ग़ाज़ीपुर(सुहवल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयंती सेवा पखवाड़ा मे शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बस्ती जनसंपर्क अभियान अंतर्गत जंगीपुर विधानसभा के सुहवल और मलसा की बस्तियों में जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को बताया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नयी ऊंचाईयों की ओर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सेवा कार्यों के दौरान कल स्वच्छता अभियान का वृहद कार्यक्रम चलाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद राय, श्रवण राम, राधेश्याम कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र राय, सुनील पटेल, आशुतोष राय, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
आयुष्मान भव कार्यक्रम का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन
गाजीपुर।पूरे जनपद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत समस्त हेल्थ बैलेंस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले के साथ ही अन्य कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शनिवार को भौतिक सत्यापन करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर यथा स्थिति जानने का काम किया।
शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर मेदिनीपुर पहुंचे जहां पर प्रिया राय के द्वारा कुल 55 मरीज का इलाज किया गया था। इसके पश्चात हेल्थ बैलेंस सेंटर सुहवल पूर्वी पहुंचे जो बंद पाया गया। हेल्थ बैलेंस सेंटर डेढ़गावा पर तैनात सीएचओ कमलेश कुमार के द्वारा 42 मरीज का उपचार किया गया था। हेल्थ वेलनेस सेंटर भीष्म देव राय पट्टी बंद पाया गया। वहां पर कार्यरत सीएचओ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नोटिस दिया गया। हेल्थ बैलेंस सेंटर उतरौली पर सीएचओ तेजपाल सैनी के द्वारा 48 मरीज का उपचार किया गया था।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा को निर्देशित किया कि वह अपने हेल्थ बैलेंस सेंटर पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शासन द्वारा सेवाएं आम जन को देना सुनिश्चित करें। यदि इसमें कोई शिथिलता बरतता है तो वह क्षम्य नही होगा।
बताते चले कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सरकार देश के लोगों को स्वास्थ सेवाओं का तोहफा दिया । 17 सितंबर से आयुष्मान भव: कैंपेन की शुरुआत हुई। इस कैंपेन के तहत आम लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक करने और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाना है।
देश को भाजपा की मजहबी फितरतों से बचने की जरूरत:गोपाल यादव
गाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
अपने स्वागत से अभिभूत कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव ने कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा आज संघर्ष का दौर है। गले में पड़ रही माला हमें सम्मानित तो करती ही है लेकिन इसके साथ साथ जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। इस देश की जनता जब लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे दौर में हमें जनता के हक और हकूक और उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना पड़ेगा । उन्होंने भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती। छात्र और नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा वह देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। उन्होंने सभी किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।
इस समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव,अशोक कुमार बिंद, रामवचन यादव, मारकन्डेय यादव, भगवान यादव,सदानंद यादव , जमुना यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेंद्र यादव, रामज्ञान यादव, रामाशीष यादव,हरवंश यादव, चन्द्रिका यादव, ,विजय शंकर यादव, गुड्डू यादव, नन्दलाल आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक
गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ ही आईएमआई 5.0 चलना है। जिसको लेकर सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय बैठक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मोहम्दाबाद तहसील की बैठक तहसीलदार मोहम्मदाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिससे आगामी माह में संचालित होने वाले कार्यक्रम के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिसमें 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी शामिल है चलना है। इसी कार्यक्रम को लेकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लक्षण युक्त व्यक्तियों को नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर जांच कराना सुनिश्चित
उन्होंने बताया कि नगर निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा आमजन को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरुक एवं संवेदीकरण करने के बारे में भी बताया गया।
बैठक में पंचायती राज विभाग ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा जनसंपर्क एवं जन जागरण के माध्यम से साफ सफाई, शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खराब इंडिया मार्का हैंड पंप की मरम्मत के बारे में भी चर्चा किया गया । इसके अलावा पशुओं के मूत्र से फैलने वाला रोग लेटोस्पा यिरोसिस अनेक जनपदों में फैल रहे हैं जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में आगामी माह में पशुपालन विभाग भी अपनी भूमिका निभाएगा। साथ अगामी 9 अक्टूबर से चलने वाले आई एम आई5.0 पर चर्चा करते हुऐ हेड काउंट सर्वे तथा डियु लिस्ट निर्माण में सावधानी बरतते हुए शतप्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण किया जाए एवं उदासीन परिवार तथा बिमार बच्चों के घरों पर अवश्य ब्लाक रिस्पॉन्स टिम भ्रमण करते हुऐ उनका सफल टीकाकरण कराऐ । साथ ही समस्त जानकरीयो को ई कवच पर समय से एएनएम द्वारा सेशन बनाते हुऐ दर्ज किया जाए।
