प्री पी एच० डी० कोर्स वर्क का फार्म भरने की तिथि घोषित
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्री पी-एच० डी० कोर्स वर्क का परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पी० जी० कालेज, के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सत्र 2022-23 के प्री पी-एच० डी० कोर्स वर्क की परीक्षा हेतु परीक्षाफार्म भरने के लिए दिनांक 10 अगस्त, 2024 से पोर्टल खोल दिया गया है। सत्र 2022-23 के पीएच.डी. में रजिस्टर्ड समस्त छात्र/छात्राए अपने ट्रान्जेक्शन आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर सबमिट कर परीक्षाफार्म भर सकते हैं। परीक्षाफार्म भरने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त, 2024 निर्धारित की गयी है। परीक्षाफार्म का लिंक निम्नवत हैः- https://nepexam.vbspuexams.com/PHD/Login उक्त जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से सभी प्राचार्यों को भेजी गयी है।
नपा अध्यक्ष ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा, एमडीए अभियान शुरू
सैनिक चौराहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ सर्वजन दवा सेवन ‘एमडीए’ अभियान का शुभारंभ
नपा अध्यक्ष ने की अपील – स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग कर दवा का सेवन उनके समक्ष करें, दूसरों को भी प्रेरित करें
साफ-सफाई, गंदे पानी के निस्तारण, स्वच्छ पेयजल पर दिया ज़ोर
दो सितंबर तक चलेगा अभियान, करीब 34.42 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
गाज़ीपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ सैनिक चौराहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेन्डरी विद्यालय से किया। सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फाइलेरिया से बचाव की दवा एल्बेण्डाज़ोल और डीईसी का सेवन किया। तत्पश्चात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार व प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों व बच्चों ने दवा का सेवन किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त जनपद बनाने के लिए यह अभियान दो सितंबर तक चलेगा। यह अभियान नगर समेत 13 ब्लाकों में चलेगा। फाइलेरिया जैसी गंभीर व मच्छर जनित बीमारी से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरत साफ-सफाई की है। यदि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे, घर व आसपास गंदगी व जलजमाव की स्थिति पैदा नहीं होने देंगे तो हम इस बीमारी से बचे रहेंगे। हमेशा स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें। सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में दवा सेवनकर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा अपने समक्ष खिलाएगी। इसके अलावा नगर पालिका की टीम साफ-सफाई, फोगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव के कार्य में जुटी हुई है। प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने समस्त छात्रों से अपील की कि वह अपने घर के परिजनों व आस पड़ोस के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभी छात्र दवा खाने के लिए उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि हमने फाइलेरिया से बचाव की दवा खा ली है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी तरह हम लगातार पाँच साल तक साल में एक बार दवा जरूर खाएँगे। साथ ही और भी लोगों को प्रेरित करेंगे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए व आईडीए अभियान का शुभारंभ किया। वर्चुअल शुभारंभ का आयोजन जनपद के एनआईसी कार्यालय में हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य व जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार शामिल रहे। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत करीब 34.42 लाख लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा (एल्बेण्डाजोल व डीईसी) खिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉकों में 3033 टीमें और नगर के लिए 120 टीमें तैयार की गईं हैं। एक टीम में दो सदस्य (आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी) रहेंगे। छह हजार से अधिक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और 600 से अधिक सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में मलेरिया इकाई से सुनील कुमार, अंकिता त्रिपाठी, सुनील सोनकर, बायोलोजिस्ट डॉ अशोक मौर्य, जिला कार्यक्रम समन्वयक (एनटीईपी) डॉ मिथलेश कुमार, पीसीआई से मनीष दुबे, सीफार के जिला प्रतिनिधि सहित अध्यापक, अन्य स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इन्सेट – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भी मनाया गया – एसीएमओ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि मरदह, मनिहारी और जमानिया ब्लॉक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान एक से 19 साल के बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। इस ब्लॉक के जो बच्चे दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को मॉपअप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। गाज़ीपुर – कासिमाबाद ब्लॉक के सिधौत व सुरावत में एमडीए अभियान के शुभारंभ में ग्राम प्रधान, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, फाइलेरिया रोगी सहायता समूह (पीएसजी) नेटवर्क के सदस्य एवं विद्यालय के बच्चे व ग्राम सभा के लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज के परिसर में राजकीय नर्सिंग कालेज एवं हॉस्टल के निर्माण के लिए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के पश्चात नारियल फोड़कर, फरसा से खुदाई कर निर्माण प्रकिया का शुभारंभ किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद एमएलसी चंचल सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्रों के लिए इस भवन का निर्माण हो रहा है। जिसकी लागत 10 करोड़ रुपया है। इसमे बीएससी नर्सिंग छात्रों के लिए क्लास रुम, हॉस्टल, प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। उन्होने बताया कि बीएससी नर्सिंग का कोर्स शुरु होने से गाजीपुर के छात्रों को मेडिकल के क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। वर्तमान समय में भारत के नर्सिंग स्टाफ की पूरे दुनिया में डिमांड है। उन्होने बताया कि नर्सिंग कालेज का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन यूनिट थ्री वाराणसी कर रही है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग कालेज गाजीपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां के नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग के लिए मेडिकल कालेज के हास्पिटल में काफी सुविधाजनक अवसर प्राप्त होगा। जिससे कि वह कुशल नर्सिंग स्टाफ बनकर समाज की सेवा करेगा। इस अवसर पर यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार, असिटेंट मैनेजर दिलीप कुमार, जेई अंशुमान तिवारी, शाश्वत, डा. प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अमित सिंह आदि लोग मौजूद थे।
गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा अंतर्गत स्व.शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में इण्टर कालेज सिसौड़ा सौरम के प्रांगण में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विशिष्ठ अतिथि राम नारायण सिंह यादव प्रधानाचार्य इंटर कालेज सिसौडा ने किया। जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान रूद्र प्रताप यादव ने किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने अतिथियों, क्लब पदाधिकारी तथा उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ ही इन्टर कालेज के मुनीन्द्र कुमार, आनन्द यादव, अमरजीत गुप्ता, चंद्र शेखर, सुषमा पांडेय, मनोज गुप्ता,पंचायत सहायक वन्दना यादव, ने पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण को हरा भरा करने का सामूहिक संकल्प किया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने हाथ उठाकर एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त राव ने कहा कि इस साल पड़ रही गर्मी का तापमान तथा वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण समूचे विश्व की समस्या बन चुकी है ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण ही एकमात्र समाधान है। ग्लोबल वार्मिग, महामारी या वायरस से होने वाली बीमारिया या बारिश का समय से न होना निश्चित रूप से पर्यावरण के असंतुलन का दुष्परिणाम है । वेलफेयर क्लब पौध लगाने के साथ उसे बचाने का भी कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। जबकि विशिष्ट अतिथि राम नारायण सिंह यादव ने वर्ष 2003 से निरंतर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा के लिए शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा यह गाजीपुर के लिए बड़ी मिशाल है। अतिथियों का स्वागत क्लब संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी तथा क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियो को क्लब अध्यक्ष डा. वर्मा तथा जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर मुकेश, कौसिल्या देवी, राज कुमार, दिनेश यादव, रमाकांत चौरसिया, अवनीश प्रजापति, संजय कुमार गौड़ सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को धामूपुर जखनियां में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। जिसमें करागार कैबिनेट मंत्री उ0प्र सरकार दारा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा सहित अन्य अतिथियों द्वारा शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं उनकी पत्नी स्व. रसूलन बीबी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान द्वारा शहीद स्तम्भ पर श्रद्धासुमन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्पगुच्छ अगवंत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओ एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा चयनित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जो सराहनीय रहा। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा देश भक्ति नारो के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन घटना के वीर क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए बड़ी संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाया। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और रैली समाप्ति के उपरांत धामूपुर शहीद पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि करागार कैबिनेट मंत्री उ0प्र सरकार दारा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ने धामूपुर शहीद पार्क परिसर में स्थिति शहीद स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम से पूर्व काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एल ई डी के माध्यम से देखा व सुना गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें काकोरी एक्शन का वास्तविक फोटो, काकोरी ट्रेन ऐसी से जुड़े तथ्यों एवं क्रांतिकारियों से जुड़ी जानकारी का अतिथियों एवं आगंतुकों ने अवलोकन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन के विषय में विस्तार से बताया गया।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के शहीदो के परिजनो को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री ने वीर अब्दुल हमीद की शहादत एवं काकोरी ट्रेन एक्शन मे शहीदों का राष्ट्र के प्रति उनके त्याग को सर्वाेच्च बताया।उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर काकोरी काण्ड का नाम बदलकर इसको काकोरी ट्रेन एक्शन की पहचान दी गई है और जन जन को जागरूक करने के उद्देश्य से इसको शताब्दी महोत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है । उन्होने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास में काकोरी ट्रेन एक्शन हुआ जिसमें युवा क्रांतिकारियों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए देश की आजादी के लिए धन इकट्ठा किया। युवाओं को इससे प्रेरणा लेते हुए क्रांतिकारियों के स्वपन के देश को बनाने में सहभागी बनना चाहिए।
