All posts by UP Fast News

माता अनुसुइया,अत्रि मिलन विराज वध

माता अनुसुइया, अत्रि मिलन विराज वध

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में नगर के वेदपुरवा मुहल्ला स्थित राजा शम्भूनाथ के बाग में वन्दे वाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मण्डल के द्वारा 9वें दिन 18 अक्टूबर बुधवार का शाम 7 बजे माता अनुसूइया संवाद, अत्रि मिलन विराज वध लीला के प्रसंग का मंचन किया गया। लीला का शुरूआत अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पण्डित लवकुमार त्रिवेदी उर्फ बड़े महाराज, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल एडवोकेट द्वारा भगवान श्रीराम की आरती करके लीला का मंचन शुरू किया गया। लीला के प्रसंग में दर्शाया गया हैं कि श्रीराम वनवास के दौरान सीता लक्ष्मण व निषाद राज केे साथ जंगल पर्वतो कोे पार करते हुए अत्रि ऋषि केे आश्रम पहुँचते है। जहाँ अत्रि ऋषि तपस्या में लीन थे, उधर श्रीराम चन्द्र जी उनके कुटियों में जाकर ध्यान से जगातेे है। अत्रि मुनि तपस्या सेे बाहर निकलते है तो सीताराम लक्ष्मण का दर्शन करके भाव विभोर होकर यथोचित आसन देकर नमामि भक्त वत्सलंम कृपाल शील कोमलम भजामिते पदाभुजम् अनामिका स्वधाधकम श्लोक का स्तुति करते है भगवान श्रीराम स्तुति सुनकर अपना दर्शन देते है और कहते है हे ऋषिवर आप मुझे आशीर्वाद दे, जिससे पृथ्वी को राक्षसो से विहीन कर दूं, इस प्रकार सुनकर अत्रि ऋषि प्रसन्न हो करके श्रीराम को कन्द मूल पर भेट देते हुए उन्हें आशीर्वाद देते है कि हे राम जिस उद्देश्य सेे आप वन में आये है ईश्वर आपके उद्देश्य को पूर्ण करें।

उधर माता अनुसूइया सीता जी को अपने आश्रम में ले जाकर पति व्रत धर्म के बारे में बताती है कि हे सीता जो पत्नी अपने पति का तिरस्कार करती है वे घोर नरक में जाती है, प्रत्येक स्त्रियो का एक ही धर्म है कि एके धर्म एक व्रत नेमा काय वचन मन पति पद प्रेमा इस प्रकार का उनको शिक्षा देती है तथा उन्हें आजीवन साफ सुथरा रहने वाला वस्त्र भेंट करती है। इस प्रकार सीता कोे उपदेश देकर अपने आश्रम से सीता को विदा करती है।

इसके बाद श्रीराम जंगल की ओर चलते-चलते अगस्त ऋषि का दर्शन करते है, उधर रास्ते में विराज नामक राक्षस से भेट होे जाता है। वह राक्षस द्वारा श्रीराम के ऊपर हमला किया जिससे श्रीराम अपने तीखे बाण से उसका वध कर डालते है। लीला के मंचन को देखकर दर्शकों द्वारा लीला स्थल पर श्रीराम के नारों से घोष करकेे गुंजयमान करतेे है। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार तिवारी, रामसिंह यादव, विशम्भर नाथ गुप्ता आदि रहे।

संचारी व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अपर निदेशक ने की समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

संचारी व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अपर निदेशक ने की समीक्षा बैठक

वाराणसी मण्डल के सभी जनपदों के एसीएमओ, नोडल व अन्य अधिकारियों को दिए निर्देश

डेंगू आधारित गतिविधियों, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, भर्ती मरीजों की ट्रेकिंग आदि पर दिया जाए विशेष ध्यान – डॉ मंजुला सिंह

