All posts by tiwarishivpratap

बैंक को मिला 120 यूनिट ब्लड

इंजीनियर डे के अवसर पर ब्लड बैंक को मिला 120 यूनिट ब्लड

ग़ाज़ीपुर। रक्तदान महादान कहा गया है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार आमजन को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि किसी जरूरतमंद की इस रक्त से जान बचाई जा सके। जिसको लेकर गुरुवार को इंजीनियर डे के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 120 लोगों ने रक्तदान किया जो अब तक जनपद की सबसे बड़ी रक्तदान शिविर में शुमार हुआ है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कैम्प प्रभारी साकेत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी प्रांगण में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष इंजीनियर डे के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर ,हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। जिसमें डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के समस्त घटक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ,लोक निर्माण विभाग के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी, रोलर चालक संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया है। जिसमें कुल 113 यूनिट रक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि रक्त मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है। यह एक अमानवीय शरीर द्रव है जो कोशिकाओं को पोषक तत्व और ऑक्सीजन जैसे आवश्यक पदार्थ पहुंचाता है। तकनीकी रूप से, रक्त शरीर के सभी हिस्सों में हृदय (या समकक्ष संरचना) द्वारा पंप किया जाने वाला एक परिवहन तरल है, जिसके बाद प्रक्रिया को दोहराने के लिए इसे हृदय में वापस कर दिया जाता है। रक्त या प्लेटलेट्स दान करने के लिए, आपका सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, वजन कम से कम 110 पाउंड और कम से कम 16 वर्ष का होना चाहिए। 16 साल के बच्चों द्वारा रक्तदान के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है। 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति, जिसका वजन 45 किग्रा या उससे अधिक है, वह सुरक्षित रूप से एक यूनिट रक्तदान कर सकता है, अर्थात हर तीन महीने में एक बार 350 मिली रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कर्मचारी गण एवं संयुक्त राज्य परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लड बैंक के बृजेश शर्मा, पंकज राय ,पूजा कुमारी,, स्तुति राय ,डॉ के के सिंह ,नंदलाल दुबे रामजी यादव आदि रहे।

अधिवक्ताओं के समर्थन में कांग्रेसी

जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर अधिवक्ताओं के जंग में दिया समर्थन ।

गाजीपुर। बता दें कि वर्तमान समय में अधिवक्ता संघर्ष समिति, गाजीपुर द्वारा, रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र भेजने के विरोध में जिला प्रशासन की मंशा के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में अधिवक्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ताओं की मांग जनहित में है, इसे कहीं कचहरी परिसर में ही रहना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, हर हाल में रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी कैंपस में होना चाहिए इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रशासन से करती है। जिला प्रशासन को भी जिले के सम्मानित अधिवक्ताओं के इस उचित मांग का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह अजय सिंह, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे व झुन्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम ने रोका वेतन, की कार्यवाही


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी  सिंह  की अध्यक्षता में बुधवार की सायं जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ न करने पर आर0 ई0 डी0, डी आई ओ एस एवं प्रधानाचार्य रा0 बालिका ई0कालेज मुहम्मदाबाद का वेतन रोकने तथा कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 एवं उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण मांगा। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया,वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम माह सितम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद मे भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण मे धनराशि उपलव्ध होते हुए भी पिछले 6 माह से कार्य प्रारम्भ न होने की दशा मे आर0ई0डी0, डी0आई0ओ0एस एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर मु0बाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जल निगम ग्रामीण द्वारा पाईप पेयजल परियोजना वर्ष 2019-20 के लम्बित 7 परियोजनाओं जिसमे नसरतपुर , नरियांव, तिवारीपुर, अलावलपुर, रामपुर, साधोपुर, नवापुरा की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकदार पर एफ0आई0आर कराते हुए काली सूची मे डालने का निर्देश दिया। यू0पी0 पी0सी0एल0 द्वारा ताजपुर कुर्रा मे राजकीय आई0टी0आई0 निर्माण तथा उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की मे धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है। उन्होने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  अधूरे कार्य जो  धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। उन्होने कहा मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं ए0डी0एस0टी ओ0 शैलेंद्र मिश्रा एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

