गाजीपुर। विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र की माता भगवती देवी 80 वर्ष पत्नी हरिनारायण सेठ की आकस्मिक निधन गुरूवार की देर रात हो जाने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार में शोक व्याप्त हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिजनो को ढाढस बधाने उनके पैतक आवास सुकहा कासिमाबाद मे एकत्र होने लगे। इनके रिश्तेदार व समाजसेवी ओमप्रकाश वर्मा अरूण ने बताया कि विगत दस वर्षो से ग्रामप्रधान के दायित्यो का निहर्वन करते हुए आदर्श ग्रामपंचायत के रूप में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मनित हुई थी। क्षेत्र में इनके समाजसेवा के लोग कायल थे। इनके दो पुत्र लल्लन व जितेन्द्र व दो पुत्रियो का भरा पुरा परिवार छोड़ गयी हैै। शुक्रवार को इनकी अन्तिम शव यात्रा मंे सह विभाग प्रचारक दीपक, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, आपदा प्रबन्धन अधिकारी अशोक राय, पूर्व प्राचार्य व भाजपा नेता विजय शंकर राय, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, पत्रकार विनित दूबे, शिवानन्द राय, सोनू जायसवाल सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य सहित सैकड़ो शामिल रहे। इनकी अंतेष्टि गंगा श्मशानघाट गाजीपुर में किया गया। अपने मां को मुखग्नि छोटे पुत्र जितेन्द्र वर्मा ने दिया।
All posts by tiwarishivpratap
पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम का पंचदिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ राजेंद्र सिंह और प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने स्काउट गाइड ध्वज को फहराया तथा प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने कार्यक्रम के उद्घाटन की घोषणा किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड से जुड़कर कोई भी व्यक्ति जीवन भर स्काउट गाइड रहता है एवं जीवन भर दूसरों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहता है।

स्काउटिंग से जुड़कर छात्राएं ढेर सारे जीवन कौशल सीखेंगी जो उनके भावी जीवन में बहुत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने रेंजर्स को अनुशासित ढंग से स्काउट गाइड के ज्ञान एवं कौशलों को सीखने तथा भावी जीवन में सेवा करने के लिए तैयार रहने की सीख दी। इस दौरान उपस्थित अध्यापकों का स्कार्फ एवं गीत के माध्यम से स्वागत किया गया । शिविर संचालक ज्योत्सना बिंद, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) के दिशा निर्देशन में रेंजर ने ध्वज शिष्टाचार की परंपरा निभाई। उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ संगीता, डॉ सारिका सिंह, डॉ मनीष सोनकर आदि प्राध्यापक एवं श्री राम कुशवाहा उपस्थित रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं का परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार, जिला आयुक्त (रोवर) पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। आज शिविर के प्रथम दिन छात्राओं का परिचय एवं पंजीकरण तथा टोली विभाजन हुआ तथा उन्हें प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचार का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मनीष यादव ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 25 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा।



सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन, निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के सातवें दिन शुक्रवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 9 बजे मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से ददरी घाट तक एक रैली निकाली गई । रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी तमाम नारे लगाए।

सप्त दिवसीय समापन शिविर के मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी ने की। अंतरा, आर्य एवं अक्षिता ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवी छात्राओं को संबोधित करते हुए युवा जीवन शैली व स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व सकारात्मक सोचने पर बल दिया।

प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने हेतु मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शालिनी, शालू और उसकी टीम ने वृद्ध आश्रम व्यवस्था पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अंजलि कनौजिया ने एकल नृत्य, आर्या, अंतरा एवं उनकी टीम ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए लक्ष्मी को मिस ऑर्गेनाइजर, आहुति को मिस शेफ तथा निशात एवं उसकी टीम को ऑल टाइम वॉलिंटियर के रूप में पुरस्कृत किया गया।

पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी एवं डॉ ओम शिवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार सोनकर ने किया। मंच संचालन स्वयंसेवी छात्रा श्रेया मौर्या द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. राजेश कुमार यादव, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ संगीता, डॉ निरंजन, डॉ शंभू शरण, डॉ पीयूष, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार सहित रासेयो की स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रही।

छात्राओं ने निकाली रक्तदान जागरूकता अभियान
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत आज पांचवें दिन बुधवार को रक्तदान जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली ददरी घाट महुआ बाग से मिश्र बाजार तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान, रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ, ब्लड को डोनेट करें इंसानियत को प्रमोट करें आदि लगाए ।

इसके उपरांत स्वयंसेवी छात्राओं ने शिविर में लौटकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। दोपहर 12:00 बजे से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीती सिंह ने किशोरियों के स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पीसीओडी , पीसीओएस, रक्तहीनता को समझाते हुए उत्तम दिनचर्या का पालन , सही नींद , व्यायाम और हेल्दी डाइट के बारे में बताया । प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु जंक फूड और फास्ट फूड से दूर रहते हुए भारतीय भोजन की महत्ता को समझाया।