अपर निदेशक ने की अपील – घर व आसपास रखें साफ-सफाई, न होने दें जल जमाव

गाज़ीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तीन अक्टूबर से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही 16 अक्टूबर से घर-घर दस्तक अभियान के तहत स्रोत विनष्टीकरण, बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) लक्षण सहित टीबी, कुष्ठ आदि संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। अभियान की लगातार मॉनिटरिंग व समीक्षा की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को वाराणसी मण्डल की अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ मंजुला सिंह ने सभी चारों जनपद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी एवं वेक्टर बोर्न डिसीज़ (वीबीडी) स्टाफ के साथ वर्चुअल बैठक की।
अपर निदेशक ने बताया कि बैठक में मण्डल स्तरीय जनपदों की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अभी तक की गई कार्यवाई, दस्तक अभियान के दौरान की जाने वाली कार्यवाई, तथा वर्तमान में व्याप्त डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए की जा रही निरोधात्मक गतिविधियों के बारे में गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों, ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की स्थिति, डेंगू आधारित जन जागरूक गतिविधियों, फोगिंग मशीन, एंटी लार्वा पम्प व दवाओं की उपलब्धता, घरेलू ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) तथा नियमित डाटा फीडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में वाराणसी सहित चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर के जिला मलेरिया अधिकारी ने अवगत कराया कि वेक्टर बोर्न डिसीज़ के समस्त कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बुखार आदि से ग्रसित मरीजों को चिन्हित कर उन्हें जांच के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही घर पर पोस्टर आदि भी चस्पा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन शाम को मॉनिटरिंग व समीक्षा बैठक भी जा रही है।
इस दौरान अपर निदेशक ने समस्त अधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि डेंगू आधारित गतिविधियों ज़ोर दिया जाए। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान दिया जाए। चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को लगातार ट्रैक किया जाए। नगर निगम व नगर पालिका तथा जिला पंचायत से समन्वय स्थापित कर डेंगू निरोधात्मक कार्यवाई पर और गहन कार्य योजना बनाई जाए। इन बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाए। डेंगू के साथ अन्य वेक्टर जनित रोगों जैसे चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया, स्क्रब टायफस, लेप्टो स्पाइरोसिस आदि लक्षण वाले व्यक्तियों की भी जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जनमानस में इन रोगों से बचाव के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार आदि पर ज्यादा से ज्यादा ज़ोर दिया जाए।
अपील – अपर निदेशक ने अपील की है कि संचारी व मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए पूरे वर्ष अभियान चलना चाहिए। सभी अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जलजमाव न की स्थिति पैदा होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा रोधी रसायन डालें, कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, कोई भी बुखार का लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं इलाज़ कराएं। झोलाछाप डॉक्टर से बचें। बाहर के दूषित भोजन पानी का सेवन न करें। उन्होंने ‘हर रविवार मच्छर पर वार, खत्म करेंगे डेंगू, मलेरिया बुखार’ का संदेश दिया।
इस दौरान मंडलीय नोडल अधिकारी (वीबीडी) व संयुक्त निदेशक डॉ जीसी द्विवेदी, मंडलीय एंटोमोलोजिस्ट डॉ अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।

त्रिदिवसीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। टाउन नेशनल इ0 का0 के प्रांगण में 73 वीं जनपद स्तरीय त्रिदिवसीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिलाधिकारी गुब्बारा व कबूतर उड़ाकर खेल के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीत हार से परे उठकर नियमार्न्तगत प्रतिभागियों को खेल भावना से युक्त होकर प्रतिभाग करने की सीख दी। इस अवसर विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्राक्टर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो0 अभिमन्यु सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ उदयभान ने किया। यह प्रतियोगिता 18- 20 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी जिसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष आयु वर्ग में दौड़, बाधा दौड़, लम्बी कूद, उॅची कूद, डिस्कस थ्रो, जवेलिन, गोला फेक, पोल वाल्ट, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिता हो रही है।