योगी अवेद्यनाथ को दी श्रध्दांजलि


गाजीपुर। कासिमाबाद के वैभव पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को महंत योगी अवेद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। चूंकि विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक योगी अवेध नाथ ही थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे एवं मऊ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी थे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो जाएं तथा जातिगत बंटवारे को भूल जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जो भी करना पड़े हम लोग पूरे मनोयोग से करेंगे, क्योंकि हिंदू समाज को एकजुट करना ही योगी अवेद्य नाथ का सपना था। कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह सूर्यवंशी ने सनातन धर्म के प्राचीनता, वैज्ञानिक पराकाष्ठा को ले करके बहुत सारी बातें कहीं। जिससे सनातन धर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण मिलता है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अनिल सिंह ने बहुत सारी हिंदू धर्म की वैज्ञानिक तथा सामाजिक एवं हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को साबित करते हुए बहुत सारे उदाहरण मिसाल के रूप में पेश किया। इस पुण्यतिथि सभा में जनपद के विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विनीत सिंह तथा कासिमाबाद मंडल के प्रभारी अमरदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया तथा सनातन धर्म के उन्नयन के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।

विद्युत विभाग से मंत्री नाराज, मांगी 8 दिन के अंदर रिपोर्ट

गाजीपुर। राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उ.प्र. डा. सोमेनद्र तोमर जनपद में पहुचकर निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में बुधवार को मीडिया बन्धुओ के साथ वार्ता की। वार्ता के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में हो रही समस्या एवं निस्तारण की जानाकरी लेते हुए समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्राप्त आवेदनो, मीटर बदलने एवं नये मीटर, नये कनेक्शन, र्जजर तारो, खराब ट्रान्स्फामरों एवं समय पर बदले जाने वाले ट्रान्स्फामरों, विद्युत उपभोगताओं के बकायेदारो एवं 1 लाख से अधिक बकायदारो, ट्यूबेल का नये कनेक्श्न एवं मीटर लगाये जाने एवं प्रतिनिधियों के वाट्सप ग्रुप में सूचना लेने व देने की बाबत जानकारी ली। मंत्री ने विद्युत विभाग द्वारा रिपोर्ट न तैयार करने एवं जनपद की स्थिति को पूछे जाने पर असंतोष/नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि 8 दिन के अन्दर टोटल रिपोर्ट तैयार कर विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से अवगत कराया जाय। बैठक में शिवम राय ए.सी.एन. द्वारा फोन पर वार्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनो को तत्काल निस्ताण किया जाय एवं सभी से सहयोग एवं स्वेछा से वार्ता की जाय। जर्जर तारो को तत्काल बदला जाय। बैठक के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत समाधान सप्ताह पर 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रो पीरनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतो एवं निस्तारणो के बारे में जानकारी ली। फाईलो का रख रखाव एवं साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। पीरनगर उपकेन्द्रो पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण किये गये लोगों से सिधे फोन द्वारा मंत्री ने वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संतोषजनक पाने पर सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारी को धन्यवाद दिया। मंत्री ने जनपद के समस्त जनपदवारियों से अपील किया है कि विद्युत समाधान सप्ताह पर किसी भी प्रकार की समस्या हो जैसे लम्बित बिलो का भुगतान, नये कनेक्शन, मीटरो में शिकायत की स्थिति, मीटरो को बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य की समस्याओं को अपने नजदीकी फीटर/उपकेन्द्रो पर जाकर अपनी-अपनी समस्याओं को प्रातः 8 बजे से सायः 8 बजे तक उपस्थित होकर तत्काल निस्तारण करा सकते है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति कनेक्शन, खराब मीटर, एवं बढे बिल से परेशान है एवं ट्रान्सफामरो के बदले जाने पर वसूली कोई वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएम ने रोका वेतन


