All posts by UP Fast News

चुनाव लड़ना है तो इस बात का ध्यान रखें प्रत्याशी

चुनाव लड़ना है तो इस बात का ध्यान रखें प्रत्याशी

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव गाजीपुर के लिए नामांकन पत्र, उनकी समीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का समस्त कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के (कमरा नं0-1) कलेक्ट्रेट में सम्पन्न होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को रायफल क्लब सभागार में जनपद के पत्रकारों के सम्मुख प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम उपस्थित रहे। उन्होने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 75-गाजीपुर, लोक सभा चुनाव 7 मई 2024 से 14 मई 2024 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (लोक अवकाश दिन से भिन्न, अर्थात निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट 1881 के अन्तर्गत घोषित सार्वजनिक अवकाश, जिसमें द्वितीय व चतुर्थ शनिवार सम्मिलित है) उसमें भी  नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।  नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 15 मई 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा, नाम वापसी का अन्तिम 17 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक तत्पश्चात् चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतदान का 1 जून 2024 को होगा। प्रेसवार्ता मे उन्होने अभ्यर्थियों के (निर्वाचन लड़े जाने की दशा में ) जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट में नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकता है, अभ्यर्थी को नो-ड्यूज से सम्बन्धित शपथ-पत्र विद्युत, पानी, टेलीफोन व सरकारी आवास के किराया से सम्बन्धित देना होगा, अभ्यर्थी द्वारा जमानत के रूप में अंकन रूपयें 25,000 की धनराशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी द्वारा अंकन रूपये 12,500 की धनराशि जमानत के रूप में जमा की जायेगी। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का है तो जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा,  मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय दल के अभ्यर्थी हेतु 1 प्रस्तावक तथा अन्य अभ्यर्थी हेतु 10 प्रस्तावक होने अनिवार्य है। प्रस्तावक/प्रस्तावकों का उसी लोक सभा में समाविष्ट विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित होना चाहिए जिस लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकन पत्र भरा जा रहा है। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार द्वारा अपने निर्वाचन व्यय के समस्त भुगतान हेतु एक पृथक से बैंक खाता खोला जायेगा, जिसकी सूचना नामांकन के समय प्रस्तुत की जायेगी। बैंक खाता नामांकन जमा करने से कम से कम एक दिन पूर्व का हो एवं 10,000 रूपये से अधिक का भुगतान नगद नहीं किया जायेगा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचनों के संबंध में निर्वाचन व्यय हेतु रूपये 95 लाख की धनराशि अधिकतम सीमा के रूप में निर्धारित की गई है। आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में उम्मीदवार को सम्मिलित करते हुए 5 व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति प्रवेश नहीं करेंगे, उम्मीदवार पर अपराधिक मामलों के बारे में घोषणा को फार्मेट सी-1 व सी-2 पर देना होगा तथा नाम वापसी के उपरान्त प्रत्याशी होने की दशा में उसे कम से कम 3 बार समाचार पत्रों व टी०वी० में प्रकाशन कराना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि डाक मतपत्र के आवेदन से सम्बन्धित फार्म मे पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु आवेदन पत्र  फार्म-12, निर्वाचन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ई डी सी) द्वारा मतदान का आवेदन पत्र हेतु फार्म-12ए, निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र हेतु फार्म 12बी,  तथा अनुपस्थित मतदाताओं हेतु (एवीईएस, एवीसीएस, एवीपीडी एवं एवीसीवो)  फार्म 12-डी भरे जायेगे। उन्होने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी पर लगाये गये वे सभी कार्मिक जो उस मतदान केन्द्र पर जहाँ वह मतदाता के तौर पर पंजीकृत है परन्तु मतदान दिवस को मतदान करने में असमर्थ हैं वे या तो निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र या फिर डाक मतपत्र की सुविधा के पात्र है, ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा (पी सी) जहाँ के वे मतदाता है से भिन्न अन्य लोकसभा (पी सी) क्षेत्र में लगायी गयी है। उन्हे डाक मतपत्र (पी बी) द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी, ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा (पी सी) जहाँ के वे मतदाता है उसी लोकसभा (पी सी) क्षेत्र में लगायी गयी है, उन्हें ई डी सी द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी, सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 19586 है, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल- पी०जी० कालेज, गोराबाजार में पोस्टल बैलेट हेतु 19 मई 2024 से 24 मई 2024 तक विधान सभावार फैसिलिटेशन सेन्टर बनाये गये है,  जिलाधिकारी कार्यालय में पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पी बी सी ) 26 मई 2024 से 28 मई 2024 तक स्थापित किया जायेगा।  85 प्लस मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान टीमें गठित की गयी है, जिनके द्वारा 23 मई 2024 से 25 मई 2024 तक घर-घर जाकर वोटिंग कराया जायेगा।

राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों को डीएम ने दी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों को डीएम ने दी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

गाजीपुर। 75-गाजीपुर लोक सभा चुनाव हेतु राजनैतिक पाटिर्याे के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता जनपद के विभन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग शनिवार को बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, राजनैतिक दलो से राजन कुमार प्रजापति भाजपा, रविकान्त राय कांन्ग्रेस, राजेश कुमार यादव स0पा, आदित्य कुशवाहा ब0स0पा, नागेन्द्र शर्मा जावेद अहमद आम आदमी पार्टी से मौजूद रहे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 75-गाजीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र, उनकी संवीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का समस्त कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के (कमरा नं0-1) कलेक्ट्रेट, में सम्पन्न होगा। उन्होने बताया कि 75-गाजीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 7 मई 2024 से 14 मई 2024 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (लोक अवकाश दिन से भिन्न, अर्थात निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट 1881 के अन्तर्गत घोषित सार्वजनिक अवकाश, जिसमें द्वितीय व चतुर्थ शनिवार सम्मिलित है) उसमें भी नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।  नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 15 मई 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा, नाम वापसी का अन्तिम दिनांक 17 मई 2024 अपरान्ह 3 बजे तक तत्पश्चात् चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतदान का 1 जून 2024 को होगा। उन्होने अभ्यर्थियों के (निर्वाचन लड़े जाने की दशा में ) अभ्यर्थियो द्वारा किन-किन बातो का  ध्यान रखना है उसकी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। प्रत्याशी का नाम भारत वर्ष की किसी भी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिए, अगर अभ्यर्थी ने अन्य विदेश राज्य या देश की नागरिकता अर्जित की है तो उसका नामांकन निरस्त हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्रारूप 2क मे प्रस्तुत किया जायेगा, एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करेगे। नाम निर्देश पत्र के साथ शपथ पत्र प्रारूप 26 संलग्न किया जायेगा। अभ्यर्थी को नो-ड्यूज से सम्बन्धित शपथ-पत्र विद्युत, पानी, टेलीफोन व सरकारी आवास के किराया से सम्बन्धित देना होगा, अभ्यर्थी द्वारा जमानत के रूप में अंकन रूपयें 25,000 की धनराशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी द्वारा अंकन रूपये 12,500 की धनराशि जमानत के रूप में जमा की जायेगी। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का है तो जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों अथवा अमान्यता प्राप्त पंजीकृत दल के अभ्यर्थी को पार्टी के अन्य द्वारा जारी फार्म ए एवं बी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नामांकन मे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीज दल के अभ्यर्थी हेतु 1 प्रस्तावक तथा अन्य अभ्यर्थी हेतु 10 प्रस्तावक होने अनिवार्य होगे। अभ्यर्थी द्वारा समस्त भुगतान हेतु एक अलग से बैक खाता खोला जायेगा जिसकी सूचना नामांकन के समय प्रस्तुत की जायेगी। उन्होने बताया कि निर्वाचन व्यय हेतु रूपये 95 लाख की धनराशि अधिकतम सीमा के रूप में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है। नामांकन के दौरान अभ्यर्थी को सम्मिलित करते हुए कुल 5 व्यक्ति ही रिटर्निग आफिसर के कार्यालय मे प्रवेश करेगे तथा 100 मीटर के परिधि मे किसी भी अभ्यर्थी का वाहन प्रवेश नही करेगा अभ्यर्थी पैदल ही नामांकन कक्ष तक जायेगे।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नसीम ने दर्ज करवाया अपना नाम

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नसीम ने दर्ज करवाया अपना नाम

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ग़ाज़ीपुर में दिलदारनगर स्थित अल दीनदार शम्सी म्यूज़ियम एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक, निदेशक एवं संग्रहकर्ता कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा ने संग्रहालय के लिए पिछले 20 वर्षों से ऐसे कई पांडूलिपियों, दूर्लभ प्राचीन वस्तुओं का संग्रह कर रखा है। इन्हीं में से 118 वर्ष पूर्व भारतीय उर्दू भाषा मतदाता सूची को राष्ट्रीय धरोहर के रूप मे संरक्षित कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2024 में अपना नाम दर्ज करवाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से शुक्रवार को सर्टिफिकेट, मेडल, बाक्स आदि प्राप्त हुआ।

