गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई बलात्कार की घटना करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर 15 फरवरी को ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली क्षेत्र में टुनटुन पुत्र रुपनरायन चौधरी निवासी जैतपुरा थाना कोतवाली उम्र 21 वर्ष ने एक लड़की निवासी बयेपुर देवकली थाना कोतवाली को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया और शारीरीक सम्बन्ध बनाया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में धारा 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ शनिवार को देवकली गेट से अभियुक्त टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद मिश्र, उप निरीक्षक अशोक कुमा गुप्ता, कांस्टेबल महेश कुमार, का. विशाल कुमार और का. शिवबाबू थाना कोतवाली शामिल रहे।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी,परीक्षार्थियों का चेक किया…..
गाजीपुर। जनपद के कुल-45 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालीयों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने शनिवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, आदर्श इण्टर कालेज मुहआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुचकर परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र को आधार से चेक किया। उन्होने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ लगाये गये सेक्टर एवं जोनल तथा स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।
कोतवाली पुलिस ने एक इनामियां फरार को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 8 फरवरी को ग्राम निगाही बेग थाना कोतवाली क्षेत्र में गोवध की घटना कारित करने वाले वांछित व पुरस्कर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 8 फरवरी 2024 को निगाही बेग थाना कोतवाली क्षेत्र मे 23.5 कि0ग्रा0 गोमांस, एक लोहे की बांकी, दो लोहे का चाकू, एक लोहे की कुल्हाडी व गोमांस काटने का ठीहा ( गुटका ) बरामद हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें 8 फरवरी कोही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बचे एक अभियुक्त मेराज पुत्र अब्दुल बारी निवासी मोहल्ला निगाही बेग थाना कोतवाली की गिरफ्तारी जो फरार था शेष थी। फरार अभियुक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। जिसको बुधवार को निगाही बेग थाना कोतवाली से शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्णानन्द यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता और हेड कांस्टेबल रमेश तिवारी थाना कोतवाली शामिल रहे।
परीक्षा खत्म होने तक सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए:डीएम
गाजीपुर। 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केन्द्रो में होने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण, सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज बासुपुर, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर, आदर्श इंटर कॉलेज सियावा भितरी सैदपुर, समता स्नातकोत्तर महाविद्यालय सादात, श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात सहित विभिन्न विद्यालयो का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे के संचालन के साथ एक-एक कमरो की निगरानी कैसे हो रही है इसकी जानकारी लेते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिये कि किसी प्रकार से सी0सी0टी0वी कैमरा परीक्षा से पूर्व एवं समाप्ति तक बन्द नही होने चाहिए। विद्युत की पार्याप्त व्यवस्था हेतु जनरेटर मौके पर उपस्थित रखे। उन्होने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ केन्द्र व्यवस्थापक का आई कार्ड अवश्य बनाये एवं उन्हे गले में लटकाए। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज ने कार्यशाला का किया आयोजन
सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के जरिए चिकित्सकों में टीबी को लेकर जिज्ञासा बढ़ाना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग व महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला
• कॉलेज के हर विभाग से टीबी मरीजों का ज्यादा से ज्यादा नोटिफिकेशन पर दिया ज़ोर • ज्यादा से ज्यादा लोगों की हो टीबी की स्क्रीनिंग, किसी भी रोगी का न छूटे नोटिफिकेशन – डॉ मनोज • टीबी के उपचार में सहायक नई दवाओं के लाभ के बारे में दी जानकारी • उपचार के दौरान एक भी दिन दवा खाना न छोड़ें, सभी दवाएं सुरक्षित व लाभकारी – डॉ मिथलेश
