All posts by UP Fast News

सहजानन्द महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

सहजानन्द महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

सशक्त भारत के निर्माण के लिए विमर्शणीय है जनांदोलनों का इतिहास : प्रो. अमरनाथ राय

भारतीय जनांदोलनों के महानायक थे महात्मा गाँधी : प्रो. सतीश राय

गाजीपुर। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा ईश्वरशरण पीजी कालेज, प्रयागराज एवं स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ”1942 की जनक्रांति और गाजीपुर जनपद में प्रतिरोध का लोकस्वरूप” विषयक द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन-समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अमरनाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवपीढ़ी को अपने क्षेत्रीय जनान्दोलन के गौरवशाली विरासत से परिचित कराने की बेहद जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रो. मालविका रंजन ने इतिहासविदों के माध्यम से 1942 से संबद्ध जनांदोलन में लोक प्रतिरोध को स्पष्ट करने का प्रयास किया। सत्र के अध्यक्ष प्रो. सतीश राय, काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्वाधीनता आंदोलन का उत्तरार्द्ध जनांदोलनों का इतिहास है, जिसके महानायक महात्मा गाँधी थे जो लोक के चिर प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने गाँधी को भारतीय लोक-प्रतिरोधी आंदोलनों का सफल नायक बताया। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने संगोष्ठी के समस्त सत्रों में व्यक्त सम्पूर्ण व्याख्यानों का सार-संक्षेपण प्रस्तुत किया।

इसके पूर्व, समापन सत्र में स्वागत उद्बोधन स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीके राय ने किया।

ईश्वर शरण महाविद्यालय प्रयागराज के प्राचार्य प्रो. आंनद शंकर सिंह ने संगोष्ठी की सफलता के लिए समस्त प्रबुद्धजन वक्ताओं, शिक्षकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय राय ने किया। मंच संचालन डॉ. अमरजीत राम ने की।

समापन सत्र के पूर्व संगोष्ठी के तकनीकी सत्र में डॉ. अशोक सोनकर, बीएचयू ने अपने वक्तव्य में गाजीपुर के प्रतिरोधी स्वरूप का विवेचन किया तथा हिमांशु त्रिपाठी, अमित कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार वाजपेयी आदि दर्जनों शोधार्थियों ने सारगर्भित शोधपत्रों की प्रस्तुति की। इस संगोष्ठी के संयोजक डॉ. नरेंद्र सिंह, ईश्वर शरण महाविद्यालय प्रयागराज रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस:386 शिकायत पत्र में 34 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 99 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 386 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 10 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

 जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में बूथों के गठन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।आज की बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और फर्जी नाम कटवाने पर कार्यकर्ताओं से गंभीर होने की हिदायत दी गई और बूथ कमेटी के गठन की मानिटरिंग हेतु जिलाध्यक्ष द्वारा बूथ स्तर पर नेताओं की तैनाती की गई।बैठक में जनसमस्याओं को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।

इस बैठक में उपस्थित निर्वाचन कार्यों के प्रदेश प्रभारी राधेश्याम यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए तमाम तकनीकी सुझाव दिए।

पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत दिया और कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,तानाशाही मंसूबों और साम्प्रदायिक सोच की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार बढ़ती मंहगाई ,बेरोज़गारी , भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते बढ़ते जनाक्रोश और गिरती साख से जनता का ध्यान हटाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि जितना वक्त यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं को तंग करने और उनसे बदला लेने में लगा रही है उतना वक्त जनसमस्याओं को हल करने में लगाती तो देश और समाज का बहुत कुछ भला हो जाता। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा आजम खां साहब और पार्टी के तमाम नेताओं के खिलाफ लगातार की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिटानी हुकूमत रही हो ,चाहे इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत ,चाहे मोदी जी का दमनपूर्ण शासन, समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे ।भाजपा सरकार यह समझती है कि उत्पीड़न और दमन करने पर समाजवादी उनके सामने घुटने टेक देंगे तो यह उनकी गलतफहमी है । दुनिया उनके सामने भले ही झुक जाए समाजवादी उनके सामने झुकने वाले नहीं ।आज देश की दशा और दिशा अत्यंत दयनीय है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। मजदूर, किसान ,नौजवान ,व्यापारी, महिला ,शिक्षक छात्र सभी पीड़ित हैं। जनता के बुनियादी मुद्दों के स्थान पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुद्दों के जाल में देशवासियों को फंसाया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। इस सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है।यह सरकार जनता के हित को दरकिनार कर मनमाने फैसले ले रही हैं। इस सरकार का सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो गया है। प्रेस भी भाजपा के पूंजीपति मित्रों के नियंत्रण में है। मीडिया अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सरकार से सवाल नहीं कर रही है बल्कि उसके कसीदे पढ़ रही‌ है । उन्होंने कहा कि यदि इस सरकार को बेदखल नहीं किया गया तो न लोकतंत्र बचेगा न संविधान।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, राम जी राय, मुन्नीलाल राजभर,रामजन्म चौहान, राहुल यादव,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, रामवचन यादव,तहसीन अहमद, गोवर्धन यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,लल्लन सिंह,खेदन यादव, सदानंद यादव,वृजदेव खरवार,सुबच्चन यादव,मदन यादव,खेदन, डॉ समीर सिंह,यादव, जमुना यादव, सुर्यनाथ यादव, चन्द्रबली यादव,बलिराम यादव,देवमुनि सिंह यादव, आत्मा यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव,रामदरश पाल,देवेन्द्र यादव,पप्पू कुशवाहा, अदनान खां,भरत पाल,हरिवंश सिंह, द्वारिका यादव आदि उपस्थित थे।

इस बैठक का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सहजानन्द कालेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

सहजानन्द कालेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

वंदनीय है स्वाधीनता आंदोलन में गाजीपुर का योगदान: केंद्रीय मंत्री

1942 की जनक्रांति का प्रतीक है मुहम्मदाबाद का शहीद स्तंभ – प्रो. डॉ. वी के राय

गाजीपुर। देश की आज़ादी में हमारे स्थानीय सेनानियों ने जो महान उत्सर्ग किया है उसके इतिहास को आज के नवयुवकों और विद्यार्थियों को जानना चाहिए। गाजीपुर वीरों की धरा है। इस धरा का विद्रोही तेवर आज़ादी के बाद भी कायम रहा। स्वाधीनता आंदोलन में गाजीपुर का योगदान वंदनीय और अविस्मरणीय है। इतिहास के पन्नों में इसकी महिमा जिस रूप में उजागर होनी चाहिए वह नहीं हो सका, लेकिन आज़ादी के अमृतकाल में उस भूले-बिसरे स्वाधीनता के इतिहास को खंगालकर आज की पीढ़ी तक पहुँचाने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सहजानंद महाविद्यालय में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित -1942 की जनक्रांति और गाजीपुर जनपद में प्रतिरोध का लोकस्वरूप- विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में व्याख्यान देते हुए व्यक्त किया। यह द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ईश्वरशरण पीजी कालेज, प्रयागराज एवं स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

संगोष्ठी में प्रो. हेरम्ब चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 1942 की जनक्रांति में पूरी ऊर्जा, शक्ति, उत्साह के साथ भागीदारी लोक ने ही किया। इतिहासकारों को आवश्यकता है कि वे क्षेत्रीयता के आलोक में आजादी का इतिहास लेखन करें।

प्रो. राम मोहन पाठक ने कहा कि गाजीपुर की भूमि में वह प्रेरक शक्ति है जो अन्याय और अनाचार के खिलाफ प्रतिरोध प्रकट करने में अग्रणी रहा है। भारत छोड़ो आंदोलन में गाजीपुर के गाँवों में लोक प्रतिरोध का स्वर सबसे प्रखर था।

विषय प्रवर्तन संगोष्ठी अध्यक्ष प्रो. आंनद शंकर सिंह ने किया। अध्यक्षता कवींद्रनाथ शर्मा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सह-अध्यक्ष, प्राचार्य प्रो. वी के राय ने किया।

