All posts by UP Fast News

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का डीएम ने की शुभारंभ

गाजीपुर।मंगलवार को 70 वीं जनपदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पी०जी०कॉलेज के क्रीडांगन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल्लित कर के किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदय चंद राय द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात विकास खंड देवकली द्वारा सरस्वती वंदना एवं विकास खंड मनिहारी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक अविनाश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर द्वारा बुके एवं बैज लगाकर किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम कि औपचारिक शुरुआत ध्वजारोहण कर के किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों, शिक्षक, अधिकारियों को खेल की शपथ दिलायी गई।तत्पश्चात स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गई। विभिन्न विकास खण्डो द्वारा विभिन्न परिधानों में मार्च पास्ट किया गया। जिसकी सलामी जिलाधिकारी द्वारा लिया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस-600 एवं 400 मीटर दौड़, गोला फेक, लम्बी एवं उची कूद, खो – खो ,डिस्को थ्रो, वॉली बॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया।  प्रथम दिवस में जूनियर स्तर के 100 मी० दौड़ में बालक वर्ग में विकास खण्ड देवकली के सहदेव एवं बालिका वर्ग में संजना कुमारी, प्राथमिक स्तर 100 मी० दौड़ में बालक वर्ग में विकास खण्ड देवकली के रवि किशन एवं बालिका वर्ग  में विकास खण्ड ज़खनिया की सोमैय्या बानो  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  


जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में अनुशासन का एक अपना महत्व है। खेल में स्पोर्ट्समेन स्पिरिट एक अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ऐसा भव्य कार्यक्रम परिषदीय बच्चों के प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने को मंच प्रदान करता है,जो कला परिषदीय बच्चों ने दिखाया है वह प्रंसनीय है एवं बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बेसिक शिक्षा की पूरी टीम को इस आयोजन हेतु बधाई भी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में बच्चों से अनुशासित होकर क्रीडा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने कि अपेक्षा करते हुए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल विजेता बनने का संकल्प व्यक्त किया।

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।खेल कार्यक्रम में आए हुए विभिन्न संगठनो, शिक्षको एवं निर्णायक मंडल के सदस्यो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर निशांत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव,गाजीपुर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जिला मंत्री इसरार अहमद, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जूनियर हाई स्कूल संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, वि० बी० टी० सी० संघ के जिला अध्यक्ष अनंत सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक  अश्वनी राय, जिला स्काउट शिक्षक श्रीकांत, सुशील गुप्ता, नीरज सिंह, सुधीर सिंह, राजीव, विपिन, हिमानी, धनंजय आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा० दुर्गेश प्रताप सिंह एवं भगवती प्रसाद तिवारी ने किया ।

कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

गाज़ीपुर।मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर 18 सूत्री मांगों को लेकर के जनपद मुख्यालय पर रोडवेज परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

रोडवेज कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह द्वारा सभा को संबोधित करते हुए विस्तृत प्रकाश डाला। जिसमें परिवहन निगम के निजीकरण एवं कर्मचारियों की सामूहिक मांगों पर विचार न करने फल स्वरुप 18 सूत्री मांग को लेकर के विगत वर्षों से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, जिस क्रम में क्रांति महामंत्री द्वारा प्रबंधक निदेशक परिवहन मुख्यालय लखनऊ को 19 अक्टूबर को संबोधित करते हुए 18 सूत्री मांग के सापेक्ष आंदोलन का नोटिस दिया गया था किंतु निदेशक द्वारा संगठन के नोटिस को नजरअंदाज करते हुए कर्मचारियों को आंदोलन पर जाने के लिए विवश किया जा रहा है,जो इसका परिणाम है कि आज एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,किंतु आने वाले समय में प्रांतीय आवाहन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रोडवेज कर्मचारी परिषद के 18 सूत्री मांगू पूर्ण समर्थन किया।सभा को विश्वास दिया कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए अगर आवश्यकता पड़ी तो राजकीय कार्यालय से लेकर रोड तक आंदोलन किया जाएगा।

लैब टेक्नीशियन अध्यक्ष व परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय द्वारा कहा गया कि अगर सरकार अगर निदेशक रोड कर्मचारियों के शीर्ष नेतृत्व को बुला करके वार्ता कर,निस्तारण नहीं करते हैं,तो यह आंदोलन निदेशक परिवहन मुख्यालय पर किया जाएगा।

रोडवेज परिषद का क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी के विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार रहे 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन दीपों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडे के माध्यम से भेजा गया।

