All posts by UP Fast News

यूपी के बेटियोे को सीएम ने अपनी बेटी मानकर सामूहिक विवाह का अयोजन किया है:सपना सिंह

यूपी के बेटियोे को सीएम ने अपनी बेटी मानकर सामूहिक विवाह का अयोजन किया है:सपना सिंह

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को आर टी आई मैदान के नवीन स्टेडियम में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 8 विकास खण्डो को मिलाकर कुल 211 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में 2 मुस्लिम जोड़ों की मोलवी द्वारा निकाह कराया गया जिसमें नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा उनके हाथे में दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। उन्होने सभी जोड़ों से अपील किया कि जो पौधे उपलव्ध कराये गये हैं इनका जीवन मे बहुत उपयोग है। आप लोग यह प्रण लें कि प्रत्येक वर्ष शादी के सालगिरह के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगे। वृक्ष हमे जीवन जीने मे बहुत ही सहयोग करते है उनसे पर्याप्त आक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

एक दिवसीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में खण्ड विकास परिसर करण्डा गाजीपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडेक्को इण्डिया प्रा0लि0,वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूव रिपेंयर सर्विस, क्वैस कार्पोरेशन,जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 07 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 272 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 156 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला- राजकीय आई0टी0आई0 परिसर गाजीपुर में 31.01.2024 को आयोजित होगा।

सामूहिक विवाह:एक-दूजे के हुए 236 जोड़े

गाजीपुर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मंगलवार को आरटीआई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
सामूहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 236 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 04 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह तथा 232 हिन्दू जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने नव विवाहित जोडो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किए।

नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है। उसे आजीवन निर्वहन करे।मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब,मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर बिटियॉ का हाथ पीला करने का संकल्प मै लेता हूॅ । हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो।

इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि समूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होने कहा कि बेटी लक्ष्मी होती है। उन्होने कहा कि बेटियों के पढ़ाई, सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से बेटियों के जीवन को सशक्त बनाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। बेटियों के नौकरी के लिए सरकार तत्पर है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आपके सम्पूर्ण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है।


मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामूहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण एवं जिनके घरो मे बेटिया है उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु पौधे उपलब्ध कराए गए तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगिरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

निकाली गई कुष्ठ जन जागरूकता रैली

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निकाली गई कुष्ठ जन जागरूकता रैली

गाजीपुर।महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को एंटी लैप्रोसी-डे के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत जनपद में 30 से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को एक जागरूकता रैली विकास भवन से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक गया। इस रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से आमजन में कुष्ठ रोग के प्रति जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। कुष्ठ रोग व उससे ग्रसित मरीजों के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही कुष्ठ रोग के सामाजिक कलंक को मिटाने का भी प्रयास करने पर बल दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया
की यह अभियान पिछले 7 सालों से लगातार चलाए जा रहा है। ताकि कुष्ठ रोग के प्रति लोग जागरुक हो सके और कुष्ठ रोगियों के प्रति जो भ्रांतियां फैली है। उसके बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि रैली जो विकास भवन से निकाली गई थी उसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही टीचर और विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जिला अधिकारी के द्वारा दिए गए संदेश के बारे में भी बताया गया। सभी से यह अपील किया गया कि वह अपने आसपास यदि कुष्ठ संभावित रोगी देखते हैं तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे ताकि उनका समय से इलाज हो सके।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नोडल कुष्ठ रोग डॉ रामकुमार ने बताया कि इस दौरान सहयोगी पुरुषों व आशा कार्यकर्ता महिलाओं में देखते हैं कि किसी के चमड़ी में दाग के साथ शून्यता तो नहीं है, जिसमें ऐसा दिखता है उसे नजदीकी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजते हैं। जहां कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद मल्टी ड्रग ट्रीटमेंट (एमडीटी) दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जल्द से जल्द कुष्ठ रोग की शुरुआत में ही उसकी पुष्टि कराकर मरीज को दवा खिलाने की शुरुआत कर देना है जिससे मरीज को विकलांगता से बचाया जा सके।

