गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने आज फैसला दिया है।मामले में निर्णय देते हुए गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त कर दिया है।कोर्ट ने मामले में फैसला देते हुए मुख्तार अंसारी को बरी कर दिया है।गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में मुख्तार के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का मामला विचाराधीन था।वर्ष 2009 में मुहम्मदाबाद थाने में मीर हसन ने सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार पर धारा 120 बी के तहत आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया था।मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव पहले ही कोर्ट से बरी किया जा चुका है।एमपी/एमएलए कोर्ट में मुख्तार पर केस विचाराधीन था।मामले में कोर्ट ने आज फैसला देते हुए मुख्तार को दोष मुक्त कर दिया।कोर्ट के इस फैसले से माफिया मुख्तार के लिए राहत की खबर है।
गाजीपुर।सदर विधायक जै किशन साहू के बयान पर पलटवार करते हुए विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि अपनी हार व हताशा को छिपाने के लिए तत्कालीन जिलाध्यक्ष रामधारी यादव का फर्जी लेटर प्रेसवार्ता में दिखा रहे हैं। उन्होने बताया कि जब मैं पार्टी से निकाल दिया गया हूं तब मुझे तत्कालीन जिलाध्यक्ष रामधारी यादव 24 सितंबर 2022 को सक्रिय सदस्य का रसीद कैसे जारी कर सकते हैं। बाद में समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य के लिए मुझे 7 दिसंबर 2022 को 20 हजार की रसीद प्रदान की गई है।शम्मी सिंह ने कहा कि वह अपनी हार स्वीकार करें और अपने वादे के अनुसार प्रदेश कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्य करें।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका गाजीपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गाजीपुर ने भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में समर्थन की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अबू फकर खां ने कहा कि व्यापारियों के चुनाव लड़ने पर हमारा संगठन उनको समर्थन देता है। पिछले विधानसभा चुनाव में व्यापारी नेता को समर्थन दिया था। नगर पालिका गाजीपुर के चुनाव में व्यापारी विनोद अग्रवाल की पत्नी सरिता अग्रवाल प्रत्याशी भाजपा को समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी व्यापारी भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल को जिताएंगे। अबू फकर खां ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछली सरकारो में जो व्यापारियों की हत्या कर लूट होती थी उसको हम भूले नही है, योगी के नेतृत्व में जो भयमुक्त उत्तर प्रदेश हुआ है आज सभी व्यापारी अपना अमन चैन से व्यवसाय कर रहें है। ग्लोबल इंन्वेंर्स्टस समिट के माध्यम से गाजीपुर में साढे तीन हजार करोड़ का एमओयू का एग्रीमेंट हुआ है, वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट, व्यापारी दुर्घटना योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि कार्यो से प्रभावित होकर हम लोग भाजपा का समर्थन कर रहें है। वहां मौजूद पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमनें नगर में सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है, स्वकर आधा कर अपना वादा पूरा किया है।बिना भेद -भाव सभी वार्डो में विकास कार्य कराया है। उन्होने कराए गए विकास कार्यो को भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महामंत्री श्रीप्रकाश केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष सुधीर केशरी, युवा जिला मंत्री पप्पू गाजी, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, नगर महामंत्री आकाशदीप, नगर कोषाध्यक्ष अब्दुल फैजान आदि लोग उपस्थित थे।
पी.जी. कॉलेज में 21 अप्रैल से भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म 21 अप्रैल से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 21 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के लिए बेवसाइट 21 अप्रैल से 20 जून तक खुली रहेगी। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय -समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।
बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय
गाजीपुर।नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ई विन प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में यूएनडीपी के सहयोग से 17 से 20 अप्रैल तक किया गया। इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न पर विस्तार से अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यशाला में यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय भी शामिल रहे। वर्कशॉप में वैक्सीन मैनेजमेंट एवं कोबिड बीमारी प्रबंधन एवं वैक्सीन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी एनएचएम अपर्णा यू के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले जिले के प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की मैनेजमेंट किए जाने के साथ ही इन दिनों बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए लखनऊ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जहां पर एनएचएम एमडी अपर्णा यू के द्वारा कई तरह के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीजी वेलफेयर डॉ रेनू श्रीवास्तव, एडी प्रतिरक्षण डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अजय गुप्ता, जीएमआरआई डॉ मनोज शुक्ला और यूएनडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
