All posts by tiwarishivpratap

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जखनिया। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अफ्शा अली ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता की अमूल्य धरोहर की याद दिलाई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता को नमन किया।

इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार देशभक्ति की भावनाओं से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली, डिप्टी डायरेक्टर  रुबीना अली, समाजसेवी राजू यादव, नेहाल खान, रंगीला यादव तथा राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया तथा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।

डायरेक्टर आमिर अली ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन हमें उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है, जिनकी बदौलत हम आज आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं।” वहीं डिप्टी डायरेक्टर रुबीना अली ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और देशभक्ति का भाव ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर धूमधाम से मनाया स्वतन्त्रता दिवस

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर धूमधाम से मनाया स्वतन्त्रता दिवस


गाजीपुर। 79वीं स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय रायगंज पर प्रातः 8:30 बजे जिला संघचालक जयप्रकाश ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया। सरस्वती शिशु मंदिर मे सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश व प्रबंधक मुन्ना राय, प्रधानाचार्य दाऊ ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रकाश नगर मे जिलाप्रचारक प्रभात व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। विद्यालय में कार्यक्रम मे सबसे पहले प्रात: 8 बजे पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संचलन विद्यालय से प्रारंभ हो कर सैनिक चौराहा प्रकाश नगर तक गया। वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार मिश्र व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृपा शंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने संयुक्त रूप से मिलकर सैनिक के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में आपरेशन सिन्दूर का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथि जिला प्रचारक प्रभात को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने शत् शत् नमन भरत भूमि को गीत भैया बहनों से कराया।  विशिष्ट अतिथि विक्रम नगर प्रचारक रहे।

आभार ज्ञापन विद्यालय के अध्यक्ष हरिहर सिंह ने किया। संचालन नेहा व शिवानी तिवारी ने किया। अन्त में कल्याण मन्त्र और प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। अवसर पर विनोद तिवारी, अशोक सिंह, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय, मनोज श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, अमरनाथ तिवारी, मिडिया से श्रीराम आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।

अफीम फैक्ट्री आपकी ऐतिहासिक विरासत, विश्व की ओल्डेस्ट रनिंग फैक्ट्री है: जीएम

शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन,

गाजीपुर अफीम फैक्ट्री, आपकी ऐतिहासिक विरासत, विश्व की ओल्डेस्ट रनिंग फैक्ट्री है : दौलत कुमार “जीएम”

गाजीपुर। 15 अगस्त को शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक “विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, अतिथियों, बुद्धिजीवियों एवं प्रतिष्ठान कर्मियों ने भाग लिया। विचार संगोष्ठी में “शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के विकास में प्रभाव और योगदान तथा भविष्य के विकास की संभावनाएं” विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई।

वक्ताओं ने संस्थान की ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक योगदान और स्थानीय स्तर पर रोजगार और सामाजिक विकास में निभाई जा रही भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कारखाने के महाप्रबंधक दौलत कुमार, आई. आर. एस. की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। दौलत कुमार ने कारखाने को न केवल एक औद्योगिक इकाई, बल्कि जनपद की प्रगति में एक मजबूत आधारस्तंभ बताया।


संगोष्ठी के सफल आयोजन में पंकज श्रीवास्तव, कार्य अभियंता तथा वरिष्ठ अनुवादक अधिकारी चंदन हरिजन के साथ जनपद के वरिष्ठ नागरिक और पूर्व प्राचार्य मांधाता राय, इंजीनियर वशिष्ठ यादव, प्रो० के एन श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता अजय पाठक, जयसूर्या भट्ट, नीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, संजय यादव, विनय कुमार सिंह, डॉ डीपी सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, अमरनाथ तिवारी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा।

कारखाना अधिकारियों ने आयोजन की समस्त रूपरेखा, व्यवस्थापन और संचालन को सटीकता से संपन्न कराया, जिससे कार्यक्रम सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। धन्यवाद ज्ञापन उद्बोधन अफीम फैक्ट्री जीएम दौलत कुमार ने दिया और संचालन पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अब तक 50 लोगों को रक्तदान कर शीर्ष दीप ने दी है जिंदगी

शीर्ष दीप ने किया रक्तदान का अर्धशतक

गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन के द्वारा 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिंह लाइफ केयर ब्लड बैंक, ज़मानिया मोड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने अपना 50वां डोनेशन कर रक्तदान का अर्धशतक (हॉफ सेंचुरी) पूरा किया! इससे पहले शीर्ष शीर्ष दीप ने 25 बार ब्लड और 24 बार एस.डी.पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेट किया था और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 26वें ब्लड डोनेट के रूप में 50वां डोनेशन पूरा कर रक्तदान का अर्धशतक लगाया!