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘सतत चिकित्सा शिक्षा’ (सीएमई) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों के द्वारा टीबी के कारण, लक्षण, स्क्रीनिंग, निदान, नोटिफिकेशन एवं सम्पूर्ण उपचार के साथ जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि टीबी को लेकर चिकित्सकों में जिज्ञासा बढ़ाना जरूरी है। प्राचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सतत चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना था, जिससे टीबी रोगियों व जनमानस को बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही चिकित्सक सहित अन्य पेशेवरों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में टीबी के उपचार में सहायक नई दवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कॉलेज के हर विभाग से टीबी मरीजों को नोटिफ़ाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में मौजूद सीबी नाट व ट्रू नाट जांच को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया गया। कल्चर जांच (कौन सी दवा चलानी है और कौन सी बंद करनी है) पर भी जानकारी दी गई। कॉलेज के चिकित्सकों के सवालों की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक क्षय मुक्त भारत को लेकर देश के प्रधानमंत्री का विजन तभी पूरा हो सकता है जब ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो और किसी भी टीबी रोगी का नोटिफिकेशन न छूटे। डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल ऑफिसर डॉ वीजी विनोद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से टीबी के निदान, उपचार, नई दवाओं आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीबी के सम्पूर्ण उपचार के लिए प्रतिदिन दवा खाना बेहद जरूरी है। सभी दवाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित और बेहद फायदेमंद हैं। कई दवाएं बहुत महंगी हैं लेकिन सरकार की ओर से दी जा रही हैं जिसका टीबी रोगियों को लाभ उठाना चाहिए। एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने कहा कि टीबी रोगी सम्पूर्ण उपचार के दौरान एक भी दिन दवा खाना न छोड़ने के लिए प्रेरित करें। टीबी के सम्पूर्ण उपचार के लिए उसका कोर्स का पूरा होना बहुत जरूरी है। कई टीबी रोगी बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं या फिर बदल-बदल कर इलाज करते हैं जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती और कई बार बीमारी बहुत गंभीर स्थिति में पहुँच जाती है। ऐसे में मरीजों का सरकार द्वारा निर्देशित दवाओं से उपचार करने पर जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही एचआईवी, डायबिटीज मरीजों की टीबी की नियमित जांच की जाए। बैठक में सह आचार्या डॉ भानु प्रताप पाण्डेय, डॉ चंद्रमौली मिश्रा, डॉ धनंजय, पीपीएम समन्वयक अनुराग पाण्डेय, एसटीएस सुनील कुमार वर्मा, एसटीएलएस वैंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, कमलेश कुमार, संजय सिंह यादव, समस्त प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सीनियर व जूनियर रिसर्च फैलोशिप, सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
डा.सानन्द सहित सैकड़ों को सपना सिंह ने कराई भाजपा की सदस्यता ग्रहण
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी से स्थानीय निकाय के उम्मीदवार रहे डा सानन्द सिंह, सेना से सेवा निवृत्त कल्पनाथ बिंद, रामकुवर चौहान पूर्व प्रधान सौरम, फतेहउल्लाहपुर की ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, सलामतपुर अगस्ता की ग्राम प्रधान संगीता देवी, सेमरा चक फ़ैज़, राजेश यादव पूर्व प्रधान बक्सा, ग्राम प्रधान पचारा अफताब आलम, ग्राम प्रधान रानी देवी ने बुधवार को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता विधानसभा मिलन समारोह में भाजपा जिला कार्यालय पर ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने पार्टी पट्टा व टोपी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस अवसर पर सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजनीतिक दल है जो पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं एकात्म मानववाद के अंत्योदय विचारों पर समर्पित होकर काम करती हैं। आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास है। इस अवसर पर डा सानन्द सिंह ने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति को संरक्षित करने, देश को विश्व पटल पर स्थापित करने तथा विकसित भारत बनाने की संकल्पना और भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याण की लक्ष्य निर्धारित राजनीति मेरे प्रेरणा का स्रोत है ।जिसके सिद्धांत विचारों मे निष्पक्षता बिना भेद समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से सम्मान स्थान देने की वैचारिक व्यवस्था संगठन के मजबुती का आधार है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा समर्पित संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में मै आज अपने आप को गर्वान्वित महसूस करता हूं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के उपसभापति अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री विधानसभा संयोजक सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय, मयंक जायसवाल, मनोज बिन्द, हरेंद्र यादव ,गोपाल राय ,उमेश दुबे, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।
गाजीपुर। इस वर्ष दिनांक 22 फरवरी यू०पी० बोर्ड की परीक्षा, 8 मार्च महाशिवरात्री और 25 मार्च होली को देखते हुए जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है। उक्त परिस्थितियों में लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) ने जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू कर दिया। इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जनपद के सीमा क्षेत्र में 2 फरवरी से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाय, प्रभावी रहेगा।