कार्यक्रम में वित्त व लेखाधिकारी शि0वि0 जनपद गाजीपुर, जिला खेल संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इ0का0 विजय बहादुर सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव विजय शंकर राय व अन्य प्रधानाचार्य तथा खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहें। आज की प्रतियोगिता में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक डॉ रूद्र यादव ने बताया की 800 मी0 की 19 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में ब्यूटी चौहान, सरिता राजभर, निशा कुमारी, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष की आयु वर्ग में टाउन नेशनल इ0का0 सैदपुर की काजल पाल आदि ने प्रतियोगिता विभिन्न स्थान प्राप्त किए। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कमलेश राम, अमित मिश्र, विजय विक्रम सिंह, संतोष शर्मा, डॉ राम कुमार चतुर्वेदी, डॅा हरिप्रकाश वर्मा, सत्येन्द्र यादव, वैभव निगम, अनिल राम, अमरजीत प्रसाद, लक्ष्मी राम, योगेन्द्र कुमार अशोक कुमार यादव, राजनारायण राम आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, अरविन्द प्रताप सिंह, डॉ प्रभात कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। खेल का संचालन डॉ रूद्र पाल यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक सनद कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य ने आगन्तुको का आभार ज्ञापित किया।

शिकायत मिलने पर डीएम नाराज,रोका वेतन

गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे बुधवार को किसान गोष्ठी विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतों का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों भाइयों से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त होती है। उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतों के बिना निस्तारण बैठक मे  प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।गोष्ठी में उन्होने बारी-बारी से पिछली बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के संबंध मे शिकायतकर्ता से जानकारी ली। विद्युत बिल से संबंधित शिकायत  एवं नलकूप के ट्रांसफार्मर निश्चित समयान्तराल मे न बदले जाने के कारण किसानो द्वारा फिर से शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य मे लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का वेतन रोकने एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विरतण खण्ड द्वितीय का वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।


बैठक मे कृषको ने विद्युत, पशुपालन, टीकाकरण, मण्डी समिति दिलदारनगर मे  क्रय केन्द्र पर जल जमाव की शिकायत से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के सम्मुख अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियेां को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने किसानो को बताया कि जनपद के 12 केन्द्रो पर जहां-जहां धान क्रय केन्द्र बनाए गए थे, वही पर बाजरा क्रय केन्द्र की सुविधा किसानो को दी गई है। जहां किसान अपना बाजरा सरकारी दर पर विक्रय कर सकते है। उन्होने सहभागिता योजना मे पात्र लोगो को ही पशु पालन हेतु पशु उपलब्ध कराने तथा़ दिलदार नगर सहकारी समिति बन्द होने पर किसानो की समस्या को देखते हुए एक उपकेन्द्र खोलने का निर्देश दिया। गोष्ठी के अन्त मे जिलाधिकारी ने किसान लाभार्थियो मे सरसो एवं मसूर का मिनी किट का विरतण किया ।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता,नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

छात्र नेताओं ने बजाया थाली,धरना जारी

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने छठवें दिन मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने छात्रहित में उठाए गके मुद्दों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान अपने तरफ आकर्षित करने के लिए धरना स्थल पर थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि छात्र विगत् छः दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दे रहे हैं ।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा संघर्षरत छात्रों के मांग पर विचार एवं उनसे वार्ता करने हेतु धरना स्थल पर उनके द्वारा गठित तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में डाँ एस.एन.सिंह, डॉ रामदुलारे व डॉ गोपाल यादव के मौखिक प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक वास्तविक रूप से धरातल पर लिखित वार्ता परिचर्चा पर विचार नहीं होगा,तब तक हम सभी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता आकाश कुमार चौधरी,शनि साहनी,अमृतांश बिंद,,निलेश बिंद,कृष्णानंद शर्मा,समर सिंह यादव,सत्यम शर्मा,शिवम कुशवाहा,धनंजय कुशवाहा,प्रिंस प्रजापति,विकास यादव,हरिओम तिवारी,शैलेश यादव,अभिषेक यादव,आकिब खान,जितेंद्र राय,धीरज सिंह,दीपक कुमार,गोलू यादव,संजीत कुमार,शिवा रावत,विवेक कुमार,आरती बिंद,पीयूष कुमार,उपेंद्र कुशवाहा,सूरज कुमार ,संदीप चौहान,राकेश यादव,ईश्वर यादव,अमन अंसारी,रविकांत यादव,सुजीत यादव,अनूप यादव ,प्रशांत कुमार बिंद,अरविंद कुमार निषाद,राहुल कुमार ,निखिल राज भारती,विवेक कुमार आर्या,अरूण प्रजापति,आदित्य कुमार आदि छात्र मौजूद रहे।