जिलाधिकारी ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के दौरान अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे वीर शहीदो को समर्पित है । उन्होने कहा कि 09 अगस्त 1925 काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान वीर शहीदो ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय देते हमारे देश से अर्जित किया हुआ धन उस समय की ब्रिटिश सरकार द्वारा अपने देश ले जाया जा रहा था। जिसे राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह एवं क्रान्तिकारियों द्वारा वापस ले लिया गया जिसके परिणाम स्वरूप उन्हे फांसी की सजा सुनाई गई। आज से लेकर अगले साल 2025 जब इस घटना की शताब्दी मनाई जाएगी तब तक निरन्तर इन कार्यक्रमो के माध्यम से हमारे देश के लिए जो लोग लड़े है, जिन्होने हमे ये आजादी दी और आजादी के पश्चात निरन्तर देश की अखण्डता के लिए हमारे वीर सैनिक जो काम कर रहे उनके बलिदान को याद करते हुए आम जनमानस मे यह भावना उत्पन्न हो कि हम भी देश के लिए कुछ करे, देश मे अपना योगदान दें और बच्चो के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने इतिहास के बारे मे जाने कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते है। इस पर मंथन करे।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर शहीदो को नमन करते हुए कहा कि गाजीपुर वीरो की धरती है और आज मै बहुत ही उत्साहित हूॅ कि आज मुझे परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के धरती पर आने का मौका मिला। उन्होने जनपद के फौजी भाईयो के शिकायतो के समाधान हेतु पुलिस विभाग मे एक सेल का गठन करने कहा। जिससे कि उनकी शिकायतो का ससमय निस्तारण हो सके। कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वीर शहीदो को नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
काकोरी ट्रेन एक्शन, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और साहसिक घटना के रूप में दर्ज है। यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास काकोरी नामक स्थान पर घटित हुई थी। इस क्रांतिकारी कार्रवाई का नेतृत्व हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्यों ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद, और कई अन्य देशभक्त शामिल थे। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के लिए धन जुटाने और अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटना था, जो उस समय एक ट्रेन से ले जाया जा रहा था। ट्रेन के रुकते ही क्रांतिकारियों ने साहस और कुशलता से कार्य करते हुए सरकारी धन को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना ने ब्रिटिश सरकार को हिला कर रख दिया और पूरे देश में हलचल मचा दी। हालांकि, इस साहसिक कार्यवाही के बाद ब्रिटिश सरकार ने कड़े कदम उठाए और क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के परिणामस्वरूप, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐसा अध्याय है जिसने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया और स्वतंत्रता की लड़ाई को और अधिक उग्र और संगठित रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह घटना हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी और इसके लिए कितनी बहादुरी और बलिदान की जरूरत थी।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख इंदू देवी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एंव अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूल छात्र-छात्राए, आमजनमानस, प्रबुद्ध नागरिक आदि उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर। केंद्रीय विद्यालय में 35 वें राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया गया था। जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और युवा संसद में प्रतिभा किया । ज्ञात हो की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली में कार्यक्रम आयोजित होना है जिसमें प्रदेश भर के सभी केंद्रीय विद्यालय प्रतिभाग करेंगे ।कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक युवा सांसद द्वारा संसद में होने वाली कार्यवाही को दर्शाना था, जिसमें संसद में होने वाले सदस्यों द्वारा कार्यवाही में होने प्रश्नोत्तर ,वाद प्रतिवाद कार्यक्रम को दर्शाया गया।प्रधानाध्यापिका द्वारा एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी के समक्ष यह अवगत कराया गया की 40 साल से अफीम फैक्ट्री के भूमि पर ही केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है इसका कोई स्थायी भूमि नहीं होने के कारण बच्चों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। विद्यालय का नाम भूमि हो जाती तो आपकी महती कृपा होगी जिस पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को रखने की संस्तुति प्रदान की । इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता सिंह ,ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, डॉ प्रदीप पाठक ,अमित नागवंशी आदि उपस्थित है।
गाज़ीपुर। पीजी कालेज मलिकपूरा में काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. राय प्रान्तीय संयुक्त सचिव उ प्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की सीख दी। मुख्य अतिथि ने क्रान्तिकारियों द्वारा काकोरी एक्शन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने सरकारी खजाने के क्रान्तिकारियों द्वारा लूटे जाने से ब्रितानी हुकूमत सकते में आ गयी थी और क्रान्तिकारियों का दमन करने के लिए उन्हें फांसी पर लटका दिया। इससे देशवासियों में विरोध की जो चिंगारी धधकी वह देश के स्वतंत्रता आन्दोलन तक जारी रही। डॉ. चंदन यादव ने काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल क्रांतिकारियों के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया तो डॉ. अभिषेक सिंह ने क्रांतिकारियों के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्रीय भावना से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने पर बल दिया। डॉ. अजय चौहान ने भी अपने व्याख्यान में क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया। डॉ. दिनेश सिंह ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्रों की सहभागिता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रिंस कसौधन, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. सुघर सिंह राजपूत, डॉ. प्रवेश कुमार जयसवाल, डॉ. अंजली यादव, डॉ. कुंजलता, डॉ. पूजा साहू, डॉ. शिव प्रताप यादव, डॉ. वासुदेवन् मणि त्रिपाठी, डॉ.निसार अहमद, डॉ. चंदन कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, सुमन सिंह, आशीष सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सर्वेश पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सचिव डॉ. शमशुल कमर ने किया।
गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में आयोजित कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस अवसर पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित करते चले आ रहे हैं।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी उ प्र के वरिष्ठ नेता जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने श्री बजरंग शिक्षण संस्थान,बकुलियापुर में पत्रकारों संग बात चीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में कहा कि 15 अगस्त को एक और अभियान जुड़ गया है हर घर तिरंगा अभियान। जिला प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाइकिल से हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। और 12-14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अमर बलिदानियों व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व उनको स्मरण कर कृतज्ञ, नमन किया जाएगा। तथा 13, 14,और 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन से संपर्क करके प्रत्येक घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस अवसर पर विचार गोष्ठी,मौन जुलूस के साथ विभाजन की विभिषिका से सम्बंधित प्रदर्शनी भी लगाएगी। तथा विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का देश व तिरंगा के प्रति प्रेम बढ़ा है:राकेश त्रिवेदी
राष्ट्रीयता का भाव हर घर तक पहुंचे यह हमारा दायित्व व कर्तव्य है:सुनील कुमार सिंह
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस अवसर पर 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा महा अभियान में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अमर बलिदानियों के प्रतिमा स्थलों की स्वच्छता,माल्यार्पण व सम्मान तथा विभाजन की विभिषिका सहित आदि अन्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्यशाला आज श्री बजरंग शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान,बकुलियापुर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में राष्ट्रीय पर्व सिर्फ सरकारी कार्यक्रमो तथा औपचारिकता के रूप में जाने जाते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार की प्रेरणा से आज राष्ट्रीय पर्व जन जन में नये जोश और उत्साह के साथ हर घर में मानाया जाने वाला पर्व है।यह लोगों की भावनाओं में राष्ट् के प्रति सकारात्मक सोच के साथ स्थापित और समाहित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का राष्ट्र व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रम मे डालकर और भय दिखाकर सत्ता में स्थापित होने का सपना देख रहे थे। लेकिन देश की जनता ने विपक्षियों को एक बार पुनः शिकस्त दिया है ।देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि देश का हीत और यहां के लोग किस राजनीतिक दल के नेतृत्व की सरकार में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की लोकसभा सीटें भले कुछ कम हुई है परन्तु विपक्षियों के समाज बांटने का मनसुबा ध्वस्त हुआ है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्र गौरव का कार्यक्रम है जिसे पार्टी प्रतिवर्ष मनाती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्षों के भांति हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहते हैं। इसके माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव हर घर तक पहुंचे यह हमारा दायित्व व कर्तव्य है और इस कार्यक्रम के सफलता की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने बताया कि 11अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक संगठन द्वारा निर्धारीत कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान तथा अमर शहीद बलिदानियों के प्रतिमा की साफ सफाई माल्यार्पण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।
कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महामनिषियों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित,माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि सहित कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह,बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,डा राजकुमार सिंह गौतम, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अवधेश राय, अजिताभ राय,आनन्द राय,रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,डा. प्रदीप पाठक, वेंकटेश सिंह, सरिता अग्रवाल,जय प्रकाश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, बालकृष्ण त्रिवेदी, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, रूद्र प्रताप सिंह, साधना राय, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह,सोमारू चौहान, श्यामराज तिवारी, विपिन सिंह, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज,जितेन्द्र नाथ पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, शशि प्रकाश सिंह,सुशील सिंह, नीतीश दूबे अविनाश सिंह,आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
संचालन प्रवीण सिंह तथा आभार धन्यवाद अवधेश राजभर ने किया।
गाजीपुर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गाजीपुर के निर्देशन में 07 एवं 08 अगस्त को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूना संग्रहित किया गया। जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है-07.08.2024 को धामूपुर धरवा, कुसुम्ही कला, नन्दगंज गाजीपुर स्थित अमित कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, नन्दगंज चोचकपुर रोेड गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स साईनाथ ट्रेडर्स से साबूदाना का 01 नमूना, नन्दगंज गाजीपुर स्थित छोटेलाल चौरसिया के प्रतिष्ठान से बेसन का 01 नमूना। 08.08.2024 को बक्सूपुर गाजीपुर स्थित राधेश्याम यादव से मिश्रित दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित परशुराम से मिश्रित दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित राजेश सिंह यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित ओमप्रकाश यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, ददरीघाट मोड़ गाजीपुर स्थित संतोष यादव से मिश्रित दूध का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही गुलाबचन्द गुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गईं।