All posts by UP Fast News

शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ,किया अपील

शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ, किया अपील

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक डॉ नदीम अदहमी के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक ने मतदान के महत्व को समझाया। इसके बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को इसकी शपथ दिलाई। उन्होंने आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण करने तथा शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।

रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

एचआईवी एड्स के रोगियों को दी गई सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी

समय से दवा का सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने व स्वच्छता बनाए रखने को लेकर दिया गया परामर्श

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय में हुआ दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाज़ीपुर। ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) – एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के रोगियों को उपचार व पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोरा बाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय सभागार में मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एचआईवी रोगियों को सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला एचआईवी एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रोगियों को समय से दवा का सेवन करने और पौष्टिक आहार लेने के बारे में विस्तृत परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रखें, साफ सफाई बनाए रखें, बार-बार हाथ धोएं और बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें। एचआईवी का निदान होने के बाद डॉक्टर के पास नियमित रूप से चेकअप कराने जाएं। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें , क्योंकि अपने आप किसी दवा के सेवन से साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है। प्रधानाचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अपनी सुरक्षा के साथ अपने परिवार, समाज व देश में रह रहे सभी लोगों की सुरक्षा करें और नैतिक जिम्मेदारी के कारण एड्स को समाज में फैलने से रोकें। सुरक्षित तरीकों के प्रयोग से हम इसके प्रसार को बहुत आसानी से रोक सकते हैं। एचआईवी एड्स के रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, उन्हें भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एoआरoटीo) सेन्टर की काउंसलर अंजू सिंह ने एचआईवी एड्स अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित रोगियों की सुरक्षा के लिए गोपनीयता बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसे तीन महीने से लेकर दो वर्ष की सजा हो सकती है या अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने डायल 1097 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी रोगी को ए०आर०टी० सेन्टर पर किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरन्त 1097 पर कॉल करके अवगत कराएं ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके। इस मौके पर स्वयं सेवी संस्थाओं – अहाना, ज्योति ग्रामीण संस्था, केयर एंड सपोर्टर एवं सुभिक्षा के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसीएमओ डॉ. रामकुमार, एनटीईपी के डीपीसी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय, एआरटी सेन्टर की काउंसलर संगीता सिंह एवं एआरटी के सर्वेश कुमार, राहुल पांडेय, सौरभ कुमार, राहुल मौर्या, वैभव विशाल, एसटीआई काउंसलर, आईसीटीसी, पीपीसीटीसी काउंसलर, अहाना, सीएससी तथा सुभिक्षा के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग

अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग

गाजीपुर। अयोध्या में श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्ण होने के पश्चात भाजपा सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र के माध्यम से अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग की है। गाजीपुर जिलें के मरदह ब्लाक के घरिहा निवासी कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या भारत ही नहीं विश्व के आस्था का केंद्र बन चुका है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात उसकी एक अलग पहचान स्थापित हो चुकी है। जिसें स्वयं भगवान विष्णु के निर्देशन में बसाया गया है। अयोध्या की गिनती देश के सबसे सात प्राचीन व पवित्र नगरी (सप्तपूरियो) में होती है। स्कंद पुराण में इसें ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेवों की पवित्र स्थली कहा जाता है। अथर्वेद में अयोध्या को स्वर्ग बताया गया है। इसलिए अयोध्या की महानता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग देश के प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से की है।
उन्होंने बताया कि इस आशय का पत्र जो 22 जनवरी को मेल तथा डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया की प्रधानमंत्री इस आग्रह पर जरूर सकारात्मक विचार करेंगे।

डीएम ने की बैठक,दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन,वन विभाग,स्टाम्प,नगर पालिका, आडिट आपत्ति,चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी तालाब,खेल मैदान, चारागाह, एवं ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिकता के तौर पर चिंहित करते हुए उस पर भू-माफियाओं केे द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे किया जाए अन्यथा निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
 जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के संबंधित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी,तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनामित जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और उपेन्द्र यादव तथा जिला सचिव जयराम यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।


अपने स्वागत से अभिभूत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नवनामित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आज संघर्ष का दौर है। गले में पड़ रही माला हमें सम्मानित तो करती ही है लेकिन इसके साथ साथ जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। इस देश की जनता जब लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है ऐसे दौर में हमें जनता के हक और हकूक और उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना पड़ेगा । उन्होंने भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती । छात्र और नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा‌ वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने सभी‌ किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह, राजेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश यादव, अशोक कुमार बिंद,निजामुद्दीन खां,रामाशीष यादव, अमित ठाकुर, अनिल कुमार यादव, मेवा यादव, द्वारिका यादव, कमला यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे।

