ग़ाज़ीपुर।जनपद में जगह-जगह नवरात्र एवं दशहरा की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है। दुर्गा पंडाल और रामलीला पंडाल में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्राचीन रामलीला समिति चकिया द्वारा नारद मोह, मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार तथा राम जन्म नामक लीले का मंचन किया गया। रामलीला भगवान नारद के मोह भांग से शुरू होकर भगवान राम के जन्म तक चली। नारद मुनि द्वारा तपस्या में लीन होना और फिर इंद्रदेव के द्वारा कामदेव को भेज कर नारद मुनि के तपस्या भंग करने की प्रयास, जिसके पश्चात नारद मुनि कामदेव पर विजय प्राप्त करते हैं और यह खबर इंद्रदेव सहित तीनो त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश को बताते हैं। जिस पर भगवान विष्णु नारद मुनि के गौरव को तोड़ने के लिए बंदर का स्वरूप देते हैं और भरे स्वयंवर में नारद मुनि का अपमान होता है। जिससे क्रोधित होकर वह भगवान विष्णु को श्राप देते हैं और वही श्राप रामावतार का कारण बना। रामलीला का दूसरा भाग मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थं कराने लेकर जाते हैं। रास्ते में उन्हें प्यास लगती है। श्रवण कुमार नदी से जल लाने जाते हैं और शिकार पर निकले राजा दशरथ समझते हैं कि नदी में कोई जानवर पानी पी रहा है। इसलिए उन्होंने शब्द भेदी बाण मार देते हैं। जिसके श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है और फिर राजा दशरथ जल लेकर श्रवण कुमार के माता-पिता के पास पहुंचते हैं और श्रवण कुमार की मृत्यु की खबर सुनते हैं। जिससे कुपित होकर श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि जैसे हम लोग पुत्र वियोग में प्राण दे रहे हैं वैसे ही तुम भी अपने पुत्र वियोग में प्राण त्यागो गे। रामलीला के दौरान संजय, अशोक, संतोष, पंकज, आदेश, रामप्रवेश, लव कुमार, आशीष आदि मुख्य भूमिका में थे।
ग़ाज़ीपुर।रविवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने नवरात्रि में धरना स्थल पर मां दुर्गा कि तस्वीर रखकर पूजन-अर्चन के साथ माता रानी से महाविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि छात्र विगत् चार दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दे रहे हैं ।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन नहीं चाहता है कि छात्रसंघ बहाल हो क्योंकि छात्र संघ कि अनुपस्थिति में ही अवैध वसूली सहित तमाम शोषण छात्रों पर किए जा सकते हैं यदि चुनाव होते तो छात्रों कि समस्या छात्रों द्वारा चुना गया पदाधिकारी महाविद्यालय प्रशासन से मजबूती से करा लेता है। महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराता है तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ हो रहें शोषण को बंद करें अन्यथा छात्र महाविद्यालय के सभी प्रशासनिक कक्षों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
वही छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि पहले के प्राचार्य समय से आते थे और छात्रों के बीच रहकर सभी समस्याओं का निवारण करते थे, जबकि वर्तमान समय के प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहे हैं, जिसे हम सभी छात्र नेता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
छात्र नेता धन्नजय कुशवाहा ने कहा कि हमारी सभी 32 सूत्रीय मांग जायज है,महाविद्यालय प्रशासन भी जानता है परन्तु अपने गलत कुकर्मों को छिपाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन छात्रों से दूरी बना रहा है। सभी मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द धरना में आकर पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को छात्र उग्र करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।
अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता सिद्धांत सिंह करन, कन्हैया चौरसिया,अमन सिंह ने किया।
छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले,अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें,सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए सहित आदि मांग है।
धरना में शामिल छात्र नेता विकास यादव,आकाश चौधरी, आरती बिन्द,निलेश बिन्द,शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव,अनुज यादव, सुशांत राय, आदित्य कुमार,राज कुमार पासवान, अभिषेक गौण,प्रशान्त बिन्द, आशुतोष यादव, अमृतांश बिन्द, निखिल आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
