गाजीपुर। गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क टेबलेट वितरण की योजना छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे छात्राएं डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
टैबलेट पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आसिफा, आहुति, तहजीब, प्रियंका आदि छात्राओं ने कहा कि मोबाइल फोन/ टैबलेट की कमी के कारण पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब टैबलेट पाकर अपने लक्ष्य की ओर अधिक उत्साह से अग्रसर हो सकेंगे। महाविद्यालय के डिजीशक्ति पोर्टल के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश का हर युवा समग्र रूप से सक्षम हो एवं तकनीकी रूप से सशक्त हो। टैबलेट पा जाने से ये छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगी वरन तकनीकी कौशल से रोजगार प्राप्ति में भी ज्यादा सक्षम हो सकेंगी । छात्राओं को टैबलेट वितरण में महाविद्यालय के बाबू राहुल का प्रयास सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. संगीता सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में वर्तमान शैक्षिक सत्र में बीए/ बीएससी तथा एमए / एमएससी में नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग जारी है। प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएं महाविद्यालय में 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य संपर्क कर अपना प्रवेश/विषय आवंटन सुनिश्चित करा सकती हैं। परास्नातक एम ए/एम एस सी की प्रवेश काउंसलिंग अगस्त के प्रथम सप्ताह में तय है। छात्राएं इस संबंध में अपने संबंधित विषय प्रभारी से संपर्क कर सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार सभी नवप्रवेशी छात्राओं जिन्होंने 30 जुलाई 2025 तक अपनी प्रवेश काउंसलिंग करा लिया है, वह 3 अगस्त 2025 तक अपनी ऑनलाइन फीस जमा करना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात महाविद्यालय के शास्ता मंडल को अपनी फीस रसीद जमा कर अपना लाइब्रेरी कार्ड और परिचय पत्र प्राप्त कर ले। बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं विगत 16 जुलाई से संचालित है। सभी नव प्रवेशी छात्राएं महाविद्यालय के अपने निर्धारित यूनिफॉर्म में समय सारणी के अनुसार कक्षाओं में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार बीए /बीएससी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एम ए/एम एस सी पंचम सेमेस्टर की छात्राएं महाविद्यालय की कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहे एवं कार्यालय से संपर्क कर अपना विषय निर्धारण कराते हुए अपनी ऑनलाइन फीस यथा शीघ्र जमा करें ताकि उनके छात्रवृत्ति संबंधी अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। महाविद्यालय के छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी डॉ गजनफर सईद के अनुसार वर्तमान सत्र में छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु छात्राओं की कक्षा में न्यूनतम 75% उपस्थिति आवश्यक है। महाविद्यालय की सभी छात्राएं निमित्त रूप से कक्षाओं में उपस्थित अध्ययन के साथ-साथ कंप्यूटर एवं ब्यूटीशियन की अपनी निर्धारित कक्षाओं में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उपस्थित हो एवं प्रवेश, छात्रवृत्ति, एनसीसी, रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि शिक्षणेत्तर गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
सेवानिवृत हुई कार्यालय सहायक को विद्युत कर्मियों द्वारा स्मृति चिन्ह व बुके देकर किया गया सम्मानित
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड नगर में अपनी 16 साल की सेवा देकर गौरी ओझा रिटायर हो गई। गुरुवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय नगर आमघाट में अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह एवं नगर एसडीओ मुन्नीलाल एवं अवर अभियंताओं सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उनको स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया।
अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि गौरी ओझा डिविजन खंड नगर में सहायक कार्यकारी के पद पर कार्यरत थी जिन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ 16 साल विभाग में सेवा दिए। 2008 में विद्युत विभाग में ज्वाइनिंग की, जो 16 सालों तक विभाग के प्रति ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन दमदारी से करते हुए सेवा काल समाप्त हुआ। इनके परिवार की मौजूदगी में डिविजन कार्यालय आमघाट में विदाई समारोह का आयोजन करके स्मृति चिन्ह, बुके देकर फूल मालाओं से स्वागत कर विदाई किया गया।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने कार्यालय सहायक गौरी ओझा को बुके देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से नगर एसडीओ मुन्नीलाल, अवर अभियंता तपस कुमार, मनोज कुशवाहा, सहेंद्र कुमार, पीतांबर कुशवाहा, मनीष राय,अनुराग शर्मा,अनमोल मिश्रा,राजाराम यादव,आशीष सोनकर,बबीता देवी,निर्मला देवी,पवन बिंद,विनय कुमार,श्रीराम वर्मा,पवन कुमार,विश्वजीत सिंह,प्रदीप कुमार,सुरेन्द्र यादव,बृजेश यादव सहित समस्त विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
