All posts by UP Fast News

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 1 मई से प्रारंभ हो रहा अनलाइन आवेदन

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 1 मई से प्रारंभ हो रहा अनलाइन आवेदन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2024 से प्रारंभ हो रहा है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के अनुसार प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत प्रवेश काउंसलिंग के द्वारा किया जाएगा।
महाविद्यालय में चार संकाय -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक अपने कक्षाओं के साथ-साथ निरंतर सहशिक्षण गतिविधियों एवं शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों के द्वारा महाविद्यालय के छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हेतु योग्य गुरुकुल का निर्माण करते हैं। कक्षा में 75% उपस्थित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनिवार्य क्षेत्र अध्ययन भ्रमण एवं प्रोजेक्ट कार्य, आंतरिक मूल्यांकन, मिड टर्म परीक्षा के कारण यह अध्ययनशील शिक्षार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का कारण भी है। महाविद्यालय की भौतिक संसाधनों में निरंतर वृद्धि जारी है। अगले सत्र में महाविद्यालय को 200 की क्षमता का छात्रावास एवं 400 की क्षमता का ऑडिटोरियम मिल जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (पी एम रूसा) महाविद्यालय को 5 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे महाविद्यालय की भौतिक एवं शैक्षणिक संरचना में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में उपनिदेशक के रूप में कार्य कर चुके क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम के लिए भौतिक संरचना का निर्माण प्रगति पर है। वर्तमान में महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध केंद्र, परीक्षा संकलन केंद्र, नोडल केंद्र के रूप में कार्यरत है तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बी एड प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल, जनपद रोवर आयुक्त आदि का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापकों पर है। फरवरी माह में अपने तत्कालीन प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज के सेवानिवृत्ति के पश्चात वर्तमान में यह संस्कृत की विदुषी प्रोफेसर अनिता कुमारी के सुयोग्य नेतृत्व में गतिशील है।

स्कूटी चलाकर डीएम ने किया लोगों को जागरूक

स्कूटी चलाकर डीएम ने किया लोगों को जागरूक

एसपी ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अगुवाई में महिला स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। स्कूटी रैली में सैकड़ो की संख्या में महिला कर्मचारियों मे बढ चढ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मतदाताओ को जागरूक किया गया तथा 1 जून मतदान दिवस को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला स्कूटी रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया, जिसमे स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने स्कूटी चलाकर महिला स्कूटी रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में एआरटीओ शौम्या पाण्डेय भी जिलाधिकारी के साथ रैली में शामिल रही। रैली से पूर्व उपस्थित लोगो को जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान की शपथ दिलाई एवं गुब्बारा उडाकर मतदान का संदेश दिया।

रैली महुआबाग से होते हुए विशेश्वरगंज, लंका तिराहा, प्रकाश नगर, आर टी आई चौराहा, विकास भवन चौराहा होते हुए रायफल क्लब परिसर पर आकर समाप्त हुआ। सैकड़ो की संख्या में महिला कर्मचारियों ने रैली मे प्रतिभाग करते हुए गगनचुंबी नारो के साथ लोगो से मतदान की अपील की तथा महिलाओ को भी मतदान के प्रति प्रेरित किया। रैली के दौरान हम अपना कर्तव्य निभाएँगें सबसे मतदान कराऐंगे, चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान, एक दो और तीन चार मतदान का दृढ़ विचार, स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान सबको शिक्षा और मतदान, अपनी सबकी जिम्मेदारी है आम चुनाव की तैयारी है, का नारा लगाते हुए 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान देने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोैस्तुभ कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्वीप आईकान अरविन्द शर्मा, स्वीप को-आर्डिनेटर अमित यादव, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी/महिला अध्यापक, लेखपाल, उपस्थित रहे।