गाजीपुर। ‘सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मां कश्चिदः दुःख भागभवेत्’ भारत मेरा देश महान, विश्व को देता आत्मज्ञान, की परिकल्पना को लेकर सनातन तत्व ज्ञान यज्ञ 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक श्री हंस योग आश्रम कचहरी रोड महुआबाग में आयोजित है। इस कार्यक्रम के संयोजक महात्मा शरणानंद जी ने बताया की नगर मे चार दिवसीय सद्भावना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेक तीर्थो से आए विद्वान संत महात्मा और साध्वीजन का शुभागमन होगा। जिनके मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत गीता, श्री रामचरितमानस एवं अन्य धार्मिक ग्रंथो का सार सत्संग प्रवचन के रूप में श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा संतो के आत्म कल्याणकारी विचारों का अवश्य लाभ उठाए। जिसके लिए 19 अक्टूबर को गुरु सत्संग प्रवचन सायं 6:00 बजे से 9:00 तक, 20 अक्टूबर प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक, अपराह्न सत्संग प्रवचन 1 बजे से 4:00 बजे तक, सायं 6:00 से 9:00 बजे तक, 21 अक्टूबर को आरती पूजन साधना शिविर प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक, अपरान्ह सत्संग प्रवचन 1:00 बजे से 4:00 तक, 6:30 से 9:00 तक, 22 अक्टूबर सुमिरन साधना प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक व सत्संग प्रवचन 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चार दिवस कार्यक्रम में राज्य, मंडल, जनपद से आए साधु संत अपने-अपने विचार प्रकट करेंगे। कार्यक्रम में भजन गायक मधु जायसवाल एवं उनके साथी कलाकार द्वारा भजन गायन एवं वंदना प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रेसवार्ता में सत्यनारायण, किशोर, अभिषेक यादव, रमेश यादव,जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सुधीर यादव आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
गाजीपुर।उ. प्र. प्रजापति कुम्हार संघ द्वारा शनिवार को श्री राम जानकी मंदिर रौजा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उ. प्र. प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति के नेतृत्व में सुनील सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और असंगठित वर्गो के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समर्पित रुप से काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेला ऐसा राजनैतिक दल है जो समाज के अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों के जीविकोपार्जन के प्रति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से ध्यान दिया है।
लोकसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज का हर वर्ग सम्मान से जीवन यापन कर रहा है।आज सबका साथ सबका विकास कि भावना से चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित होने तथा समाज कि मुख्यधारा से जुडने का सम्मान मिला है।
कार्यक्रम संयोजक राजन प्रजापति ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ राजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, श्याम नारायण प्रजापति, अंबिका प्रजापति, मदन लाल प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, शिव मूरत प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अखिलेश कुमार प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति,नागेश्वर प्रजापति, राम अवध प्रजापति, नितिश दूबे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रभुनाथ प्रजापति एवं संचालन संस्था के महामंत्री हीराराम प्रजापति ने किया।
फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए प्रदान की गईं एमएमडीपी किट
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बयेपुर, फतेउलापुर व मुड़वल पर हुआ कार्यक्रम
फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति किया जागरूक
रोगियों की देखभाल में सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका
गाज़ीपुर।फाइलेरिया एक गंभीर लाइलाज बीमारी है । यह जमीन की ओर लटक रहे जुड़वा अंगों जैसे -महिलाओं के स्तन, महिला पुरुष के हाथ पैर व पुरुषों के अंडकोश में सूजन पैदा कर देती है । प्रभावित अंगों की ठीक से देखभाल न की जाय तो बीमारी अधिक गंभीर हो जाती है । इसके लिए जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में फाइलेरिया रोगियों को (रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम) एमएमडीपी किट प्रदान कर मरीजों को प्रभावित अंगों की देखभाल के तरीके बताए गए । शुक्रवार को सदर ब्लॉक के बयेपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने 10 फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट प्रदान की। इस दौरान डीएमओ और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ऋतु सिंह ने फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सदर ब्लॉक के ही फतेउलापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और करंडा ब्लॉक के मुड़वल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर छह-छह रोगियों को एमएमडीपी प्रदान की गई। इस दौरान फतेउलापुर की सीएचओ पूनम पटेल और मुड़वल की सीएचओ जिज्ञासा ने रोगियों को फाइलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार व परामर्श के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन उचित देखभाल से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में एमएमडीपी कैंप आयोजित कर प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए मरीजों को कुछ व्यायाम का अभ्यास कराया गया और दी गयी किट के माध्यम से प्रभावित अंगों की साफ सफाई के तरीके सिखाये गए । जिससे प्रभावित अंगों में किसी प्रकार के संक्रमण न हो। क्या है फाइलेरिया – डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज मच्छर जनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। यह बीमारी न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इस वजह से मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बीमारी न हो इसके लिए साल में एक बार दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाता है। इसके अलावा इस रोग से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग व घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई, इक्कठा हुए पानी को नष्ट कर मच्छरों से बचा जा सकता है । सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के घर के नजदीक ही एमएमडीपी किट के साथ देखभाल व परामर्श मिलता रहे, इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सभी सीएचओ को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये गए हैं। सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग, देखभाल, परामर्श के साथ ही आवश्यक दवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही गंभीर रोगियों को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सक/विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक जांच व उपचार के लिए उच्च इकाइयों में रेफर किया जा रहा है।
ग़ाज़ीपुर।शनिवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने महाविद्यालय में समस्या को लेकर 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। बता दें कि महाविद्यालय बंद रहने के बावजूद भी छात्रों का धरना जारी रहा।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव रोकने के लिए न तो महाविद्यालय प्रशासन को शासन से कोई पत्र आया है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन से फिर क्या ऐसे मजबूरी है, जो महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के राजनीति कि नर्सरी की भ्रुण हत्या कर रहा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
छात्र नेता धीरज सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य को अपनी जिद छोड़कर छात्रहित में धरने पर बैठे छात्रों के समक्ष आकर सभी मांगों को यथा शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि धरने पर बैठे छात्रों का पठन-पाठन बाधित न हो सकें।
वही छात्र नेता ईश्वर यादव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने के दौरान सभी शुल्क छात्रो द्वारा भरा जाता है फिर महाविद्यालय के प्राचार्य छात्रों को क्यों नहीं सुविधा दे रहे हैं। वे पैसा महाविद्यालय से कहां जा रहे हैं।
छात्र नेता अमृतांश बिन्द ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को सरकार से मिल रहे वेतन से काम नहीं चल रहा है तो छात्रों से अवैध वसूली सहित शोषण कर काम चला रहे हैं। जिसे हम सभी छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।
छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले,अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, छात्रसंघ चुनाव कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, साइकिल स्टैंड फीस केवल स्टैंड में खड़ा करने वाले छात्रों का ले, महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें,सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए, सहित आदि मांग है।
