौर्य, डीसी मनरेगा, बीडीओ रामकृपाल, एबीएसए दीनानाथ साहनी, अशोक कुमार यादव, गांव प़धान अंन्जली राय,जयानंन्द राय, जयप्रकाश राय,लल्लन राय, बिद्दासागर गिरी, आनंन्द राय, सूर्यभान राय, हेमनाथ राय हेमनाथ राय,इन्दा़सन राय, मुन्ना यादव, राजू चौरसिया और रबीन्द़ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

सैकड़ो चालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और सैकड़ों वाहनों का हुआ चालान

गाजीपुर। शुक्रवार को यातायात माह नवंबर के तहत प्रकाश नगर चौराहा पर ऑटो, बस और ई रिक्शा चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 285 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। परीक्षण के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 267 वाहनों का चालान किया गया और 13500 रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

जेल निरीक्षण के दौरान सचिव ने की बंदियों से बात, दिया निर्देश

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1146 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1036 पुरूष, 50 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 60 अल्पवयस्क है। बंदियो को सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, उर्द, चना की दाल, सब्जी (आलू, मूली) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उप कारापाल कलमचन्द उपस्थित रहे।

डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने पूछा कि किस डॉक्टर की या किस स्टॉप की ड्यूटी किस समय लगी है। इसी क्रम में उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आम मरीजों से यह जानकारी ली की उनको यहां पर दवा एवं इलाज सही समय पर हो रहा है कि नहीं। कहीं वह दवा बाहर से तो नहीं ले रहे हैं। उन्होंने दवा स्टाक रूम को चेक किया तथा दवा की उपलव्धता की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी पाई गयी। उन्होंने स्टाफ नर्स को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्यूटी रूम, उपचारिका रूम, कोविड-19 पीकू वार्ड, नेत्र रोग विभाग, पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी कक्ष मे कितने मरीज आए कितने लोगों का व्लड टेस्ट किया गया तथा टाइफाइड, हिमोग्लोबिन से संबंधित मरीजों का टेस्ट लेने के लिए कौन सी दवा प्रयोग की जाती है कि जानकारी ली। उन्होंने सैंपल मांग कर भी चेक किया। इसी क्रम में उन्होंने ऑपरेशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। आपरेशन कक्ष मे टूटे-फूटे स्थान को उन्होने सही करवाने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी मु0बाद हर्षिता तिवारी के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

14 लाख के सड़क का हुआ एक और लोकार्पण

नगर पालिका ने फिर किया सुभाष नगर वार्ड में 14 लाख की दो सड़को का लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद फिर एक लोकार्पण किया है। उसी क्रम में सुभाष नगर वार्ड नं0 5 में नवनिर्मित दो सड़को का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है जो अत्यन्त ही प्रशंसनीय है। उन्होंने पार्टी की तरफ से नगर के विकास हेतु प्रयासरत सरिता अग्रवाल उनके पति विनोद अग्रवाल व सभी सभासदो को धन्यवाद देते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शे कदम पर चलकर नगर का चतुर्दिक विकास कर रहे हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए संकल्पित हैं। हर क्षेत्र में हम सबके प्रयास से विकास को गति दी गयी है साथ ही जन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। डोर-टू-डोर कलेक्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जनता से अपील करते है कि नगर पालिका की गाड़ियाँ जब उनके द्वार पर जाए तभी कूड़ा दे बाहर सड़क पर न फेंके। विनोद अग्रवाल ने कहा कि सुभाष नगर वार्ड नं0 5 के मियांपुरा में विजयकान्त दुबे के मकान से शाहफैज पब्लिक स्कूल के मोड़ तक 10 लाख की लागत से ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क एवं आमघाट में अमृता श्रीवास्तव के मकान से महेन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक लगभग 4 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली कुल 14 लाख की लागत से बनी दो सड़को का जनता के आवागमन के सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया है। साथ ही उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए जनता से टैक्स जमा करने की अपील की। वरिष्ठ साहित्यकार व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो कार्य सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में हुआ है वह अत्यन्त सराहनीय है। जिधर जाइए उधर ही विकास कार्यों का शिलापट्ट देखने को मिल जाता है जो इस बात की गवाही देता है कि नगर में सर्वांगीण विकास हुआ है और हो रहा है।