सीडीओ ने किया व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक

सीडीओ ने किया व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में जनपद के व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक कर उन्हे अपने-अपने कार्यक्षेत्र अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गयी। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप संतोष कुमार वैश्य ने सोमवार को व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों, खेल संगठनों, बस संचालको, एवं स्वीप कार्यक्रम से लगे सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की एवं जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने हेतु तैयार की गयी रणनीति को अवगत कराते हुए विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन से मतदाता जागरूकता अभियान में बढ-चढ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए उनसे सुझाव भी लिया गया।  मुख्य विकास अधिकारी ने  सभी से  स्वतंत्र राष्ट्रहित में लोकसभा सामान्य  निर्वाचन-2024 को लेकर, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करने में अपनी सहभागिता निभाने को कहा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ने जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसके लिए सभी एजेंसियों एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता आवश्यक है।  उन्होंने एजेंसियों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मियों, उनके उपभोक्ताओं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं अध्ययनरत भावी मतदाता (छात्र- छात्राओं) के बीच मतदान के महत्व को बताने को कहा. साथ ही मतदान दिवस के दिन मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लगे विभागो को उनके कार्यदायित्वो का बोध कराते हुए निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता अभियान मे  जन चौपाल, स्काउट रैली का आयोजन, डाक घरो मे बैनर व हस्ताक्षर अभियान चलाने, बैको, पेट्रोल पंम्पो, एल पी जी गैस एजेन्सियो, चिकित्सालयो  की पर्ची पर 01 जून मतदान करे की मुहर लगाकर लोगो मे जागरूकता लायी जाये। उन्होने जनपद के प्रत्येक इकाईयों, व्यापारिक संस्थानो एवं शापिंग माल, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के बाहर होर्डिग एवं बैनर लगाने एवं समस्त बिक्री रसीद पर मतदान का दिनांक अंकित करने को कहा।  उन्होने निर्देश दिया कि  जनपद के समस्त सी डी पी ओ, सुपरवाईजर, आगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका एवं अन्य कर्मचारियों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रांे में पोस्टर बैनर के माध्यम से जनमानस के बीच व आगनवाड़ी केन्द्र पर मतदाता स्लोगन, शपथ ग्रहण व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता की महत्वता से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाये। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक/अपर प्रभारी अधिकारी स्वीप, जिला विकास अधिकारी/अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक सुबास चन्द्र सरोज, स्वीप आईकान अरविन्द शर्मा, स्वीप को-आर्डिनेटर डा0 अमित यादव, सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, पेट्रोल पंप संचालक, बस व गैस एजेन्सी संचालक आदि उपस्थित थे।

डीएम ने किया औचक निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को अपरान्ह 1ः15 बजे विपणन शाखा गेंहूॅ क्रय केन्द्र बंजारीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर नीरज तिवारी, विपणन निरीक्षक एवं अनुराग पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उपस्थित रहे। केन्द्र पर अब तक कुल 13 किसानों से 77.90 मी0 टन गेंहूूॅ की खरीद हुई है, जिसमें से 30.00 मी0 टन गेंहूॅ केन्द्र प्रभारी द्वारा भारतीय खाद्य निगम डिपो देवकठिया में प्रेषित किया गया है। मौके पर 47.90 मी0टन गंेहूॅ उपलब्ध है। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ पाया गया, जिसमें समर्थन मूल्य एवं टोल फ्री का अंकन प्रदर्शित है। केन्द्र पर किसानों के सुख-सुविधा हेतु उनके बैठने एवं पेय-जल की व्यवस्था उपलब्ध है। केन्द्र पर गेहंॅू की सफाई हेतु विनोईंग फैन, दो जाली छलना, नमी मापक यंत्र, पावर क्लीनर/पॉवर डस्टर उपलब्ध है। केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटो का बाट-माप विभाग द्वारा सत्यापन हुआ पाया गया। केन्द्र पर गेहंूॅ का मानक नमूना प्रदर्शित है। केन्द्र पर खरीद हेतु पर्याप्त संख्या में पी0पी बोरे उपलब्ध है। वर्षा से गेंहूॅ की सुरक्षा हेतु क्रेट्स एवं त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध है। गेंहूॅ से भरे बोरों पर निर्धारित कोड का अंकन पाया गया। केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त अभिलेख उपलब्ध है। केन्द्र पर ई-पॉप मशीन के माध्यम से किसानों का वायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा गेंहूॅ की खरीद की जा रही है। केन्द्र पर गेंहूॅ विक्रय करने वाले समस्त किसानों का भुगतान पी0एफ0एम0एस के माध्यम से प्रेषित है। केन्द्र प्रभारी द्वारा किसानों से वांछित प्रपत्र प्राप्त करते हुए गेंहूॅ की खरीद की जा रही है। केन्द्र पर घटतौली अथवा कम भुगतान की कोई शिकायत नहीं पायी गयी। केन्द्र पर ई-उपार्जन के माध्यम से खरीद हेतु लैपटाप व इण्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध है। केन्द्र पर गंेंहूॅ खरीद हेतु नियुक्त हैण्डलिंग ठेकेदार द्वारा पर्याप्त श्रमिक की उपलब्धता की गयी है।
जिलाधिकारी ने गेंहूॅ खरीद के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ग्रामों में जाकर, अधिकाधिक किसान भाईयों से सम्पर्क करते हुए गेंहूॅ खरीद मंे तेजी लायी जाय एवं  गेंहूॅ विक्रय हेतु किसानों को प्रोत्साहित करते हुए सहयोगात्मक रूप गेहू क्रय किये जाने मे तेजी लाने, गंेहूॅ के अवैध संचरण की कड़ी निगरानी एवं केन्द्र पर क्रय होने वाले गेंहूॅ का त्वरित गति से भारतीय खाद्य निगम डिपो में प्रेषण करते हुए, डिपो द्वारा स्वीकृत गंेहूॅ का लेखा कार्यालय को शतप्रतिशत बिलिंग किये जाने के निर्देश दिये गये।