धरना कार्यक्रम में आनंद उपाध्याय,अमित कुमार, रामचंद्र यादव अरविंद तिवारी, मनोज मिश्रा, राम सकल यादव,रविंद्र नाथ शर्मा, हरिशंकर यादव,बृजेश राय,केपी सिंह, सुरजीत सिंह,राजीव राय,आदि उपस्थित रहे।

धरने की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह व संचालन अशोक कुमार पांडे ने किया।

छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिला,दिया पत्रक

ग़ाज़ीपुर।पीजी कॉलेज के छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल ने छात्रसंघ चुनाव अतिशीघ्र कराने के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिलकर वार्ता कर पत्रक दिया।


छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से छात्रसंघ चुनाव अनिवार्यतः कराने हेतु उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार तथा उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेशों का जिक्र किया।जिस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि हम शासन से पत्राचार कर एक सप्ताह के अंदर शीघ्र अतिशीघ्र चुनाव कराने हेतु महाविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक करेंगे ।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सीधे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों को छात्र संघ चुनाव कराने का आदेश दिया है।जिसका उल्लंघन महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन कर रहा है।
छात्र नेता डॉ शम्मी सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव न कराना मौलिक अधिकार का हनन है, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ने सदन में एक सदस्य के प्रश्न के जबाब में ये स्पष्ट कहा कि प्रदेश के सारे विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को छात्र संघ चुनाव कराने का निर्देश दिया जा चुका है, फिर भी इस तरह के नजरअंदाजी जिला प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन के तानाशाही को दिखाता है।
छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की नर्सरी है,छात्रसंघ चुनाव न कराकर इस नर्सरी को नष्ट किया जा रहा है।


छात्र नेता सिद्धांत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन कि मंशा छात्रसंघ चुनाव कराने कि नहीं है क्योंकि छात्रसंघ के अनुपस्थित में अवैध वसूली,फीस वृद्धि और तमाम अनियमितता मनमाने तरीके से किए जा सकते हैं।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव वर्तमान सत्र में शीघ्र अतिशीघ्र नहीं कराया गया तो वृहद आंदोलन करने के लिए छात्र बाध्य होंगे। छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल में शामिल छात्र नेताओं मे आकाश कुमार चौधरी,अभिषेक कुमार चौरसिया, कन्हैया चौरसिया,विकास यादव, शैलेश यादव,प्रशांत सिंह,विकास तिवारी,अनुज कुमार, निखिल,प्रिंस इत्यादि मौजूद थे।

शाह फैज स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से कराया अवगत

गाज़ीपुर।सोमवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ, विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी के स्वागत भाषण से हुआ। उसके पश्चात् क्षेत्राधिकारी (शहर) श्री गौरव कुमार ने सभागार में उपस्थित सभी को यातायात के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अगर आपकी उम्र १८ वर्ष से कम है तो वाहन चलाने से बचना चाहिए और बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। जागरूकता फ़ैलाने का केवल यही उद्देश्य है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा दुर्घटनाओं को रोक सकें ।जीवन बहुत कीमती है और हर कोई अपने अपने घर में अहमियत रखता है,दुर्घटना होने से न केवल वही बल्कि उसका परिवार भी कष्ट उठता है ।यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से अपील कि वो यातायात के नियमों का पालन करें।


इसी क्रम में विद्यालय के निदेशक ने क्षेत्राधिकारी नगर से अपील की। वो गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस ज़रूर चेक करवाएं। कार्यक्रम का समापन मनीष त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी , उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को ऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी वरिष्ठ अध्यापक अंकुर श्रीवास्तव, खुंसा शमीम, हनीफ अहमद सिद्दीकी, सिमरन एवं ऑफिस इंचार्ज ताबिश कमर, हेड कांस्टेबल (यातायात) बालकृष्ण मौर्या एवं अजीत कुमार बिंद व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अक्षत पूजित कलश पहुंचा गाज़ीपुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गाजीपुर। 5 नवंबर को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हिंदू के घर-घर में पहुंचाने के लिए अक्षत पूजन कलश कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे गाजीपुर जनपद का कलश लेकर जिला सह मंत्री दिलीप 6 नवंबर को लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचे। जहां पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पूजित कलश का स्वागत किया गया।

