All posts by UP Fast News

गाजीपुर पहुंचे अजय राय,दी श्रद्धांजलि

स्वामी सहजानंद सरस्वती को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने देवा पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय

गाजीपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर पहुंचकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय “विश्व कल्याणार्थ हो रहे महामृत्युंजय यज्ञ और पूजन” में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जन्म गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में सन 12 फरवरी 1889 को हुआ था, आजादी की लड़ाई के साथ संगठित किसान आंदोलन के सूत्रधार स्वामी सहजानंद सरस्वती जी ने जमींदारी उन्मूलन के साथ किसानों के हित में कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और उसका समाधान भी खोजा। किसान हितों के लिए लड़ते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के सच्चे सिपाही स्वामी जी ने 26 जून 1950 को अंतिम सांस ली, उन्हीं की स्मृति दिवस पर विश्व कल्याणार्थ राष्ट्रीय महर्षि परिषद एवम उनके अनुयायियों व ग्राम वासियों द्वारा उनके पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर में महामृत्युंजय यज्ञ व वृहद पूजन के आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी सम्मिलित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनील राम और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर अजय राय जी ने विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की और स्वामी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज 26 जून को स्वामी जी की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव आकर उन्हें श्रद्धासुमन देने का सौभाग्य मिला, इसके लिए राष्ट्रीय महर्षि परिषद द्वारा विश्व कल्याण के साथ स्वामी जी की श्रद्धांजलि देने का जो कार्यक्रम रखा गया है उसके लिए उन्हें साधुवाद है। वही जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों पर ही आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चल रही है और किसानों के साथ समाज के हर मजलूमों की लड़ाई लड़ रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, आनंद राय,सुमन चौबे, मुन्ना सिंह ,दिव्यांशु पांडे, चंद्रिका सिंह,बृजेश राम,देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, विभूति राम, राजेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

गाज़ीपुर।सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को समाजवादी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का बुके देकर सम्मानित किया। नवमनोनीत महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शोहदों के चलते बेटियों का सम्मान खतरे में हैं। योगी जी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर-दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते भी महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं महिलाओं के हित में तमाम फैंसले लिए गए हैं।


इस समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ सीमा यादव,पूजा गौतम,कंचन रावत, रीना यादव, नफीसा बेगम, संगीता यादव ,जुलैखा बेगम,सुदामी, प्रभावती, उर्मिला, आरती, संगीता गुप्ता, अशोक कुमार बिंद, आमिर अली, तहसीन अहमद,अमित ठाकुर, कमलेश यादव ओमप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, फूलमती मौर्या, आदि उपस्थित थीं।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग

गाजीपुर ‌।नगर के महात्मा गांधी पार्क आमघाट में भाजपा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर योग का कार्यक्रम हुआ। जहां सभासदों सहित भाजपा के नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कुशल प्रशिक्षक बृजेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि योग पौराणिक रूप से हमारे जीवन पद्धति से जुड़ी हुई,शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपने मन और चेतना से नियमित निश्चित समय पर कि जाने वाली ऐसी क्रिया है। जिसको अपने व्यवहार में लाकर हम बहुत दिनों तक स्वयं शरीर को कमजोर होने से बचा सकते हैं। यह ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम सिर्फ स्वस्थ ही नहीं रह सकते बल्कि समय के साथ जुड़ने वाली बहुत सी बीमारियों को अपने पास आने से भी रोक सकते हैं ।बीमारियों को दूर कर सकते हैं।


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने कि ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत कि व्यवस्थाओं तथा परम्पराओं में निहित योग को विश्व स्तर कि स्विकारिता प्राप्त होना हमारे देश कि बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कि स्वीकृति मिलने के बाद योग के प्रति लोगों का झूकाव बढ़ा है यह एक प्रेरणा के रूप में आगे बढ़ी है और समाज के हर जाति वर्ग एवं महिला पुरुष सभी ने इसमें अपनी रूचि दिखाई है।


इस अवसर पर सभासद सोमेश मोहन राय,शनि चौरसिया,अजय कुशवाहा हेमंत त्रिपाठी, भानू केशरी,, राजेश कुमार, रजनीकांत वर्मा, श्री प्रकाश श्रीवास्तव,अजय सिंह, धीरेन्द्र राय,पारस नाथ गुप्ता, संतोष प्रधान, आनन्द अग्रवाल सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है:चंचल


