All posts by tiwarishivpratap

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गाजीपुर के खिलाड़ियों का जलवा

7वें नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गाजीपुर के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 6 गोल्ड और 7 सिल्वर मेडल

गाजीपुर :- 7वें नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गाजीपुर के खिलाड़ियों की सफलता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह अन्य उभरते खिलाड़ियों को भी प्रेरित करता है। अगर सरकार और समाज का सहयोग मिलता है तो यह खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर मेडल जीतने का सपना साकार कर सकते हैं। जिले के खिलाड़ियों ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।

जिले के 18 में से 18 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इन खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड 7 सिल्वर और 5 ब्रोंज मेडल जीतकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 दिसंबर तक जौनपुर के आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के 28 राज्यों के हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के सिद्धार्थ पाल, अभी यादव, रिद्धिमा राय, दिव्यांशी यादव, आराध्या ठाकुर, अयान जमाल अंसारी ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीत के जिले का नाम रोशन किया। सिद्धार्थ पाल ने 25 किलो वर्ग में उड़ीसा के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता।

वहीं उजाला गुप्ता, इल्मा आफरीन, विशाल यादव, रागिनी, दिनेश चंद्र गुप्ता, स्वरित गुप्ता, कुमारी अनिका ने सिल्वर मेडल जीता। एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्लाउद्दीन अंसारी ने बताया कि स्वास्तिक गुप्ता, तन्मय गुप्ता, उजाला राजभर, तान्या कुमारी और सार्थक यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। संगठन के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि इस सफलता के पीछे कोच की मेहनत और खिलाड़ियों की दृढ़ता है। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी पिछले कई सालों से ट्रेनिंग का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, कोच सत्यदेव पांडे साथ ही खिलाड़ियों के अभिभावक आदित्य सिंह यादव, अच्छे पाल, सलमान शहीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

परीक्षा के दौरान पकड़े गए चार परीक्षार्थी, किया गया रेस्टीकेट

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विषम सेमेस्टर दिसंबर 2024 की परीक्षाएं शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गई। पूरी परीक्षा लगभग एक माह तक चली। इसमें कुल चार परीक्षार्थियों को आंतरिक उड़ाका दल एवं कक्ष निरीक्षकों ने अनुचित साधनो का प्रयोग करते हुए पाया और उन्हें रेस्टिकेट किया। यह परीक्षाएं सुबह, दोपहर, और सायंकाल तीन पलियों में संपन्न हुई।

समय से परीक्षा संपन्न करने के लिए अवकाश के दिनों में भी तथा शीतावकाश निरस्त करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराई गई। महाविद्यालय परीक्षा प्रभारीद्वय प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद एवं डॉ शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में डॉ अकबरे आजम, डॉ विकास सिंह, डॉ दिवाकर मिश्रा एवं डॉ रामनाथ केसरवानी द्वारा परीक्षा समिति के सदस्यों के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया गया।

डॉ संगीता मौर्य, डॉ सारिका सिंह, डॉ शिखा सिंह ने आंतरिक उड़ाकादल केसदस्य के रूप में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने परीक्षा कार्यों में समुचित सहयोग किया। परीक्षा उपरांत पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा 4 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक शीतावकाश घोषित किया गया है। विभिन्न प्रायोगिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं यथाशीघ्र वाह्य परीक्षको की उपलब्धता के आधार पर संपन्न होगी। छात्राएं अपने-अपने विभाग प्रभारियो के संपर्क में रहे।

प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी द्वारा दिनांक 4 जनवरी से 8 जनवरी तक महाविद्यालय में शीतावकाश घोषित किया गया है। 5 और 6 जनवरी के अवकाश दिवसों को छोड़कर शेष दिवसों पर महाविद्यालय कार्यालय छात्रवृत्ति एवं अन्य कार्यों के लिए खुला रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने किया गंगा किन्नर के परिजनों से मुलाकात, कहां- अपराधी खुलेआम दे रहे सरकार को चुनौती

