All posts by UP Fast News

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे भवानी नंदन यति,किया गया आमंत्रित

ग़ाज़ीपुर(जखनियां)।श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह सम्पर्क अभियान के सैदपुर जिला संचालन समिति की बैठक मंगलवार को श्री हथियाराम मठ पर संपन्न हुई। बैठक में अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण उपरांत 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए हर गांव सभा में होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि ये अवसर विश्व भर के राम भक्तों के 500 से अधिक वर्षों के त्याग और समर्पण के वजह से आया है। उन्होंने कहा कि जब 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, उस समय सभी राम भक्त अपने नजदीकी मंदिरों पर भजन कीर्तन करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाकर सामूहिक तौर देखेंगे। उन्होंने आगे आग्रह किया कि उस दिन शाम में अपने घरों में दीपक जलाकर भव्य दीपावली मनाएं। इसके उपरांत विभाग प्रचारक अजीत जी, सह विभाग कार्यवाह डा0 नागेन्द्र , जिला प्रचारक गौरव , जिला कार्यवाह सत्येंद्र ने सिद्धपीठ हथियारम मठ के पीठाधीश्वर संत भवानी नंदन यति जी को श्री राम जन्मभूमि की तस्वीर देकर अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति सैदपुर के सचिव डॉ संतोष यादव ने किया।

नलकूप चालकों ने मांगों को लेकर खोला मोर्चा

नलकूप चालकों ने मांगों को लेकर खोला मोर्चा

गाजीपुर। नलकूप प्रभारी/ नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा गाजीपुर के प्रांगण में अपने मांगो के समर्थन में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम गाजीपुर पर किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश ने कहा कि नलकूप चालकों से उनके पद के अनुरूप ही कार्य लिया जाए,साथ ही मुख्य अभियंता नलकूप वाराणसी के आदेश के क्रम में खंडीय उपखंडीय जिलेदारी एवं राजस्व अधिकारी कार्यालयों में संबंध नलकूप /चालक सीच पर्यवेक्षक को नलकूपों पर सींच पर्यवेक्षक क्षेत्र में मूल रूप से पदास्थापित करने का आदेश निर्गत किया जाए।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य सलाहकार एस0पी0गिरी ने कहा कि इनके मांगों का समय रहते निस्तारण नहीं हुआ, तो खैर नहीं होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी अपने एड़ियल रवैया को समाप्त करें, संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर इसका निस्तारण करें, जबकि प्रमुख सचिव का आदेश है की मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को निस्तारित किया जाए। एग्रीकल्चर मिनिस्टीरियल संगठन के अध्यक्ष मान्यता सिंह द्वारा कहा गया के अगर आपकी मांगे पूरी नहीं होती है तो जनपद का राजकीय कार्यालय बंद कराया जाएगा। लैब टेक्नीशियन जिला अध्यक्ष आलोक राय द्वारा उनकी मांगों का समर्थन किया गया और विश्वास दिलाया के जब भी आवश्यकता पड़ेगी स्वास्थ विभाग को बंद कराया जाएगा।
उक्त धरना में चंद्रिका सिंह यादव,अवध नारायण,अशोक कुमार, मुकेश,अरूण,चंद्रशेखर,रामविलास यादव, तालुक राज, अंगद राम, नवीन, रामनिवास, संतोष कुमार, सरोज कुमार, वीरेंद्र, रोशन लाल, संजय, मिठाई लाल,केपी, रामाश्रय राम ,आदि उपस्थित रहे।धरना सभा की अध्यक्षता आनंद प्रकाश व संचालन मिश्रीलाल कनौजिया ने किया ।

शम्मी का पांचवे दिन भी धरना जारी

गाज़ीपुर।शहर में सीवरेज पाइपलाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी, अनियमितिता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में शनिवार को 5 वें दिन भी धरना प्रदर्शन लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर जारी रहा।

इस दौरान मौजूद लोगो ने शासन प्रशासन की उदासीनता और कार्यदाई फर्म की लापरवाही व भ्रष्टाचार पर जमकर विरोध जताया।

सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवरेज पाइप लाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था ने जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दिया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बनाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद भी रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया। गड्ढों में तब्दील सड़के लोगों के लिए हादसे का कारण बन रही है।

कहा कि सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है, नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में प्रदीप बिंद, रोहित यादव, अनिल सिंह, इमरान अंसारी, मनीष पांडे, बृजेश राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

17 दिसंबर को होगा यादव समाज का महासम्मेलन

यादव समाज का महासम्मेलन 17 दिसंबर को समाज मे भारी उत्साह :सुजीत यादव


गाजीपुर। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव के नेतृत्व में कचहरी पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिलाध्‍यक्ष सुजीत कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्‍वावधान में वीर अहीरों के एक ही नारा रोटी बेटी का नाता, दहेज मुक्‍त समाज, सब शिक्षित हो समाज एक हो के नारे को लेकर 17 दिसंबर जलसा गार्डन बबेड़ी गाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित है। सुजीत यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में यादव महासभा के एकजुटता, दहेज व तेरहवीं मुक्‍त समाज के स्‍थापना के लिए विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा यादव महासभा ब्‍लाक सदर के अध्‍यक्ष पद की भी घोषणा की जाएगी। उन्‍होने जनपद के सभी यदुवंशियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को विकसित बनाने में सहयोग दें। महासम्मेलन के कार्यक्रम के प्रभारी यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृज किशोर यादव व कार्यक्रम सयोंजक पूर्व प्रधान बक्कसुपुर आलमपट्टी संजय यादव है। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष के साथ जिला सँरक्षक राम नगीना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वृज किशोर यादव, जिला उपाध्यक्ष सिंहासन यादव, जिला कार्यालय प्रभारी अजय यादव, नेता पारस यादव आदि लोग उपस्थित थे।

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दी चेतावनी

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार कर रही है उत्पीड़न:सुनील राम

गाजीपुर। जिला कांग्रेस/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जनपद में हो रहे डीएपी खाद की किल्लत व बढ़े हुए दामों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और का. शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है।उन्होंने कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद”, 2 दिन में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार धरना, अनशन और प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है, और नहीं तो डीएपी खाद का दाम वृद्धि कर किसानों पर कर्ज लाद रही। इस वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिए जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव वह पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार दलित पिछड़ों और किसान विरोधी है यह कभी भी किसानों का हित नहीं चाहती है। वर्तमान सरकार हिटलर शाही रवैया अपना कर जनता को डरा एवं धमका रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे किसानों के हित के लिए हम किसी हद तक जा सकते हैं। यह अन्नदाता के साथ सरकार सरासर गलती कर रही है, वर्तमान सरकार के मंसूबे ठीक नहीं है। यह किसान विरोधी है।
मुख्य रूप से मनोज यादव, संदीप विश्वकर्मा, पशुपति नाथ राय, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, राजेश गुप्ता, हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, जय विजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, इरफान खान, सबीबुल हसन, आदिल, अख्तर, ओम प्रकाश पांडे, अविनाश राजभर, सूरज खरवार, आलोक यादव, प्रांजल कुमार, मनोज पहलवान, शशिकांत कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रमिला देवी, शंभू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