अपने आभार वक्तव्य में प्रो. वी के राय ने कहा कि मुहम्मदाबाद का शहीद स्तंभ 1942 की जनक्रांति का साक्षात प्रतीक है। प्रो. राय ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अपनी स्वर्ण-जयंती समारोह वर्ष की श्रृंखला में स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विविध प्रकार के राष्ट्रीय संदर्भों के विषयों पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है और ईश्वर शरण पीजी कालेज, प्रयागराज के साथ संयुक्त आयोजन के रूप में यह संगोष्ठी आयोजित की गई है।

मंच संचालन डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. कृष्णानन्द चतुर्वेदी ने किया।

इसी कड़ी में संगोष्ठी के प्लेनरी सत्र का आयोजन हुआ जिसमें अमर उजाला के वरिष्ठ सम्पादक डॉ. अजय राय, प्रो. उबेद्दुर्रहमान, प्रो. श्रीकांत पांडेय, प्रो. राघव शरण शर्मा ने अपने सारगर्भिग विचार रखे।

तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने की।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।


डीएम ने की बैठक,लिया निर्णय

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/निवेशक की बैठक राइफल क्लब में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया।

सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सापेक्ष विभिन्न क्षेत्रों में 318 इकाईयों का एम०ओ०यू० जारी है। उपायुक्त उद्योग द्वारा 318 इकाईयों की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया गया।जिसमें 197 इकाईयों संचालन हेतु गम्भीर है, 88 इकाईयॉ जी०बी०सी० हेतु तैयार है। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने स्तर से इकाईयों की स्थिति दिन-प्रतिदिन प्राप्त करके आवश्यक अपेक्षित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय औद्योगिक आस्थान नन्दगंज, गाजीपुर के गेट के सामने शराब की दुकान को उद्यमियों के अनुरोध पर अन्यत्र स्थानान्तरित करने का निर्देश दिया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे।

सीएमओ को भेंट किया मच्छरदानी

गाज़ीपुर।शुक्रवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राहुल सिंह के नेतृत्व में‌ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के सवाल पर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा।

अस्पताल में आ रहे मरीजों की गहन जांच और उचित इलाज कराने की मांग किया। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सीवीसी जांच कराने की भी‌ व्यवस्था कराए जाने की मांग किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को मच्छरदानी और मार्टिन तथा मच्छर से बचने के लिए अगरबत्ती भेंट किया।उन्होंने कहा कि यदि मरीजों की जान नहीं बचा सकते तो स्वयं की जान बचायें।
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। डेंगू,मियांदी बुखार और‌ चिकनगुनिया के प्रकोप के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड भरे पड़े हैं, मरीजों के लिए जगह नहीं है।न दवा की व्यवस्था है और न ही जांच की।उन्होंने कहा कि सरकार इन प्रकोपों से जनता को बचाने में नाकामयाब साबित हुई है। सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। भाजपा सरकार जन जीवन के प्रति गंभीर नहीं है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से इरफान कुरैशी,रोहन यादव,सत्या कुमार, कमलेश यादव, संतोष यादव, भीष्म यादव, मनीष यादव, प्रवीण यादव, रविकांत यादव रवि,संजय यादव,बबलू आदि शामिल थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

गाजीपुर।2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री के द्वारा देखा गया है। और इसे पूरा करने के लिए विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली देकर उन्हें सेहतमंद करने की भारत सरकार की योजना है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला अस्पताल जिला स्थित क्षय रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 51 टीबी मरीजों को गोद लिया। इन सभी को पोषण पोटली प्रदान किया जो प्रत्येक माह इन मरीजों को इनके ठीक होने तक दिया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में 63 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। और उन्हें प्रतिमाह पोषण पोटली उनके स्वस्थ होने तक उपलब्ध कराया गया । अब सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । अब एक बार फिर से 51 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। और इन सभी को भी स्वस्थ होने तक इन्हें पोषण पोटली उनके द्वारा दिया जाएगा । ताकि इन्हें प्रोटीन की कहीं से कोई कमी ना रह जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2025 तक टीबी मुक्त पंचायत, टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो।इस लिए इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के रूप चलाया जा रहा है।