इस अभियान के तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।

गांव चलो अभियान की आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

ग़ाज़ीपुर।गांव चलो अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरित होकर पुरे निस्वार्थ निष्ठा से पार्टी का कार्यकर्ता काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीति का मकसद सिर्फ सरकार बनाना नहीं बल्कि एक एक भारतीय का सीना और मस्तक विश्व के हर देश में हर जगह गर्व से ऊंचा हो भारतीय जनता पार्टी का यह उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत अपना खोया वैभव प्राप्त करे हमे उसके लिए काम करना है।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा चंदौली,जौनपुर और गाजीपुर के क्लस्टर इंचार्ज उ प्र सरकार के मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि विदेशी ताकतें नहीं चाहती कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिबारा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में देश कि प्रतिष्ठा और सम्मान की बेतहाशा वृद्धि हुई है।आज भारत भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन पंचनिष्ठा को स्वीकार कर समाज में लगातार समर्पित भाव से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मजबूती और समाज के एक एक व्यक्ति के सुख और समृद्धी के लिए देश की और प्रदेश की सरकार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज जिन राज्यों में भाजपा और उसकी सरकार नहीं है वहां भी भाजपा कैसे स्थापित हो हमे उसके लिए अभी बहुत काम करना है ताकि हमारा देश विकसित भारत बन सके। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर तथा विभिन्न दायित्वों तथा नेतृत्व प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ो दलितो को सम्मानित किया है।


लोकसभा गाजीपुर के प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का सिर्फ एक लक्ष्य है और वह है आगामी लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना।उन्होंने कहा कि आज के इस गांव चलो अभियान कार्यशाला का उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रवास करें तथा जन कल्याण की योजनाओं से लोगो को अवगत कराए । उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के परिणाम से हमें सीख लेने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला विषय रखते हुए कहा कि संगठन क्षमता के वृद्धि, कुशलता एवं संचालन हेतु संगठन शीर्ष नेतृत्व द्वारा 4 से 11के बीच गांव चलो अभियान का आह्वान किया । सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा के जनपद में प्रथम आगमन तथा आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदेमातरम गायन से हुआ।
कार्यशाला में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय,पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय,विजेन्द्र राय,विजय शंकर राय,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सीता सिंह, रवि प्रकाश, शोभनाथ यादव,ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,डा प्रदीप पाठक, वृजनन्दन सिंह,, राजेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, वृजनन्दन सिंह,संकठा प्रसाद मिश्र, विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा,अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, मयंक जायसवाल, साधना राय,विश्व प्रकाश अकेला,राजन प्रजापति, शनि चौरसिया, नीतीश दूबे, अविनाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।


इससे पूर्व जिला कार्यालय पर दो अन्य बैठको में लोकसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक तथा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने भी सम्बोधित किया।

कांग्रेस ने निकाली शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बापू की प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर कांग्रेस ने निकाली शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा न्याय यात्रा को मिल रहा अपार जन समर्थन, नीतीश कुमार अब चट्टी चौराहे के नेता बन गए