धरना में शामिल छात्र नेता मुकेश चौधरी,आकाश चौधरी, रविकांत यादव, शिवप्रकाश पाण्डेय, आरती बिन्द,कृष्णा नन्द शर्मा, निलेश बिन्द,शैलेश यादव, रोहित यादव, रितिक सिंह,प्रिस प्रजापति,फिरोज शाह, हरिओम यादव, सुमित सिंह, आशुतोष तिवारी,नितिश कुमार, राहुल यादव,राजन सरोज, जितेन्द्र राय, अखिलेश वर्मा,सोनू यादव, विकास यादव आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
राजतिलक की तैयारी की मंथरा कैकेयी संवाद कोप भवन लीला
गाजीपुर।अति प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के चौथे दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर बन्दे वाणी विनायका आदर्श श्रीराम लीला मण्डल के द्वारा राजतिलक की तैयारी, मंथरा कैकेयी संवाद तथा कोप भवन लीला का मंचन किया गया। इस संदर्भ में दर्शाया गया कि महाराज दशरथ अपने कुलगुरू महर्षि वशिष्ठ से राम के राज्य अभिषेक के विषय में विचार विमर्श कर रहे थे इसके बाद गुरू के आदेशानुसार अपने मंत्री सुमन्त को राजतिलक की तैयारी करने का आदेश देते है, राजा दशरथ के आदेशानुसार मंत्री सुमन्त द्वारा पूरा नगर ध्वज पताकाओं से सजवाया गया राजतिलक की पूरी तैयारी कर ली जाती है, इसी बीच दासी मंथरा नगर भ्रमण के दौरान नगर को सजा हुआ देखकर आश्चर्य में पड़ जाती है और दौड़ी हुई राजमहल की सजने की तैयारी से सम्बन्धित महारानी कैकेयी को सूचना देती है, कि महाराज अयोध्या का राज-पाट अपने प्रिय पुत्र श्रीराम को देने का मन बना रखे है, पूरी अयोध्या में राजतिलक की तैयारी हो रही है तथा पूरा नगरवासी खुशियों से झूठ उठते है।
दासी ने कहा कि अगर महाराज दशरथ द्वारा राम को अयोध्या का राज मिल गया तोे आपका अस्तित्व गिर सकता है। अतः सारे वस्त्राभूषण उतारकर कोपभवन में फेककर जमींन पर लेट जाइये, दासी के इस बात को सुनकर कैकेयी को भवन में जाकर जैसा मंथरा ने कहा वैसा ही किया अतः दासी के कथनानुसार महारानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती है, जब महाराज को कैकेयी केे कोपभवन की सूचना मिलती है तो राजदरबार से उठकर देखा कि कैकेयी सारे वस्त्राभूषण उतारकर जमींन पर फटे पुराने वस्त्रों को धारण कर कोपभवन में जा पहुँची इस लीला से दर्शक भाव विभोर हो गये। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विशम्भर नाथ गुप्ता, डा0 गोपाल पाण्डेय, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, अनुज अग्रवाल, बालगोविन्द त्रिवेदी व रामसिंह यादव उपस्थित थे।
ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कमलेश यादव का भव्य स्वागत पार्टी कार्यालय समता भवन पर किया।इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के प्रति आभार जताया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और उनके साथियों ने समाजवादी गीत के माध्यम से स्वागत किया
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कमलेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि कमलेश के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी । उन्होंने भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है।उन्होने कहा कि यह सम्मान कराने का वक्त नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसंद नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनकी इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा,अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा,न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप।
राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है,वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है । जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपात काल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खुन के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुवांन चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा बल्कि लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह जी के रास्ते पर चलकर जनता के हक हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा कराने के लिए सड़कों को गर्म कर इस देश की सत्ता से भाजपा की तानाशाही हुकूमत को हटाना होगा ।