टीवी मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक कल 3716 मरीज को चिन्हित किया गया है। जिन्हें क्षय रोग विभाग की तरफ से निशुल्क दवा उपलब्ध करने के साथ ही निश्चय पोषण योजना के तहत उनके खाते में ₹500 प्रतिमाह भेजा जाता है।

इस कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ,राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह के साथ ही क्षय रोग विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी


गाजीपुर।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘‘सब का साथ, सब का विकास” विषयक उत्तर प्रदेश सरकार की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी 1से 3 नवम्बर तक क्षेत्रिय ग्राम्य विकास संस्थान(आर0टी0आई0) परिसर में लगाई गई है। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने फिता काटकर किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमूल परिवर्तन हुआ है। उन सारे परिवर्तन को प्रदर्शनी के माध्यम से एक – एक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। निश्चित रूप से यह प्रदर्शनी जनपद के लोगो के लिए जनकल्याणकारी होगी। उन्होंने जनपद के नागरिको से अपील किया कि इस प्रदर्शनी को देखे जिससे कि योजनाओं के बारे में जानकारी हो एवं अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके ।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू कि गई योजनाओ का सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी है। इस प्रदर्शनी में उन सभी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है जो सरकार द्वारा चलाई गई हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि ये प्रदर्शनी आकर देखे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आमजनमानस उठा सके ।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी एन0आर0एल0एम0, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

विकास भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

ग़ाज़ीपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जयंती मनाई गई।जिसमे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य विकास भवन के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। राज्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन कहा कि जब भारत आजाद हुआ, तो देश में बहुत सी रियासत बटे हुए थे, जिसे एक करना बहुत ही कठिन कार्य था, किंतु सरदार वल्लभ भाई पटेल के ददृढ़ संकल्पित इच्छा द्वारा बहुत सी रियासते एक हो पाई,और ऐसी छोटी-छोटी बहुत सी रियासत को एक करके तब जाकर के अखंड भारत का निर्माण हुआ ।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज राजेश यादव,राम नगीना यादव,अखिलेश कुमार,अंशुल मौर्य मनोज यादव, कुंदन सिंहा मांधातासिंह, जयप्रकाश बिंद, विनोद कुमार,रोशन लाल,पीयूष श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव,नीरज अवधेश रवि सिंह,रवि शंकर कुशवाहा,जितेंद्र सिंह, राजेश, गोविंद, श्री प्रकाश तिवारी,पूनम सिंह, ऋतुराय, संजय सिंह,विनोद यादव, रमेश यादव,रामावतार, रफीउल्लाह, मनोज सिंह, संतोष, संजय,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई और आयरन लेडी के रूप में सुविख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 43वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी मनाई। कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर नगर और जिले से उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और सदस्य वक्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साहसिक फैसले और उनके कार्यों और कांग्रेस पार्टी के मजबूत नेता गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा देश को एक करने के साहसिक कार्य को सराहा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, उनके उत्कृष्ठ कार्यों की वजह से उन्हें लौह पुरुष की उपाधि से नवाजा गया, तो वहीं देश की पहली और कर्मठ महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पूरे देश में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने देश की अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण रखने के लिए अपने प्राणों की बलि भी दे दी थी। हमको उनके बताए रास्तों पर चलकर देश को पुनः प्रगति के पथ पर ले चलना है।

वहीं इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवाद को संविधान में शामिल कराने वाली, हरित क्रांति की प्रणेता और देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की नेता थीं।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थीं। वही उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ। सरदार पटेल कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने आजादी में भी काम किया और देश के आजाद होने के बाद देश को एकसूत्र में पिराने का भी काम किया। 586 रियासतों को एकसूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि से नवाजा।

इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने दोनों नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए इन दोनो महान नेताओं के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना भी की।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, एवं पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सैयद ईबरतउल्लाह , आशुतोष गुप्ता,महबूब निशा,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली ,कमलेश्वर प्रसाद ,शशि भूषण राय, विजय शंकर पांडे ,सुशील कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह ,इम्तियाज, सुदामा यादव ,जावेद अहमद, नईम प्रधान, समीउल्लाह खान, राजेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।