पीजी कॉलेज में यूजी और पीजी कक्षाओं एवं कृषि की परीक्षाओं की शुभारंभ को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों की बैठक संपन्न
गाजीपुर। स्थानीय पी जी कॉलेज में 1 अगस्त से शुरू होने वाली स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर कृषि की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कॉलेज के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र- 2025-26 की शुरुआत, कक्षाओं के सुचारू संचालन, और छात्रों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉलेज प्रशासन नए सत्र को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 1 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए समय-सारिणी शिक्षण सामग्री, और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
हम चाहते हैं कि छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। बैठक में शिक्षकों को पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और डिजिटल संसाधनों का उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रोफे. डॉ. पाण्डेय ने आगे बताया कि कॉलेज में नए सत्र में अपने कोर्स और गतिविधियों में शामिल रहे जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से इस दिशा में सहयोग की अपील की। यह बैठक नए शैक्षणिक सत्र की सफल शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे छात्रों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे। ज्ञातव्य है कि एक अगस्त से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कृषि वर्ग की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं जो 26 अगस्त 2025 तक संचालित होगी।
पीजी कॉलेज बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में महा-अनियमितता, छात्रों का भविष्य अधर में!
कुलपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम चन्द्रशेखर यादव को सौंपा, तत्काल हस्तक्षेप की मांग
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिणामों में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने हजारों छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता के भंवर में धकेल दिया है। इस मामले को लेकर बुधवार को छात्रसंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी कार्यालय में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम चन्द्रशेखर यादव ने प्राप्त किया। छात्रों का आरोप है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए इन परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेवजह ‘अनुपस्थित’ (Absent) दर्शाया गया है, या उन्हें अनुत्तीर्ण (Failed) घोषित कर दिया गया है, जबकि उन्होंने पूरी लगन और अथक परिश्रम के साथ अपनी सभी परीक्षाएं दी थीं। यह चौंकाने वाली स्थिति न केवल छात्रों के परिश्रम का अपमान है, बल्कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल उठाती है।
छात्रों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन से भी संपर्क किया था, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल पाया। इस प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था के कारण छात्र मानसिक तनाव, गहरी निराशा और चिंता के भयंकर दौर से गुजर रहे हैं, जिससे उनके एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक वर्ष के बर्बाद होने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।बपूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष, दीपक उपाध्याय ने कड़े शब्दों और बुलंद आवाज़ में कहा, “यह सिर्फ कुछ छात्रों का मामला नहीं है, यह तो हमारे छात्रों के भविष्य पर मंडराता एक ऐसा काला साया है, जिसने सैकड़ों होनहार विद्यार्थियों के सपनों को निगलने का काम किया है। हमने अपनी व्यथा और अपनी मांगों को एसडीएम के सामने पूरी मज़बूती से रखा है, जैसे एक मशाल अंधेरे में राह दिखाती है। हमें अटूट विश्वास है कि हमारी यह आवाज़ कुलपति के कानों तक अवश्य पहुंचेगी, ताकि इस भयावह रिजल्ट में हुई अनियमितता कि स्थिति में तत्काल और निर्णायक हस्तक्षेप हो सके और हमारे छात्रों का भविष्य बर्बाद होने के गर्त में गिरने से बचाया जा सके।