पांचवें दिन भी जारी रहा छात्र नेताओं का धरना

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने पांचवें दिन सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने छात्रहित में उठाए गए मुद्दों से संबंधित नारा लिखे तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि छात्र विगत् पांच दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दे रहे हैं ।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन का ऐसे ही तानाशाही रवैया छात्रों के प्रति रहा और छात्रसंघ चुनाव कराने में देरी कि तो हम सभी छात्र आगामी दिनों महाविद्यालय में होने वाली परीक्षा रोकने को बाध्य होंगे।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होंगी।

छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। महाविद्यालय प्रशासन इस वजह से बीपीई का प्रवेश परीक्षा लेंने के बावजूद अभी तक एडमिशन नहीं लिया है। जानकारी हासिल करने पर छात्रों को भगा दिया जा रहा है, जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वही छात्र नेता निलेश बिन्द ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने में लगा हुआ है, जिस वजह से धरना स्थल पर आकर छात्रों से बातचीत भी करना उचित नहीं समझ रहा है।

छात्र नेता जितेंद्र राय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों कि मांग कि अनदेखी कर छात्रों को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहा है जिसमें किसी प्रकार कि कोई भी क्षति होती है, उसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन होगा।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाए तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता आकाश चौधरी, आरती बिन्द,धीरज सिंह,शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव,अनुज यादव, कृष्णा नन्द शर्मा,सत्यम शर्मा, अमृतांश बिन्द, निखिल राज भारती, अभिषेक वर्मा,हरिओम तिवारी, राहुल कुमार,चन्दन कुशवाहा,अजय गौण, शिवप्रकाश पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, वरूण यादव, अनूप यादव, कृष्णा यादव सूरज कुमार, संतोष कुमार,शनि कुमार साहनी,आकिब खां,प्रशान्त बिन्द खुबैब उस्मानी, धर्मेंद्र प्रताप, अभिषेक चौरसिया, नितिन सिंह,आदि छात्र मौजूद थे।

