All posts by UP Fast News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता:डीएम

बाढ़ से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने अलर्ट,पूरी की गई तैयारी:जिलाधिकारी

 संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों मे राहत चौपाल के माध्यम से किया जाए जागरूक:
जिलाधिकारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता: जिलाधिकारी

गाजीपुर।बाढ की स्थिति को देखते हुए बचाव व राहत कार्याे के प्रबन्धन के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं  जनपदस्तरीय अधिकारियों संग बुधवार को समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद मे बाढ प्रभावित होने वाले ग्रामो की जानकारी लेते हुए बचाव एवं राहत कार्याे के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24ग7 घण्टे संचालन का निर्देश दिया इसके साथ बाढ प्रभावित परिवारो को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री हेतु प्रि-टेण्डरिंग की जानकारी ली। उन्होने नगरीय क्षेत्रो में नालो आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में उन्होने तटबन्धो/बन्धो के कटान एवं दरार आदि को रोकने नहर नालो से खरपतवार, मलबो को हटाए जाने संबंधित कार्य, मार्ग मे आई दरारो, गढढो का भराव, डेनेज , सीवरेज से मलबे की निकासी, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सा0स्वा0केन्द्रो मे पर्याप्त वांछित दवाईयो की उपलब्धता,सर्पदंश की घटनाएॅ बढने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, जनपद में स्थापित बाढ चौकियों की 24 घण्टे क्रियाशीलता ,राहत एवं बचाव कार्याे हेतु नावो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे  मेडिकल टीम का गठन करते हुए क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहेंगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश किया कि बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सको की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे बताया गया कि जनपद के सात तहसीलो यथा सैदपुर , जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया एवं सदर मे  अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य ग्राम की जिसमे बाढ से स्थिति प्रभावित हो सकती है की जानकारी लेते हुए अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ग्रामों मे राहत चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाय । जनपद मे कुल 160 बाढ चौकियां बनाई गई है। बाढ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 145 मझोली एंव 86 बड़ी नावो, 110 इन्जन वाली नाव, 27 गोताखोर, 357 नाविको को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 35 बाढ राहत केन्द्र, 44 शरणालयो  की स्थापना की गयी है तथा बचाव राहत कार्य हेतु 517 आपदा मित्रो को तैनात किया गया है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू/रा अम्रेश कुमार,  मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त

गाज़ीपुर। ग्रामसभा छावनी लाइन के प्रसादपुर में मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा के चाचा रामचंद्र कुशवाहा के सर्पदंश से हुए निधन पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह भी काफी दुखी हैं और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ,परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पश्चमी मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय, मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, ग्राम प्रधान मीरनपुर सक्का श्लोक बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा

शासन के निर्देश पर ऑनलाइन उपस्थिति की गई है लेकिन शिक्षक अपने संगठनों के माध्यम से लगातार विरोध कर रहे हैं: बीएसए

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आज गुरुवार को अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पांडे ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत काम करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की लंबित समस्याओं का निराकरण किये जाने की मांग की गई है। साथ ही दोहरा मापदंड अपनाते हुए विद्यालय की पंजिकाओ का डिजिटलाइजेशन व डिजिटल उपस्थिति कराया जाने पर आपत्ति जताई है।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं को 15 सी०एल० की सुविधा तथा ऑफ सी०एल० की सुविधा प्रदान किया जाए। 30 ई०एल० की सुविधा भी प्रदान किया जाए। कहा कि परिषदीय शिक्षक, शिक्षिकाओं को कैशलेश चिकित्सा सुविधा (बिना प्रीमियम) दिया जाए। परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का ससमय स्थानानतंरण, पदोन्निति किया जाए और वेतन विसंगति समस्या का निराकरण किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में लिपिक की नियुक्ति किया जाए।

संघ ने शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ समान व्यवहार किए जाने व विभाग व विभागीय उचाकारियों द्वारा दोहरा माप दण्ड अपनाते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन शिक्षक/शिक्षिकाओं से विद्यालय पंजीकाओं का डिजिटलीकरण किया जाना व डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल फेस छायांकन) कराए जाने सम्बधी निर्देश को समाप्त किए जाने एंव उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रेषित किए जा रहे पत्र में परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओ का निराकरण किए जाने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति का शासन के द्वारा यह निर्देश दिया गया है लेकिन शिक्षक अपने संगठनों के माध्यम से लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में लगभग 11000 शिक्षक कार्यरत है जिसमें से प्रतिदिन ढाई सौ से 400 शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। अन्य शिक्षक ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं इसके लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से लगातार बात किया जा रहा है ताकि ऑनलाइन उपस्थिति को सुनिश्चित किया जा सके।

सभासद उपचुनाव में भाजपा की जीत

गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर,नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक- एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व. अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।

जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।
वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलेगा एमडीए अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से चलेगा एमडीए अभियान