कार्यकर्ताओं ने की बैठक,हुई चर्चा

गाजीपुर। शनिवार को भारद्वाज भवन सभागार में लोकसभा चुनाव से संबंधित वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक राजेंद्र यादव पूर्व विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें इंडिया गठबंधन सपा के प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी भी मौजूद थे। मीटिंग में मुख्य एजेंडा चुनाव के संबंध में रणनीति बनाना था। मुख्य वक्ता अफजाल अंसारी ने चुनाव की रणनीति और देश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा किया। भा क पा माले के ईश्वरी कुशवाहा की सी पी आई के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका यादव, सी पी एम के जिला मंत्री विजय बहादुर सिंह, माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा, सी पी आई के जिला शह सचिव राम अवध राम, ईश्वर लाल गुप्ता, रामलाल राम, जोगिंदर भारती राव, वीरेंद्र, सी पी एम योगेंद्र यादव, किसान सभा के जिला मंत्री अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, जिला मीडिया प्रभारी घूरा यादव, कोषाध्यक्ष नेपाल यादव, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र राम, किसान सभा मुन्ना गिरी, नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, रविंद्र कुशवाहा, मंत्री किसान सभा अजय मिश्रा, उदयभान यादव, अंगद यादव, राम शुक्ला, राम प्रमोद कुशवाहा, माले समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, बलिराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव, मोती, प्रधान मुन्नन यादव आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। सपा कार्यालय लोहिया भवन में इंडिया एयलाइंस जिसमें सभी घटक दलों की बैठक होगी और चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी जिसमें सी पी आई सी पी एम माले फॉरवर्ड ब्लॉक कांग्रेस और सपा के लोग उपस्थित रहेंगे।

प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली,पुलिस ने किया खुलासा

प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली, हो गए गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को दिया। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/24 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को शनिवार को चौकिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान घटना मे संलिप्त दो व्यक्तियों अक्षय कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय़ कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस 32 बोर और एक मोटर साइकिल नं0 UP61BJ2059 काले रंग की अपाचे बरामद हुआ किया गया। जिसके आधार पर अभियोग मे धारा 34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त अक्षय कुमार द्वारा बताया गया कि मै और छोटू कुमार आपस मे अच्छे दोस्त है । कुछ दिन पहले छोटू कुमार ने कहा था कि बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द हमारे गांव के प्रधान की मदद करते है जिससे हमारे गांव के प्रधान हमारे पिता के नाम पट्टे की जमीन खारिज कराने के लिए मुकदमा कर दिये है । इसलिये इनको रास्ते से हटाना है । तब से हम लोग संजय प्रधान को मारने के लिए योजना बनाये और संजय प्रधान आने जाने के रास्ते को पता करते रहे। जब 21 अप्रैल को पता चला कि संजय प्रधान खानपुर पोखरे के पास सतिमाता मंदिर पर किसी काम से गये है और वहां से मोटर साइकिल से निकल रहे है , तब हम लोग हाइवे से उतर कर जैसे ही पोखरे के पास पहुचे तो सतिमाता मंदिर की तरफ से पोखरा के कोने पर संजय पहुचा तो उसे मै संजय प्रधान समक्ष कर अपने पास लिये पिस्टल से गोली मार दिया और हम दोनो लोग वहा से अपाचे बाइक से भाग गये । दूसरे दिन हम लोगो को पता चला कि जिसे हम लोग गोली मारे थे वह संजय प्रधान नही थे बल्कि दूसरे संजय को गोली लगी थी । इस बात का समर्थन छोटू कुमार द्वारा भी किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, सुनिल तिवारी सहित थाना कोतवाली पुलिस शालिम रही।

विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक

विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला/संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड, चित्रकला एवं कलश, छात्राओ द्वारा अपने हाथो में मेहदी लगाकर जागरूक करने नये नये तौर तरिको के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित लगातार किया जा रहा है। विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता/भाषण/संगोष्ठी/कक्ष बोर्ड/गीत संगीत/नाटक नुक्कड के माध्यम सें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया गया एव मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलायी गयी। जिसमे लोगो को आगामी 1 जून, 2024 को पूरे जोर-सोर से मतदान करने के लिए जागरूक किया। सभी को चढ़ बढ कर मतदान करने तथा जनपद का प्रथम नम्बर पर वोट प्रतिशत लाने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी, सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/अध्यापक के साथ छात्र/छात्राये उपस्थित रहें।