कार्यक्रम अधिकारी नेहा कुमारी ने छात्राओं को एनोरेक्सिया नर्वोसा, बुलिमिया नर्वोसा और बीएमआई के विषय में बताते हुए स्वयं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए खुद को स्वस्थ रखने की बात कही । संगोष्ठी के द्वितीय चरण में दैनिक जागरण और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में डॉ प्रभात कुमार , मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के द्वारा “समझे CPR करे हृदय का बचाव” विषय की जानकारी और CPR देने की विधि का प्रदर्शन कर छात्राओं को आपात स्थिति में जीवन रक्षा के कौशल को सिखाया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी के द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम शिवानी ने किया। संगोष्ठी में पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव , कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सोनकर , डॉ गजनफर सईद सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।

कंट्रोल रूम के निगरानी में होगी परीक्षा, सीसीटीवी से लैस रहेंगे परीक्षा केंद्र
गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे बैठक/प्रशिक्षण बुधवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च, 2025 तक संचालित होगी। उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सी0सी0टी0बी के निगरानी मे रखना, प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जाये। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाय तथा डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाय।

जिलाधिकारी ने नामित किये गये समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/सचल दल /समस्त केन्द्र व्यावस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को 24 फरवरी 2025 से दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे हाई स्कूल में 67348 एवं इण्टरमीडियएट में 77024 कुल 1,44,372 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगें । परीक्षा हेतु 196 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमे 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 196 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 07 सचल दल, 07 रात्रि कालीन सचलदल, 196 केन्द्रव्यवस्थापक/ वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक लगाये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्टेट तैनात किये गये है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाने के साथ जनपद मे नकल होने की परम्परा को तोड़ते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है।

कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाये। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है, इस पर पैनी नजर रखी जाये, परीक्षा केन्द्रो पर लाईट, जनरेटर, सीसीटीवी, डीजल, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घन्टे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। उन्होने निर्देश दिया यदि किसी भी केन्द्र पर नकल होता पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नये एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी । परीक्षा केन्द्रो पर परिक्षार्थियो द्वारा किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम नं0-9532663497 राजकीय सिटी इण्टर कालेज मे स्थापित किया गया है । कन्ट्रोल रूम से ही जनपद मे संचालित 196 परीक्षा केन्द्रो की सी सी टी वी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाये गये कन्ट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य है बजट: विद्यासागर सोनकर
केन्द्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है- विद्यासागर सोनकर
गाजीपुर। केन्द्रीय बजट 2025-2026 जन जन के उत्थान ,देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत के निमार्ण के प्रति अमृत काल की अभिव्यक्ति को पूर्ण करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रयास है। यह बात आज बुधवार को बजट 2025 पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित प्रेस वार्ता मे भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर ने कहा। उन्होंने कहा कि बजट मे आयकर नियमों मे छूट, नये संस्थानों के सृजन, शहरों के समृद्धि तथा आम आदमी की आय को बढ़ाने, सरकार की योजनाओं से गरीबों किसानों, महिलाओं, मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने बजट मे व्यवस्था बनाई है। जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर उठेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि मेक फार इंडिया को मेक फार वर्ल्ड करने का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत तथा विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकास की ओर बढ़ रहा है। मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक वृद्धि का तीसरा महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण -2 कार्यक्रमों को सशक्त बनाया गया है। बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करेंगी ।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए एक व्यापक बहु क्षेत्रीय ग्रामीण समृद्ध और लचीलापन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे कौशल विकास, निवेश और तकनीकी माध्यम से कृषि में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है ।और यह बजट स्वीकार करता है कि देश की शक्ति उसके लोगों में निहित होती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सांसद राज्यसभा डा संगीता बलवंत, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।

परीक्षा के दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए
बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन 13 नकलची गए पकड़े गए
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हो गई है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 13 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। बुधवार को द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1578 परीक्षार्थियों में से 1537 उपस्थित हुए, जबकि 41अनुपस्थित रहे।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और सूचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से निरंतर संपर्क में है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय परिसर में घुसने से पहले सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और किसी भी प्रकार के नकल के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई थी। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रिस्टीकेशन किया गया।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की सघन जांच के दौरान 13 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जांच दल में मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफेसर (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ० प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।नप्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वह परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधन का उपयोग नहीं करें। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नकलची परीक्षार्थियों में ज्यादातर बिहार के निवासी हैं।जहां बी.एड. के आधार पर पिछले साल भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती हुई थी।

इसके अलावा, आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में खुलने वाली वैकेंसी के कारण बिहार के विभिन्न जिलों के छात्रों ने उत्तर प्रदेश के कई स्ववित्तीय कॉलेजों में बी.एड. में दाखिला लिया है और नकल के सहारे बी.एड. डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं
वसंतोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कल्चरल क्लब द्वारा सांस्कृतिक महोत्सव श्रृंखला में आज मंगलवार को ‘वसंतोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य ने बताया कि जब शक्ति का विस्तार होता है तो ज्ञान की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। बसंत के उल्लास में चेतना का होना आवश्यक है।