वार्डवासी व क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक रमेश प्रेमी ने भी अपने गीत के माध्यम से सरिता अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘नगर में निरन्तर विकास हो रहा है- सभी वार्डों में अमन चैन हो गया है, आज मेरी भी गली का जीर्णोद्वार हो रहा है- सरिता के हाथो उद्घाटन जो हो रहा है’’। कार्यक्रम को अरविन्द सिंह पूर्व महामंत्री भाजपा, सुरेश बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, निर्गुणदास केशरी, सैफर्रहमान, पंकज श्रीवास्तव, कैलाशनाथ वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय वरिष्ठ महिला माधुरी, संचालन सोनू गुप्ता व आभार क्षेत्रीय सभासद कमलेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह छोटू, लाले यादव, बंगाली वर्मा, माया सिंह, शनि चौरसिया, आशीष चित्रांशी, अनिल सिंह, शाश्वत सिंह के अतिरिक्त सभासद/प्रतिनिधि नेहाल अहमद, अशोक मौर्या, कमलेश बिन्द, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, हरिलाल गुप्ता, समरेन्द्र सिंह, नन्हे भाई, संजय कटियार, परवेज अहमद के अलावा प्रमोद गुप्ता, कतवारू कश्यप, अभिषेक सौन्डिक, गिरधर चौरसिया, संदीप गुप्ता, अनूप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जरूरी सूचना

गाजीपुर। जिले के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों और शहीद सैनिकों के वीर नारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 480 घण्टे का ओ-लेवल स्तर इन्फामेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण, एस0एस0बी0 कोचिंग कम्प्यूटर फैंशन डिजाइनिंग कोर्स और कम्पयूटर टैली प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा आवेदन के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 25 नवंबर 2022 तक जमा करें।

डीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली करने का दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज से सम्बद्ध 300 बेड ट्रेनिंग अस्पताल गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मे कई जगह कमियां पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान काम बन्द मिला, जिसका उन्होने कारण भी पूछा। कार्यदायी संस्था द्वारा फरवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अपने सुपरविजन मे मजदूरो की संख्या बढाकर कार्य कराने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 आन्नद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकरी डा0 हरगोविन्द, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

छात्र नेता ने उठाया हमीद सेतु पुल का मुद्दा, दिया डीएम को पत्रक

गाजीपुर। गुरुवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्रक सौंपा। इस पत्रक में वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, पुल के दोनों तरफ दस फीट कि जाली लगाने तथा ओवर लोड वाहनों का प्रवेश वर्जित करने से संबंधित था। दीपक उपाध्याय ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिससे रात के समय आवागमन करने में दुर्घटना घटने कि स्थिति प्रायः बनी रहती है और साथ ही अंधेरे के आड़ में बालू का खेल खनन माफिया व प्रशासन के साठ-गाठ से जोर-शोर से किया जाता रहा है। कहा कि पुल पर बालू के आवागमन से उसके दोनों तरफ बालू के ढेर पड़े हैं जो तेज हवायें चलने पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होते हैं तथा पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या किया जा रहा हैं। इन सभी मामले को लेकर आज जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है और शीघ्र इसपर कारवाई कि मांग कि गयी है, उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी आर्या अखौरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट लाइट लगवाने व पुल के दोनों साइड जालीदार जाली लगाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक गौण, शैलेश यादव, राहुल, अश्वनी राय इत्यादि मौजूद थे ‌।

गाजीपुर के जिला पंचायत विभाग के कार्यों का बीजेपी सांसद ने मांगा ब्यौरा

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यो की मांगी पूरी जानकारी,एमपी के पत्र से जिला पंचायत परिषद में हड़कंप


ग़ाज़ीपुर। जिला पंचायत परिषद द्वारा कराये जा रहे कार्यों में भारी अनियमिततायें होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितता की तमाम शिकायत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को मिली। जिसपर सांसद ने जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी से कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने जिला पंचायत परिषद के वित्तीय वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के कार्यों की पूरी जानकारी का ब्यौरा तलब किया है। बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर एएमओ से दो दिन के अंदर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर पत्र लिख कर यह जानकारी मांगी है। मालूम हो कि 15 नवम्बर को सांसद की ओर से एएमओ को पत्र जारी किया गया। इस पत्र में सांसद ने दो वित्तीय वर्ष में हुए जिला पंचायत के सभी कार्यो की विस्तृत जानकारी भौतिक सत्यापन के साथ मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह सारी जानकारी विशेष पत्र वाहक के जरिये उन्हें दो दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। ताकि वे आगे की कार्यवाही कर सके। इस पत्र से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।