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत दिनों नन्दगंज बाजार मे मारे गये हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर के बरहपुर स्थित आवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर के पिता गणेश उपाध्याय से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना की चाहे जितनी निंदा की जाय बहुत ही कम है। इस विभत्स घटना से प्रदेश की रक्तरंजित तस्वीर पूरा देश देख रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अपराध रोकने मे पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सरकार को खुली चुनौती दे रहे है।

सरकार आपराधिक घटनाओ को रोकने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। प्रदेश की लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जिले एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मे चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। इस प्रदेश मे कोई भी सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। अपराधी बेलगाम है। कानून का खौफ खत्म हो गया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने मे पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस तत्काल गंगा किन्नर के हत्यारों को गिरफ्तार नही करती है तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। इस परिवार को न्याय दिलाने मे पार्टी कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जैकिशन साहू, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, तहसीन अहमद, सत्या यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,खेदन यादव, राजकुमार पांडे,रामाशीष यादव, सुग्गुयादव, विन्ध्याचल यादव, पांचू यादव, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

डीएम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, सचिवालय, नजारत व अभिलेख कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलो, फाईलो का रख-रखाव, साफ-सफाई, प्रेरणा कैटींन, लाईट की व्यवस्था, इनवर्टर एवं जनरेटर की व्यवस्था के साथ उपस्थिति रजिस्टर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की व्यवस्था को देखा। उन्होने सचिवालय का उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तथा रखे फाईलो एवं कार्यालय की साफ-सफाई का निर्देश दिया।

उन्होने निर्देशित किया कि किसी भी पटल पर प्राप्त फाईलो का निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण किया जाए। जिससे किसी  भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी व दिक्कतो का सामना न करना पडे। उसके उपरान्त कलेक्टेट परिसर में बनाये गये रिकार्ड रूम  पहुचकर वहा रखे गये प्रपत्रो की जॉच की तथा अभिलेखो को सुसज्जित ढंग से रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी फाईलो को ढूढने मे आसानी रहे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, उपजिलाधिकारी सालिक राम, उपजिलाधिकारी लोकेश एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न, दस नकलची पकड़े गए

विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न, परीक्षा के दौरान कुल दस नकलची पकड़े गए

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सकुशल सम्पन्न हो गई। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तीन दिसंबर से तीन पाली में प्रारम्भ हुई और तीन जनवरी को सकुशल सम्पन्न हो गई। इस आशय की सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं लगभग एक माह तक संचालित हुई और परीक्षा के दौरान कुल दस नकलची नकल करते हुए पकड़े गए जिन्हें रिस्टिकेट कर दिया गया। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इस बार परीक्षाएं दो दो घंटे की तीन पाली में सम्पन्न हुई, जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह आठ से दस बजे तक, तृतीय सेमेस्टर सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सायं दो से चार बजे तक सम्पादित हुई। इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं भी साथ-साथ चलती रही।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्राचार्य पाण्डेय ने बताया कि मीडिया को बताया कि आंतरिक उड़ाका दल के साथ ही प्राक्टोरियल टीम प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच सुनिश्चित करती थी। जांच के दौरान यह देखा जाता था कि कोई भी परीक्षा देने के लिए आने वाला छात्र और छात्रा अपने साथ परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले अनफेयर मिंस ( नकल सामग्री) को साथ नहीं ले आ पाए ।इसके साथ ही बच्चों के परिसर में प्रवेश के समय बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां प्रतिबंधित की गई थी। हर परीक्षा कक्ष में प्राचार्य की अगुवाई में परीक्षा विभाग की टीम परीक्षा से जुड़े इंतजाम को मानक अनुरूप होने की तस्दीक करती थी ।प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा संपन्न हुई। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा के मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया।