वही अपने स्वागत से अभिभूत कमलेश यादव कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा की आज भाजपा सरकार पिछड़ों के हक पर डाका डालने का काम कर रही है। वह पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। हमें अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2024लोकसभा का चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। पिछड़ों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी। उन्हों सभी पिछड़े समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,डॉ नन्हकू यादव,पूर्व मंत्री सुधीर यादव, सदानंद यादव, हरेन्द्र विश्वकर्मा, आत्मा यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, ,राजेंद्र यादव,मदन सिंह यादव, रमेश यादव,अमित ठाकुर,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,जमुना यादव,अरविंद कुमार यादव, नरेन्द्र कुशवाहा,नगीना यादव, श्री राम यादव,रीता विश्वकर्मा,दिनेश यादव, पूजा गौतम,नफीसा बेगम , कमलेश यादव,रामप्रताप यादव,पंकज यादव,उपेन्द्र यादव,अभय यादव,बलिराम यादव,रामज्ञान यादव, शहनवाज खां सोनू, रीना यादव,कंचन रावत,दिनेश यादव,अल्का अग्रवाल, सुनीता यादव, शिवमुनि यादव,मनोज यादव, सिंहासन यादव,वंशबहादुर कुशवाहा,द्वारिका यादव , राजनाथ यादव, राधेश्याम यादव,अच्छेलाल कन्नौजिया, अरुण यादव, शिशु यादव, शिवकुमार यादव आदि उपस्थित थे।
इस स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के तीसरे गुरूवार को शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीराम लीला मण्डल द्वारा धनुष यज्ञ सीता स्वयम्बर तथा श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। बताते चले कि एक समय राजा जनक के दरबार में भगवान शिव जी का पुराना धनुष रखा था वह इतना भारी था कि उसे कोई उठाना तोे दूर हिला तक नही सकता था। उस धनुष को सीता जी उठाकर किसी अन्यत्र जगह रख दी। जब राजा जनक को इसका पता चला तोे उन्होंने अपने मन में प्रण किया और स्वयम्बर का आयोजन करके सभी देशों के राजा को धनुष यज्ञ में आने का निमंत्रण देते है। निमंत्रण पाकर सभी देश केे राजा धनुष यज्ञ में आकर यथा स्थान ग्रहण कर लेते है। साथ ही महर्षि विश्वामित्र अपने शिष्यों श्रीराम, लक्ष्मण के साथ धनुष यज्ञ मंच सेे आते है। महर्षि विश्वामित्र को देखते ही राजा जनक अपने गुरू शतानन्द के साथ अपना राजसिंहासन छोड़कर स्वागत के लिए चल देते है और विश्वामित्र सहित रामलक्ष्मण को धनुष यज्ञ में उच्च आसन देकर उनका अभिनन्दन करते है, उधर सखियों के साथ सीता जी गौरी पूजा करने के बाद रंग-मंच में पिता के आदेशानुसार आती है और मन ही मन गणेश जी को मनाती है कि हे प्रभु! श्रीराम ही हमारे पति बने। इसको मन में धारण कर यथा स्थान पर बैठ जाती है, उधर राजा जनक के आदेशानुसार उनके मंत्री चारूण सभा में उपस्थित सभी राजाओं को धनुष खण्डन करने के लिए घोषणा करते है कि जो राजा पुराने शिवधनुष जो खण्ड-खण्ड करेगा उसी के साथ राजकुमारी सीता का विवाह होगा, घोषणा सुनकर सभी राजागण धनुष पर अपना बल दिखाने लगे। मगर किसी राजा ने धनुष तोड़ना तोे दूर उसे हिला न सके राजा जनक सभी राजाओं का उदास चेहरा व झुके हुए राजसभा में मस्तक देखकर कहते है कि हे राजागण, तजहुं आस निज निज गृह जाहूँ लिखा न विधि बैदेई विवाहूँ। राजा जनक ने कहा कि हे राजागण आप लोग अपने घर को प्रस्थान कीजिए, राजकुमारी सीता केे भविष्य में विवाह नही लिखा है। इतना सुनने के बाद लक्ष्मण जी राजा जनक के क्रोध को सहन न कर सके उन्होंने राजा जनक को उत्तर दिया कि हे राजा आपने श्रीराम को नही देखा और सभी राजाओं में श्रीराम की भी गिनती करते है। अगर श्रीराम का आदेश हो तो धनुष क्या पूरे भूमण्डल को खण्ड खण्ड कर दूंगा। लक्ष्मण जी को क्रोधित देखकर गुरू विश्वामित्र ने समझा बुुझाकर कहा कि लक्ष्मण अपने आसन पर विराजमन हो, गुरू की आज्ञा पाकर लक्ष्मण का क्रोध शांत होता है और अपने आसन पर जा बैठते है। उधर गुरू विश्वामित्र समय देखते हुए श्रीराम को आदेश देते हैं कि हे श्रीराम आप उठिए और धनुष को तोड़कर राजा जनक के संदेह को दूर कीजिए, गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम गुरू जी को मन ही मन प्रणाम करते है और भगवान शंकर का स्मरण करते हुए धनुष के सामने भी अपना मस्तक झुका देते है और सहज में ही धनुष को उठाकर दो खण्डो में विभाजित कर देते है। धनुष खण्डन होने के बाद राजकुमारी सीता जी ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल देती है और सखियाँ मांगलिक गीत प्रस्तुत करती है। बताते चले कि धनुष टूटने की आवाज महेन्द्र पर्वत पर तपस्या में लीन जमदग्न ऋषि के पुत्र भगवान परशुराम के कानों में सुनायी दी तो वे क्रोधित होकर फरसा उठाके राजा जनक के दरबार में आते है परशुराम को क्रोधित चेहरे देखते ही सभी राजागण थर-थर कापने लगे कि लगता है कि कुछ अहित होगा। सभी राजा डर के मारे कांपते हुए भगवान परशुराम को चरणों में प्रणाम करते है परशुराम जी अपने फरसे से सभी राजाओं को ढकेलते हुए डांट कर भगा देते है इसके बाद राजा जनक अपनी पुत्री को लेकर भगवान परशुराम को प्रणाम करते है इसके बाद महर्षि विश्वामित्र अपने शिष्य श्रीराम लक्ष्मण