जयंती पर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद

जयंती पर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के वीर सिपाही बाबू सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और मिष्ठान वितरण कर मनाया। इसके बाद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनप्रिय नेता और सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर असम में हमले और मंदिर जाने से रोकने की भर्त्सना करते हुए आज 23 मार्च को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। इस अवसर पर सुनील राम ने कहा कि आज बाबू सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को हम पराक्रम दिवस के रूप में याद करते हैं, वे एक वीर और स्वतंत्रता आंदोलन के बड़े सिपाही थे।उन्होंने कहा कि आज हम लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया की विपक्षियों को दमन करने वाली गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से असम में सुंनियोजित ढंग से वहां की बीजेपी सरकार समर्थित कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से चल रही न्याय यात्रा पर हमला किया गया है वो कहीं न कहीं यात्रा की लोकप्रियता को देखते हुए डरे हुए कमज़ोर लोगों की एक साजिश के तहत की गई कार्यवाही है।जिसकी देश भर में आलोचना हो रही है, इस तुरंत कार्यवाही की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है।जिसका पत्रक हम लोगों मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल यूपी को भेजा है, जिससे दोषियों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही हो सके। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने शांतिपूर्ण यात्रा को नापाक तरीके से बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं,राहुल गांधी की यात्रा पर हमले और साजिश की निंदा की। उन्होंने कहा उसी के विरोध में आज हम सभी कांग्रेस जन सरजू पांडे पार्क कचहरी गाज़ीपुर में 23 जनवरी को उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को पत्रक प्रेषित कर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जनक कुशवाहा ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया। कहा कि आज हम सभी कांग्रेस जन मिलकर असम में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सुनियोजित ढंग से किए गए हमले की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए, न्याय यात्रा पर हमले की निंदा की और कहा की न्याय यात्रा का उद्देश्य भारत को एक सूत्र और गांधी की विचार धारा से जोडना है, लेकिन गांधी की हत्यारी मानसिकता वाले कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं जिसका जनता आगामी चुनावों में न्याय करेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रिका सिंह,हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र कुमार, कुसुम तिवारी, रूद्रेश निगम, राजेश गुप्ता, माधव कृष्ण, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर ,आलोक यादव ,ओम प्रकाश पांडे, सीताराम राय, सुधांशु तिवारी, राकेश राय, अजय दुबे,अच्छे लाल भारती, शंभू सिंह कुशवाहा, रईस अहमद ,सुशील कुमार सिंह ,जफरूल्लाह अंसारी ,ओजस्व साहू, लखन श्रीवास्तव, मोइनुद्दीन ,राजेश उपाध्याय, विद्याधर पांडे, संजय साहू, कमलेश्वर शर्मा, अवधेश साहू ,विजय शंकर पांडे प्रमिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

कैदियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ

कैदियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ

गाजीपुर। जेल अधीक्षक ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी आयोजन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को कारागार परिसर स्थित मंदिर व कारागार परिसर में साफ-सफाई अभियान के साथ सुन्दर काण्ड के पाठ का वाचन किया गया। उक्त के क्रम में 50 बंदियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीराम के प्रतिमा पर चित्रकला और प्रभु के जीवन दर्शन पर निबन्ध लिखकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

गाजीपुर। 24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी प्रदेश दिवस का पूरी भव्यता से रायफल क्लब परिसर में किया जाना है। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में समस्त विभागो द्वारा सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाये, लाभपरक योजनाओ प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इस अवसर पर नाटक, लोकगीत, नृत्य एवं धोबिया नाच का कार्यक्रम कर जागरूकता एवं 24 जनवरी, 2024 को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शपथ दिया जायेगा। पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी जायेगी एवं उद्योग केन्द्र गाजीपुर द्वारा कार्यक्रम का प्रदशनी एवं स्टाल लगायी जायेगी।  जिलाधिकारी ने निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभागार में रविवार को बैठक के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाय। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को व्यक्तियों को बताया जाय। कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को भी सम्मानित भी  किया जाने की व्यावस्था की जाय। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए-जूडो-कराटे /निबंध लेखन/ वाद-विवाद/भाषण/ चित्रकला/मूर्तिकला/ कविता पाठ/ पेंटिंग/रंगोली आदि कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। जिनको रामोत्सव के विषयों से जोड़ा जाये। प्रदर्शन मेला में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बॉल क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़, इत्यादि की भी प्रतियोगिताये करायी जाय एवं प्रदर्शन में अच्छे बच्चो को चिन्हित कर पुरस्कार वितरण करायी जायेगी। इसके उपरान्त विभिन्न विभागों एवं जनपद की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाय। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि रामोत्सव प्राण प्रतिष्ठा एवं उत्तर प्रदेश दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत दिनांक 22 से 26 जनवरी, 2024 तक समस्त सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व कार्यालयों को विशेष रूप से सजाने हेतु दीपोत्सव/लाइंटिग आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं:विजय मिश्रा

22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं: पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

गाजीपुर। नगर के रूईमण्डी स्थित बूढ़े महादेव प्राचीन मंदिर के परिसर में पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सफाई का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम सब परम सौभाग्यशाली हैं कि जिस शुभ क्षण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष/बलिदान दिया। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर और भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का वह शुभ क्षण 22 जनवरी को आ गया है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर मंदिरों और तीर्थ स्थलों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी प्रदेशवासी 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाएं और अपने घरों में दीप जलाएं। यह दिन किसी पर्व से कम नही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया था। उसे देखते हुए लोगों की सोच बदली है। मंदिरों में भी इसी तरह से अभियान चलाया जा रहा है।

नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया:अभिनव सिन्हा

नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया: अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व चलाए जा रहे स्वच्छता तीर्थ अभियान में रविवार को हरिशंकरी के राम चबूतरे पर भाजपा एवं रामलीला कमेटी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज के स्वच्छता अभियान में भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा के द्वारा साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर अभिनव सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसा नेता हैं जो देश के समृद्धि में स्वच्छता को स्वीकार कर इसे जन आंदोलन का रुप दिया है। भगवान राम चन्द्र के अपने नये घर में आगमन पर देश मे भारी उल्लास है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जो अवरोध और बाधाएं थी उसमें भारतीय जनता पार्टी ने जो संघर्ष किया वह सफल हुआ और आज जन आस्था और विश्वास मजबूत हुआ है। इस दौरान नगर मंडल एवं रामलीला कमेटी के रास बिहारी राय, संतोष जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू , विजय राय, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक अग्रवाल, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सुधीर अग्रवाल, लवदत्त त्रिवेदी, पिंटू अग्रवाल, सूर्यप्रकाश यादव, विशाल चौरसिया, नंदू कुशवाहा, दीपक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों ने स्वच्छता में अभियान में भाग लिया।