अक्टूबर माह 2023 में होगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन:दुर्गेश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को विकास भवन में हुई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली नहीं कर रही है सरकार। इतना ही नहीं केंद्र सरकार भत्तों को जारी करने का आदेश दे दिया है। योगी सरकार ने भी कहा है, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत कई राज्यों में इसको लागू कर दिया गया लेकिन यूपी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।इसके अलावा राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान भत्तों की मांग, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना एवं वेतन विसंगतियों का निस्तारण की मांग रखी जाएगी, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि परिषद हमेशा अपने मांगों को लेकर के अनवरत आंदोलन करते चल रहा है अब आंदोलन को जनमानस तक पहुंचाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो रोड पर संघर्ष किया जाएगा बैठक के लास्ट में सर्व समस्या निर्णय लिया गया के अक्टूबर माह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन कराया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (तिवारी गुट) के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह ने मंगलवार को संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। सुभाष सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन में पदाधिकारियों की कोई अहमियत नहीं है। केवल स्वयंभू बनकर संगठन चलाया जा रहा है। छह वर्षों से संगठन केवल कागजों में दौड़ रहा है। विभागों में अधिकारी संगठन की कोई मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे वह क्षुब्ध होकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (तिवारी गुट)के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए संगठन छोड़ दिया हूं। सुभाष सिंह ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए हर संघर्ष में साथ देंगे । जिले में कर्मचारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों की अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें। उक्त बैठक में अरविंद सिंह,एस0पी0 गिरी, ओंकारनाथ पांडे जयप्रकाश नमो नारायण राय अश्वनी सिंह दिवाकर सिंह, काकन दिवाकर सिंह ,चंदन राम, रमेश चंद्र,गिरजा शंकर कुशवाहा,राजेश कुमार,अजीत विजेता, अभय सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण सिंह, राम अवतार, राजेश श्रीवास्तव, बृजेश यादव,देवेंद्र मौर्या, जितेंद्र सिंह, रामाशीष शर्मा, धर्मराज सिंह, चंद्रिका यादव,वरुण प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र नाथ राय, राजेश दुबे, प्रफुल्ल राय, लोग उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक राय ने किया।
आन लाइन हजिरी से मुक्ति के लिए गाजीपुर के हजारों सफाई कर्मचारियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर रखा अपना पक्ष:रोशन लाल
गाजीपुर।मंगलवार को उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी से मुक्ति के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि लेखाकर जितेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा है कि जब किसी अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ऑनलाइन हाज़िरी नही होती है तो सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन हाज़िरी अन्याय पूर्ण है। आगे रोशन लाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने मूल कार्य के साथ-साथ राज्य सरकार, भारत सरकार, शासन व प्रशासन के आदेशानुसार अनेकों कार्य करते हैं जिससे सरकार की सारी योजनाए व कार्यक्रम जमीनी धरातल पर पूर्ण होती है। जैस बी०एल०ओ० कार्य, मतदाता पुनरीक्षण कार्य, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा०) में अनेको कार्य, डी०पी०आर०ओ० कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला स्तरीय अधिकारी गण के आवास आदि बिना समय की बाध्यता के कार्य लिया जाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों से निर्वाचन के दिनों में ई०वी०एम मशीन की साफ-सफाई एवं ट्रकों पर लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य लिया जाता है, समय-समय पर सांड-मवेशियों को पकड कर गौ-आश्रय में पहुॅचाने का कार्य लिया जाता है। जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारी फील्ड के कर्मचारी हैं व अधिकांश कर्मचारी केवल साक्षर और अनपढ़ हैं। रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा ने कहा कि पंचायत भवन प्रातः 10 बजे खुलता है। कुछ पंचायत भवन कभी-कभार खुलते। पंचायत सहायक के अनुपस्थित होने पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नही लग पाएगी। जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों को आन लाइन हाजिरी से मुक्त किया जाना चाहिए। यदि सफाई कर्मचारियों को समय रहते आन लाइन हाजिरी से मुक्त करने का आदेश नही जारी किया जाता है तो जनपद के सभी सफाई कर्मचारी प्रान्तीय संघ के आह्वाहन पर आन्दोलन करनें के लिए बाध्य होगें। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रोशन लाल के साथ साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जखनियां ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रिका राम, मंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष छ्वीनाथ राम, मनिहारी मंत्री जयप्रकाश, देवकली ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मंत्री धर्मेन्द्र यादव, छोटू बिंद, पूर्व कसीमाबाद ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार, कृष्णमुरारी, रामसिंहासन, कन्हैया लाल, सुग्रीव राम, सैदपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ, नरसिंह प्रसाद, मरदह ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार भारती, राजन यादव, हरिलाल भारती, कमला राम, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष रामनगीना यादव, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अश्वनि राय, मंत्री राजेश कुशवाहा, सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व जिला मंत्री पंकज यादव, हंसराज कुशवाहा, महेश भारती, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचन्द चौधरी, रामप्यारे चौरसिया, रियाज खां, इम्तियाज अहमद, राकेश मोहन, जयप्रकाश, ईश्वर आदि हजारों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे । अंत में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री यूपी स्व.पं. कमलापति त्रिपाठी की 118 वीं जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया…
गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राजनेता स्व० पंडित कमला पति त्रिपाठी के जन्मदिन “3 सितंबर” के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रजदेपुर स्थित जिला कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती आज उन्हें याद कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर 1905 में काशी में जन्में पंडित जी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े एक ईमानदार और कांग्रेस की नीतियों पर चलने वाले गांधीवादी नेता थे, 1971 से 1973 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद भारत के रेल मंत्री रहे। उन्होने 1921 के असहयोग आंदोलन में भाग लिया। और वे कई बार जेल भी गए। कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होने ‘आज’ तथा ‘संसार’ नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। उन्हे गांधी दर्शन से संबंधित पुस्तक पर मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। वहीं इस अवसर पर प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जाति से ब्राह्मण होने के साथ सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले पंडित जी संविधान सभा के सदस्य भी रहे। गांधी जी के साथ विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने रेल मंत्रालय के कार्यकाल में पूर्वांचल में रेलवे के क्षेत्र में बड़ा काम किया, वाराणसी का कैंट रेलवे स्टेशन और भारत भर में जाने वाली रेलें भी उन्हीं के अथक प्रयासों की देन है। 3 सितंबर को जन्में पंडित जी का देहावसान 8 अक्टूबर 1990 को वाराणसी में हुआ था। जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि पंडित जी ने सत्तर और अस्सी के दशक में देश प्रदेश के साथ जनपग गाजीपुर की देवकली पंप केनाल, जमानियां में सिंचाई के लिए नहरों की व्यवस्था के साथ गंगा पर निर्मित हमीद सेतू के निर्माण कराया था।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव,आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे ,एवं डॉ राजेश शर्मा ,देवेंद्र कुमार सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा ,सुधांशु त्रिवेदी ,डॉक्टर संगीता राजभर ,रंभा देवी, आलोक यादव ,हामिद अली ,अजय दुबे, उमाशंकर सिंह फौजी, शशि भूषण राय, मुकेश राम ,डॉक्टर अवधेश पांडे, कुंदन खरवार, अदालत सिंह यादव, रतन तिवारी, रईस अहमद, संजीव शर्मा, अहमद अली, राज कपूर, मिंटू खान ,विनोद कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 346 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब महिला प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई।जिसमे भाद्रपद मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “कजरी महोत्सव” तथा मेंहदी प्रतियोगिता की तैयारियो पर विस्तृत चर्चा की गई। क्लब महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने बताया कि कजरी महोत्सव अंतर्गत जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 04 सितम्बर दिन सोमवार को नगर के रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रवालिया के सभाकक्ष में प्रातः 9 बजे से किया गया है। जबकि जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितम्बर को प्रस्तावित है। राधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के एल केजी से कक्षा-4 तक के छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण का वेश धारण कर प्रतिभाग करेंगे। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में बच्चो के रूप-सज्जा तथा झूलनोत्सव का मूल्यांकन क्लब द्वारा गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त पुरस्कारों का वितरण आयोजन स्थल पर ही किया जायेगा। साथ ही प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 04 से स्नातकोत्तर तक की छात्राएं तीन वर्गों में हिस्सा लेंगी जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म स्कूलों के अतिरिक्त क्लब द्वारा निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05सितम्बर है। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सुषमा यादव, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द, राहुल प्रताप मिश्र, रामनाथ कुशवाहा, रामकुमार विश्वकर्मा, उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव ने किया।
