गाजीपुर।बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ का द्विवार्षिक चुनाव/अधिवेशन रौजा के होम्योपैथीक कालेज के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पांडेय व विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए सभा कक्ष में बैठे सदस्यों अपील किया।सभी कर्मचारी भेद-भाव मिटाकर एकता के सूत्र में बंधे और संगठन को मजबूती प्रदान करें,आने वाला समय संघर्ष का वर्ष है,जो कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मई को एक दिवसीय माँगो को लेकर आंदोलन का घोषणा किया जा चुका है। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पांडेय के देख रेख चुनाव/अधिवेशन सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्व सम्मति से अखिलेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष व सूर्यकांत पांडेय को जिलामंत्री निर्विरोध निर्वाचित चुना गया,उनके द्वारा निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उक्त अधिवेशन में जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडेय,आलोक कुमार राय,अभय कुमार सिंह,रफीउल्लाह,अरुण कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,सूर्य कांत पांडेय, योगेंद्र,अरसद ,अशोक कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, अनिल मिश्रा, राजनाथ राम,सचिदानंद अजय विक्रम,रमेश,नागेंद्र प्रसाद पांडेय, नंदलाल,उत्तम चंद,अब्दुल कलाम,आदि लोग उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा.शिवदुलार यादव ने किया।
सुहवल(गाजीपुर) ।पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह ने बीते देर रात सुहवल थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को बिना अनुमति से पड़ोसी जनपद चंदौली जाकर एक मछली व्यवसायी के ट्रक को पकडने एवं उससे धन उगाही की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए है। एसपी के इस सख्त एक्शन से महकमें के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहवल पुलिस आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। चर्चा है कि सुहवल थानाध्यक्ष बागीश बिक्रम सिंह अपने किसी खास के जरिए इस मछली लदे ट्रक को पकडने व उससे धन उगाही के लिए बृहस्परिवार को निजी वाहन से सादे वेश में अपने पुलिस कर्मियों के साथ चंदौली गये थे,मगर ट्रक की लोकेशन नहीं मिल सकी,वापस थाने आए । इसके अगले दीन बीते शुक्रवार को तीन निजी वाहनों में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह,दीवान देवेन्द्र यादव,कांस्टेबल शुभम यादव,शिवकुमार और मनोज के साथ गए थे,जहाँ उन्होंने इस ट्रक को हाइवे से अपने कब्जे में लेकर सुहवल ले आये। जानकारी होने के बाद भी सुहवल थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों से छुपाए रखी।जो घोर लापरवाही है। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही में थानाध्यक्ष सुहवल बागेश बिक्रम सिंह, एसआई राम बाबू, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सुभम यादव, कांस्टेबल शिवकुमार सरोज, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। इस संम्बध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया बिना अनुमति के गैर जनपद जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
जय भारत सत्याग्रह के जरिए देश का लोकतंत्र बचाएगी कांग्रेस – सुनील राम
गाज़ीपुर। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय रजदेपुर पर हुई। जिसमें 13 अप्रैल को दिन में 10 बजे से स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में जय भारत सत्याग्रह की सफलता के लिए जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।उन्होंने कहा 13 तारीख को होने वाले जय भारत सत्याग्रह में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी भाग लेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जैसे स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो सत्याग्रह किया था, आज फिर इस देश को इसकी जरूरत आ पड़ी है। वर्तमान भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ यह आम जनता की लड़ाई है, इसमें जिले की सभी सम्मानित जनता से अपील है कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आप भी 13 तारीख को सरजू पांडे पार्क पहुंचकर “जय भारत सत्याग्रह” को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश में स्वस्थ लोकतंत्र बहाली के लिए सबको मिलकर सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की षंडयंत्र पूर्वक उनकी सदस्यता समाप्त की गई, जिससे पीएम मोदी और उनके सहयोगी अडानी का भ्रष्टाचार संसद में कोई ना उठा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जय भारत सत्याग्रह देशहित में कांग्रेस पार्टी देश भर में करने जा रही है, यहाँ 13 अप्रैल को सभी से आग्रह है कि गांधीवादी तरीके से होने वाले जय भारत सत्याग्रह में अवश्य आवें।