गाजीपुर का दुर्भाग्य है कि यहां विश्वविद्यालय नहीं है और ना ही जौनपुर विश्वविद्यालय का विस्तार पटल है। इसलिए यूनिवर्सिटी जानबूझकर अनियमितता करती है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को शून्य, एक, दो, चार नंबर या अनुपस्थित दिखाया जाता है ताकि इम्प्रूवमेंट व बैक पेपर के नाम पर मोटी रकम वसूली जा सकें “जबकि जय श्रीराम जय हनुमान लिखने वालों को प्रथम श्रेणी में पास किया जाता है पूर्व महामंत्री, सुधांशु तिवारी ने परिणामों में हुई इस ‘अविश्वसनीय और अक्षम्य गलती’ पर अपना प्रचंड आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “छात्रों ने दिन-रात एक करके पढ़ाई की, खून-पसीना बहाया, और बदले में उन्हें अनुपस्थिति या अनुत्तीर्णता का ठप्पा मिला है। यह सरासर अन्याय है और किसी भी कीमत पर अस्वीकार्य है। हमने एसडीएम से पुरजोर मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन हो और सही परिणाम अविलंब जारी किए जाएं।
पूर्व अध्यक्ष, अनुज भारती ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के सपनों को रौंदने जैसा अक्षम्य कृत्य है। प्रभावित छात्रों में से एक, कृष्णानंद भारती ने अपनी दर्दभरी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने अपनी परीक्षाओं के लिए अथक परिश्रम किया था। जब मैंने अपना परिणाम देखा और उसमें मुझे ‘अनुपस्थित’ पाया गया, तो मैं पूरी तरह से सदमे में था। यह न केवल मेरे भविष्य को खतरे में डाल रहा है, बल्कि मेरा आत्मविश्वास भी बुरी तरह से टूट गया है। एक अन्य प्रभावित छात्रा, नेहा सिंह ने भावुक होकर कहा, मुझे 2 नंबर मिला है “यह स्थिति हमें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
अनामिका कुमारी ने कहा कि मुझे शून्य नंबर दिया गया है मैं काफी सदमे में हूं जबकि मैंने पेपर अच्छा दिया था। हमें समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें। हमने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है और हम चाहते हैं कि हमारे सही परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाएं, ताकि हम आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।” छात्र समुदाय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति से इस गंभीर संकट का व्यक्तिगत संज्ञान लेने की पुरजोर अपील की है, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम चन्द्रशेखर यादव के माध्यम से एक विस्तृत और महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की त्वरित और गहन जांच सुनिश्चित की जाए, तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए, और सही एवं संशोधित परीक्षा परिणाम अविलंब जारी करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं। छात्रों को विश्वास है कि प्रशासन की सहानुभूतिपूर्ण और निर्णायक कार्यवाही से उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सकेगा और उन्हें इस अकारण हुए शैक्षणिक तथा मानसिक नुकसान से मुक्ति मिल सकेगी।
पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से नेहा सिंह, आस्था कुशवाहा, अनामिका कुमारी, विभा सिंह, रुबीना खातून, मनीषा साहनी, मुस्कान राजभर, निशा कुमारी, जागृति राय, प्रीतम पासवान, सलोनी कुशवाहा, नीतीश मौर्या, राहुल मौर्या, कृष्णा नंद भारती, रोहित कन्नौजिया, जयप्रकाश राम, निशांत चौरसिया, विनय, अंशुमान राणा, आलोक कुमार, आकाश कुमार बिंद्रा, विशाल यादव, दीपक कन्नौजिया, साहिल कुमार पुष्कर, धनंजय कुमार इत्यादि सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
पीजी कॉलेज में 1 अगस्त से शुरू होंगी यूजी और पीजी की कक्षाएं
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आगामी 01 अगस्त 2025 से स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपने-अपने विभाग के सूचना पट्ट (नोटिस बोर्ड) पर कक्षाओं की समय-सारिणी, कक्ष संख्या और संचालन समय की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि नियमित कक्षाएं शैक्षणिक सत्र की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। छात्रों को समय पर जानकारी प्राप्त करके अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित करना चाहिए। कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-सारिणी को स्पष्ट और सुलभ तरीके से प्रदर्शित करें ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस घोषणा से छात्रों में नए सत्र के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कक्षाओं का संचालन सुचारु और प्रभावी ढंग से हो।
गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सभी का स्वागत जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह एवं पौध भेंट कर किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्राकृतिक खेती एक स्थाई और पर्यावरण अनुकूल विधि है जो न केवल किसानों के लिए फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