उर्दू भाषा में प्रकाशित मतदाता सूची में सर्वप्रथम सन् 1904-1905 ई.(उर्दू) 1906-1907 ई.(उर्दू) 1918-1919 ई.(उर्दू) एवं 1945 ई. (हिन्दी, उर्दू) के कुल 5 मतदाता सूची सुरक्षित किए गए हैं। उर्दू मतदाता सूची ब्रिटिश शासन काल का उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के परगना, तहसील वर्तमान विधानसभा ज़मानिया क्षेत्र का है। प्रत्येक सन् के मतदाता सूची में सिर्फ 50 लोगों के नाम अंकित किए गए हैं। तब इस तहसील में कुल 50 वोटर हुआ करते थे और उन्हीं वोटरों में से 4 प्रत्याशियों का चयन होता था। बाकी 46 सदस्य उन 4 सदस्यों को मतदान के जरिए चुनाव करते थे। चुने गए मेंबर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते थे। आजादी से पूर्व वर्ष 1900 में तहसील क्षेत्र के विकास के लिए लोगों का चुनाव किया जाता था। मतदाता सूची तैयार करने के लिए क्षेत्र के हर गांव से तीन-चार मानिंद लोगों का चयन किया जाता था। इस तरह कुल 50 लोगों की सूची तैयार की जाती थी इन्हीं में से उनकी योग्यता के अनुसार चार लोगों को उम्मीदवार बनाया जाता था। उसमें से चयनित प्रत्याशी ही क्षेत्र के विकास के लिए अपनी समस्याओं को जिला बोर्ड में रखते थे। इस मतदाता सूची में क्षेत्र के जमींदारों एवं मुखियाओं को रखा जाता था। जो सरकार को लगान/कर जमा करते थे। उन्हीं लोगों को वोट देने का अधिकार था। यह मतदाता सूची मुहम्मद नसीम रज़ा ख़ाँ के पूर्वजों से प्राप्त हुआ है। इनमें इनके परिवार के चार पूर्वज ज़मींदारों सहित दादा परदादा का नाम अंकित हैं।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने वर्ष 1857 के बाद लोकल सेल्फ गवर्नमेंट कानून पारित किया कुछ वर्षों बाद वर्ष 1884 में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया। इसका उपयोग स्थानीय विकास के लिए किया जाता था। स्थानीय समस्याओं के निवारण के लिए कमेटी का चयन किया जाता था। इस सूची में वही लोग सदस्य बनाए जाते थे जो करदाता होते थे। चयनित सदस्य स्थानीय मुद्दों को उठाकर उनका निवारण करते थे। हालांकि इसमें संशोधन के बाद पहली बार इलेक्शन एक्ट 1909 में पारित हुआ था इसके बाद बदलते समय के साथ लगातार इसमें संशोधन होते रहे।

नसीम ने कहा कि भारतीय संविधान ने आज वोट देने के अधिकार को अमीरों, जमींदारो, मुखियाओं एवं मानिंद हस्तियों से बाहर निकालकर गरीबो एवं ग्रामीण परिवेश में आम जनमानस तक पहुंचा दिया। आज भारत के 18 वर्ष से लेकर प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। इसलिए इतिहास के दृष्टिकोण से भारत के लोकतंत्र एवं चुनाव प्रक्रिया को जानने एवं समझने के लिए पिछ्ले लगभग 120 वर्ष पुरानी उर्दू भाषा में प्रकाशित मतदाता सूची जो अपने आप में एक दुर्लभ, अनूठा, अतिमहत्वपूर्ण, ऐतिहासिक दस्तावेज, अभिलेख एवं पांडुलिपि है तथा राष्ट्रीय धरोहर है।

आज़ादी से पूर्व का यह उर्दू भाषा में प्रकाशित मतदाता सूची एक अद्भुत संंग्रह है तथा अखंड भारत (भारत, पाकिस्तान, और बांग्लादेश) के शोधकर्ताओं एवं इतिहासकारों के लिए विशेष महत्वपूर्ण का है। यह दुर्लभ उर्दू मतदाता सूची संभवतः भारत में एकमात्र पांडुलिपि/दस्तावेज़ात सुरक्षित बची हुई है। जिसको कुँअर नसीम रज़ा ने राष्ट्रीय पाण्डुलिपि संरक्षण का कार्य किया है। इसलिए संग्रहकर्ता मुहम्मद नसीम रज़ा खां ने भारतीय मतदाता सूची/वोटर लिस्ट संंग्रहित, संरक्षित कर एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है।

इसलिए भारत के इस एकमात्र उर्दू भाषा में प्रकाशित मतदाता सूची को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने नसीम रज़ा के नाम दर्ज कर सर्टिफिकेट, मेडल, पेन, बैज एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2024 की पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सम्मान से कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा के शुभचिंतकों, मित्रों सहित ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, तथा जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

छात्र-छात्राओं को मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित

छात्र-छात्राओं को मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित, कहा…..