बहुजन सोच समता मुलक समाज के प्रणेता थे डा.भीमराव अंबेडकर:सुनील राम

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के पास बैठकर के उनका परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पितकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ उनके मूर्ति के नीचे बैठकर के एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समता मूलक समाज का महानायक बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर सर्व समाज के लिए जो संविधान प्रस्तुत किया समाज के हर वर्गों की उन्नत और खुशहाली उसमें समावेश था।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बहुजन सोच एवं समता मूलक समाज के प्रणेता डॉ आंबेडकर थे। बाबा साहब ने हमेशा कमजोर वर्ग दलित पिछड़े के लिए संघर्ष करते रहे,आज उनकी देन है कि दलित और पिछड़े अपने अधिकार के प्रति सचेत होते हुए विकास करने में सफल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने देश में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन प्रयत्न संघर्ष किया। उनके विचारों से हम इस देश में गैर बराबरी सामाजिक आर्थिक राजनीतिक हर स्तर पर निजात के लिए संघर्ष कर सकते हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कहां की वर्तमान समय में कुछ असामाजिक शक्तियां बाबा साहब के विचारों को खत्म करके एक नया संविधान रचने की कोशिश कर रही है, लेकिन दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिलाओं व नौजवान कार्यकर्ता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, राघवेंद्र जी, मुसाफिर बिन्द ,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश मुन्ना, विद्याधर पांडेय, झुन्ना शर्मा, आशुतोष गुप्ता, प्रमिला भारती, महबूब निशा ,सुमन चौबे, विश्वनाथ जायसवाल, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,अविनाश राजभर, शबीहूल ,आदिल अख्तर, बृजेश कुमार, राघवेंद्र कुमार, आलोक यादव, विजय शंकर पांडे, सुशील कुमार सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

देश के संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है।
विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। इस देश का संविधान, लोकतंत्र, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। देश के हुक्मरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी अम्बेडकर जी के संविधान पर आंच नहीं आने देगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करेगी ।
विधायक जै किशन साहू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके द्वारा किया गया संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की वर्तमान हुकूमत की तानाशाही नीतियों से हम बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही देश को बचा सकते हैं।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों और गरीबों के हक को छिनना चाहती है। हमें बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर पिछड़ों और गरीबों के हक और अधिकार को बचाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,खेदन यादव ,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव, देवनाथ कुशवाहा,मदन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव , तहसीन अहमद, शिवशंकर यादव,राजेंद्र यादव, केसरी यादव,गोवर्धन यादव,रीता विश्वकर्मा,राजेश कुमार यादव ,अमित ठाकुर,दिनेश यादव, रमेश यादव, सुभाष यादव गुड्डू,पूजा गौतम, परशुराम बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,चन्द्रबली यादव, टिंकू यादव,आलोक कुमार, रणजीत यादव,सुनील यादव,रामदरस पाल,संगीता यादव, अनिल यादव,जयराम यादव, देवेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,अदनान खां,रामजी सोनकर, रमेश गोड़, डॉ राजेश रावत, पन्ना लाल,आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

स्वास्थ्य विभाग ने किया एड्स के प्रति जागरूक

रैली निकाल कर स्वास्थ्य विभाग ने किया एड्स के प्रति जागरूक

सीएमओ कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संक्रमित व्यक्ति के छूने, साथ बैठने व खाने से नहीं फैलता एचआईवी/एड्स – डॉ. देश दीपक पाल

रोकथाम के लिए बचाव व जागरूकता ही एकमात्र उपाय – डॉ मनोज कुमार सिंह

गाज़ीपुर। ‘ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस – एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम’ यानि एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता के लिए शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने गोरा बाजार स्थित जिला चिकित्सालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला अस्पताल से पीजी कॉलेज चौराहा से होते हुए विकास भवन, रिवर बैंक कॉलोनी से होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद सीएमओ ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन जागरूकता गोष्ठी भी का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जन जागरूकता के उद्देश्य से हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘लेट कम्यूनिटीज़ लीड’ निर्धारित की गई है। यह थीम इस बात पर ज़ोर देती है कि एड्स से प्रभावित लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने में सक्षम बनें। बीमारी को रोकने के लिए समाज की अहम भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए इस थीम को चुना गया है।


सीएमओ ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से एड्स की बीमारी नहीं होती है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के छूने, साथ बैठने और खाने से भी यह बीमारी नहीं फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने से यह बीमारी फैलती है।इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में एड्स से बचने के लिए जागरूकता अत्यन्त जरूरी है। एचआईवी/एड्स रोगी से समानता का व्यवहार किया जाए और कोई दुर्व्यवहार न हो।
जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एचआईवी-एड्स लाइलाज बीमारी है। इसकी रोकथाम के लिए बचाव व जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। एड्स के प्रति सामाजिक मिथकों को दूर करना, आहार, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली के लिए युवाओं को प्रेरित होने की ज़रूरत है। एचआईवी-एड्स के मरीजों से सार्वजनिक स्थलों जैसे दफ्तर, स्कूल आदि जगहों पर भेदभाव न किया जाए। यह छूने या बात करने से नहीं फैलता है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है।


इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील वर्मा, संजय यादव, फिरोज बाबू, अंजू सिंह, श्वेता, स्वर्ण लता, संगीता, अजय क्षयरोग विभाग, एआरटी सेन्टर, आईसीटीसी सेन्टर, एसटीआई सेन्टर, पीपीसीटीसी सेन्टर, टीआई सेन्टर के सम्बन्ध अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इन्सेट —
एचआईवी/एड्स के कारण – संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले द्रव या पदार्थ के संपर्क में आने से कोई भी स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। इसके अलावा रक्त संचरण, असुरक्षित यौन संबंध, असुरक्षित इंजेक्शन साझा करना, संक्रमित गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान द्वारा बच्चे को हो सकता है। इसलिए समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है।
लक्षण – बुखार, ठंड लगना, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते होना, रात को पसीना आना, थकान होना, जोड़ों में दर्द और ग्रंथियों में सूजन, पेट में समस्या बने रहना, वजन कम होना और भूख न लगना आदि।
बचाव – किसी दूसरे की इस्तेमाल की हुई सिरिंज या इंजेक्शन का इस्तेमाल न करें। इसका इस्तेमाल करने के बाद नष्ट कर दें। यौन संबंध बनाते समय कंडोम का प्रयोग करें और सही से निपटान करें। यदि कोई गर्भवती महिला संक्रमित है तो बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए उसका इलाज कराएं, जिससे बच्चे को एचआईवी/एड्स से बचाया जाए।

सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की दिलाई शपथ

गाजीपुर।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड कासिमाबाद के ब्लाक परिसर में मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ग्राम सभा से लोक सभा तक इस संवाद कार्यक्रम में मंचाशीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत बुके, स्मृति चिन्ह एवं माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागतगीत की प्रस्तुति दी गई,जो सराहनीय रहा। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तव्यो को सुना व देखा गया । कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।


सांसद तथा मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया। वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाए गए जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।

बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया। गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एस0पी0ग्रामीण, पी0डी0, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड, विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत मुर्की आगाद, विकास खण्ड सैदपुर में ग्राम पंचायत रामरेपुर, विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत गौसपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एल0ई0डी0 वैन माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।

पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे रामकरन यादव:गोपाल

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रदेश में विख्यात श्रद्धेय स्व.रामकरन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन के साथ-साथ पार्टी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दादा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तम्भ बताया ।उन्होंने कहा कि दादा जी के नेतृत्व में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हुई और शत प्रतिशत हर मुकाम को हासिल करती रही । वह नेता मुलायम सिंह के साथ आजीवन साये की तरह चलते रहे। वह पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे। वह बहुत ही सरल और सहृदय होने के साथ साथ बहुत ही अनुशासन प्रिय थे।‌ सादगी और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह सर्वसुलभ और सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने आजीवन पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखा। पार्टी उनकी सांसों में रची बसी थी। तिनका-तिनका जोड़कर पार्टी को बनाया था मजबूत।वह चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह जी के बहुत ही भरोसेमंद थें। नेता जी पूर्वांचल में कोई भी फैसला लेने के पहले हमेशा दादा जी की राय लिया करते थे। वह दो बार विधानसभा के सदस्य और दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, डॉ सीमा यादव,ललिता यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, कमलेश यादव भानु,अमित ठाकुर, राजेश यादव,संजय कुमार यादव,उपेन्द्र यादव, सत्यवादी सिंह,मु.जुमाउद्दीन, रामप्रवेश, कृष्णानंद, शैलेन्द्र सिंह यादव,वैजनाथ सिंह यादव,अवधेश कुशवाहा, तुषार चंद,रामदेव, आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।