यही कारण है कि एक तरफ, यह महीना कामदेव का माना जाता है तो दूसरी तरफ हम सरस्वती की पूजा करते है। सरस्वती अर्थात ज्ञान। यह पर्व ज्ञान के सम्मान और आदर का पर्व है। सरस्वती प्रतिमा की स्थापना हुई और सरस्वती पूजा के साथ ही ‘वसंतोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। किया मिश्रा और अनामिका ने वर दे वीणावादिनि और ‘रामचरितमानस’ का पाठ किया। वहीं मंतशा परवीन, लक्ष्मी राय एवं बुशरा अली के समूह ने कबीर भजन ‘जरा धीरे गाड़ी हाकों मेरे राम गाडीवाले’ गा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

वंशिका सिंह ने ‘ होली को शुभकामनाएं तथा पूनम यादव ने ‘ होली पर्व’ कविता का पाठ किया। राजश्री ने’ होली आई रे कन्हाई’ गाने पर नृत्य किया। तथा सीमू राय ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा बी ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने रंग बरसे भींगे चुनर वाली ‘पर सामूहिक नृत्य कर दर्शकों की खूब तालिया बटोरी। एम. ए. हिन्दी की छात्राओं द्वारा कबीर के पद ‘ साहब है अंगरेज, चुनर मोरी रंग डाली’ का समूह गायन किया। मुंबई से आए प्रशांत किशोर ने कहाँ कि प्रतिभा अवसर के बिना खत्म हो जाती है। संस्कृति के प्रति इतना प्रेम और ज्ञान मुझे यहाँ आकर मिला है कि उसका वर्णन करना मुश्किल है। लोक साहित्य मर्मज्ञ प्रो राम नारायण तिवारी जी ने होली और बसंत के गीतों को अंतर बताते हुए कुछ गीतों के बोल सुनाए।

उन्होने बताया कि लोक का आज व्यापार हो गया है। असल लोक को जानने के लिए हमे लोक में जाना होगा। लोक और शास्त्र दो अलग-अलग चीजे हैं। आज शास्त्र को ही लोक परंपरा और संस्कृति बताने की होड़ चल रही है। कार्यक्रम के अंत में देश को शान्ति एवं मंगल हेतु ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य, अतिथि एवं छात्राओ ने हवन किया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन डॉ शशि कला जायसवाल एवं डॉ निरंजन कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय विद्यालय परिवार के सदस्य डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ संगीता मौर्य, डॉ नेहा कुमारी, डॉ शैलेन्द्र यादव, डॉ पीयूष सिंह, डॉ आनंद चौधरी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को प्राचार्य ने दिखाई हरी झंडी
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली आमघाट कोयला घाट कलेक्टर घाट से होते हुए सुभाष नगर तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने नशा मुक्ति संबंधी नारे जैसे… जन-जन ने ठाना है नशे को मिटाना है, घर परिवार बचाना है नशा मुक्ति अपनाना है – आदि लगाए । साथ ही वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं कशिश कुशवाहा, श्रुति राय, संजू कुशवाहा, सौम्या सिंह चौहान आदि ने डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से सुभाष नगर में लोगों को धूम्रपान, गुटका, तंबाकू शराब आदि से होने वाली गंभीर बीमारियों को लेकर जागरूक किया व नशा छोड़ने का आग्रह किया।

इसके उपरांत स्वयंसेवी छात्राओं ने शिविर में लौटकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया । दोपहर 3:00 बजे से स्वरोजगार एवं सरकारी सहायता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हरेंद्र यादव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी । संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा ओम शिवानी ने किया।संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सोनकर, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संगीता, डा. अमित यादव , डॉ पीयूष सिंह सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।


कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद
जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद।
गाजीपुर। भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा कामरेड सरजू पांडेय पार्क में मनाई गई। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले इस कर्मवीर जननायक की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारेबाजी कर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव गाजीपुर प्रभारी प्रसाद हुसैन जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा एवं चंद्रिका सिंह राजीव सिंह, हामिद अली, लाल मोहम्मद, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, राशिद भाई, सबीबुल हसन, साजिद खान, रईस अहमद, विद्याधर पांडे, राशिद भाई, महबूब निशा, कुसुम तिवारी, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रतन तिवारी, राघवेंद्र चौबे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, मुसाफिर बिंद, जितेंद्र बिंद, अखिलेश यादव, आलोक यादव, देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, जीवित यादव, हसन खान, विजय शंकर पांडे, सुशील सिंह, ओम प्रकाश पांडे, अवधेश साहू, राफी भाई आदि लोग मौजूद रहे।