के पास परशुराम को प्रणाम करने की आज्ञा देते है थोडी ही देर बाद जब भगवान परशुराम की दृष्टि भगवान शिव के खण्डित धनुष को देखा तो उन्होंने सभी उपस्थित राजाओं को सावधान करते हुए कहा कि किस राजा ने हमारे आराध्य भगवान शिव के धनुष को तोड़ा है वह सामने खड़ा हो जाये अन्यथा मैं राजा जनक तुम्हारे सभी राज पाठ को नष्ट भ्रष्ट कर दूंगा, सभी राजागण पुनः कांपने लगे अन्त में परशुराम के क्रोध को देखकर लक्ष्मण जी सामने खडे होकर परशुराम जी के एक एक प्रश्न का उत्तर देते है श्रीराम ने लक्ष्मण को शान्त करते हुए परशुराम के सामने से दूर कर देते है और परशुराम जी से कहते है कि विप्रबल धनुष को तोड़ने का हिम्मत आपका कोई दास ही कर सकता है। श्रीराम ने अपपने स्तर से भगवान परशुराम के क्रोध को शान्त कर देते है तब परशुराम जी ध्यानमंग होते है तो उन्होंने श्रीराम का विराट रूप देखा और आपने धनुष को श्रीराम को देकर कहते है राम रमापति करधनुहू लेहूँ खौचो मिटे मोर संदेहूँ, तब परशुराम जी केे आज्ञा अनुसार श्रीराम धनुष प्रतंचना चढाते हुए बाण को पूरब दिशा की ओर छोड देते है और राजा जनक से कहते है कि हे राजन यह संयोग अच्छा है आप विधि विधान के साथ श्रीराम सीता का विवाह कीजिए। महाराज जनक विश्वामित्र जी के आदेशानुसार राजा जनक दशरथ जी से बारात लेकर जनकपुर आने का निमंत्रण दूतो द्वारा भेजते है महाराज दशरथ निमंत्रण पाकर तथा बारात लेकर जनकपुर के लिए प्रस्थान करते है। जनकपुर में श्री सीता राम का विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न होता है। सखियां श्रीराम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न तथा महाराज दशरथ गुरू वशिष्ठ को मांगलिक गीत व गालियां सुनाती है।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विशम्भर नाथ गुप्ता, डा0 गोपाल पाण्डेय, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, अनुज अग्रवाल, बालगोविन्द त्रिवेदी व रामसिंह यादव उपस्थित थे।
ग़ाज़ीपुर(सैदपुर)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफलता से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को सैदपुर विधानसभा के द्वारिका पैलेस में सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रनिका जायसवाल ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लंबित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में पारित हो गया। यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने मे भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। रनिका जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33%आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सहनशील और संघर्षशील है।जो घर गृहस्थी के साथ-साथ देश संभालने में पूरा सक्षम है। जिन्होंने समय समय पर अपने महत्व को हर क्षेत्र प्रदर्शित किया है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग , शौर्य, पराक्रम कि अनेक अनुठी गाथा और कहानियां वर्णित है। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप मे महत्वपूर्ण है और इस महत्व को समझने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही है यह हर नारी के लिए गर्व है।और उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन मे ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा।
पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में 33% महिलाओं को पहले ही प्रतिनिधित्व प्रदान कर अपने संकल्पों को पूरा किया है।
सम्मेलन को लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, डा साधना मौर्य,न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुशीला सोनकर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,रूद्रा पांडेय, साधना राय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ।सम्मेलन में अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
स्वागत अभिनन्दन सरिता अग्रवाल ने तथा अध्यक्षीय सम्बोधन में आभार धन्यवाद अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर पटल पर रखा जिसका सभी उपस्थित महिलाओं ने ध्वनिमत से समर्थन किया। सम्मेलन का संचालन पूनम मौर्य ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में माया सिंह , सुनिता सिंह,गुड्डी पांडेय, लालमुनि गोड,रीता देवी, वंदना कुशवाहा,वीभा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पंकज सिंह चंचल, संतोष चौहान, शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, प्रवीण त्रिपाठी,सुधीर पटवा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।