गाजीपुर। (सादात) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न अंचलों में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डा भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज, बैरख टांडा , सादात मे मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक अनुसंधान में राम राज्य की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में जो बदलाव हुआ है उसमे सुराज, सुशासन, समावेशी समाज, समता की व्यवस्था पर काफी काम हो रहा है। इसके अनेक पहलुओं पर अध्ययन करने पर आठ दस वर्षों में आम आदमी के जीवन में बदलाव आया है।
इस अवसर पर मनोज सिन्हा द्वारा विद्यालय के 14 छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक संजय कुशवाहा, प्रधानाचार्य संगीता कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि/वक्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमला मौर्य तथा संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र, राकेश त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, डा मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, शशिकांत शर्मा, शिवपूजन चौहान, हंसराज राजभर, उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रमोद वर्मा, अनिल राजभर, दुर्ग विजय शर्मा, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, खरभू चौहान , राजेश सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर सम्पर्क

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बुधवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी समर्थकों के साथ फक्सगंज वार्ड एवं मारकीनगंज वार्ड के काजीमंडी, सहबान तकिया आदि जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पारसनाथ राय के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा को साकार करने के लिए गाजीपुर लोकसभा सीट को जीताना है। जनसंपर्क के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पंपलेट देकर बताया कि आपके आशीर्वाद एवं सहयोग से पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता का संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है। इस अवसर पर गाजीपुर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय शंकर वर्मा, कैलाश वर्मा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सभासद कुसुम बिंद, सुनील सोनी, बुच्ची बिंद, अनिल वर्मा, नंदू कुशवाहा, अजय सिंह शास्त्री, खोटाई सिंह, जवाहर जायसवाल, प्रकाश चन्द्र दुबे, अभिनव सिंह छोटू, पुष्कर राय, ओम प्रकाश वर्मा, रामानुज राय, रवि गुप्ता, भानु केशरी, बबलू कुशवाहा, रफीउद्दीन आदि शामिल थे।

डीएम ने कार्मिकों के साथ बैठकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

डीएम ने कार्मिकों के साथ बैठकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रथम प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पी0जी कालेज गोराबाजार में सम्पन्न हुआ। 33 कक्षो में प्रशिक्षण दो पालियों में सम्पन्न कराया गया, जिसमें प्रथम पाली का प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरो द्वारा पूर्वान्ह 9 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक 1320 पीठासीन अधिकारी/ मतदान अधिकारी एवं द्वितीय पाली प्रशिक्षण 2 बजे से 5 बजे तक 1320 पीठासीन अधिकारी/ मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरो द्वारा पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवी पैड संचालन, मतदान से पूर्व, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्याे, की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी का समस्त कक्षो में चल रहे प्रशिक्षण का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कार्मिकों के मध्य बैठकर प्रशिक्षण की जानकारी भी ली एवं उनकी गुणवत्ता परखी। प्रशिक्षण के प्रथम पाली में 8 एवं द्वितीय पाली में 9 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। जिसपर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन वाधित करते हुए उनके विरूद्ध सुंसगत धाराओं के साथ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी कारण वश छूटे हुए कार्मिको का प्रशिक्षण 5 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से पी जी कालेज गोराबाजार मे सम्पन्न कराया जायेगा जिसमे कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक निर्वाचन व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपने पसन्द का प्रत्याशी चुनने का अधिकार है एक छोटी सी त्रुटि निर्वाचन प्रक्रिया में खलल डाल सकती है। यह आवश्यक है कि प्रशिक्षण के दौरान बताए गये बिन्दूओं को ध्यान से सुने। उन्होने निर्देशित किया कि जो कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे है उनके खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने में पीठासीन अधिकारी की महत्तपूर्ण भूमिका होती है। सम्पूर्ण निर्वाचन आपके विवेकपूर्ण निर्णय एवं कार्यशैली पर निर्भर करता है। इसके लिए आप लोग प्रशिक्षण को अच्छे से आत्मसात करे। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी को किसी प्रकार की शंका है तो तत्काल प्रशिक्षण स्थल पर ही मास्टर ट्रेनर से समाधान कर ले। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, सहा0निर्वाचन अधिकारी (पं0), खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दस किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