गाजीपुर।बुधवार को जनपद के विभिन्न भागों में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ भव्य रूप से मनाया गया । जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ नवम् अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. जयंत कुमार ने किया।

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,, समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, के अलावा कुल लगभग चार हजार लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।  

इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है। जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियों ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की, इस दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया गया।
 

उन्होने कहा कि उपभोक्तावादी समाज में जब व्यक्ति ने अपने आपको प्रतियोगी के बजाय प्रतिस्पर्धी बना लिया हो और अपने जीवन को यन्त्रवत ढाल लिया हो ऐसी स्थिति में उसके जीवन में निराशा, अवसाद और बीमारियां लगातार घर करती जा रही है, उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, इसका श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, हमारे प्रधानमंत्री की सोच का दायरा इतना विस्तृत है कि उन्होंने मानवीय पहलू पर विचार करने के उपरान्त ही योग दिवस की शुरूआत की, उन्होंने बताया है कि योग से मानव किस तरह से अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है, आज के विषम परिस्थितियों में जब आदमी की सोच बदल गयी है, खान-पान बदल गया है, रहन-सहन बदल गया है, इस भौतिकता के युग में हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं, जो जीवन के लिए अत्यन्त घातक है, योग दिवस हमे बतलाता है कि व्यक्ति को सूर्यादय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद मे आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद मे योग दिवस के अवसर पर अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन चर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करे। करे योग रहे निरोग।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक रूद्र तिवारी, नम्रता तिवारी, एवं अन्य प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला दिब्यांगजन संशक्तिकरण अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः 6 बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गई।

लाखों की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम रेवतीपुर पुलिया के पास से बाइक सवार अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया।उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद किया है।हेरोइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताया जाता है।पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर कि एक युवक बिहार में हेरोइन लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रेवतीपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी निवासी अमित कुमार गुप्ता बताया।पकडे गए तस्कर से पूलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी उप निीक्षक शहीर सिद्धीकी, प्रभारी सर्विलांस सेल सुनील कुमार तिवारी,हे. कां सुजीत सिंह ,हे. कां. संजय प्रसाद, कां, राजेश यादव,का, विनोद कुशवाहा, कां. संगम शुक्ला शामिल रहे।

पीजी कॉलेज में प्रवेश फार्म भरने की बढ़ी तारीख

गाजीपुर। पीजी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तारीख बढ़ा दी गयी है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2023-24 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन 20 जून तक भरने की समय सीमा को बढ़ा कर 25 जून कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 25 जून तक कॉलेज वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।

समस्याओं को लेकर होगा आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

समस्याओं को लेकर के होगा आंदोलन: दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन की गंदगी सहित अन्य समस्याओं व मासिक बैठक को लेकर के मुख्य विकास अधिकारी से मिला। जिसमें प्रथम पत्रक में विकास भवन के प्रांगण में गंदगी सहित, शुद्ध पानी की व्यवस्था किया जाना, मोटरसाइकिल स्टैंड को कैंटीन व्यवस्था से बहाल किया जाना, विकास भवन के प्रांगण में सी०सी०टी०वी० की व्यवस्था किया जाना विकास भवन के मेन गेट पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात किया जाना,व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नाम से एक कच्छ की व्यवस्था किया जाना सहित मांगों का पत्र सौंपा गया।जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है कि विगत वर्षों में शौचालय और विकास भवन में गंदगी सहित विकास भवन के छतों की मरम्मत को लेकर के वर्ष 2019 में 5- 11-2019 से 6-11-2019 तक दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था, जिसके फलस्वरूप जिला विकास अधिकारी लिखित आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ,लेकिन 2 वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के वजह से किसी भी कार्य प्रगति नहीं हुआ था,जिसके फलस्वरूप सितंबर 2022 में पुनः एक बार आंदोलन का नोटिस दिया गया, जिसका संज्ञान निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता लेते हुए, जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास भवन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर शौचालय सहित अन्य मांगों का निस्तारण किया जाए, जिसके फलस्वरूप बैठक में तय हुआ कि हर विभाग के विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों द्वारा एक सहयोग राशि पर सहमति बनी तब जाकर के विकास भवन में शुद्ध जल व शौचालय का मरम्मत का कार्य हो पाया,परंतु इतनी भीषण गर्मी में विकास भवन के किसी भी कार्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी तपतीधूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को एक पत्रक और सौंपा गया जिसमें शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर व अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व को नामित किया गया है,किंतु जब से श्री प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण हुआ है, तब से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक संपन्न नहीं हो पा रही है,जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रही है, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि मासिक बैठक सुचारू रूप से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ लेना प्रारंभ करें, जिससे हम कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हो सके, उन्होंने मौखिक तौर पर यह भी कहा कि बहुत से जनपद के अधिकारी सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं, जो सामाजिक हित में ठीक नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार मिश्रा, अभय सिंह,बबुआ यादव, बृजेश, गोपाल पांडेय,सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग़ाज़ीपुर प्रेस क्लब का गठन, शिवकुमार अध्यक्ष और के.के.महासचिव मनोनीत