बंदियों को स्वावलंबी बनाना भी उनको अपराध से विमुक्त करने जैसा कदम

बंदियों को स्वावलंबी बनाना भी उनको अपराध से विमुक्त करने जैसा कदम

गाज़ीपुर। उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा के निर्देशन में समिति द्वारा गुरुवार को जिला कारागार में एक सिलाई मशीन जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को उपलब्ध कराई गई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की जेलों में निरुद्ध महिला बंदियों व अन्य बंदियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वावलंबन प्रदान करने हेतु समिति लगातार तत्पर रहती है। इसी कड़ी में महिला बंदियों को स्वालंबी बनाकर उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से समिति द्वारा नयी सिलाई मशीन प्रदान की गयी। इससे पूर्व भी समिति द्वारा दो सिलाई मशीन महिला बंदियों को स्वालंबी बनाने हेतु दिया जा चुका है। जेल अधीक्षक ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समिति के प्रांतीय विशेष सचिव मयंक सिंह, प्रान्तीय संयुक्त सचिव डॉ. ए.के. राय, जोन उपाध्यक्ष यश अजय सिंह तथा सहसचिव चंदन प्रजापति उपस्थित रहे।

सपा जिला अध्यक्ष के साथ राजकुमार पाण्डेय पहुंचे गंगा किन्नर के घर, बोलें….

गाजीपुर। बीते रविवार को दिनदहाड़े हुई किन्नर की गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मृत किन्नर के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ बड़ी संख्या में सपा नेताओ और कार्यकर्ताओ के साथ मृतक गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय के परिजनों से सदर विधानसभा क्षेत्र के बरहपुर गांव पहुँच कर मुलाकात किया और आर्थिक मदद भी किया। इस दौरान सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही किया, तो हम लोग आंदोलन को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी वारदातें सुनने को मिल रही है। ऐसा लगता है कि इन अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।नवहीं सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। मालूम हो कि नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ के पास रविवार को बदमाश ने कपड़े की दुकान में घुस कर किन्नर के सिर में उस वक्त गोली मार दी थी,जब वो दुकान में खरीददारी कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। इस मामले में किन्नरों ने बाजार में नग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। मृत किन्नर के परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

स्व. डीएन सिंह की मनाई गई 62वीं पुण्यतिथि, कर्मचारी नेताओं ने किया पुष्प अर्पित

स्व. डीएन सिंह के चित्र पर कर्मचारी नेताओं किया पुष्प अर्पित


कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


उनके पदचिह्नों पर चलने से होगा कर्मचारी समाज का भला


गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति की ओर से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की 62वीं जयंती बुधवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं जुझारू नेता बताया। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। डीएन सिंह ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे।

उन्होंने आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए कर्मचारी हितों के लिए आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय हैं। यह कहना है पूर्व सहायक अभियंता और वरिष्ठ नागरिक अरविन्द नाथ राय का। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीएन सिंह की ओर से स्थापित आदर्श मानदंडों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि बहुत ही कर्मठ, ईमानदार ,लगनशील और प्रिय तथा सबको साथ लेकर चलने वाले नेता स्व. डीएन सिंह थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद परिवार सदैव याद करता रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां व उनका संघर्ष संगठन के प्रति आज भी जीवंत है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने डीएन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने उनको याद करते हुए कहा कि वह कर्मचारियों के लिए किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में निरंतर निस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है जिसका परिणाम है कि मजदूर, कर्मचारी आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है, उनका सौम्यतऻ एवं सभी को एक समान देखने का नजरीया उन्हें दूसरो से अलग बनाता था।समिति के मंत्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पिता स्व. डीएन सिंह आज भी कर्मचारियों और मजदूरों के दिल में बसते है, उनका जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है। वही परिवारजनों द्वारा असहाय व्यक्तियों को भोजन वितरित किया गया।

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक राय, शिक्षणेत्तर संघ के जिलामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, श्रीनिवास चौबे, रमाकांत, गोस्वामी प्रसाद, रंजन चौबे, राजवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, विष्णुदेव यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, गायत्री सिंह, रिया सिंह, रिंकू सिंह, धीरेन्द्र राय, सतेन्द्र कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