कांग्रेस कार्यालय में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत

कांग्रेस कार्यालय में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत

गाजीपुर। इंडिया एलाइंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी शनिवार को कांग्रेस पार्टी के शहर कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं इंडिया एलाइंस के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के लोगों का आभार व्यक्त किया। अफजाल अंसारी के साथ बैठक करके कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकल गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन, जिला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेत्री/जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, शफीक अहमद, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, विद्याधर पांडे , हामिद अली, चंद्रिका सिंह ,राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, जनार्दन राय, संटू जैदी, शमशाद अहमद ,सतीश उपाध्याय, लाल मोहम्मद, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे, हर्ष पांडे, आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद राशिद, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, सुधांशु त्रिवेदी, कुंदन खरवार ओमप्रकाश पांडे, हरिओम यादव, संगीता राजभर, सीमा विश्वकर्मा, साजिद ,अछैबर बिन्द, कुंदन खरवार ,मुसाफिर बिन्द, अजय चंद्र चौबे ,श्री राम राजभर, विजय प्रकाश चौबे ,सुरेश राजभर ,शेष दुबे ,अरविंद कुमार मिश्रा, जफर अहमद , रासिद ,साजिद, शहजादे , करूणा ,गुड्डू कुमार ,सती राम सिंह, माधव कृष्ण, अरविंद कुमार मौर्य ,वीरेंद्र कुमार राय ,सीताराम राय, जफरुल्लाह अंसारी ,गुलबस यादव ,शशिकांत श्रीवास्तव ,राम अवतार भारती ,मिंटू खान, शेषनाथ दुबे ,कृष्णानंद तिवारी, ओमप्रकाश भारद्वाज, देवनारायण सिंह, नसीम, जितेन्द्र,अरविंद,शशिभूषण विनोद सिंह, राघवेन्द्र, बृजेश, सदानंद, ओमप्रकाश, ऊषा, रंभा, अरविंद, आलोक, सुरेश, मुसाफ़िर, कमलेस्वर शर्मा, ओम प्रकाश यादव ,सदानंद गुप्ता व लखन श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। सदर विधानसभा के भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ का शनिवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महाराजगंज शाखा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नवनिर्मित मकान में पूजा अर्चना के साथ पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, लोक सभा प्रत्याशी पारस नाथ राय, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय मौजूद रहे। इससे पहले ब्राह्मण जितेन्द्र पांडेय ने पुरे विधी विधान से हवन, पूजन, आरती अराधना आह्वान पूजा किया। ‌
इस मौके जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा मुराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजक सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेश कुमार राम,हरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश गुप्ता,आनन्द सिंह, ओमप्रकाश चौहान,अर्जुन सेठ,कमला गीरी, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, विनोद अग्रवाल, रविप्रकाश,लालसा भारद्वाज, गोपाल राय, योगेश सिंह, सुनील गुप्ता,विश्वप्रकाश अकेला, उमेश दूबे, मोहनलाल श्रीवास्तव, सुधीर केशरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

लोकतंत्र सेनानी,जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह पंचतत्व में विलीन

लोकतंत्र सेनानी, जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर, बिठौरा निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल स्वयं सेवक,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह का आज गाजीपुर श्मशानघाट पर अंत्येष्टि संस्कार पुरे राजकीय सम्मान से किया गया। उनके पैतृक घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय,अभिनव सिन्हा,अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,प्रवीण सिंह,मनोज सिंह, प्रमोद राय, शशिकांत शर्मा आदि ने भाजपा झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और बाल्मीकि सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
बाल्मीकि सिंह के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर से तथा जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से फोन करके दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।


गंगा तट श्मशान घाट पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह को सशस्त्र सलामी देकर विदाई दी। गंगा तट पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विभाग संचालक सच्चिदानन्द राय,भानु प्रताप सिंह, विजय शंकर राय, रामनरेश कुशवाहा, डॉक्टर प्रदीप पाठक, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू, शशिकांत शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,पप्पू सिंह,रासबिहारी राय अच्छे लाल गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला,अभिमन्यु सिंह, प्रमोद राय,मनोज सिंह,लाल जी गुप्ता, पवनसुत गुप्ता आदि ने बाल्मीकि सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


उनके पुण्य स्मृति को याद करते हुए सच्चिदानंद राय चाचा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति घोर निष्ठावान वीर सावरकर को अपना आदर्श मानने वाले बाल्मीकि सिंह कभी झूके नहीं तथा जब तक शक्ति रही पांचजन्य पत्रिका को पुरे जिले में साइकिल से वितरित करते रहे।
मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह ने दिया।