भारतीय इतिहास संकलन समिति की हुई बैठक

ग़ाज़ीपुर।भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी,उत्तर प्रदेश की ग़ाज़ीपुर इकाई की एक अत्यंत आवश्यक बैठक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में हुई ।बैठक का मुख्य विषय भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी उत्तर प्रदेश के द्वारा इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन की कार्ययोजना से संबंधित था ।उल्लेखनीय है कि इतिहास की भारतीय अवधारणा से जनसामान्य को अवगत कराने,शोध के नवीन निष्कर्षों की जानकारी प्रदान करने,भारतीय चैतन्य के प्रकाश में लिखित गौरवशाली इतिहास से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने का उद्देश्य लेकर इस ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।इस आयोजन से सामान्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास के अध्ययन और चिंतन का भारतीय दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने पूर्वजों की श्रेष्ठ उपलब्धियों के प्रति अभिरूचि और इतिहास बोध के माध्यम से राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के प्रति श्रद्धाभाव उत्पन्न करने के लिए इस आयोजन की कार्ययोजना बनाई गई है । उपर्युक्त उद्देश्यों के आलोक में आज की बैठक में इतिहास संकलन समिति काशी की ग़ाज़ीपुर इकाई के पदाधिकारियों तथा विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आपस में संबंधित विचार विमर्श किया । बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में प्रतियोगिता के संदर्भ में दिए गये निर्देशों को कार्ययोजना के अनुरूप जनपद में कार्यान्वित करने के लिए आज जनपद के संयोजक डॉक्टर विकास सिंह ने जनपद के समस्त 10 आयोजकों के साथ तथा विद्यार्थी परिषद गाज़ीपुर की इकाई के साथ संवाद किया गया । बैठक में प्रान्त स्तरीय बैठक के निर्देश से परिचित कराया तथा इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तय किए गए विभिन्न मानकों से लोगों को अवगत कराया गया ।प्रत्येक आयोजक भी अपना 5 प्रभारी नियुक्त करेंगे जिनके माध्यम से जनपद के अधिकाधिक महाविद्यालयों,इंटर कॉलेजों तक इस प्रतियोगिता की पहुँच बनाई जा सके ।यह प्रतियोगिता महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में अलग अलग आयोजित होंगी ।जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी का पंजीकरण अनिवार्य होगा ।पंजीकरण ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों प्रारूपों में मान्य होगा तथा पंजीकरण के समय विद्यार्थियों सेमात्र पाँच रुपये का पंजीकरण शुल्क भी लिया जाएगा । इस शुल्क का 50 प्रतिशत आयोजक संस्था को तथा पचास प्रतिशत आयोजन समिति को विविध व्ययों के लिए दिया जायेगा ।विजेता छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार मेडल तथा प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा ।प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में कुल 50 प्रश्न शामिल होंगे जिनमें चालीस प्रश्न इतिहास के तथा शेष दस प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे ।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की तरफ़ से संयोजक डॉक्टर विकास सिंह जनपद की अध्यक्ष डॉक्टर सारिका सिंह ,सचिव डॉक्टर अजय कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी,कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील सिंह तथा विद्यार्थी परिषद केजिलाध्यक्ष डॉक्टर रविशेखर सिंह, प्रचारक विपुल उपस्थित रहे ।

हैंड वॉश को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

गाज़ीपुर।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा 15 अक्टूबर को विश्व धुलाई दिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर हैंडवाश को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

उन्हें हाथों को साफ करने की विधि को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। विदित हों कि 15 अक्टूबर को पूरी दुनिया में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को साफ सफाई की आदतों को सुधार करना ताकि उन्हें संक्रामक रोगों से बचाया जा सके और उनके कीमती जीवन की रक्षा की जा सके। 2030 तक प्राप्त होने वाले सतत वैश्विक लक्ष्यों में सभी के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई भी एक प्रमुख लक्ष्य है। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोग जागरूक होंगे, उनके रोगों से ग्रस्त होने एवं मृत्यु दर में गिरावट आएगी।


इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के निर्देश पर रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने रेंजर छात्राओं को हैंड वॉश के महत्व एवं इसकी विधियों से परिचित कराया। इसके पश्चात रेंजर छात्राओं ने घूम-घूम कर पूरे महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं को हैंड वॉश का प्रदर्शन करते हुए अपने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा इस व्यवहार को दूसरों तक प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संयोजन सीनियर रेंजर मेट सविता रावत एवं समीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में रेंजर्स श्रेया श्रीवास्तव, अंकिता पांडे, सपना कुशवाहा, आस्था सिंह, अर्पिता अग्रहरि, स्नेहा वर्मा, सपना आदि शामिल रही।