बैठक में खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद,बीपीएम संजीव कुमार, डब्ल्यूएचओ से अभिषेक द्विवेदी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे।
गाजीपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रायफल क्लब परिसर से किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयो के कक्षा 07 से स्नातक तक के छात्र-छात्राओ को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसकी ऐतिहासिकता के बारे में विस्तापरपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो रायफल क्लब से होते हुए जमानियां स्थित लठियां स्तम्भ, सैदपुर भीतरी एवं लार्ड कार्नवालिस का मकबरा पहुचा,जहां उन्हे इसके इतिहास के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी के देख-रेख में सम्पन्न हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर सातवी से लेकर स्नातक के चयनित बच्चो को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसके बारे बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोशिश रहेगी कि बच्चो को जनपद के बाहर के जिलो के ऐतिहासिक स्थलो का भी भ्रणम कराया जाए। जिससे छात्र-छात्राएॅ अपने देश/प्रदेश के इतिहास बारे मे जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का बंदन कार्यक्रम गांधी पार्क आमघाट में भव्यता के साथ मंगलवार को आयोजित हुआ ।सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।पार्क में शहीदों की स्मृति में स्थापित शिला फलकम को नमन के साथ दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह धरती बलिदानियों की धरती है ।देश के ऊपर आए हर संकट में यहां के वीरों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। अपने सीने पर हंसते-हंसते गोलियां खा ली, किंतु तिरंगे को झुकने नहीं दिया ।सेना का सर्वाेच्च सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध में यही के वीर अब्दुल हमीद को एवं भारत पाक युद्ध 1971 में महावीर चक्र शहीद राम उग्रह पांडे को मिला। आज हम यहां के सभी शहीदों की शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। शहीदों की याद में उनके गांव में शिला फलकम का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी वीरता को वहां के लोग याद करेंगे एवं भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बिंदु होगा। गाजीपुर से नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग के 96 युवा कलश में पवित्र मिट्टी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 को तथा देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 30 अक्टूबर को आयोजित समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कोई भी घर न छूटे ।प्रत्येक घर से अमृत कलश में यहां की पवित्र मिट्टी को संग्रहित करें, तथा शहीदों का नमन करें ।यह सभी का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है । इस अवसर पर 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्राजीत राम के भाई माथुरराम को, सन 1965 में जम्मू कश्मीर में सेना के शहीद जवान राम लखन सिंह की पत्नी शांति देवी, 2019 में अनंतनाग में सीआरपीएफ के शहीद जवान महेश सिंह की पत्नी निर्मला देवी, 1999 के कारगिल युद्ध में द्रास सेक्टर में सेना के शहीद जवान शेषनाथ के भतीजा प्रवीण कुमार, 1962 के भारत -चीन युद्ध में शहीद जवान रामनारायण राय की पत्नी मालती राय, 2016 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद जवान मनोज कुशवाहा की माताजी शीला देवी, 2001 में असम में सीआरपीएफ के शहीद जवान कैलाश यादव की पत्नी वृंदा यादव को सम्मानित किया गया । समारोह के दौरान नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जावेद अहमद खान एवं बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर की बच्चियो द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नेहरू केंद्र के स्वयंसेवकों के माध्यम से अमृत कलश में पवित्र मिट्टी का संग्रहण किया गया । सभी का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी सदर ने किया। संचालन नेहरू केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया ।
इस अवसर पर उपनिदेशक कपिल देव अवर अभियंता पूजा सिंह, विवेक सिंह रासबिहारी राय पूर्व महामंत्री, प्रवीण कुमार जिला महामंत्री, सभासद सनी चौरसिया, सोमेश मोहन राय , सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष, एहसान अली ,शाश्वत, खुशबू वर्मा सहित नेहरू केंद्र के स्वयंसेवक एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे ।सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने किया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराए जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।