पुलिस परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयार, 72 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
गाजीपुर। 17 और 18 फरवरी को जनपद के कुल-45 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालीयों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता किया। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 45 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 18 हजार यानी कि 4 पालियों मे कुल 72 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस हेतु 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समस्त केन्द्रो पर केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापको की तैनाती की गयी है। इस हेतु पुलिस लाईन सभागार मे समस्त सेक्टर/स्टेटिक/केन्द्र व्यवस्थापको/पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर निर्देशित किया गया है।
उन्होने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रो एंव केन्द्र व्यवस्थापको के कन्ट्रोल रूम में सी सी टी वी कैमरा की व्यवस्थाओ को सुश्चित कराने हेतु पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अलग से कार्यदायी संस्था नामित की गयी है जो परीक्षा के पूर्व से समाप्ति तक सभी व्यवस्थाए सुनिश्चत करेगे। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडित/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, जैसे-मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का समान आदि पूर्णतया प्रतिबंधित है। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री/उपकरण परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अन्दर न ले जाने दिया जायेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक (पुलिस) नियुक्त किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी चौराहों/तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा दिनेश कुमार , एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र, एस पी ग्रामीण बलवंत, जिला विद्यालय निरीक्षक , समस्त उपजिलाधिकारी , तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित शक्ति वंदन अभियान में सोमवार को समाज व नारी कल्याण क्षेत्र में विभिन्न विशिष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की बहनों के सम्मान तथा चाय पर चर्चा के एक दिवसीय आयोजन सभी विधानसभाओं में किया गया। सदर ब्लाक परिसर में आयोजित सदर विधानसभा का शक्ति वंदन अभियान तथा सम्मान समारोह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए लगातार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि खामोश घुंघट में रहने वाली महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ा हो कर आत्मनिर्भर बन सके, इसके उन्होंने इसका पूरा पूरा प्रयास भी किया है। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि वह किसी के आगे हाथ न फैलाएं बल्कि स्वयं की कमाई से अपना निजी खर्च तथा परिवार चलाने में समर्थ सक्षम बन सके। इसके लिए महिलाओं को घर से बाहर निकल कर काम करने का अवसर प्रदान किया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने कहा कि सरकार ने नारी शक्ति के आर्थिक समृद्धि और सम्मान के लिए अतुलनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण का लगातार प्रयास का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर नारी शक्ति संवाद तथा महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूह की कृष्णा भारती, सुनीता देवी आदि महिलाओं ने अपने अनुभव में बताया कि स्वयं सहायता समूह उनके जीवन में कैसे रोशनी ला रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक काशी नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी, सुनीता सिंह, हिमांशु यादव,विनय कुशवाहा, राम जी बलवंत, संजय बिंद, विद्या गुप्ता आदि सैकड़ों समुहो की महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय राजभर ने किया।
राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने पर डॉ संगीता बलवंत ने कहा……
गाजीपुर। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और यूपीए सरकार में मंत्री रहे व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आरपीएस सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि गाजीपुर से भाजपा से सदर विधायक और सहकारिता मंत्री रह चुकी डॉ संगीता बलवंत को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन, मुगलसराय से पूर्व विधायक साधना सिंह और मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। यूपी विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या देखते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय है। बातचीत के दौरान डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विकास पुरुष रहे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही अपने देवतुल्य नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देती हूं।