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू की मौजूदगी में आमघाट कालोनी स्थित पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में गांधीवादी तरीके से तिरंगे एवं कांग्रेस के झंडे बैनर के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर न्याय यात्रा निकाला।यात्रा मिश्रबाजार,महुआबाग,कचहरी होते हुए स्व. सरजू पांडे पार्क में एक सभा में बदल गई। जहां वक्ताओं ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए बीजेपी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता और गलत नीतियों का विरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज बापू की हत्या करके सत्ता पर जिस विचारधारा के लोग आसीन हैं। उनके विरोध में राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा को आपार जनसमर्थन मिल रहा है, नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की प्रासंगिकता खत्म हो रही है, वे चट्टी चौराहे के नेता के रूप में जोकर की तरह घूम रहे हैं, वे पलटुराम हैं और अच्छा हुआ कि वे चुनाव से पहले ही गठबंधन से बाहर हो गए। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने कहा कि मजहबी बंटवारा करके जो भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज है उसे हटाने के लिए हम सभी साथी एक होकर सड़क पर न्याय यात्रा के जरिए निकले हैं और जनता का साथ भी हमें मिल रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बापू श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि हमारे नेता राहुल की यात्रा के समर्थन में हमलोग भी गाजीपुर में यात्रा निकाले हैं जिसका समापन आज सरजू पांडे पार्क में किया गया है लेकिन घर घर जनसंपर्क चालू रहेगा, आगामी लोकसभा में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाना ही मुख्य उद्देश्य है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार निकम्मी है और बापू की हत्या कराने वाली विचारधारा से ग्रसित है इसे हटाकर देश में रामराज्य लाना ही प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य अरविंद किशोर राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र ,अजय सिंह ,एवं अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह ,राघवेंद्र जी ,आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिन्द , सुमेर कुशवाहा तथा चंद्रिका सिंह ,हामिद अली, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता,दिव्यांशु पांडे , रामानुज पांडे, माधव कृष्ण, देवनारायण सिंह, शशि भूषण राय, जितेंद्र बिन्द ,सदानंद गुप्ता, देवनारायण सिंह, रूद्रेश निगम, मोहन चौहान ,शशिकांत श्रीवास्तव, श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, सीमा विश्वकर्मा ,विजय शंकर पांडे, कुंदन खरवार, धर्मेंद्र ,राकेश राय, अवधेश पांडे, गयासुद्दीन अंसारी ,संजय कुमार गुप्ता ,आदिल अख्तर, रईस अहमद ,झुन्ना शर्मा ,सुशील कुमार सिंह , राजेश उपाध्याय, जयप्रकाश चौरसिया, बृजेश कुमार गौतम, जफर अहमद सिद्दीकी, चंद्रशेखर, राहुल कुशवाहा ,वीरेंद्र कुमार राय ,सीताराम राय, अब्दुल हक, रतन तिवारी, ओमप्रकाश पासवान, शमशाद सादिक अहमद आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान से कर रही है खिलवाड़:जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर 26 जनवरी से आरंभ पीडीए पखवाड़े के तहत जखनियां विधान सभा के हाजीपुर और विजहरी तथा सदर विधान सभा के बसन्तपट्टी,धरम्मरपुर और काजीटोला में जनपंचायत का आयोजन किया गया।
हाजीपुर में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए सभी को भाजपा की मजहबी फितरत और दिखावटी पिछड़ा प्रेम से बचने की हिदायत दिया और लोगों से उसके द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से बचने की भी सलाह दिया । उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रम पैदा करने में महारत हासिल है। वह धर्म और भ्रम की ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2 024 का चुनाव हमारे लिए चुनौती है।यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि देश का संविधान,लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप बचेगा कि नहीं।
जनपंचायत को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ कर रही है। वह अम्बेडकर जी के संविधान को समाप्त कर आर एस एस के संविधान को लागू करना चाहती है।वह दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार दलितों पिछड़ों की‌लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए वह जातिगत जनगणना न कराने का हठ पाल रक्खीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। चुनाव उसके लिए एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले को अपने संघर्ष, समाजवादी सिद्धान्तों और वसूलों और विचारों से लैस होकर करारा जवाब देना है। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसने भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर करारा सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव के मूड में हैं।
हाजीपुर की जनपंचायत में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, निसार अहमद,साहब यादव, वंशराज यादव आदि तथा सईतापट्टी मेंबरशिप जनपंचायत में मुख्य तौर पर रामधारी यादव, तहसीन अहमद, बलिराम यादव, रमेश यादव,मोहम्मद हसन,शिशु यादव आदि उपस्थित थे।

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा रविवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कैदियो से उसके स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं छोटी-छोटी वस्तुओ के बारे में जानकारी ली। कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया।कारागार में लगाए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई।इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बन्द कैदियो से पान गुटका एवं मोबाईल के बारे में पूछा गया। बताया गया कि यहा कोई ऐसी वस्तु नही है। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