उसे लेकर मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में गाजीपुर सिटी स्टेशन से लंका मिश्रबाजार,लाल दरवाजा, प्रकाश टॉकीज,टाउन हॉल, चित्र नाथ,नखास, झंडा तार होते हुए अति प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर रूई मंडी ले जाया गया। जहां मंदिर के महन्त बाल ब्रह्मचारी परमपूजनीय भोला जी महाराज ने विधि विधान मंत्रोच्चार से पूजन किया। तत्पश्चात कलश को भगवान श्री कृष्णा, भोले शंकर एवं बजरंगबली के मंदिर में रखा गया।
उक्त अक्षत में सुविधा अनुसार अक्षत मिलाकर उसे प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर स्थित मंदिर में भेजा जाएगा तथा वहां से उसे प्रत्येक न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा में वितरित किया जाएगा। गांव सभा में अक्षत पहुंचने के बाद प्रत्येक हिंदू घरों में अक्षत को निमंत्रण के रूप में दिया जाएगा। सभी हिंदू परिवारों से यह आग्रह किया जाएगा की वह 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अपने-अपने घरों या गांव के मंदिरों में सीधा प्रसारण देखें तथा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व एक घंटा तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी करें। 22 जनवरी 2024 को सायंकाल प्रत्येक हिन्दू परिवार अपने अपने घरों में कम से कम पांच दीपों को जलाकर दीपावली की तरह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अवश्य ही मनाए।स्वागत मे दिनेश जी काशी प्रान्त से, दीपक सह विभाग प्रचारक, विनोद जिला अध्यक्ष, विपिन जिला मंत्री, रविराज हिन्दू जिला सयोजक, विनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय सह मंत्री, संदीप अग्रहरी नगर अध्यक्ष, रोहित नगर सयोजक, प्रदीप धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख, कृपाशंकर शासकीय अधिवक्ता,बलराम जी पुरोहित अर्चक आलोक आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

जाति-पाति के नाम पर सत्ता में आने वाली पार्टी को कर देना है खत्म:प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में आई है तब तब दंगा और दंगाई उत्तर प्रदेश से बाहर हो जाते हैं। जाति- पाति के नाम पर राजनीति करने वाले लोग गायब हो जाते हैं। बहन बेटियों को छेड़ने वाले लोग भी गायब हो जाते हैं। इन सबको बढ़ावा देने वाली पार्टी, दंगों और भ्रष्टाचार के नाम, जाति पाति के नाम पर सत्ता में आने वाली पार्टी समाजवादी पार्टी को अब एकदम खत्म कर देना है। जो लोग जाति पाति के नाम पर राजनीति करते हैं उनको देश और प्रदेश से बाहर कर देना है। यह बात आज नगर के बंधवा स्थित शहनाई मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कही। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में विकास को गति देने वाले विकास पुरुष को कैसे रोका गया यह तकलीफ आज यहां के लोगों में दिख रहा है। योगी और मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं अब यह निर्णय हमारे उपर है कि हमे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अमन,चैन, शांति,और तेज गति से होता सर्वांगीण विकास चाहिए या विपक्षियों के हाथ सत्ता सौंपकर भ्रष्टाचार, अपराध से ग्रसित बेहाल देश और प्रदेश, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50000-60000 आवासों मे 20000 आवास मुसलमानों के बने, आप लोगों ने भाजपा को जिताने के लिए तो मत नही दिया था आपको भाजपा के खिलाफ भड़काया गया था आप सोचिए जिनका सपना बिना वोट बैंक की चिंता किए वास्तविक लोगों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव दिए।2 करोड़ 61 लाख लोगों को सीधे सीधे राशन दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य के 65 पर मोदी जी का 9 वर्ष हर तरह से भारी है।18 प्रतिशत लोग 30% का लाभ प्राप्त कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों को माडर्न करने का काम किया है इस्लामिक तालीम को बढ़ाने का काम किया मुद्रा लोन, उज्जवला, किसान सम्मान सहित योजनाओं का लाभ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकारें आते हैं तो अमन चैन भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए आती हैं । लेकिन भारतीय जनता पार्टी को वोट आपके चेहरे की मुस्कान तथा हिंदुस्तान के लोगों में मोहब्बत बढ़ाने का काम करती है। जबकि सपा बसपा कांग्रेस को वोट दंगाईयों को ताकत देने का काम करता है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि 2014 से पहले विकास क्या होता है यह सिर्फ जनपद के कुछ परिवार के लोग ही जानते थे ।जनपद में विकास ने अगर हर व्यक्ति और परिवार का छुआ है तो वह 2014 से 2019 का कालखंड रहा है। 2019 की हार मनोज सिन्हा की नहीं बल्कि गाजीपुर के जन जन की निजी क्षति है, अब हमें अपने भूल से सीख लेने की जरूरत है यह जो गलती हुई उसका असर हमारे पर तो पड़ेगा ही लेकिन इसका असर आने वाली पीढियां को भी झेलना पड़ेगा जो हमें क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव समावेशी रुप से विकास करने का काम किया है।
सम्मेलन को निषाध पार्टी के नेता मिश्रीलाल निषाध, भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह, जुगनू जी सदस्य रेलवे बोर्ड ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अतिथियों का बडे माला से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता अमजद खान तथा संचालन गुलाम कादिर राइनी ने किया।
सम्मेलन में अफरोज आलम, शमशेर गाजीपुरी, राजा गजनफर अली, शैलेश कुमार राम, विनोद अग्रवाल,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, परवेज खान,सुहेल खान, दिलशाद शालू ,मोहम्मद इसरार, मिसबाहुद्दीन खान, जमालो खान, शहाबुद्दीन उर्फ गुड्डन आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए हम सभी को आना होगा आगे:सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा गंगा उत्सव के अवसर पर भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चीतनाथ घाट पर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। काशी से आए बटुको ने भव्य गंगा आरती कर सबको मंत्रमुक्ध कर दिया। गायक राकेश शर्मा की टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रभागीय निदेशक प्रदीप ने कहा कि 04 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था तभी से प्रत्येक वर्ष 04 नवंबर को गंगा उत्सव के रुप में मनाया जाता है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा, तभी मां गंगा की धारा स्वच्छ एवं निर्मल होगी । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को अध्यक्ष ने गंगा शपथ दिलाई। सभी का स्वागत प्रभागीय निदेशक प्रदीप ने किया एवं आभार जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर, ई ओ नवीन श्रीवास्तव, डाव संतन कुमार, सभासद उषा जायसवाल, शंकर पांडेय, लक्ष्मी कांत मिश्रा, गुंजन सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