राज नारायण की 38वीं पुण्यतिथि पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर। नगर के मिश्रबाजार स्थित एक मैरेज हाल में समाजवादी फक्कड़ राजनेता लोकबंधु राज नारायण की 38वी पुण्यतिथि में गोष्ठी का आयोजन स्वामी सहजानंद स्मृति न्यास के तत्त्वावधान में  की गई। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शशि धर राय ने लोकबंधु के जीवन मूल्यों से उपस्थित श्रोताओं को अवगत कराते हुए आवाहन किया कि वर्तमान परिवेश में लोकबंधु के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज मे व्याप्त राजनीतिक , समाजिक एवम सांस्कृतिक बुराईयो के विरुद्ध अपने कर्तव्य पथ से विचलित हुए बिना हम आवाज बुलंद कर विषम से विषम परिस्थितियों में हम अपनी एकजुटता से सामाजिक एकता से गौरवान्वित करने का कार्य करे।

राम नाथ ठाकुर (संयोजक ब्रम्हर्षि जागरण मंच) ने कहा कि नेता राजनारायण जी तो अपने वैचारिक मतभेद राजनेताओं को अपने पक्ष के साथ जोड़े रहते थे। प्रखर आलोचक के रूप में हमेसा शाशन एवं प्रशासन का ससमय विरोध जताते थे। इन्होंने इंदिरा गांधी को उनके शशक्त शाशन काल मे न तो केवल जनमत बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में भी आजीवन स्मरण रखने योग्य एक ऐतिहासिक मात दी थी जिससे उनके राजनैतिक जीवन शैली में बहुत सी कठिनाई जैसे आपातकाल जैसी विषम परिस्थिति को झेला और पीछे न हटने हुए पूरे कांग्रेस शाषन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। मुख्य रूप से ओम नारायण प्रधान , अविनाशचंद राय , डॉ जे एस राय , विनोद राय , भगवती राय , कृष्णकांत राय , दिनेश चंद्र शर्मा , रासबिहारी राय , विजयशंकर राय , अरुण राय , शुभम राय , वैभव राय , सभासद सोमेश मोहन राय इत्यादि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामाश्रय राय एवम संचालन मारुति राय ने किया।

ज़रूरतमंदों में कंबल बाँटकर साबिर अली को दी गई श्रद्धांजलि

ज़रूरतमंदों में कंबल बाँटकर हाजी साबिर अली को दी गई श्रद्धांजलि

ग़ाज़ीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता, लोक रक्षक सेनानी व
संस्थापक डॉ. बी0 आर0 अम्बेडकर इण्टर कॉलेज, मदरसा मुहम्मद अली दीनी व असरी दारुल उलूम जखनिया, मिनी आईटीआई, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कालेज, B.ED कॉलेज में हाजी साबिर अली एडवोकेट के 85वें जन्मदिन पर सैकड़ो ज़रूरतमंदों में कंबल बाँटकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

जखनिया में शिक्षा का अलख जलाने वाले हाजी साबिर अली ने एक ही कैम्पस में शिक्षा की सारी सुविधाएँ मुहैया कराकर बहुत से लोगों के लिए आसानियां पैदा कर दी। स्वर्गीय हाजी साबिर अली के जन्मदिन पर उनके पुत्र सपा ज़िला उपाध्यक्ष ने डॉ. बी0आर अम्बेडकर इण्टर कालेज के मैदान में सैकड़ों ज़रूरतमंदों में कंबल बांटा। कंबल पाकर असहाय लोगों ने दिल से दुवाएँ दी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक जखनिया त्रिवेणी राम,रंगीला यादव,जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश(राजू)समाज सेवी, मनोज यादव, सुनील यादव, राजू राजभर, वकील अंसारी,अशोक भारद्वाज,सर्वानन्द पांडेय , अनवर अली, अनुज सिंह, अमरनाथ यादव, अब्बास अंसारी, फिरोज अहमद, संदीप कुमार, अजय कुमार, गोविन्द पटेल आदि लोग मौजूद रहे।