ग़ाज़ीपुर।लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सक्रिय हो रहे हैं वही जातिगत संगठन भी अब अपने को मजबूत और एकजुट करने के लिए काम में जुड़ गई है। इसी को लेकर आज गाजीपुर के जिला पंचायत हाल में अखिल भारतीय बिंद समाज का अक्टूबर माह में होने वाले महा रैली को लेकर एक बैठक किया गया। जिसमें समाज से जुड़े हुए सम्मानित जन शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य भोला नाथ बिंद के द्वारा किया गया।
बताते चलें कि 2024 को लेकर सभी जातिगत संगठन अपने को मजबूत कर अपनी राजनीतिक हस्ती राजनैतिक दलों को दिखाना चाह रहे हैं जिसको लेकर इस तरह का बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के नेता और बिंद समाज के जिला अध्यक्ष अशोक बिंद ने बताया कि कुछ राजनीतिक दल के द्वारा बिंद समाज के मतदाताओं की संख्या कम दिखला कर हमें हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम उनके इस कृत्य को सफल नहीं होने देंगे क्योंकि आज जनपद में लगभग 3.5 लाख बिंद समाज का मत है और यदि इतने मतदाता एकजुट हो गए तो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने समाज का सांसद चुना जा सकता है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि यदि सपा बसपा भाजपा या अन्य राजनैतिक दलों के द्वारा बिंद समाज का प्रत्याशी दिया जाता है तो इस समाज के लोग अपने बेटे को अपने एकजुटता का परिचय देते हुए उसे लोकसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 328 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 51 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 84 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवम सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू
सेवा निवृत कर्मचारीयों के समस्त देयकों का समय से भुगतान नहीं हुआ तो होगा आन्दोलन
गाजीपुर।सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी जे ई संघ भवन में ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता बुधवार को सम्पन्न हुई।जिसमे सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण एवम अन्य देयक का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। फलस्वरूप शासकीय सेवा से अवकाश प्राप्त कर चुके कर्मचारियों में घोर क्षोभ एवम आक्रोश व्याप्त है। जो आंदोलन जैसी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंडित दीनदयाल कैशलेश हेल्थ कार्ड एवम सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का अनुरोध किया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने पेंशनर्स ऐशो के प्रत्येक आन्दोलन में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।ऐशो के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने ऐशो की सांगठनिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतू संघ भवन आवंटित कराने की मांग की। बैठक को मुख्य रूप से अम्बिका दुबे,गोपाल पांडेय,अक्षय बर राय,विजय शंकर राय, रामू यादव,झुन्नू पांडेय,अवधेश श्रीवास्तव,शकील अहमद,नरेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,बटुक नारायण मिश्रा,लल्लन सिंह,शिव शंकर यादव दिनेश शर्मा, विंध्याचल सिंह,शैलेंद्र पाण्डेय,महामुनि चौरसिया, बेचन राम,दिवाकर कुशवाहा, कपिलमुनी, प्रमोद राय,श्री नाथ यादव,उदय प्रताप सिंह,जियूत राम,रूप नारायण राम,तारकेशर गुप्ता,रामाज्ञा यादव, दीना नाथ राम,कलाधर प्रसाद, जय प्रकाश सिंह,पलटू विश्वकर्मा, नर सिंह राम,ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने ऐशो की सदस्यता ग्रहण किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अगली बैठक 15 सितम्बर को आयोजित करने की घोषणा की।सभा का संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने किया।
सीएमओ ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर आरंभ किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह
गाज़ीपुर।बाल स्वास्थ्य पोषण माह जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। जो 16 अगस्त बुद्धवार से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभकारपुर के अंतर्गत आने वाले उप केंद्र महाराजगंज पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान नंदू प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जनपद में चलेगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जाता है जिससे बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षा मिलता है।