वेलफेयर क्लब ने किया प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा गत दिसंबर माह में हुए बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में लुदर्स कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज की अनुष्का प्रजापति व रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज से सिमरन कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम, सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से अमन कुमार यादव, ओम साई पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से मयंक नाथ पुरी, मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से वैभव दीप, सन फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से सलोनी यादव संयुक्त रूप से द्वितीय, तथा सेंट जॉन्स स्कूल से गौरव प्रजापति, अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर से अहम यादव, आरजेपी स्कूल सैदपुर से शिवांग राय तृतीय स्थान पर जबकि रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से लक्षिका पाण्डेय,चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से अक्षत राय सांत्वना पुरस्कार तथा एसएन इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज से आर्यन यादव, सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर से रंजना यादव, चंद्रावली शिक्षा निकेतन माल गोदाम से रोशनी यादव, सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी फकनपुरा से मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, संत कबीर पब्लिक स्कूल से तान्या कुशवाहा, सेंट जोसेफ इंग्लिश स्कूल कासिमाबाद से रम्या मिश्रा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुने गए।
इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से अनुष्का यादव प्रथम, मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी से अभिषेक कुशवाहा, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अश्वनी सिंह यादव संयुक्त रूप से द्वितीय, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से आकृति यादव, रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज से अपराजिता सिंह संयुक्त रूप से तृतीय,जबकि सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर से सकीना अंसारी, सेंट जॉन्स स्कूल से चित्रांश कुमार श्रीवास्तव, अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर से नैना वर्मा, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से नंदनी यादव,ओम साई पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से जय शंकर सिंह, संत कबीर पब्लिक स्कूल से संदीप यादव सांत्वना पुरस्कार तथा आइडियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद से उमर अंसारी, बाबा टैनी मौर्य इंटर कॉलेज से आदित्य कुमार, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से शाहनवाज अहमद, एसएमएन इण्टर कालेज से रोशनी खान, चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर से फायेजा सिद्दीकी, डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल से वैष्णो, लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज से आराध्या दुबे, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल लावा से विष्णु वर्मा, सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद से पूजा पाल, ओम साई पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से अनिकेत राजभर, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल से कृष्णा सिंह, इकरा मॉडल स्कूल से कैफ सिद्दकी, एसएन इंटरनेशनल स्कूल से रोशन गुप्ता, मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से रोशनी शर्मा, प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुने गए।
जबकि वरिष्ठ वर्ग में सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर से महताब आलम प्रथम, लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज से अर्पिता सिंह द्वितीय, सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर से मनजीत शर्मा, एसएमएन इंटर कॉलेज मछटी से आलिया परवीन तृतीय तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से धैर्या राय, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से अंजलि राजभर, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल से खुशबू परवीन, प्रोत्साहन के लिए चुने गए।
प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को 27वे वेलफेयर उत्सव में शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जबकि सांत्वना व प्रोत्साहन पुरस्कार का वितरण स्कूल के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर क्लब जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, सत्यदेव दुबे, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील क्लब ने राष्ट्रगान के साथ संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील क्लब ने राष्ट्रगान के साथ संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ny सुहासिनी थिएटर प्रांगण में लहराया तिरंगा

रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया और इनरव्हील अध्यक्ष विनीता सिंह ने तिरंगा फहरा कर बांटे लड्डू

रोटरी डायरेक्टर संजीव सिंह ने कहा आज हम आजादी का पचहत्तरवां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं

गाजीपुर। आज देश आजादी के अमृतकाल में 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में गाजीपुर रोटरी क्लब परिवार, इनरव्हील क्लब, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन और ny सुहासिनी द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया और इनरव्हील अध्यक्षा विनीता सिंह के साथ दर्जनों सदस्यों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया और उपस्थित लोगों में लड्डू वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी डायरेक्टर संजीव सिंह ने सभी को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज रोटरी क्लब परिवार ने संयुक्त रूप से ny सुहासिनी कैंपस में 26 जनवरी का पर्व झंडारोहण कर राष्ट्रगान के साथ मनाया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटेरियन सीपी चौबे, राजेश प्रसाद, विनय कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजर नसीर, अजय सर्राफ, वरुण अग्रवाल, डॉ. जे एस राय, डॉ. यूसी राय, डॉ. राजेश, मंजू अग्रवाल, सुमन, रूबी, राज श्री, लव आदि के साथ दर्जनों सभ्रांत सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।