ओम प्रकाश राय ने विभिन्न जैविक उत्पादों के विषय में भी किसानों को जानकारी दी।उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती मानव जीवन ही नहीं पृथ्वी के हर प्राणी और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य गंगा किनारे खेती कर रहे किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा सरकार द्वारा किसानों के लाभ के हित में किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराना है। प्राकृतिक खेती करने से गंगा में निवास कर रहे जलीय जीवों के जीवन को भी सुरक्षित किया जा सकेगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीके सिंह के.वी.के ने किसानों से अपील की वह प्राकृतिक खेती कर उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी अज़ान बक्स, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश की पर्यावरण विशेषज्ञ शेफाली श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, डीके सिंह, डॉ ओमकार सिंह, उपनिदेशक नेहरु युवा केंद्र कपिल देव राम, जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा कार्तिक गुप्ता, अन्नू दीवाना एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।
गाजीपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव के विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस राज में किसी के भी खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मानों फैशन सा हो गया है। इस तरह का काम बहुत ही तुच्छ मानसिकता , सत्ता संरक्षित तथा प्रलोभन देकर भाजपा सरकार के लोगों द्वारा एक सोची समझी साज़िश के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि उनके इस टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि डिंपल जी सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज होने के साथ साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक और प्रबल पक्षधर रही है जो उनकी वेश भूषा, उनकी सौम्यता ,सरलता और सादगी तथा उनकी भाषा और बोलचाल से झलकता है
।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी केवल महिला सांसद का अपमान ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण महिला जगत के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है। साजिद रशीदी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की महिलाएं अपने को अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले साजिद रशीदी की तत्काल गिरफ्तार किया जायें अन्यथा अपने नेता के सम्मान में पूरी की पूरी समाजवादी पार्टी सड़क पर आन्दोलित दिखेगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक साजिद रशीदी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती महिला सभा चुप नहीं बैठेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा, बिन्दु बाला बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,सईदा खातून, ममता यादव, पूजा गौतम,रूक्मीना यादव, अनीता यादव आदि मौजूद थी।
जीआरपी थाना पुलिस द्वारा चोरी का एक मोबाइल सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
गाजीपुर। एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम और बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बनें ट्रेन यार्ड के बगल मे पोल के चबूतरे पर बैठे हुए अभियुक्त सोनू बिन्द पुत्र डग्गुर बिन्द निवासी बरहनिया थाना कोतवाली उम्र करीब 25 वर्ष को एक चोरी के मोबाइल साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद मोबाइल का संबंध थाना पर मु0अ0स0 13/25 धारा 305(C),317(2) BNS पंजीकृत है। जीआरपी पुलिस के पूछने पर सोनू ने बताया कि ट्रेन मे आने जाने वाले यात्रियो का मोबाइल व समान चोरी कर बेचकर अपना जीवन यापन करता हुँ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव, हे0का0 चन्दन यादव, का0 संजय कुमार शामिल रहे।
गाजीपुर। थाना नगसर हाल्ट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बता दे कि एसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 69,351(3) बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र मातादीन पाल निवासी नवापुरा बोगना थाना मरदह थाना उम्र 22 वर्ष को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज और वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर नगसर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पीड़िता से प्रेम की बाते करके शादी का वादा करना तथा इच्छा के विरूद्ध पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध और बाद में शादी न करने के सम्बंध में धमकाया जाता था। इन्ही सब मामलों में अभियुक्त पर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रमोद यादव सहित अन्य शामिल थे।