All posts by tiwarishivpratap

14 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर।  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 14 दिसम्बर को किया जाएगा। विजय कुमार-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देश पर प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज सोमवार को एक आवश्यक बैठक सचिव के विश्राम कक्ष में अपराह्न 01ः30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर बैंक ऋण सम्बन्धी एवं जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियों चैनल व मीडिया चैनल तथा यू-ट्यूब के माध्यम से तथा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

वेगा के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का विधायक ने किया उद्धाटन

गाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के लालदरवाजा स्थित  वेगा के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का सदर विधायक जै किसन साहू ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक जै किसन साहू ने बताया कि वेगा का एक्‍सक्‍लूसिव शोरुम बाइक एंड बाइकर्स युवाओं के लिए विशेष जरुरत है, क्‍योंकि इस शोरुम में बाइक चालक के सभी सेफ्टी चीजें हेलमेट, जैकेट, ग्‍लब्‍स और शूज उपलब्‍ध है जो सुरक्षा मानक के अनुसार तैयार किये गये हैं। इस दौरान आये हुए अतिथियों का स्‍वागत करते हुए शोरुम के प्रोपराइटर रिशू ने बताया कि गाजीपुर नगर के युवाओं के डिमांड पर शहर के मध्‍य लालदरवाजा में वेगा कंपनी के एक्‍सक्‍लूसि‍व शोरुम बाइक एंड बाइकर्स का आज उद्घाटन हुआ है। इसमे सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाये गये हेलमेट, जैकेट, ग्‍लब्‍स, शूज उपलब्‍ध हैं जो बाइक चलाते समय बाइकर्स की सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इस शोरुम में बजाज बाइक का डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमे बजाज की सभी माडल की बाइकें उपलब्‍ध है और ग्राहक अपने सुविधा के अनुसार देख सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख घूरा सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरु भाई, आमीर अली, नागेंद्र सिंह, डा. शरद राय, मोहित श्रीवास्‍तव, शैलेंद्र सिंह, बाबी सिंह, हामीद, बाबी चौधरी, हिमांशु,, मंसूर अंसारी, सभासद सोमेश राय, तहसीन अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओ के माध्यम से किया गया यातायात के लिए जागरूक

गाजीपुर। यातायात माह को देखते हुए राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर यातायात सुरक्षा को लेकर जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन विगत माह में किया गया है। इसी के अंतर्गत आज के कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डा अनीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए आर टी ओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डॉ अमित यादव द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने गोल्डन-आंवर की चर्चा की और बताया कि किस प्रकार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के जीवन की संरक्षा समय पर उसकी सहायता कर की जा सकती है। यातायात जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता यादव पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर राजकीय महिला कॉलेज की श्रेया मौर्य एवं लक्ष्मी राय रही। यातायात जागरूकता भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज की प्रज्ञा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें द्वितीय स्थान पर पीजी कॉलेज की शैली कुमारी और तृतीय स्थान पर महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुरकुडा के अरविंद यादव रहे। इसी प्रकार यातायात जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीजी कॉलेज भुडकुडा के अरविंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान राजकीय महिला कॉलेज की क्रमशः श्रेया मौर्य व श्रेया गुप्ता ने प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ विकास सिंह, डॉ नेहा कुमारी, डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ शैलेंद्र यादव,डॉ पीयूष सिंह, डॉ सर्वेश सिंह शामिल रहे। समस्त कार्यक्रम के आयोजन एवं संयोजन में डा रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद एवं डॉ ओम शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से विद्यार्थी एवं उनके आचार्यगण उपस्थित रहे, जिसमें डॉ बृजेश सिंह, डॉ त्रिनाथ मिश्रा, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में  वांछित एक अभियुक्त को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। सदर थाना कोतवाली में 3 अगस्त को चन्दन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम बहादीपुर थाना नन्दगंज ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि हरिहरपुर स्थित दुकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई है। जिसके कारण लगभग 35 से 40 लाख रूपये का सामान जलकर नुकसान हो गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर धारा 339/2024 धारा 140(3),326(छ) बी0एन0एस0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामदास यादव निवासी बहादीपुर थाना नन्दगंज उम्र करीब 55 वर्ष को आज शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने तलवल मोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

देव दीवाली रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

देव दीवाली रंगोली प्रतियोगिता में सविता प्रथम

गाजीपुर। देव दीवाली के अवसर पर शहर के कलेक्टर घाट पर शुक्रवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम देर रात हुआ। जिसमे 35 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमे विभिन्न प्रतिभागी पुरस्कृत हुए। नवयुवा संस्कार भारती समिति की ओर से कलेक्टर घाट पर द्वीप महोत्सव, गंगा आरती व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे जिसमे 35 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में सविता रावत, नवाबगंज रुई मंडी प्रथम, रिद्धि और सिद्धि और आयुषी और रुद्राक्षी द्वितीय एवं जतिन साहनी और सिमरन और दीक्षा को तृतीय पर रही। सभी को प्रमाण पत्र, ट्राफी संस्था के अध्यक्ष शशि कान्त साहनी ने देकर सम्मानित किया। पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम अखिलेश श्रीवास्तव, विपुल, विनय, जतिन साहनी, रिंकू चौधरी, राहुल चौधरी, लल्लू चौधरी, दीपु, बच्चा चौधरी, कृष्णा, मंटू चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओ ने लगाई डुबकी

जिले के 124 घाटों पर आस्था की डुबकी

ग़ाज़ीपुर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नान और दान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को भोर से ही लोग गंगा नदी के करीब 124 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिए।
सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का अपना एक महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है।