नारद मोह के साथ शुरू हुआ चकिया की रामलीला

नारद मोह के साथ हुआ चकिया की रामलीला का आरंभ

ग़ाज़ीपुर।जनपद में जगह-जगह नवरात्र एवं दशहरा की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है। दुर्गा पंडाल और रामलीला पंडाल में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्राचीन रामलीला समिति चकिया द्वारा नारद मोह, मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार तथा राम जन्म नामक लीले का मंचन किया गया। रामलीला भगवान नारद के मोह भांग से शुरू होकर भगवान राम के जन्म तक चली। नारद मुनि द्वारा तपस्या में लीन होना और फिर इंद्रदेव के द्वारा कामदेव को भेज कर नारद मुनि के तपस्या भंग करने की प्रयास, जिसके पश्चात नारद मुनि कामदेव पर विजय प्राप्त करते हैं और यह खबर इंद्रदेव सहित तीनो त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश को बताते हैं। जिस पर भगवान विष्णु नारद मुनि के गौरव को तोड़ने के लिए बंदर का स्वरूप देते हैं और भरे स्वयंवर में नारद मुनि का अपमान होता है। जिससे क्रोधित होकर वह भगवान विष्णु को श्राप देते हैं और वही श्राप रामावतार का कारण बना। रामलीला का दूसरा भाग मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थं कराने लेकर जाते हैं। रास्ते में उन्हें प्यास लगती है। श्रवण कुमार नदी से जल लाने जाते हैं और शिकार पर निकले राजा दशरथ समझते हैं कि नदी में कोई जानवर पानी पी रहा है। इसलिए उन्होंने शब्द भेदी बाण मार देते हैं। जिसके श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है और फिर राजा दशरथ जल लेकर श्रवण कुमार के माता-पिता के पास पहुंचते हैं और श्रवण कुमार की मृत्यु की खबर सुनते हैं। जिससे कुपित होकर श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि जैसे हम लोग पुत्र वियोग में प्राण दे रहे हैं वैसे ही तुम भी अपने पुत्र वियोग में प्राण त्यागो गे। रामलीला के दौरान संजय, अशोक, संतोष, पंकज, आदेश, रामप्रवेश, लव कुमार, आशीष आदि मुख्य भूमिका में थे।

चौथे दिन भी जारी रहा छात्र नेताओं का धरना

ग़ाज़ीपुर।रविवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने नवरात्रि में धरना स्थल पर मां दुर्गा कि तस्वीर रखकर पूजन-अर्चन के साथ माता रानी से महाविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि छात्र विगत् चार दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दे रहे हैं ।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन नहीं चाहता है कि छात्रसंघ बहाल हो क्योंकि छात्र संघ कि अनुपस्थिति में ही अवैध वसूली सहित तमाम शोषण छात्रों पर किए जा सकते हैं यदि चुनाव होते तो छात्रों कि समस्या छात्रों द्वारा चुना गया पदाधिकारी महाविद्यालय प्रशासन से मजबूती से करा लेता है। महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराता है तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ हो रहें शोषण को बंद करें अन्यथा छात्र महाविद्यालय के सभी प्रशासनिक कक्षों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।

वही छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि पहले के प्राचार्य समय से आते थे और छात्रों के बीच रहकर सभी समस्याओं का निवारण करते थे, जबकि वर्तमान समय के प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहे हैं, जिसे हम सभी छात्र नेता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्र नेता धन्नजय कुशवाहा ने कहा कि हमारी सभी 32 सूत्रीय मांग जायज है,महाविद्यालय प्रशासन भी जानता है परन्तु अपने गलत कुकर्मों को छिपाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन छात्रों से दूरी बना रहा है। सभी मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द धरना में आकर पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को छात्र उग्र करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।

अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता सिद्धांत सिंह करन, कन्हैया चौरसिया,अमन सिंह ने किया।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले,अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें,सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता विकास यादव,आकाश चौधरी, आरती बिन्द,निलेश बिन्द,शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव,अनुज यादव, सुशांत राय, आदित्य कुमार,राज कुमार पासवान, अभिषेक गौण,प्रशान्त बिन्द, आशुतोष यादव, अमृतांश बिन्द, निखिल आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।