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी  सिंह  की अध्यक्षता में  (37) बिन्दु मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता, विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के तीन विभाग जो अपने धीमी प्रगति एंव राज्य स्तर पर खराब रैकिंग के कारण जनपद की छवि को घूमिल कर रहे है। उनको फटकार लगाते हुए स्पष्टिकरण मांगा तथा वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने  चिकित्सा ,उद्यान एंव सहकारिता विभाग द्वारा धीमी प्रगति तथा प्रदेश स्तरीय रैकिंग में फिसड्डी रहने तथा बी श्रेणी से सी श्रेणी आने पर फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने मुुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा.,तथा ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप, माइक्रो एरिगेशन में लगातार दो माह से कम प्रगति (58 प्रतिशत) प्राप्त होने पर फटकार लगाई तथा चिकित्सा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान गोल्डेन कार्ड) योजना में माह अक्टूबर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी, नवम्बर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी तथा माह दिसम्बर से जुलाई 2022 तक  ‘बी‘ श्रेणी तथा माह अगस्त 2022 में ‘सी‘ श्रेणी प्राप्त होने एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम में पिछलें चार माह से ‘डी‘ श्रेणी तथा वर्तमान में माह अगस्त 2022 तक ‘सी‘ श्रेणी में होने तथा हेल्थ वेलनेस सेन्टर में पिछले एक वर्ष से ‘ए‘ श्रेणी मे रहने के बाद माह अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा। इसी क्रम में सहकारी देयो एवं एन पी ए की वसूली के अन्तर्गत अल्पकालीन ऋण में माह जून तक ‘ए‘ श्रेणी एंव जुलाइर्, अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त  होने तथा दीर्घ कालीन ऋण में पिछले एक वर्ष से ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने से राज्य स्तर पर जनपद की रैकिग खराब होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए  ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे  किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस  की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया।  
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन,, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

15 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

75692 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जो आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है। और इसके लाभार्थियों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा चिन्हित सरकारी व गैर सरकरी अस्पतालों में निशुल्क प्रदान किया जाता है। योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर एक बार फिर से 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसके तहत 75692 परिवार के बचे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल डॉ एस डी वर्मा ने बताया की सरकार का मनसा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों के प्रत्येक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में योजना 23 सितंबर को 4 साल पूरा कर रही है। परंतु 4 वर्ष के उपरांत भी 48% परिवारों में ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो पाया है। योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों में से 27% लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। इन्हीं सब को देखते हुए एक बार फिर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार विशेष पखवाड़े में आशा और आंगनबाड़ियों के द्वारा लाभार्थियों को कैंप तक लाया जाएगा। जिसके लिए पूरे जनपद में 985 कैंप लगाए जाएंगे। इन सभी कैंपों में जन सेवा केंद्र के वीएलई ,ग्राम पंचायत सहायक और ब्लॉक लेवल ऑपरेटर शामिल रहेंगे। इन कैंपों में लाभार्थियों का कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। इस विशेष पखवाड़े में जिला सूचना विभाग, जिला आपूर्ति विभाग ,जिला पंचायती राज विभाग, जनपद के सभी एसडीएम और बीडियो की विशेष सहभगिता रहेगी।

आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि जनपद में कुल 231425 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना था। जिसमें से 50420 परिवार सर्वे में अब तक नहीं मिल पाए हैं। जिसको लेकर अब तक 138664 परिवार का 356960 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं इस बार 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े में 75692 परिवार का डाटा प्राप्त हुआ है। जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