गाजीपुर।जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को आहूत की गई। जिसमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन से समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। टी०पी०आई को निर्देश दिए गए कि सम्पादित कराए जा रहे कार्याे की गुणवत्ता की जाँच निरन्तर करते रहेगें। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

जिले के कई मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)के निर्देशन में नशीली एवं नकली दवाओं के बिक्री पर रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य द्वारा जनपद में स्थित विभिन्न स्टाकिस्टों जैसे राधेश्याम सर्जिकल एजेंसी छावनी लाईन, पूर्वाचल डिस्टीब्यूटर एवं पूर्वांचल मेडिकल एजेन्सी, भट्ट कटरा, मिश्र बाजार पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवा प्रतिष्ठानों पर कुछ अनियमितताए पाई गई। जिसे निरीक्षण प्रपत्र पर अंकित करके आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल, वाराणसी को प्रेषित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि दवाओं का क्रय पक्की बिल के माध्यम से किया जाए तथा दवाओं का विक्रय बिल के द्वारा ही किया जाए।मेडिकल स्टोरों पर जांच प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगा।

बच्चे के दिल का आरबीएसके ने सफलता पूर्वक करवाया ऑपरेशन

बच्चे के दिल का आरबीएसके ने सफलता पूर्वक करवाया ऑपरेशन

गाजीपुर।स्वास्थविभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों को लाभ होता दिख रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। ऐसा ही एक निशुल्क ऑपरेशन आरबीएसके के टीम के द्वारा एक डेढ़ साल के बच्चे का कराया गया। जिसके दिल में छेद था । जिसे आरबीएस के टीम के द्वारा पहले जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को रेफर किया गया। जहां पर बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ और बच्चा स्वस्थ है।

डीपीएम प्रभु नाथ ने बताया कि जखनियां ब्लाक के ग्राम वृंदावन के रहने वाले मोहुपाल अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया आए हुए थे। जहां पर कार्यरत चिकित्सक डॉ एस के सिंह एवं स्टाफ नर्स राजेश के द्वारा इस मामले को आरबीएस के टीम को सौपा। टीम ने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर जिला अस्पताल एडमिट कराया और फिर यहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को रेफर कराया गया। जहां पर बच्चे का 3 अक्टूबर को एडमिशन हुआ और 4 अक्टूबर को सीएचडी का ऑपरेशन निशुल्क हुआ। मौजूदा समय में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को निशुल्क सुविधा नहीं मिली होती तो इस ऑपरेशन में करीब 4 से 5 लाख रुपए परिवार का खर्च होता। जो इतनी बड़ी राशि परिवार दे पाने में असफल रहता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अलीगढ़ तक भिजवाने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देश दीपक पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।