शीर्ष दीप जनपद के दूसरे 50 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता है! इससे पहले समाजसेवी ब्रज भूषण दूबे ने 51 बार रक्तदान किया है! शीर्ष दीप के इस 50वें अर्धशतकीय रक्तदान के अवसर पर जिले के कई समाजसेवी उनके हौसला अफजाई और उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ उपस्थित रहे! जिनमें साहित्यकार व रचनाकार माधव कृष्ण, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, विशाल चौरसिया व मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे! साथ ही उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक संजीव गुप्ता ना सिर्फ उपस्थित रहे बल्कि शीर्ष दीप के 50वें रक्तदान पर उनके रक्तदान के मुहिम में अपना 5वां रक्तदान कर योगदान दिया! बता दें कि शीर्ष दीप ने ऐसे ही रक्तदान कर कई लोगों के जिंदगियों को जीवनदान दिया है।

उनके साथ ही नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में कार्यरत वेट लिफ्टिंग कोच प्रदीप कुमार राय, संस्था के सदस्यों में प्रिंस कुमार और सौरभ यादव ने भी शीर्ष दीप के साथ रक्तदान किया! इस अवसर पर शीर्ष दीप ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखने से लेकर आज तक जिन मार्गदर्शकों का साथ मिला! आज उनके समक्ष रक्तदान करने की खुशी बयां नहीं की जा सकती! क्योंकि जब पहला रक्तदान किया तब उस समय सोचा भी नहीं था कि कभी इतनी दूर तक सफर तय होगा! इसका सारा श्रेय मेरे मेरे परिवार, मार्गदर्शक और संस्था के सभी रक्तवीरों को जाता है। जिन्होंने अपने रक्त से संस्था को सींचा है! इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल, सचिव उरूज फात्मा, अजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे!

स्वतंत्रता दिवस पर एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 102 और 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। 102 और 108 एम्बुलेंस लगातार लोगों को नया जीवन देने का कार्य कर रही है जिसमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट की आम भूमिका होती है। जो आमजन के द्वारा कॉल किए जाने के बाद क्विक रिस्पांस करते हुए उसके बताएं लोकेशन पर पहुंचते हैं। और फिर उन्हें लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर हायर सेंटर पहुंचाकर उनका इलाज शुरू कराते हैं। ऐसे ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करने का कार्य प्रोग्राम मैनेजर संदीप कुमार चौबे और जिला कोऑर्डिनेटर अखंड प्रताप और संदीप और प्रमोद के द्वारा जिला अस्पताल गोरा बाजार पर किया गया। प्रोग्राम मैनेजर संदीप कुमार चौबे ने बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के कार्य के बदौलत पूरे साल में हजारों लोगों की जान बचाने का कार्य किया गया है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उन सभी को सम्मानित कर उन्हें मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटी गई है। इस मौके पर दीनानाथ, शशि भूषण, सुनील कुमार ,वेद प्रकाश ,रामनाथ, दीपक ,अमित कौशल, सोना ,घनश्याम यादव, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध 79वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनाया ।

कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज आरोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। तत्-पश्चात स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा श्रेया सिंह एवं अभिनव के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों, उनकी शहादत एवं स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्री-प्राइमरी के नन्हें छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरुप पर आधारित विभिन्न परिधानों से सुसज्जित झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। इस अवसर पर जर्मनी में कार्यरत भारतीय दम्पती हिमादरी पाण्डेय एवं प्रेरणा पालेकर विशेष अतिथी के रुप में उपस्थित रहे। उन्हेनें अपनी पुत्री को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाकर अतयन्त प्रसन्न थे।

प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने अपने वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध कराते हुए एक विशेष पहल की शुरुआत की जिसमें स्वतंत्रता दिवस के उपरान्त राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व को बनाए रखने हेतु छात्रों से यह अनुरोध किया की घर के आस-पास रास्ते सार्वजनिक स्थानों इत्यादि जगहों पर भूमिगत तिरंगे को इकट्ठा कर विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की तरफ से विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँदी। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा पाखी शर्मा एवं प्रिया सिंह के द्वारा किया गया।