निपुर भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी देवकली में बुधवार को प्रारम्भ हो हुआ। इस चौथे दिवस प्रशिक्षण की शुरुवात एडी बेसिक कमल किशोर सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचं राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक के 100 शिक्षको का प्रशिक्षण 50 -50 बैच में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम सत्रवार सन्चालन का अनुश्रवण एडी बेसिक कमल किशोर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एडी बेसिक ने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के कारण लर्निंग गैप को भरपाई करने, निपुण भारत मिशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बाइस सप्ताह, महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा प्रभावी शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में बताया गया। शासन द्वारा निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कक्षा तीन तक के छात्रों में भाषा व गणित (बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान) की आयु व कक्षानुरूप दक्षताए विकसित करने के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शिक्षण सामग्रियों का उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाषा व गणित विषय की वार्षिक , साप्ताहिक एवं दैनिक शिक्षण योजना, विस्तृत व संक्षिप्त योजना, अभ्यास पत्रकों के उपयोग, छात्रों के उपचारात्मक शिक्षण ,पुनरावृति व आकलन, वार्षिक एवम साप्ताहिक आँकलन का अंकन प्रिंट रिच सामग्री , पुस्तकालय व रोचक गतिविधियों के उपयोग व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई। एडी बेसिक द्वारा बीआरसी का निरीक्षण भी किया गया। प्रशिक्षण में एआरपी पारसनाथ चौहान, रूपेंद्र दूबे ,संतोष यादव, धनञ्जय सिंह तथा के0 आर0 पी0 द्वारा दिया जा रहा है। एडी बेसिक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण के बाद विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें तथा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएं। इसी अवसर पर राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयचंद रॉय ने कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण सत्रवार और शिक्षण प्रदान करेंगे , आपका यह प्रयास निपुण भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । प्रशिक्षण का संचालन अशोक यादव एवम धनञ्जय सिंह ने किया ।

शाह फैज स्कूल में मनाई गई विद्यालय की संस्थापिका की पुण्यतिथि

गाजीपुर। हर साल की भांति इस साल भी शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। जिसमें इस्लाम धर्म के प्रार्थना आदिल नवाज़ खान, हिन्दू धर्म की प्रार्थना प्रियंका राय, सिख धर्म की प्रार्थना रश्मि श्रीवास्तव व ईसाई धर्म की प्रार्थना चंदना श्रीवास्तव ने किया। सभी धर्मों की प्रार्थना में एक ही बात सामने आयी कि आत्मा अजर अमर है, ईश्वर सर्वोपरी है और मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए ताकि उसके जाने के बाद लोग उसे उसके अच्छे कर्मों के लिए याद करें। आज हिंदी दिवस भी है जिसके लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सबको बधाई दी। निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने मैडम फैज़ कि स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि मैडम फैज़ ने इस विद्यालय को बहुत ही कठिनाइयों में शुरू किया।

वह समय बहुत ही संघर्ष भरा रहा। विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन ने कहा की उनका चरित्र ऐसा था कि वक्त भी उनकी गुलामी करता था। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अदहमी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लड़कियों की शिक्षा व महिलाओं के उत्थान को प्रोत्साहित किया एवं उस दिशा में कार्य किया। स्मृतियों के इसी क्रम में समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि मैडम फैज़ का उद्देश्य था कि अगर हमें विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने अंदर सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि सना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ सबको बहुत प्यार करती थीं और जो काम ठान लेती थीं उसे पूरा करती थीं। सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ हर काम पूरी तन्मयता से करती थीं और किसी भी काम को ग़ैर ज़रूरी नहीं मानती थीं। कितना भी कठिन कार्य हो हिम्मत नहीं हारती थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर ने भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि मैडम ने अपने कार्य से हर ह्रदय में जगह बनाया। विद्यालय के शिक्षक इकरामुल हक़ ने बताया कि मैडम हमेशा गरीबों को शिक्षित करना चाहती थीं व शिक्षकों को हमेशा अपने आपमें सुधार लाने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। कार्यक्रम के सम्पन होने के बाद ज़रूरत मंदों की सहायता के लिए विद्यालय से अनाज, दवाई व कपड़े लेकर शिक्षकों की तीन टीम मदरसा, प्रभु की रसोई, चर्च व गुरुद्वारा भेजा गया। इस टीम में शोएब, मासूम जावेद, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश, चन्दन प्रसाद, चंदना श्रीवास्तव व रश्मि श्रीवास्तव सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी सदस्य शम्सी तथा सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

नपा चुनाव को लेकर सपाइयों ने की बैठक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक बड़ी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गयी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। कहा कि लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है। शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। दीनदयाल उपाध्याय छोड़ सारे महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। कहा कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, जोखन यादव, बंटी, डा.अजय कुमार भारती, हर्षित यादव, हर्ष पांडे, अमित कुमार शर्मा, आलोक यादव, रोहित यादव, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी ओपी यादव ने किया।