ग़ाज़ीपुर। बुधवार को गाजीपुर कचहरी स्थित टैगोर मार्केट में जनपद के पत्रकारों की एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें पत्रकारों के हित को मूल में रखते हुए ‘गाजीपुर प्रेस क्लब’ के नाम से एक संगठन बनाया गया। बैठक में जनपद के अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने वृहद स्तर पर पत्रकारों को संगठित करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।

मनीष मिश्रा और आशीष सिंह को संगठन के संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही सर्वसम्मति कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण (केके), सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा मनोनीत किये गए। इनके अतिरिक्त बतौर कार्यकारिणी सदस्य श्रीराम राय, अमितेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार उपाध्याय, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, करुणेंद्र राय मनोनीत किये गए।

इस मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त राजनारायण राय, अरुण कुमार, रजत कुमार, संजीव, अंजनी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मनीष मिश्रा और संचालन अमितेश कुमार सिंह ने किया।

सपा विधायक वीरेंद्र यादव को कोर्ट ने सुनाई सजा

सीजेएम कोर्ट ने सपा विधायक वीरेंद्र यादव को दी सजा

गाजीपुर। सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की सजा सुनाई है।सीजेएम शरद कुमार चौधरी ने विधायक को 200 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।कोर्ट ने विधायक को ये सजा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुनाई है।2017 में विधायक वीरेंद्र यादव के पिता और पूर्व मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था जिसमें विधायक की माता किस्मतिया देवी विजयी हुईं थीं।उनके चुनाव प्रचार के दौरान विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।वीरेंद्र यादव के वकील राजीव मोहन नायडू ने बताया कि 2017 में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था और उसका ट्रायल चल रहा था जिसमें आईपीसी की धारा 188 के तहत आज 15 दिन के साधारण कारावास और 200 रुपये के अर्थदंड की सजा सीजेएम कोर्ट से सुनाई गयी है।उन्होंने बताया कि प्राजीक्युशन इस बात को साबित करने में असफल रहा है कि उस समय आचार संहिता लागू थी और अब हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 20 हजार के निजी बंधपत्र और दो जमानतदारों की जमानत पर विधायक को रिहा कर दिया है क्योंकि सीआरपीसी के नियमानुसार अपील करने के लिये 60 दिनों का समय दिया जाता है।वहीं विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं और इसकी अपील करेंगे।

गंगा में डूबे तीन युवक

गंगा में डूबे तीन युवक

गाजीपुर। 3 युवक गंगा नदी में डूब गए हैं।युवक गंगा किनारे खेलने गए थे,इसी दौरान गंगा में नहाने गए युवक डूब गए।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर घाट की है।बताया जा रहा है कि शहर के महादेवा मुहल्ले का रहने वाला किशन अपने दोस्तों मुकेश,सरफराज,रंजीत और भोला के साथ गंगा नदी के किनारे खेलने गया था।इसी दौरान सभी युवक नदी के नहाने चले गए,और डूबने लगे।दो युवक रंजीत और भोला किसी तरह नदी से बाहर निकल आये।जबकि 20 वर्षीय किशन,17 वर्षीय मुकेश और 14 वर्षीय सरफराज नदी में डूब गए।डूबे युवकों की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।