उन्होंने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे बच्चों में अनेक रोगों से लड़ने हेतु प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जिससे वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम प्रभुनाथ, डॉ मुंशीलाल, एस एम ओ डब्ल्यू एच ओ विनय कुमार के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ एएनएम,आशा,सीएचओ आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर।77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम एंव हर्षाेल्लास से मनाया गया।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 दया शंकर ‘दयालु’ ने सर्वप्रथम रायफल क्लब परिसर से स्कूल बच्चो की तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न मार्गोे से होते हुए पुनः राइफल क्लब परिसर पहुचा। मंत्री द्वारा परिसर में झण्डा रोहण किया गया । राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात मंत्री जी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो व विकास कार्याे की चित्र पदर्शनी के अलावा स्टाल के माध्यम से अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो एवं विकास कार्याे की लगायी गयी पदर्शनी की सराहना भी की।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित मंत्री ने जनपद के रायफल क्लब परिसर मे स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। लूर्दस कान्वेट बालिका इण्टर कालेज एंव अन्य विद्यालयों की बालिकाओ द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागतगीत के माध्यम से स्वागत किया गया एंव सांस्कृतिक वं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। तत्पश्चात कार्यक्रम मे मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजानो को अंगवत्रम,स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर सम्मानित किया वही क्रांस कन्टी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोला यादव प्रथम, अजय पटेल द्वितीय, व माता चरण बिन्द तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग में देवी प्रथम, मंशा द्वितीय व आरती यादव तृतीय स्थान तथा धोबिया नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति पर सलटू राम एण्ड टीम को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आगन्तुको, ने स्वतंत्रता दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सम्बोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से को देखा व सुना गया।
77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की अगुवाई कर रहे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 श्री दया शंकर ‘दयालु‘ जी ने अपने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो को दिल की गहराईयो से हार्दिक नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण की सराहना की। उन्होने कहा कि हम उस देश के नागरिक है जहां महारानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओ ने जन्म लिया तथा नमन है इस जनपद के वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे अनेक वीर सपूतो को जिन्होने अपने प्राणो को न्योछावर कर देश की सुरक्षा की। उन्होने कहा कि ‘यू ही नही दुनियां भारत को सोने की चिडिंया कहती थी। हमारे देश से मखमल, मलमल, मसाले व सूती कपडे विदेशो में निर्यात किए जाते थे। दुनिया भर में 33 प्रतिशत सूति कपड़े भारत देश से ही निर्यात किया जाता था। गुलामी की बात करे तो हम सन 1100 से ही गुलाम थे। अंग्रेजो की गुलामी के बाद उन्होने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरो को लूटा, हमारे देश को लूटा, हमारे विश्वविद्यालयो को जला दिया फिर भी हम जिन्दा है। लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है।
आज अमेरिका जैसे सुपरपावर देश मे जहां मोदी जी की आगमन पर (हाउडी मोदी) 60 हजार से अधिक भारतीयो ने रैली कर उनका स्वागत किया। वही लंदन या आस्ट्रेलिया हो मोदी जी जहां भी जाते है वहां हजारो-हजार की संख्या में भारतीय उनके स्वागत के लिए खड़े होते है। दूसरे देशो के राष्ट्रपति मोदी जी से ऑटोग्राफ लेना चाहते है, यही तो बदलता हुआ भारत है। आज भारत पर्याप्त मात्रा में अनाज का उत्पादन करते हुए अपने देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिको को निःशुल्क अनाज देने का काम कर रहा है वही श्रीलंका जैसे देश मे भुखमरी की नौबत आने पर वहा के लोगो का पेट भरने का भी काम किया है। हमने 40 हजार करोड़ की राफेल डील किया, हमने एक लाख करोड़ मे इस देश के लिए एक हजार विमान मगांये। प्रदेश में 19 एयरपोर्ट बनाये जा रहे है जिसमें एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर नोयडा मे बन रहा है। हमारा प्रदेश योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि मै धन्य हूॅ और मै जहां भी जाता हूॅ और गर्व से कहता हूॅ की इस जनपद जैसा शहीदी जिला पूरी दुनिया मे कही भी नही है। यह वह जिला है जहां स्कन्द गुप्त ने सबसे खुखांर व बर्बर जाति के आक्रमणकारी हुणों को पराजित किया था जिसे आज औड़िहार के नाम से जाना जाता है। यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है। आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करेे तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने पुनः उन शहीदो के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती।सम्बोधन के अन्त में मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम मे उपस्थित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको व जनपदवासियों को बधाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, व अधिकारीगण ने कलेट्रेट परिसर मे वृक्षारोपण कर लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में राईफल क्लब परिसर से लंका मैदान तक मंत्री जी के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या मे लोगो ने प्रतिभाग किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएॅ, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित थे।