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रथम अंतर्विभागीय बैठक

अभियान की तैयारियों व सभी विभागों के समन्वय के बारे में ली जानकारी

सीडीओ की अपील – फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूरी

गाज़ीपुर। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू होकर दो सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय हो चुका है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त ब्लॉकों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से संचालित किया जाएगा। इसमें आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अपने समक्ष कराएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अपील की है कि फाइलेरिया से बचने के लिए हर साल चलने वाले एमडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन अवश्य करें। इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि एमडीए अभियान में जनपद की शत प्रतिशत लक्षित आबादी को फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए उम्र के अनुसार एमडीए दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समक्ष कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। लगातार पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा खाने से इस बीमारी के होने से रोकने या नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि एमडीए दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित आईसीडीएस, पंचायती राज व ग्राम विकास, जिला विधालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, आजीविका, आईएमए, सूचना अधिकारी आदि का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई व अन्य स्थानीय संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षक, ग्राम प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा फाइलेरिया के परजीवियों को नष्ट करने के साथ पेट के अन्य कीड़ों व समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती हैं। इसलिए सभी लोग इस दवा का सेवन करें जिससे वह इस बीमारी से बच सकें। एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को इन दवाओं का सेवन नहीं करना है। दवा को चबाकर खाना है। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है।
डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। यह बीमारी मुख्यतः व्यक्ति के शरीर के चार अंगों जैसे पैर, हाथ, अंडकोष और महिलाओं का स्तन को प्रभावित करती है। शुरुआत में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं देते हैं। इसके लक्षण दिखने में 10 से 15 साल लगते हैं। इसलिए सभी को फाइलेरिया की दवा खाना बेहद जरूरी है। जिससे उचित समय पर ही इसकी रोकथाम की जा सके। बताया कि फाइलेरिया की जाँच रात के समय होती है। जांच के लिए रक्त की स्लाइड रात में बनायी जाती है, क्योंकि इसके परजीवी दिन के समय रक्त में सुप्तावस्था में होते हैं और रात के समय सक्रिय हो जाते हैं।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष व महिला), समस्त एसीएमओ, अंधता निवारण, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, मलेरिया व सर्विलान्स अधिकारी, जिला आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, सूचना, बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी, आईएमए अध्यक्ष, डीपीएम, सहायक मलेरिया अधिकारी सहित यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई संस्था के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंजुला सिंह ने ग्रामीण अंचलों में परखा स्वास्थ सेवा

मंजुला सिंह ने ग्रामीण अंचलों में परखा स्वास्थ सेवा

गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने और उसमें सुधार लाने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मंजुला सिंह ने सीएचसी सैदपुर के मौधा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहा पर तैनात सीएचओ आरिफा अंजुम से ओपीडी, संजीवनी ओपीडी एवं एनसीडी के बारे में जानकारी ली और अभिलेखों को खंगाला। अपर निदेशक के केंद्र पर पहुंचते ही हड़कंप मच गई। उन्होंने आवश्यक जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने बताया की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले,इस बात का ध्यान रखा जाए। अपर निदेशक ने कहा कि जरूरतमंद रोगियों तक इस केंद्र की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए जनपद से गम्भीर बीमारियों के चिन्हित रोगियों की सूचना से भी केंद्र को अवगत कराया जाए। आरएम मृगेंद्र, डीसीपीएम ,सीएचसी सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव सिंह आदि थे।

जल्द पकड़े जाएंगे ट्रिपल मर्डर केस के हत्यारोपी: एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक

जल्द पकड़े जाएंगे ट्रिपल मर्डर केस के हत्यारोपी: एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में ट्रिपल मर्डर केस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता किया और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। ज्ञात हो की रविवार की रात में हुवे कुसुम्ही कला में सनसनीखेज वारदात के तहत बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी। पति पत्नी और उनके नौजवान बेटे की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। बदमाशों ने इस ट्रिपल मर्डर केस को उस समय अंजाम दिया जब तीनों घर में सो रहे थे। कुसुम्ही कलां गांव निवासी 45 साल के मुंशी बिन्द उसकी पत्नी 40 वर्षीया देवंती और बेटे 20 साल के रामाशीष की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को रात मे उस समय अंजाम दिया जब तीनों घर मे सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गयी है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें हर एंगल से मामले की तफ्तीश मे जुटी हुई हैं। एमएलसी प्रतिनिधि ने वहाँ उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया की पोस्‍टमार्टम किया जा रहा है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी गयी है जल्‍द ही अपराधी गिरफ्तार हो जायेंगे। इस अवसर पर प्रधान राम किशुन बिंद, जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद, दया यादव, संजय सिंह धुष्का एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

चलाया जाएगा विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान: बीएसए हेमंत राव

चलाया जाएगा विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान: बीएसए हेमंत राव