शहर के ददरी घाट, कलेक्टर घाट, नवापुर घाट, स्टीमर घाट, महादेवा घाट आदि विभिन्न गंगा घाटों समेत सैदपुर, गहमर, करण्डा, जमानिया, मोहम्मदाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ देखने को मिली।

एसपी डॉ. ईरज राजा द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक दिन पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया था तथा सुरक्षा व्यवस्था संबंधित दिशा निर्देश वहां ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दिए गए थे।

गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र खुद शहर के ददरीघाट पर पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि सभी गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जहां गहरा पानी है, वहां पर नाव द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। वही ददरीघाट पर स्थानीय समाजसेवियों और छात्र नेताओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा पर निकाली गई कलश यात्रा

दक्षिणमुखी काली माता मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन

गाजीपुर शहर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर स्थित काली माता मंदिर में पूजा अनुष्ठान के लिए शहर के ददरीघाट से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। ददरीघाट पहुंचे श्रद्धालु कलश में गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए काली माता मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में बैंड बाजा के साथ हाथी घोड़े भी चल रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट से कलश यात्रा निकाल गई, जो की काली माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा के आगे आगे हाथी और घोड़े चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं इस कलश यात्रा में शामिल हुई। बैंड बाजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। वही डीजे के जरिए भक्ति संगीत भी बजाए जा रहे थे। इस दौरान ददरीघाट से लेकर काली माता मंदिर तक पूरा वातावरण देवी भक्ति से गूंजता नजर आया। काली माता के जयकारे लगाते हुए लोग पूरे उत्साह से कलश यात्रा में शामिल हुए। मालूम हो कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दक्षिणमुखी काली माता मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान किया जाता है, जिसके लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई 150 जयंती

भगवान बिरसा मुंडा की 150 मनाई गई जयंती

भंडसर पंचायत भवन पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम

गाज़ीपुर। बिरनो ब्लॉक अन्तर्गत भड़सर पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत उन्मुखीकरण भगवान बिरसा मुंडा को जनजाति समुदाय हेतु उनके योगदान को स्मरण करते हुए। उनकी 150वी जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार व विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा धरती अंबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म से लेकर इनके जीवन की संघर्ष गाथा के बारे में हम सभी जनजातीय समुदाय के लोगों को जानना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनजातीय समाज के ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु किए गए संघर्ष व देश भक्त में किए गए बलिदान को स्मरण कराया। ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल जंगल और जमीन की रक्षा का बिगुल बजाया। भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदानों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर दीपक गौड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, अंतिम खरवार, बिजवंती देवी, रोजगार सेवक रणधीर कुमार ,अर्चना प्रजापति पंचायत सहायक, ग्राम अजय प्रकाश सचिव , वशिष्ठ गौड़, हीरालाल खरवार ,बेचन प्रसाद गुप्ता ,संतोष खरवार, हरेंद्र खरवार ,अखिलेश खरवार, सोनू खरवार ,गोलू खरवार, विशाल खरवार, कृष्णा राजभर, अनमोल खरवार ,अमोल खरवार, कांति देवी, सुमन खरवार, राजेश खरवार, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश गौड़ व संचालन विनोद खरवार ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

मनोज सिन्हा करेंगे अधिकारी विश्राम गृह और कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर स्थित अधिकारी विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा होगा। इसका शिलान्यास 27 मई 2017 को हुआ था। रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता के माध्यम से बताया कि रेलवे के अधिकारियों के विश्राम के लिए तथा मीटिंग के लिए अधिकारी विश्राम गृह और कम्युनिटी सेंटर (कांफ्रेंस हॉल) का शिलान्यास तत्कालीन संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा 27 मई 2017 को किया गया था। जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया।

जिसमें 3 कमरें, 2 सूट रूम और एक बड़ा कांफ्रेंस हॉल है। इसके साथ ही किचेन डाइनिंग एरिया के अलावा लॉन भी है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव तथा विकास चंद्रा, (कार्यकारी निदेशक), रेल विकास निगम लिमिटेड भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से बाहर से आने वालें रेलवे के अधिकारियों को रुकने में आसानी होगी साथ ही मीटिंग के लिए कांफ्रेंस हॉल की भी सुविधा होगी।

अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में पीजी कॉलेज बना विजेता

अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में पीजी कॉलेज बना विजेता

गाजीपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार (पुरुष) को पी० जी० कॉलेज, के खेल मैदान पर किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर अपने सभी सेटो में विजेता बना। अंत में पी० जी० कालेज की टीम को चैंपियन घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रोफे० पाण्डेय ने कहा कि वालीबाल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में पांचवां स्थान रखता है। यह खेल अमेरिका में पहली बार 1896 में विद्यालय से प्रारंभ हुआ।

वालीबाल कम क्षेत्रफल में खेले जाने के कारण शीघ्र ही विद्यालयों का एक लोकप्रिय खेल बन गया। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि वालीबाल का खेल छात्र- छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम है। वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया नारा को सकार करने में जुटा हुआ है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफे० धर्मराज सिंह, प्रोफे० सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर एस० एन० सिंह आदि मौजूद रहे। इनके साथ प्रोफे. वीरेंद्र सिंह, डॉ० रामदुलारे, श्री लवजी सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह प्रभारी खेलकूद के साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे ।
आयोजन सचिव डॉ० मनोज कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अंत में पुरस्कार वितरण के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई ।