All posts by tiwarishivpratap

कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ ने रोका वेतन

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष के अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय  क्रियाशील  कराये एवम पंचायत सचिवालय  प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने सादात, कासिमाबाद, भदौरा, एवं बिरनो के ए0डी0ओ0 पंचायत के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता के पहल पर आई नाला निर्माण की जांच रिपोर्ट

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत की पहल पर ग्राम मीरनपुर सक्का में नाला निर्माण हेतु NHI द्वारा मांगा गया जाँच रिपोर्ट। इस संबंध में राज्यसभा सांसद ने बताया की गांव मीरनपुर सक्का एवं आस- पास के कई गांव जल भराव के समस्या से जूझ रहे हैं ।गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे से सटे होने के कारण मीरनपुर बाईपास से भारी वाहनों का आवागमन बहुत अधिक होता है जिससे बार- बार नाली टूट जाती है और जल जमाव की समस्या बनी रहती है। जिसके निदान के लिए मैंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग को मीरनपुर सक्का से चक अब्दुल सत्तार तक 900 मीटर सर्विस नाला निर्माण के लिए पत्र लिखा। तत्पश्चात मीरनपुर सक्का में नाला निर्माण हेतु NHI द्वारा MSV इटरनेशनल कंपनी द्वारा जाँच रिपोर्ट मांगा गया है । आशा है की जल्द ही समस्या से ग्रामवासियों को निजात मिलेगी।

घरेलू गैस सिलेंडर कर रहें हैं उपयोग तो होगी कार्रवाई

घरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान की ग़ाज़ीपुर में शुरुआत

गाजीपुर। घरेलू गैस सिलेंडर जन जागरूकता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ऐसा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोलंके ने बताया। यह अभियान देश के 15 राज्यों के 275 जिलों में 2700 स्वयंसेवकों के साथ 10 मई से (45 दिनों तक) चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर, उन्हें सार्वजनिक सूचना पत्र/जानकारी पत्रक देकर यह बताया जाएगा कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा और एल.पी.जी. वाहनों में भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से उपयोग हो रहा है, जिससे देश में हर साल लगभग 1000 विस्फोट होते हैं और जान-माल की हानि होती है। साथ ही सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

अतः इस माध्यम से आपको सूचित और सावधान किया जा रहा है कि यदि आप अपने व्यावसायिक स्थल अथवा वाहन में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के अंतर्गत संबंधित विभाग द्वारा आपराधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन एक स्वयंसेवी संस्था है, जो कई वर्षों से ग्राहकों के हित, न्याय, अधिकारों और संरक्षण के लिए कार्यरत है। सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत ज़रूरतमंदों तक एलपीजी गैस उपलब्ध कराने की जो पहल की गई है, उसका कुछ लोग थोड़े से फायदे के लिए अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं। 14.2 किलो का सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए है और उसका किसी भी प्रकार से किया गया व्यावसायिक उपयोग दंडनीय अपराध है। इस पर रोक लगाने के लिए ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के सही उपयोग के लिए एक राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत नागपुर से की जा रही है, ऐसी जानकारी परियोजना प्रमुख अक्षय मिश्रा और विनय पांडेय ने दी। इस अभियान को जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के स्वयंसेवक शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, ऑटो रिक्शा स्टैंड और संबंधित संगठनों से मुलाकात कर उन्हें संपूर्ण मार्गदर्शन देंगे, ऐसी जानकारी संपर्क प्रमुख अक्षय मिश्रा और विनय पांडेय ने दी।

नि:शुल्क कानूनी सलाह शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निःशुल्क कानूनी सलाह शिविर का आयोजन जिला स्तर पर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे की अध्यक्षता में हुआ जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की उपस्थिति में आए हुए लोगों को कानूनी परामर्श दिया गया । जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस प्रकार का शिविर कांग्रेस द्वारा हमेशा लगाया जाएगा , और गरीब मजबूर लोगों को निशुल्क परामर्श के साथ ही उनके कार्य की पैरवी हेतु कांग्रेस के लोग हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।


शिविर में प्रमुख रूप से पारस उपाध्याय, एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव, एडवोकेट उमा यादव, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, एडवोकेट अजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, राजेश उपाध्याय, अनुराग पांडे, देवेंद्र सिंह, विंध्याचल प्रसाद यादव, चंद्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार टंडन, राम प्रताप सिंह चौहान, अनुज यादव, सुरेंद्र कुमार प्रधान, ओमप्रकाश यादव, मिथिलेश कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, अभय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने किया जल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद, जनपद की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राईफल क्लब के सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद के जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे। सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई (वेब पोर्टल नोडल) द्वारा पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी व समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिसमें 01 भूगर्भ जल दोहन हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र का आवेदन एवं 02 वेधन अभिकरण फर्म का आवेदन नियमानुसार न होने के कारण निरस्त किया गया तथा 03 वेधन अभिकरण फर्म का आवेदन नियमानुसार होने पर स्वीकृत किया गया ।

जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध रूप से भूगर्भ जल दोहन कर रहे उपयोक्ताओं को तत्काल वेबसाईट http://www.upgwd.com  पर आवेदन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

बकरीद पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

गाजीपुर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिष्चित किए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर सेवंइयॉ, मिठाइयॉ व अन्य खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त कलर एवं सभी फूड एडिटिव्स पर प्रभावी कार्यवाही विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार को कुल-06 नमूना संग्रहित किया गया

जिसमें मरदह बाजार स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-अमित किराना स्टोर से रोस्टेड सेवई का 01 नमूना, मखदूमपुर बजार, सैदपुर गाजीपुर स्थित आशीष यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना, मखदूमपुर बजार, सैदपुर स्थित वकील यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना, जफरपुर, दुल्लहपुर जखनिया स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-प्रभुनाथ किराना स्टोर से सोया रिफाइण्ड आयल (अरोहुल सोया हेल्थ ) का 01 नमूना, बाराचर, मुहम्मदाबाद स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स- षिवम मिष्ठान भण्डार से छेना मिठाई का 01 नमूना, भदौरा बाजार, जमानिया स्थित प्रतिश्ठान मेसर्स-कुषवाहा किराना स्टोर से क्रीमरोल का 01 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गई।

500 लाभार्थियों को मंत्री ने वितरित किया उपकरण

गाजीपुर। भारत सरकार की राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क दैनिक जीवन सहायता उपकरण वितरण समारोह आडिटोरियम सभागार विकास भवन मे शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को, कानपुर के पुर्नवास विशेषज्ञों द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 1868 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था जिसमे आज मौके पर लगभग 500 लाभार्थियो को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बी एल वर्मा मा0 राज्य मंत्री , उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने दीप  प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मुख्य  अतिथि व अन्य अधिकारियो ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवत्रम देकर स्वागत किया। स्वागत की घड़ी मे स्कूल छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना व सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो काफी सराहनीय रहा।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री बनते ही उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबो, किसानो, महिलाओ, युवाओ को समर्पित सरकार है, पिछले 60 सालो मे जो कार्य नही हुए है  अब 11 वर्षो मे हुए है। उन्होने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ के मन्त्र को साकार करते हुए कार्य किया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमारा मंत्रालय वरिष्ठजनों के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके लिए एक समावेशी समाज बनाने हेतु विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है जिससे कि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो । प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन मे हमारे मंत्रालय ने देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सरल दैनिक जीवन और सशक्तिकरण की दिशा के काम करते हुए 1 अप्रैल, 2017 को ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ की शुरुआत की। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में बढ़ती उम्र के कारण उत्पन्न शारीरिक दुर्बलता के लिए आवश्यक सहायक उपकरण की अहम भूमिका हो जाती है। हमारे ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो वित्तीय कारणों से इन उपकरणों की खरीद को वहन कर पाने में असमर्थ होते है उनको सरकार की इस ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘ के माध्यम से निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाते है । उन्होने बताया कि वर्ष 2017 से इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में कुल 443 से अधिक वितरण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है । इस योजना के द्वारा 5 लाख 26 हजार वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को 32 लाख से अधिक सहायक उपकरण प्रदान किए जा चुके है। हमारे मंत्रालय द्वारा देश भर मे ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र‘ शुरुआत की गई है जिनका विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से भी हमारे वरिष्ठ नागरिक सरकार की ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘ का लाभ प्राप्त कर रहे है।


आज के इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को, कानपुर के पुर्नवास विशेषज्ञों द्वारा जनपद गाजीपुर के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 1868 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था जिसमे आज मौके पर लगभग 500 लाभार्थियो को सहायक उपकरण प्रदान किया गया।  पूर्व चिन्हित वरिष्ठजनों को लगभग 1 करोड़ 17 लाख 14 हजार लागत की  9209 विभिन्न सहायक उपकरणों जैसे छड़ी, कमोड व्हील चेयर, एल.एस. बेल्ट, नी ब्रेस तथा कान की मशीन इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सकेगा।


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वागत सम्बोधन मे मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे चिन्हित 1868 लाभार्थियो को इस योजना के माध्यम से आच्छादित किया जायेगा जिसमे आज जनपद मुख्यालय पर आडिटोरियम सभागार मे लगभग 500 लाभार्थियो को सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल स्पोर्ट, नी ब्रेस, सरवाइकल कॉरल, लम्बोसैक्रल बेल्ट, बैसाखी छोटी, छड़ी, समायोजक छड़ी, चेयर/स्टूल कमोड सहित, फोल्डिंग व्हील चेयर, फोल्डिंग वॉकर, ट्राईपोड, टेट्रापोड, बी टी ई (कान की मशीन), व्हील चेयर का वितरण किया गया। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अन्तर्गत दिये जाने वाले सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हेतु एलिम्को कम्पनी एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एम एल सी विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ के प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालय दुर्गेश कुमार ने किया । आभार वरिष्ठ प्रबंधक भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया।

सीएम योगी के जन्मदिन पर हिमांशु सिंह ने समर्थकों संग काटा केक, किया फल वितरण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53 वें जन्म दिवस पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल में पर एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने बड़ी उत्साह के साथ सीएम का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मरीजों में फल वितरण के साथ केक काटा और मुख्यमंत्री की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की गई।

हिमांशु सिंह ने कहा कि जहां पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडा माफिया, अपराधियों के नाम पर होती थी, आज राज्य से अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाप्त हो गए हैं। आज हमारी बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश योगी के नेतृत्व में उन्नति, प्रगति व खुशहाली के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। फल वितरण के दौरान मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल, साकेत सिंह, विनोद सिंह, विकास राय, बृजेश सिंह, गुरु पांडे, अभिनव जयसवाल और राहुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम योगी के जन्मदिन पर अनिकेत सिंह ने दर्जनों समर्थकों संग किया रक्तदान, कहा….

सीएम योगी के जन्मदिन पर दर्जनों समर्थकों ने किया रक्तदान

योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हुआ उल्लेखनीय विकास:अनिकेत सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून 2025 को 53वां जन्मदिन हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के प्रमुख नेताओं, समर्थकों और आम जनता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन के साथ योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत की। प्रदेशभर में इस मौके पर सेवा कार्य, भंडारे, रक्तदान शिविर और हवन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गोराबाजार स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में गुरुवार को पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने दर्जनों समर्थकों संग रक्तदान कर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान रक्तदान शिविर में लगभग सौ से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चला। मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालन अनिकेत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सशक्त, अनुशासित और निर्णायक नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, निवेश को आकर्षित करने, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 2022 में पुनः भारी बहुमत से सत्ता में लौटे। वह पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


रक्तदान करने वालों में कल्लू अली, रामलाल प्रजापति, अंगद प्रजापति, नागेन्द्र यादव, इमरान खान, अजय यादव, सुमित सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कृष्णा पांडेय, आनन्द सिंह, रामनरेश सिंह, संजय सिंह, अरविन्द सिंह, रोहित, आदर्श पाण्डेय, रमेश सिंह यादव, सुजीत तिवारी, पुष्कर सिंह, शिवम कुमार, सिकन्दर सोनकर, सुनील यादव, इंद्रदेव राजभर, सर्वेश सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, अनिकेत सिंह, शुभम सिंह, आकाश, शिवम यादव, दीपक सिंह, अजीत, राजकुमार सिंह, ललित्व तिवारी, शेखर सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, कमलकांत सिंह, अवधेश यादव, शिवप्रताप सिंह, गणेश सिंह, सोनू सिंह, प्रवीण यादव, प्रदूम गोंड, सुमित सिंह, पवन त्रिपाठी, विनय राजभर, शिवा सोनकर, राजा राजभर, बबलू यादव, अरुण सिंह, संतोष यादव, वीरेन्द्र सिंह, अमन यादव, अनुराग सिंह, राजू सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह और सत्यम यादव सहित दर्जनों समर्थक शामिल रहे।

नकल करते पकड़े गए पांच परीक्षार्थी रिस्टीकेट

बीएड परीक्षा में अंतिम दिन नकल करते 5 छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए 5 छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1496 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1467 उपस्थित रहे और 29 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए 5 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया।


दूसरे सत्र में एमएससी (एजी) और बीपीई की परीक्षा हुई जिसमें सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। इस सत्र की बीएड की परीक्षा में 26 और बीए और बीएड की परीक्षा मिलाकर कुल 35 नकलची पकड़े गए।


प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पांच नकलचियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।


परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों में दहशत का माहौल बना रहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 4 जून को समाप्त हो गई और 05 जून 2025 से ग्रीष्म अवकाश घोषित हो गया है।