आनंद मार्ग स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। आनंद मार्ग स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके बाद स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। यह रैली लाल दरवाजा, मिश्रा बाजार, महुआ बाग होते हुए कचहरी पर स्थित डीएम कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यहां बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया। मिष्ठान खाकर स्कूल के बच्चे पुनः अपने विद्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रबंधक आचार्य गुणाधीशानंद  अवधूत, प्रधानाचार्य दयाराम प्रजापति, भागवत यादव सहित मुख्तार, जिक्रा, सर्वेन्द, संचिता, पूजा, अंकिता, सुनीता, राधेश्याम व सतीश आदि बच्चों के साथ रैली में मौजूद रहे।

बंदियों में मिठाई और फ़ल वितरण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

उ. प्र. अपराध निरोधक समिति ने बंदियों में मिठाई और फ़ल वितरण कर मनाया स्वतन्त्रता दिवस

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैन्युअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति ने जिला जेल में 15 अगस्त दिन शुक्रवार को जिला कारागार के झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव और डिप्टी जेलर राजेश कुमार के साथ तमाम जेल कर्मचारी मौजूद रहे।


जेल अधीक्षक ने समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह और साथ में मौजूद सदस्यों को बताया की स्वतंत्रता के बाद जो अधिकार मिले हैं उन अधिकारों की रक्षा करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर देश को और मजबूत बनाना है।


उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए समिति के पदाधिकारियों ने मिठाई एवं फल वितरण की व्यवस्था कर बंदियों के खुशियों में साझेदार बने।


समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित यह संस्था जेल में निरुद्ध बंदियों के पुनर्वास, सुधार, शिक्षा, कानूनी अधिकार और अपराध को रोकने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस मौक़े पर समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह, वसीम रज़ा, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, मदन मोहन, विनीत कुमार दुबे, कृष्ण गुप्ता, मोइनुद्दीन, विनीत चौहान, इंद्र बहादुर सिंह, प्रभाकर सिंह, शिवेश पाण्डेय, विवेक सिंह, पवन मिश्रा, महेंद्र सिंह, शेरशाह, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, पारसनाथ, विनोद सोनकर और मोतीलाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शाह फैज स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सीनियर बिल्डिंग में, निदेशिका डॉक्टर मीना अदहमी ने प्राइमरी बिल्डिंग में तथा प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने प्री-प्राइमरी बिल्डिंग में ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान और झंडा गान के बाद बच्चों ने बड़े उत्साह से देशभक्ति के अनेकों नारे लगा कर सम्पूर्ण वातावरण को जोश से भर दिया । निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा के साथ निभाने की प्रतिज्ञा दिलवायी । स्काउट एवं गाइड के द्वारा मार्च पास्ट एवं तिरंगे को सलामी दी गयी।

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के साथ जन्माष्टमी की भी झांकी दिखाई गयी। वाइस कैप्टन पल्लवी राय ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं आजादी के महत्व को बताया। 

विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने नए सत्र के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के नामों की घोषणा की।   कैप्टन- नैन्सी श्रीवास्तव एवं  वाइस कैप्टन- आदित्य कुमार सिंह और उमैमा तनवीर ने अपने-अपने पद का शपथ लिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाये, जिसके लिए 14 विशिष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ,निदेशिका डॉक्टर मीना अदहमी ,प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, प्राइमरी इंचार्ज माधुरी पांडे एवं प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं , छात्र-छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभा का समापन राष्ट्रगीत- वन्दे मातरम् से किया गया। ततपश्चात सभी लोग मिष्ठान लेकर प्रसन्नतापूर्वक घर को विदा हुए ।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस


विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

गाजीपुर। गुरुवार को शगुन पैराडाइज लकड़ी की टाल पर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्य समिति के सदस्य ओंकारनाथ राय रहे। इस दौरान मुख्य वक्ता ने अखंड भारत पर चर्चा किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष भरत विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडे, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिन्दू, मातृ शक्ति जिला संयोजिका सरोज राय, रंभा राय, दीपक यादव, राजन, चंदन पांडे, प्रदीप सिंह, सीताराम सैनी सहित विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।