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य मारकंडेय सिंह,पूर्वशहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव , अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, दिव्यांशु पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, अनुराग, सुधांशु तिवारी, रूद्रेश कुमार, निगम उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, विद्याधर पांडे, हामिद अली, मोहम्मद इरफान खान, शुकुरल्लाह, कैलाशपति कुशवाहा, शंभू सिंह कुशवाहा, गयासुद्दीन अंसारी, मोहम्मद राशिद, डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा, जफर उल्लाह अंसारी, अवधेश भारती, शशि भूषण राय, मिलिंद कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहम्मद कुददुश अंसारी, ओम प्रकाश पांडे, ओम प्रकाश पासवान, रतन तिवारी, सदानंद गुप्ता, इंजीनियर अमरनाथ यादव, कमलेश तिवारी, गोपाल जी तिवारी, संदीप, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
गाजीपुर।दिल दहलाने वाली एक घटना के तहत मां ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी।मामला मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव का है।जहां गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी है।घटना से क्षेत्रीय लोग सन्न हैं।बताया जा रहा है कि गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव सेना में कार्यरत है,और वर्तमान में जम्मू काश्मीर में तैनात हैं।गांव के घर मे उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती थी।बताया जा रहा है कि महिला लंबे अरसे से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।गम्भीर रूप से अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी ।मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 10 माह थी।फिलहाल पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।
सपना सिंह ने किया संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिला पंचायत सभागार मे मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं अध्यापको को शपथ दिलाई गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त कक्षा 1 व कक्षा 7 के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक एवं नामांकन फार्म भरकर बच्चो को वितरण भी किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित भी किए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री संचारी रोग नियंत्रण के बारे घर- घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए साफ सफाई, जलभराव, कूलर में पानी, पीने का पानी, टूटे-फूटे बर्तन, टायर में पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए।इसके बारे में बताएंगे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए अध्यापक घर- घर जाकर उत्साहित करेंगे। शासन द्वारा बच्चों को पठन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए,यह सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकार की मंशा है कि हर घर के बच्चो को उच्च शिक्षा मिले जिससे कि आने वाले समय में ड्राक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं अधिकारी बन सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। पिछले 3 से 4 सालों में इंसेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर अंकुश लगा है। इसी के निरंतरता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इसी माह में 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का दरवाजा खटखटाएंगे, वहां पर बीमार बच्चों या अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे तथा लोगों को संक्रामक एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताएंगी। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में भी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं, यदि कोई बच्चा तीन-चार दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है तो यह पता लगाने का काम किया जाएगा कि कहीं बच्चा बीमार तो नहीं है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई की व्यवस्था। नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के माध्यम से नालियों की सफाई और मच्छरों के मारने के लिए फागिंग कराया जाए। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाते हुए यदिं किसी भी हैंडपंप से अशुद्ध पानी आता हुआ मिलेगा तो उस पर लाल निशान लगाएंगे कि इसका पानी नहीं पीना है।
डॉक्टर जय नाथ सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के देखरेख में मलेरिया के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष की भांति मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए हाईरिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध कराएंगी। मलेरिया कर्मियों द्वारा किए गए घर-घर भ्रमण के दौरान पाए गए क्षेत्रों की सूचना के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मच्छर प्रजनन वाले घरों या इलाकों में मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संपादित करने हेतु कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में बच्चो द्वारा रैली में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही मलेरिया विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे।जो रैली के माध्यम से आमजन में जन जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। इसके पूर्व इस अभियान को लेकर सभी विभागों में समन्वय बैठाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 एवं 29 मार्च को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक भी कराई जा चुकी है।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, एमके सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय शंकर, यूनिसेफ से श्री बलवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीपीआरओ, ईओ नगर पालिका,आईसीडीएस के साथ ही अंकिता त्रिपाठी मिथिलेश कुमार सिंह राघवेंद्र शेखर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय कोंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गाज़ीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क पर काला पट्टा और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर सत्याग्रह किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में भारी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है, और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्यवाही कर रही है, संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है, जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गई, इसलिए हम लोग आज सत्याग्रह के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि हमारे जनप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है, आज कोंग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रवि कांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, सुमेर कुशवाहा, दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,संदीप विश्वकर्मा , चंद्रिका सिंह,मनसूर जैदी , राम नगीना पांडे, बटुक नारायण मिश्रा,सतीश उपाध्याय,रईस अहमद, चंद्रिका सिंह, अजय दुबे, सीमा विश्वकर्मा, साजिद हुसैन, मीलेंद्र सिंह,सदानंद गुप्ता ,राजेंद्र गाजी, हामिद अली, मोहम्मद राशिद, विभूति राम, करुणानिधि राय, नसीम अख्तर ,वीरेंद्र राय, अनुराग पांडे,उमाशंकर सिंह फौजी,विद्याधर पांडे, मोहन चौहान, राकेश राय, माधव कृष्ण,शकरुल्लाह वारसी ,अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश राजभर, राजेश उपाध्याय ,शशिभूषण राय, शबीहूल हक, आदिल अख्तर ,आलोक यादव, जावेद जहीर खान, अछैबर बिंद, विजय शंकर पांडे, सतीश श्रीवास्तव, अवधेश पांडे, इरफान खान, विवेक कुशवाहा, ओम प्रकाश पांडे, झुन्ना शर्मा, राजेश गुप्ता सुधीर सिंह दिवाकर सिंह , शक्ति आनंद, जय विजय गुप्ता, ओमप्रकाश राजभर, कृष्णा तिवारी राघवेंद्र चौबे,संदीप कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। सदर विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संघर्ष को यह सम्मान मिला है, कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी के लिए संघर्ष और समर्पण भाव से काम करने वालों का वक्त आने पर पार्टी जरूर सम्मान करेगी। जलालाबाद से सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे अपने स्वागत से अभिभूत गोपाल यादव ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशानुसार ईमानदारी से काम करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा । उनके सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह माला पहनने का वक्त नहीं। यह सम्मान कराने का वक्त नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनकी इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा,न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है । जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपात काल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खून के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुवांन चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा बल्कि लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह जी के रास्ते पर चलकर जनता के हक हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा और जाति जनगणना कराने के लिए सड़कों को गर्म कर इस देश की सत्ता से भाजपा की तानाशाही हुकूमत को हटाना होगा । इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव,सुधीर यादव,तहसीन अहमद, डॉ सीमा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव,भानू यादव,मुन्नन यादव , मशहूर लोकगीत गायक विजय यादव,विवेक सिंह शम्मी,जय हिन्द यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,निजामुद्दीन खां,मदन सिंह यादव, सदानंद यादव, आशा यादव,नफीसा बेगम, विभा पाल, ,कंचन रावत, रामयश यादव,दिनेश यादव,पूजा गौतम, हरेंद्र विश्वकर्मा, विश्राम यादव, कमलेश यादव, बृजदेव खरवार, मन्नू सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,चौथी यादव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,राम औतार शर्मा,मंगला यादव, सुशील जायसवाल, अवधेश यादव,बलिराम चन्द्रिका यादव,जमुना यादव, जयराम सिंह यादव,अतीक अहमद राईनी , फिरोज जमाल,आरिफ,जवाहिर यादव, रामप्रकाश यादव,केसरी यादव,रियाज अहमद, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू यादव,अक्षय यादव , सुनील यादव ,राजेश यादव, नन्हें, राहुल सिंह, आजाद चाचा,तिलक प्रधान, भरत यादव,विंध्याचल यादव,सोनू यादव,आनन्द यादव,वंश बहादुर कुशवाहा,शिथिल यादव, आदित्य यादव, देवेन्द्र यादव,ओपी यादव,गुड्डू यादव, रामाशीष यादव,कमला यादव,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के जनपद आगमन पर 1अप्रैल को लोहिया भवन पर आयोजित बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इस बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र, संविधान और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जा रहां है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। पूरा देश भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते दहशत में हैं। भाजपा सरकार का बुलडोजर लोकतंत्र को कुचल रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के दुश्मनों को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न बढ़ा है। भाजपा सरकार पिछड़ों का हितैषी होने का झूठा ढोंग रच रही है। भाजपा ने हमेशा पिछड़ों के हक पर डाका डालने का काम किया है। भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय का दुश्मन बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के हित में हमेशा संघर्ष किया है और करती रहेगी । समाजवादी पार्टी पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय नहीं होने देगी ।
इस बैठक में मुख्य रूप से जय हिन्द यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद,भानू यादव, राजेन्द्र यादव, कमलेश यादव, निजामुद्दीन खां, अमित कुमार ठाकुर, अरुण कुमार श्रीवास्तव,विजय शंकर यादव,महेश यादव,संजय प्रसाद, दिनेश यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,अजय सिंह, रामवचन यादव, संदीप विश्वकर्मा,अनिश कुमार पंकज, अनिरूद्ध कुमार, अशोक कुमार यादव, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, अनिल यादव, शशिकांत भारती, रमेश कुमार बागी,आलोक कुमार,चन्द्रिका यादव,रामकिशन सोनकर,राजदीप रावत,मोहन कुमार रावत, विष्णु बहादुर, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया।
गाजीपुर।करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने लाई। बतादें की गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे दो बहने अपने विवाह का बहन कंचन यादव को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन आई हुई थी। यहां से अपनी बहन कंचन को रेलवे प्लेटफार्म पर छोड़कर वापस घर के लिए अप रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर जा रही थी। इसी बीच सामने से डीएमयू ट्रेन गाजीपुर से बलिया के लिए गुजरने लगी ठीक इसी बीच पीछे से गोंदिया एक्सप्रेस आ गई युवतियों को पीछे से आ रही गोदिया ट्रेन के बारे में अंदाजा नहीं लग पाया। सामने से जा रही डेमू ट्रेन को ही वह समझ पाई इसी बीच गोदिया ट्रेन इन दोनों किशोरियों को धक्का मारते हुए निकल गई। करीमुद्दीनपुर का सप्ताहिक बाजार होने के कारण इन दोनों युवतियों को कटा देख वहां पर भारी भीड़ जम गई। लोगों के बीच से किसी ने इनकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लोगों के बीच से किसी ने इन दोनों को पहचान कर परिजनों को भी सूचना दी। परिजनों ने उक्त दोनों किशोरियों का पहचान रोली यादव(16 )पुत्री कन्हैया यादव व वंदना यादव(17) पुत्री कुंवर यादव निवासी बिशनपुरा थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में किया। परिजनों ने बताया कि घर मे विवाह मे आई औरतों को छोड़ने उक्त दोनों युवतियां रेलवे स्टेशन आई हुई थी। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों युवतियों का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
जिला जज संग डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,ली जानकारी
गाजीपुर।जिला जज संजय कुमार-7, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को संयुक्त रुप से जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया।कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया।बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
उसके उपरान्त जिला जज एवं जिलाधिकारी द्वारा स्व. शिवपूजन पाठक बालिका गृह रस्तीपुर सैदपुर, पं0 भोलानाथ मिश्र बालगृह (बालक) बड़ागॉव सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चो से पूछताछ की उनके समय पर नाश्ता, खान-पान की जानकारी ली। उन्होंने रसोई भी चेक किया। निरीक्षण दौरान जिला जज ने कहा कि प्रत्येक दिन की खाने की वस्तु का चार्ट मीनू दीवार पर लगा होना चाहिए, उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करते हुए विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चो के प्रत्येक रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बालक/बालिकाओ से उनका हाल जाना। उसके बारे में जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि किसी भी बालक के साथ उत्पीड़न अथवा परेशानी न होने पाए। उन्होने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।