दस किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट टीम और बहरियाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल और गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद और स्वाट सर्विलांस टीम ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर उदन्ती नदी पुल बहरियाबाद के पास से एक बिना नम्बर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को मोटर साईकिल की पिछली सीट पर बोरी में बांधकर 10 किलो 200 ग्राम गांजा ले जाते समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त सुनील यादव पुत्र शामू यादव निवासी गहनी (फौलादपुर) थाना बहरियाबाद ने बताया कि हम भारी मात्रा मे गांजा ले जाते समय पूर्व में जनपद आजमगढ़ जेल जा चुका हूं। जिसके कारण आर्थिक तंगी बदहाली होने पर पुन: गांजे के व्यवसाय मे लगकर असम उड़ीसा से कम दामों में गांजा लाकर अपने यहाँ के चट्टी चौराहो के फुटकर दुकानदारों को ऊंचे दामों में बेचकर अपने नुकसान की भरपाई मे लगा था। कहा कि पुलिस व मुखबीर के सूचना से बचने के लिए अपने मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट UP61V1109 को निकालकर बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल से गांजा ले जा रहा था, कि फिर से बहरियाबाद पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी स्वाट की टीम और बहरियाबाद पुलिस शामिल रहे।

हमारी लड़ाई बसपा से है,सपा लड़ाई से बाहर है:आशुतोष राय

हमारी लड़ाई बसपा से है, सपा लड़ाई से बाहर है: आशुतोष राय

गाजीपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष आशुतोष राय ने गुरुवार को गाजीपुर पत्रकार एशोसिएशन भवन पर पत्रकारो से बात चीत में बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव साफ सुथरी एवं इमानदारी के राजनीति की पक्षधर रही है। जो भय,भुख,भ्रष्टाचार को मिटाने को लेकर इस देश के अंदर वैचारिक पक्ष को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सांसद अफजाल अंसारी के उपर कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे इस बात के प्रतीक है की उनकी छवि दाग़दार है।और इस बात का जवाब गाजीपुर की जनता चुनाव में जरुर देगी। उन्‍होने कहा कि जो विकास का पहिया गाजीपुर जिले के इतिहास में पहली बार 2014 से गतिमान हुआ लेकिन कुछ कारणों वश 2019 में यह विकास का पहिया रुक गया। धर्म और जाति का मायाजाल फैलाकर जो प्रतिनिधि जीत कर संसद में गया उसने पांच वर्षों तक गाजीपुर में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी है। अब गाजीपुर की जनता को यह तय करना होगा कि जिले में विकास चाहिए या विनाश चाहिए। उन्‍होने कहा कि इस बार जनता वोट की चोट से विरोधियों को सबक सिखाएगी। मोदी की गारंटी और योगी के सुरक्षा, सद्भाव और माफिया भगाओ अभियान पर चुनाव होगा। हमारी लड़ाई बसपा से है, सपा लड़ाई से बाहर है। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्‍ता, योगेश सिंह, राजेश भारद्वाज, भाजपा नेता हिमांशु सिह, अजय कुशवाहा, शैलेश कुमार राम, शशिकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

संजय भाटिया ने नेताओं और कार्यकर्ताओं संग की बैठक

संजय भाटिया ने नेताओं और कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गाजीपुर। भाजपा की लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर प्रदेश सह प्रभारी संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर लेते हुए दायित्वधारियों से उनके काम की पुरी पुरी जानकारी प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में अतिथि का स्वागत अभिनन्दन करते हुए बैठक का विषय रखा। लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया। संचालन लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने किया। बैठक में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह,डा केदारनाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह,विजय शंकर राय, रविप्रकाश, सुजीत यादव, रामनरेश कुशवाहा, वंदना राय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, शैलेश राम, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह, कार्तिक गुप्ता, मयंक जायसवाल,आलोक शर्मा, रामराज बनवासी,राजेश राजभर,अभिनव सिंह,नीतीश दूबे, अविनाश सिंह, सुमित तिवारी,प्रमोद राय, काशीनाथ तिवारी, गर्वजीत सिंह,अनुप खरवार आदि उपस्थित थे।

दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनों थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि बिरनो थाना पर पंजीकृत मुकदमा 67/24 धारा 498ए/304बी भा0द0वि व डीपी एक्ट में वान्छित अभियुक्त भूषण यादव उर्फ नन्हकू यादव पुत्र स्व निफिकर यादव, रविन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र भूषण यादव और धूपा देवी पत्नी भूषण यादव उर्फ नन्हकू यादव समस्त निवासी ग्राम जगदीशपुर विद्यापति (विजापतपुर) थाना बिरनो को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संजय कुमार यादव और उप निरीक्षक अशोक मिश्र ने पुलिस बल के साथ बहद ग्राम जगदीशपुर विद्यापति गिरफ्तार कर लिया।