गाजीपुर।सोमवार को सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसियां में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह व जननायक चंद्रशेखर एक ही साथ सतीश चंद्र कॉलेज बलिया और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयाग में पढ़ें। उन्होंने यह भी बताया की चंद्रशेखर से उनके पारिवारिक संबंध रहा। स्व.चंद्रशेखर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे। समाजवाद का आंदोलन आजादी से पूर्व भी भारत में था, लेकिन आजादी के बाद समाजवाद का नेतृत्व करने वाले और गैर कांग्रेसी विचारों को जीवंत रखने वाले नेता चंद्रशेखर रहे। यह अपने स्वतंत्र विचार एवं धुन के पक्के रहे। इन्होने राजनीति में कभी भी छोटा पद स्वीकार नहीं किया। थोडे से सांसदों के साथ यह कुछ दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री भी बने । इन्होंने संसद में अनेक समय पर देश हित में गंभीर भाषण दिए, जिनको पक्ष और प्रतिपक्ष के सांसदों ने गंभीरता पूर्वक सुना। इनके भाषणों की चर्चा करते हुए प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा की उदारीकरण के विरुद्ध इन्होंने संसद में जो भाषण दिए उनका संग्रह हर एक भारतीय के लिए पठनीय है। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में रहकर अपने संस्मरण की रचना पुस्तक के रूप में लिखी। इस मौके पर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय , प्राचार्य डॉ राम चंद्र दुबे तथा कॉलेज के प्रोफेसर और सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा
गहज़ीपुर । नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त और शांति पूर्ण चुनाव और आगामी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को एडीएम व एसपी सिटी ने जंगीपुर में रूट मार्च किया। इनके साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर दुकानें लगानी चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके। एडीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव को कराया जाएगा, आम जनता से अपील किया कि बिना भेद भाव किए निष्पक्ष चुनाव हो और आगामी ईद के त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला गया है। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया है। रूट मार्च में जंगीपुर थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित जंगीपुर चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
गाजीपुर । नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए बसपा के प्रत्याशी सुभाष चौहान ने रविवार को एसडीएम कक्ष में नामांकन किया। नामांकन के बाद सुभाष चौहान कार्यकर्ता के साथ जिला कार्यालय पर पहुंचे। वहां बैठक कर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि इस बार नगरपालिका के चुनाव में बसपा का झंडा फहरेगा। नगर की जनता अब ऊब चुकी है।बदलाव जरूरी है। नामांकन के दौरान मनोज विद्रोही, सुरेंद्र राम,सिपाही गोंड, आदित्य कुशवाहा, शकील खां, अनुराग चौहान, ओंकार.चौहान, कमलेश चौहान, राजेश चौहान,किशन चौहान, श्यामलाल चौहान, राजेश चौहान, राणाप्रताप चौहान, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव ने रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर के कक्ष में 4 सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। अरूण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह और अभिनव सिंह उनके प्रस्तावक थे । इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम फहरेगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता भाजपा से ऊब चुकी है। वह परिवर्तन के मूड में हैं। इस बार नगर में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। प्रदेश की जनता खौफ के साये में जी रही है। होने वाले नगर निकाय के चुनाव में पराजित कर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
नामांकन करने के पश्चात दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर हम पर जो भरोसा जताया है जनता के आशीर्वाद से उस भरोसे पर खरा उतरते हुए नगरपालिका परिषद गाजीपुर की सीट राष्ट्रीय नेतृत्व की झोली में डालकर पार्टी का झंडा बुलंद करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो गाजीपुर शहर को एक आदर्श शहर बनाऊंगा। हम अपने विधायक जै किशन साहू जी के साथ मिलकर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से नगरपालिका परिषद गाजीपुर पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन शहर गाजीपुर जहां 25 वर्षों पहले था वहीं आज भी बना हुआ है। 25 वर्षों में शहर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उनका नामांकन जुलूस बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से चलकर मुख्यालय पर पहुंचा ।
उनके नामांकन जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, अशोक अग्रहरि,सिकंदर कन्नौजिया, राकेश यादव,बचनू यादव, नफीसा बेगम,आत्मा यादव, फिरोज जमाल,आरिफ खान,दिनेश यादव,रामयश यादव,बाबी चौधरी, गुड्डू यादव, पूजा गौतम,रीना यादव,ओपी यादव,दीपक उपाध्याय, तनवीर अहमद,नन्हें,संजय यादव, रामाशीष यादव, अनिल कुमार यादव,कंचन रावत, रमाशंकर यादव, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।