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया है कि विद्यालय में सर्तकता एवं सुरक्षा के उदे्श्य से विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सुरक्षा सम्बन्धी बिन्दुओं का पालन करने हेतु छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबन्ध समिति, ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मिलित करते हुए विद्यालय में जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह 8 से 13 जुलाई 2024 तक जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कार्य किये जाने है। विद्यालय में रोस्टरवाइज प्रत्येक गतिविधियो के समय सभी शिक्षकों में दायित्व का बटवारा कर दे, जिससे विद्यालय का प्रत्येक छात्र विद्यालय अवधि तक शिक्षकों की निगरानी में रहे, किसी भी दशा में कक्षाएं जर्जर भवन में संचालित न हो तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई छात्र जर्जर भवन के तरफ न जाये, विद्यालय के निकट तालाब होने की स्थिति में प्रत्येक शिक्षक का यह दायित्व होगा कि वे सुनिश्चित करे कि कोई भी छात्र तालाब के निकट न जाने पाये, विद्यालय भवन के उपर हाईटेंशन तार गया है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए हाईटेशन तार को हटवाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाय, यदि विद्यालय सड़क के किनारे अवस्थित है तो शिक्षक विद्यालय अवकाश के समय खुद छात्रों को सड़क पार कराये, छात्रों के विद्यालय आने के समय शिक्षक जरूर विद्यालय पहुँचे। समस्त शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा छात्रों को अवगत कराये कि वे विद्यालय के निर्धारित समयानुसार विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में अवस्थित उपकरणों/संयंत्रों में करंट की संभावना, हैण्डपम्प, किचेन, एम0डी0एम0/राशन की साफ-सफाई, गैस सिलेंडर में रिसाव, छिपकली या अन्य कोई कीड़ा खाना पकाने और खाना रखने के स्थान को प्रत्येक शिक्षक छात्रों के सुरक्षा की दृष्टि से सर्तकता दिखाते हुए उनका आवश्यक रूप से ध्यान रखें। शौचालय, मूत्रालय की साफ- सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा विद्यालय परिसर में कीड़े मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि तो नहीं है, यह अवश्य सुनिश्चित कर ले, विद्यालय में यदि कोई निर्माण कार्य चल रहा हो तो अध्यापक विशेष रूप से ध्यान रखे कि निमार्ण वाले स्थान पर कोई भी छात्र- छात्रा न जाने पाये, विद्यालय में मीना मंच व स्काउट के बच्चों के सहयोग से अन्य छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करें, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यदि विद्यालय द्वारा छात्रों को विद्यालय से घर आने जाने में किसी वाहन का प्रयोग किया किया जा रहा है तो खण्ड शिक्षा अधिकारी यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि उनकी फिटनेस सत्यापित रहें, विद्यालय में छात्रों के बीच सुरक्षा जागरूकता के उदे्श्य से विभिन्न मानक बिन्दुओं पर निबन्ध, चित्रकला, भाषण एवं वाद विवाद व रंगोली इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित करे, जिसमंे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को विद्यालय, न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत करे। इसके अतिरिक्त विद्यालय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्ेश्य से विद्यालय में बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, स्थानीय प्रबुद्ध जन, विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं ग्राम प्रधान गण की उपस्थिति में विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कराये जिससे सभी के मध्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर बृहद चर्चा करें व प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उसके फोटोग्राफ ब्लॉक के माध्यम से जनपद तक पहुंचाये।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन

ग़ाज़ीपुर।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 24 से 30 जून तक जनपद के गाजीपुर के अनेक प्रखंडो में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण तथा ब्लड जांच भी कराई गई। हजारों की संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी एवं उनके विभाग का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक बजरंग दल रविराज हिंदू,नगर संयोजक उत्तम चौधरी, प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र पांडे, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, धर्माचार्य प्रदीप तिवारी, अर्चक पूजन बलराम विभाग संयोजक अमित राय मौजूद रहे।

नपा अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया पत्रक,किया मांग

नपा अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया पत्रक, किया मांग

गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर सभासदों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के नामौजूदगी मे तहसीलदार देवेंद्र यादव को पत्रक सौंप कर टेंडर निरस्त करने की मांग की।
नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव बनवाया और मनमाने तरिके से टेंडर निकाला गया है। आनन फानन मे निकाले गये टेंडर मे भी कई त्रुटिया है। बतादे की टेंडर अप लोधी व खुलने मे मात्र 11 दिन का समय दिया गया है। ज़ब की 30 जून 2021 नगर विकाश विभाग के शासनादेश मे वर्णित S. O. P ( मानक संचालन प्रक्रिया ) के अंतर्गत ई टेंडेंरिग मे न्यूनतम 21 दिन का समय दिया जाना अनिवार्य है। सभासदों का कहना है कि नगर के विभन्न वार्डो में हैंडपंप‚ स्टीर्ट लाईट‚ सड़क आदि खराब है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिये और उसका टेंडर भी निकलवा दिए, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और ज़ब तक हम सभासदो के आवेदन पर टेंडर निरस्त या निस्तारण न हो जाय तब तक टेंडर को न खोला जाय। जिस पर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा की आपके आवेदन को उपजिलाधिकारी के पास निस्तारण करने के लिए भेज दिया जायेगा और नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त मौके पर सभासद सचिन वर्मा,राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚अंजनी कुमार गुप्ता,मनीष सिंह यादव‚ राज चौधरी, रोहित शर्मा, करीम आदि सभासद मौजूद रहे।