समीक्षा के दौरान विकास खण्ड भांवरकोल, बाराचवर एवं जखनिया में कार्य प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा तथा खण्ड शिक्षाधिकारी बाराचवर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। उन्होने कहा कि आपरेशन कायाकल्प मुख्यमंत्री महत्तपूर्ण येाजनाओ में एक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय के निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में अधिक मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, पी डी डी आर डी ए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के महामनिषी,जन संघ संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की आज 108 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के प्रत्येक शक्ति केन्द्र स्तर पर पुरे श्रद्धा सम्मान से मनाई गई।
जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद पं दीनदयाल के वैचारिक दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए मनाई गई।
विचार गोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सेवा समर्पित राजनीति पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में पं दीनदयाल जी का प्रादुर्भाव अगर नहीं हुआ होता तो शायद भारतीय राजनीति का आज का स्वर्णिम स्वरूप भी नही रहता, जिसमें सारी योजनाएं समाज के कमजोर और अंतिम कतार के व्यक्ति के लिए समर्पित है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को समाज के अंतिम और कमजोर के लिए लगातार काम करके साकार कर रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और गरीबों का कल्याण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि अंत्योदय सिद्धांत हमारे समाज को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था की भारत को औद्योगीकरण के रास्ते पर चलते हुए अनाज के मामले में भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए।हमें आर्थिक कमजोरियों को दूर करते हुए अपनी मजबूती (कृषि) पर ध्यान देना चाहिए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के जन कल्याणकारी तथा सर्वमान्य विचार धारा का आज परिणाम है कि गाजीपुर में एकात्म मानववाद का विचार मजबूती से साम्यवाद पर भारी है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी स्वदेशी के भी बहुत बड़े समर्थक थे तथा उनके विचार से भारत के लिए व्यक्ति केन्द्रित स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश ने कहा कि देश में जन कल्याण के प्रति समर्पित रूप से पं दीनदयाल उपाध्याय जी ने कार्य किया जिनका जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव प्रासंगिक हैं।
गोष्ठी मे उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार ओर समापन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने तथा संचालन प्रवीण सिंह ने किया।
गोष्ठी मे दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, शैलेश राम,मनोज बिंद, गुलाम कादिर राईनी,साधना राय, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अभिनव सिंह छोटू,, दीलिप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपक सिंह, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह,नीतीश दूबे, अजीत सिंह, सुनील गुप्ता, मुरली कुशवाहा, अमित चौरसिया,अजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
इससे पहले जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी किया।
ग़ाज़ीपुर।सोमवार को स्टार पैलेस में उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का द्विवार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता, मुबारक हुसैन व पर्यवेक्षक मनोज सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 2566 सफाई कर्मचारी साथियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर रोशन लाल तीसरी बार 200 वोटों से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।
वहीं जिला महामंत्री के पद पर 47 वोटों से अजय कुमार सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पद पर 126 वोट से विनोद चौधरी, जिला संगठन मंत्री पद पर 165 वोट से इम्तियाज अहमद अंसारी और जिला संप्रेक्षक पद पर 242 वोटों से मुकेश कुमार रावत निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने जनपद शाखा गाजीपुर के चुनाव को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष करानें के लिए चुनाव अधिकारी एवं जनपद गाजीपुर के समस्त महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी साथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के जीत पर उ.प्र.राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने सभी को जीत की बधाई दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय, कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, रियाज खां, पूनम गोस्वामी, सीमा, जानकी, अंजू, ललन, राजनाथ राम, शंकर वर्मा, दीपक, रामप्यारे चौरसिया, रामसिंहासन राम, जवाहिर बिंद, कन्हैया लाल, कृष्ण मुरारी, अजीत मौर्या, राकेश कुमार राय, पंचमी, दिलीप श्रीवास्तव, बृजराज, अरूण कुमार, चंद्रिका राम, छविनाथ राम, राजकुमार भारती, रामप्रवेश, विशाल कुमार, कमला राम, कामेश्वर रावत, राकेश मोहन, नरसिंह प्रसाद, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार, नरसिंह प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, महेश भारती हंसराज कुशवाहा, राजेश यादव, नगीना यादव आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिक लागत एवं मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक शनिवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने, पूर्ण हुए कार्याे को हैण्डओवर का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके कार्य की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया । कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी , अर्थ एवं संख्याधिकारी, ए0डी0एस0टी ओ0, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।